Shuru
Apke Nagar Ki App…
मुख्यमंत्री जी से अनुरोध है कि बारो गांव में नेटवर्क नहीं होने के कारण आम जनता को बहुत ही समस्या हो रहा जो कि चावल का फेगर देने दो किलोमीटर आम जनता को जाना पड़ता हैं मुख्यमंत्री जी से अनुरोध है कृपया ध्यान दें
Sukhdev Singh
मुख्यमंत्री जी से अनुरोध है कि बारो गांव में नेटवर्क नहीं होने के कारण आम जनता को बहुत ही समस्या हो रहा जो कि चावल का फेगर देने दो किलोमीटर आम जनता को जाना पड़ता हैं मुख्यमंत्री जी से अनुरोध है कृपया ध्यान दें
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- बच्चों पर मोबाइल फोन का गलत असर पड़ रहा है इस लिये अपने बच्चों को सावधान रखना चाहिए बच्चों को मोबाइल नही देना ओके1
- गुमला का डेली मार्केट में फटा पेयजल का पाइप लाइन पानी की बर्बादी साथ ही शहर का पेयजल दूषित1
- क्रिस्टल जुबली समारोह सह लोयोला दिवस" धूमधाम से संपन्न, 'ज़ेवेरियन ऐक्मे' पत्रिका का हुआ लोकार्पण* रामप्रवेश गुप्ता *संत जेवियर्स महाविद्यालय महुआडांड़ में 25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का जश्न* महुआडांड़ संत जेवियर्स महाविद्यालय (स्वायत्त), महुआडांड़ में शुक्रवार को क्रिस्टल जुबली समारोह सह लोयोला दिवस श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। संस्था की 25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का यह उत्सव विद्यार्थियों, शिक्षकों और अतिथियों के लिए प्रेरणादायी रहा।कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 8 बजे पवित्र मिस्सा पूजा के साथ हुई। महाविद्यालय परिवार ने संस्था की निरंतर प्रगति और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना की।समारोह के मुख्य अतिथि Bishop Theodore Mascarenhas, SFX, बिशप, रोमन कैथोलिक डायोसिस ऑफ डाल्टनगंज_ थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में आईक्यूएसी सदस्य मोहम्मद तनवीर, फादर अशोक नगेसिया, सिस्टर प्रिस्का और फादर बर्थोलोमियो उपस्थित थे। महाविद्यालय परिसर में प्राचार्य, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने अतिथियों का आदिवासी नृत्य, पुष्पगुच्छ और शॉल से आत्मीय स्वागत किया।प्राचार्य डॉ. फादर एम. के. जोश ने स्वागत भाषण में महाविद्यालय की उपलब्धियों और भावी योजनाओं पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों ने स्वागत नृत्य, नागपुरी लोकनृत्य, दक्षिण भारतीय नृत्य और लोयोला के जीवन पर आधारित नाट्य मंचन प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।इस अवसर पर महाविद्यालय की वार्षिक पत्रिका ज़ेवेरियन ऐक्मे का लोकार्पण भी किया गया। पत्रिका में संस्थान की शैक्षणिक, शोध और सांस्कृतिक उपलब्धियों को स्थान दिया गया है।मुख्य अतिथि बिशप थियोडोर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा शिक्षा केवल नौकरी का माध्यम नहीं, बल्कि एक बेहतर इंसान बनने की प्रक्रिया है। जीवन में अनुशासन, सेवा और नैतिक मूल्यों को अपनाकर आगे बढ़ें।उन्होंने सभी को क्रिस्टल जुबली की शुभकामनाएं दीं।आईक्यूएसी सदस्य मोहम्मद तनवीर ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और नवाचार को संस्थान की पहचान बताते हुए विद्यार्थियों से समाज के प्रति उत्तरदायी बनने का आह्वान किया।कार्यक्रम का संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर शशि शेखर और सुश्री सुष्मिता नाग ने किया। अंत में शालिनी बारा ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। समापन पर सभी के बीच मिठाई वितरित की गई। पूरे दिन परिसर उत्साह और सौहार्द से भरा रहा।4
- night depti morning ka hai abhi choti hoga N T P coal mining good morning dosht1
- *ट्रांसपोर्ट कंपनी से ₹32 लाख की धोखाधड़ी का फरार आरोपी गिरफ्तार* 🚨 *फर्जी बिल-वाउचर बनाकर कंपनी को पहुंचाई थी लाखों की आर्थिक क्षति, 4 माह से चल रहा था फरार* 🚨 *कोतवाली पुलिस की सटीक मुखबिर सूचना पर दरोगापारा से दबोचा गया आरोपी दीपक शर्मा* 🚨 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में फरार आरोपियों पर लगातार जारी है कार्रवाई* *31 जुलाई, रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में संचालित "ऑपरेशन क्लीन हंट" के तहत कोतवाली पुलिस को धोखाधड़ी अपराध के एक चर्चित मामले में बड़ी सफलता मिली है। ट्रांसपोर्ट कंपनी से ₹32 लाख की धोखाधड़ी कर लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी दीपक शर्मा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदलकर छिप रहा था, लेकिन कोतवाली पुलिस की सतर्क निगरानी और मुखबिर तंत्र की सटीक सूचना के आधार पर उसे दरोगापारा से दबोच लिया गया। जानकारी के अनुसार 24 मार्च 2026 को श्रीराम ट्रांसपोर्ट, ढिमरापुर चौक रायगढ़ के संचालक कमल किशोर शाह ने थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके यहां कार्यरत प्रकाश मिश्रा एवं दीपक शर्मा ट्रांसपोर्ट वाहनों के बिल-वाउचर तैयार कर भुगतान के लिए प्रस्तुत करते थे। भुगतान के दौरान एक ही क्रमांक के कई वाउचर मिलने पर जांच की गई, जिसमें सितंबर 2025 से लगातार फर्जीवाड़ा सामने आया। जांच में पाया गया कि एक ही वाउचर नंबर पर अलग-अलग वाहनों के नाम से डुप्लीकेट वाउचर तैयार कर भुगतान कराया गया तथा संदीप बंसल, जासमिन बंजारा, नेहा चौहान, सूर्यकांत अग्रवाल, कमल बसोड़ एवं प्रियंका गुप्ता के खातों का उपयोग कर कंपनी से करीब ₹32 लाख की राशि धोखाधड़ी से निकाली गई। इस पर *थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 187/2026 के तहत धारा 316(5), 338, 336(3), 340(2), 60 बीएनएस* के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान प्रस्तुत बिल-वाउचरों में अंकित वाहन नंबरों का सत्यापन क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय से कराया गया। जांच में कई वाहन नंबर दोपहिया एवं छोटे निजी वाहनों के निकले, जिनका श्रीराम ट्रांसपोर्ट अथवा माल परिवहन कार्य से कोई संबंध नहीं था। वाहन स्वामियों ने भी पुलिस को स्पष्ट बताया कि उन्होंने कभी उक्त ट्रांसपोर्ट कंपनी के लिए कोई परिवहन कार्य नहीं किया। ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत फरार आरोपियों की लगातार तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि फरार *आरोपी दीपक शर्मा पिता शंकरलाल शर्मा, उम्र 32 वर्ष, निवासी दरोगापारा, रायगढ़* अपने मोहल्ले में देखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर 29 जुलाई 2026 को उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह श्रीराम ट्रांसपोर्ट में कार्यरत ऑपरेटर प्रकाश मिश्रा के साथ मिलकर फर्जी बिल-वाउचर तैयार करता था और विभिन्न वाहन नंबरों का उपयोग कर भुगतान करवाता था। आरोपी ने बताया कि जिन लोगों के खातों में राशि भेजी जाती थी, वे कमीशन काटकर शेष रकम वापस उसके और प्रकाश मिश्रा द्वारा बताए गए बैंक खातों, क्यूआर कोड एवं फोन-पे नंबरों पर ट्रांसफर कर देते थे। आरोपी के अनुसार करीब ₹32 लाख की धोखाधड़ी में से लगभग ₹16-17 लाख प्रकाश मिश्रा एवं दीपक प्रधान को दिए गए, जबकि उसे लगभग ₹15 लाख प्राप्त हुए, जिनमें से करीब ₹4 लाख उसने अपनी मां के इलाज में तथा शेष राशि घूमने-फिरने एवं व्यक्तिगत खर्चों में खर्च कर दी। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। फरार आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी में उप निरीक्षक ऐनु देवांगन, प्रशिक्षु उप निरीक्षक हर्ष चंद्राकर, एएसआई कोसो सिंह, आरक्षक कमलेश यादव एवं आरक्षक कोमल तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कोतवाली पुलिस द्वारा प्रकरण के अन्य आरोपियों की तलाश एवं मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। 👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश* *" फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए रायगढ़ पुलिस 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत लगातार अभियान चला रही है। व्यापारियों और आम नागरिकों के विश्वास से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।"*3