Shuru
Apke Nagar Ki App…
न्याय पार्टी के साथ जुड़िये.. सम्मान स्वाभिमान समानता के लिए न्याय पार्टी से जुड़ रहे हैं दिन प्रतिदिन अनेक लोग
G B music
न्याय पार्टी के साथ जुड़िये.. सम्मान स्वाभिमान समानता के लिए न्याय पार्टी से जुड़ रहे हैं दिन प्रतिदिन अनेक लोग
More news from दिल्ली and nearby areas
- हाई से अब भी ₹2.06 लाख सस्ती चांदी, सोना 53000 रुपये टूटा, जानें New Rates सोना-चांदी की कीमतें (Gold-Silver Rates) बीते सप्ताह भारी उतार-चढ़ाव के बाद भी बढ़त में रहीं. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,49,650 रुपये पर क्लोज हुआ, तो वहीं चांदी का भीव 2,32,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया. इन रेट्स की तुलना दोनों कीमती धातुओं के हाई लेवल से करें, तो ये अभी भी क्रैश (Gold-Silver Price Crash From High) नजर आ रही हैं. जी हां, चांदी जहां हाई से 2 लाख रुपये प्रति किलो से ज्यादा सस्ती है, तो वहीं सोना 53000 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा सस्ता मिल रहा है. हाई छूने के बाद क्रैश होती गई चांदी चांदी की कीमत एमसीएक्स पर अपने हाई को छूने के बाद से संभली नजर नहीं आई है. इस साल जनवरी महीने में इतिहास में पहली बार 1 Kg Silver Price 4 लाख रुपये के पार पहुंचा था और 4,39,337 रुपये के लेवल छू लिया था. इसके बाद इसमें तेज गिरावट देखने को मिली. हालांकि, बीच-बीच में उछाल भी आया, लेकिन वर्तमान 2,32,600 रुपये प्रति किलो के भाव के आधार पर कैलकुलेशन करें, तो चांदी 2,06,737 रुपये प्रति किलो सस्ती मिल रही है. सोना भी फिर न छू सका हाई न सिर्फ चांदी, बल्कि सोना भी अपने लाइफ टाइम हाई को फिर से नहीं छू सका. चांदी की तरह ही जनवरी महीने में Gold Rate ने एमसीएक्स पर 2 लाख रुपये का लेवल पार किया था और रॉकेट की रफ्तार से भागते हुए 2,02,984 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था. वहीं बीते गुरुवार को ये गिरावट के साथ 1,49,650 रुपये पर क्लोज हुआ. ऐसे में अपने हाई से 10 Gram 24 Karat Gold Rate 53,334 रुपये कम हो गया है.1
- Delhi Police की क्राइम ब्रांच (NDR) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए Bhalaswa Dairy इलाके में हत्या के प्रयास के मामले में वांछित शूटर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने होली पर्व के दौरान इस वारदात को अंजाम दिया था और तभी से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से 2 देसी कट्टे और 4 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। यह सफल ऑपरेशन इंस्पेक्टर Rampal के नेतृत्व में, एसीपी Umesh Berthwal के मार्गदर्शन तथा डीसीपी Pankaj Kumar की निगरानी में अंजाम दिया गया। पुलिस अब आरोपी से जुड़े अन्य आपराधिक पहलुओं की जांच कर रही है1
- दिल्ली AIIMS पर गंभीर आरोप, महिला का फूटा गुस्सा: “पैसे दो तभी इलाज मिलेगा!” देश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल AIIMS दिल्ली पर एक बार फिर सवाल उठते दिख रहे हैं। राजधानी में रहने वाली एक महिला ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि पिछले तीन साल से वह लगातार इलाज के लिए AIIMS के चक्कर लगा रही है, लेकिन अब तक उसे सही इलाज नहीं मिल पाया। महिला का आरोप है कि— “AIIMS में आम मरीजों से ठीक से बात तक नहीं की जाती।” “अगर पैसे या पहुंच हो तो तुरंत इलाज, वरना हर बार रेफर कर दिया जाता है।” “VIP मरीजों को मिनटों में सुविधा, बाकी मरीजों को महीनों की लंबी लाइन।” पीड़ित महिला ने बताया कि कई बार वह विभिन्न विभागों में गई, लेकिन हर जगह उसे केवल आगे रेफर करने की बात कही गई। उसके अनुसार, बिना किसी खास “recommendation” या संपर्क के डॉक्टरों से समय मिलना भी बेहद मुश्किल है। इस पूरे मामले पर स्थानीय लोगों ने भी आवाज उठाई है। उनका कहना है कि देश के सबसे प्रतिष्ठित अस्पताल में ऐसे हालात चिंताजनक हैं और आम मरीजों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। फिलहाल AIIMS प्रशासन की ओर से इस आरोप पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन मरीजों की बढ़ती शिकायतों ने एक बार फिर सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।1
- शिक्षा क्षेत्र से जुड़े हजारों अनुदेशकों और शिक्षामित्रों के लिए बड़ी खुशखबरी 🎉 सरकार ने ऐलान किया है कि अब अनुदेशकों को ₹17,000 और शिक्षामित्रों को ₹18,000 मानदेय मिलेगा, जो इसी महीने से लागू होने जा रहा है। यह फैसला न सिर्फ शिक्षाकर्मियों की आर्थिक स्थिति मजबूत करेगा, बल्कि शिक्षा व्यवस्था को भी नई मजबूती देगा। #शिक्षामित्र #अनुदेशक #मानदेयवृद्धि #EducationNews #BreakingNews1
- न्याय पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं अनेक लोग आप भी जुड़िये...मेरठ में कचहरी परिसर में...1
- Post by EX MINSTER CHAIRMAN FMCSL OF INDIA1
- नासिक के 'कैप्टन' और ज्योतिषी को लेकर चौंकाने वाले खुलासे, जानें स्वयंभू भगवान अशोक खरात की कहां कितनी प्रॉपर्टी ? क्या ज्योतिषी बदनाम हुई? देश विदेश के जाने माने ज्योतिषाचार्य- डॉ.जीएस ढिल्लों, डॉ.पुनीत भोला और डॉ पुष्पलता जायसवाल से जानिए राजपथ न्यूज़ पर....1
- दक्षिण-पूर्वी ज़िला दिल्ली पुलिस की स्पेशल टास्क फ़ोर्स (STF) ने एक मुठभेड़ के बाद कुख्यात अपराधी मोहम्मद सलीम, उर्फ़ "गांजा" को गिरफ़्तार कर लिया। वह हत्या, हत्या के प्रयास, चोरी/सेंधमारी सहित 75 से ज़्यादा आपराधिक मामलों में शामिल था, और 20 से ज़्यादा अन्य मामलों में उसकी तलाश थी। आरोपी नासिर और दानिश पहलवान गिरोह का एक सक्रिय सदस्य है। घायल आरोपी को तुरंत इलाज के लिए पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उसका इलाज चल रहा है। घटनास्थल से हथियार और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई।1