सांसद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला विद्युत समन्वय समिति की बैठक बहराइच 27 अगस्त। सांसद बहराइच डॉ. आनन्द कुमार गोंड की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार जिला विद्युत समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न हुई। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह, एम.एल.सी. पदमसेन चौधरी, विधायक महसी सुरेश्वर सिंह, विधायक नानपारा राम निवास वर्मा, विधायक कैसरगंज आनन्द यादव, भाजपा जिला महामंत्री रणविजय सिंह, विधायक सदर श्रीमती अनुपमा जायसवाल के प्रतिनिधि अशोक जायसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं सदस्यगण उपस्थित रहे। बैठक में विद्युत विभाग की प्रमुख योजनाओं जैसे आरडीएसएस, बिजनेस प्लान” एवं एल.ओ.एच. इत्यादि के सम्बन्ध में अधीक्षण अभियंता विद्युत नवीन चन्द्र प्रसाद द्वारा विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। सांसद बहराइच डॉ. गोंड ने विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत चल रहे कार्यों की प्रगति, विद्युत आपूर्ति की स्थिति, लाइन लॉस में कमी, उपभोक्ता सेवाओं के सुदृढ़ीकरण तथा राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। सांसद बहराइच व अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि विद्युत आपूर्ति में सुधार, जर्जर लाइनों के सुदृढ़ीकरण, ट्रांसफार्मर प्रतिस्थापन में तीव्रता तथा उपभोक्ता शिकायतों के त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया जाय। इसके अलावा विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि योजनाओं के कार्यान्वयन में पारदर्शिता एवं समयबद्धता को प्राथमिकता दी जाय। बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा सतर्कता (विजिलेंस) विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी समीक्षा करते हुए विद्युत चोरी की रोकथाम, अनधिकृत विद्युत उपयोग के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई एवं विभागीय सतर्कता से संबंधित कार्यों के बारे में भी जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यकतानुसार प्रभावी रूप से कार्यवाही को संचालित करने के निर्देश दिये गये। जनप्रतिनिधियों द्वारा जनपद में विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं सुचारु बनाने पर विशेष बल देते हुए निर्देशित किया गया कि विद्युत विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर संचालित करते हुए जनसामान्य को बेहतर विद्युत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। अधीक्षण अभियंता श्री प्रसाद द्वारा आश्वस्त किया गया कि बैठक के माध्यम से प्राप्त हुए दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं उपभोक्ता हितैषी बनाने हेतु निरंतर प्रयास किए जाएंगे। जिलाधिकारी श्री अक्षय त्रिपाठी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की मंशानुरूप जनपद में विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाए रखा जाए। विद्युत आपूर्ति से संबंधित शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा विभागीय योजनाओं एवं परियोजनाओं को निर्धारित समय में पूर्ण कराया जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, अधिशासी अभियंता बहराइच नवीन चन्द्र प्रसाद, अधिशासी अभियन्ता प्रवेश कुमार, राम शब्द व अनूप कुमार सहित समस्त उपखंड अधिकारी एवं समस्त अवर अभियंता बैठक में उपस्थित रहे।
सांसद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला विद्युत समन्वय समिति की बैठक बहराइच 27 अगस्त। सांसद बहराइच डॉ. आनन्द कुमार गोंड की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार जिला विद्युत समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न हुई। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह, एम.एल.सी. पदमसेन चौधरी, विधायक महसी सुरेश्वर सिंह, विधायक नानपारा राम निवास वर्मा, विधायक कैसरगंज आनन्द यादव, भाजपा जिला महामंत्री रणविजय सिंह, विधायक सदर श्रीमती अनुपमा जायसवाल के प्रतिनिधि अशोक जायसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं सदस्यगण उपस्थित रहे। बैठक में विद्युत विभाग की प्रमुख योजनाओं जैसे आरडीएसएस, बिजनेस प्लान” एवं एल.ओ.एच. इत्यादि के सम्बन्ध में अधीक्षण अभियंता विद्युत नवीन चन्द्र प्रसाद द्वारा विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। सांसद बहराइच डॉ. गोंड ने विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत चल रहे कार्यों की प्रगति, विद्युत आपूर्ति की स्थिति, लाइन लॉस में कमी, उपभोक्ता सेवाओं के सुदृढ़ीकरण तथा राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए सम्बन्धित
अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। सांसद बहराइच व अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि विद्युत आपूर्ति में सुधार, जर्जर लाइनों के सुदृढ़ीकरण, ट्रांसफार्मर प्रतिस्थापन में तीव्रता तथा उपभोक्ता शिकायतों के त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया जाय। इसके अलावा विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि योजनाओं के कार्यान्वयन में पारदर्शिता एवं समयबद्धता को प्राथमिकता दी जाय। बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा सतर्कता (विजिलेंस) विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी समीक्षा करते हुए विद्युत चोरी की रोकथाम, अनधिकृत विद्युत उपयोग के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई एवं विभागीय सतर्कता से संबंधित कार्यों के बारे में भी जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यकतानुसार प्रभावी रूप से कार्यवाही को संचालित करने के निर्देश दिये गये। जनप्रतिनिधियों द्वारा जनपद में विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं सुचारु बनाने पर विशेष बल देते हुए निर्देशित किया गया कि विद्युत विभाग द्वारा
संचालित योजनाओं एवं विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर संचालित करते हुए जनसामान्य को बेहतर विद्युत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। अधीक्षण अभियंता श्री प्रसाद द्वारा आश्वस्त किया गया कि बैठक के माध्यम से प्राप्त हुए दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं उपभोक्ता हितैषी बनाने हेतु निरंतर प्रयास किए जाएंगे। जिलाधिकारी श्री अक्षय त्रिपाठी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की मंशानुरूप जनपद में विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाए रखा जाए। विद्युत आपूर्ति से संबंधित शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा विभागीय योजनाओं एवं परियोजनाओं को निर्धारित समय में पूर्ण कराया जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, अधिशासी अभियंता बहराइच नवीन चन्द्र प्रसाद, अधिशासी अभियन्ता प्रवेश कुमार, राम शब्द व अनूप कुमार सहित समस्त उपखंड अधिकारी एवं समस्त अवर अभियंता बैठक में उपस्थित रहे।
- नानपारा: मोहम्मद बाग में अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया हजरत वजीर अली शाह का 49वां सालाना उर्स सुबह फज्र की नमाज के बाद हुई कुरानख्वानी व कुल की फातिहा, मुल्क में अमन-चैन की मांगी गई दुआएं.. नानपारा / बहराइच। जनपद बहराइच के नानपारा स्थित मोहम्मद बाग में हर साल की तरह इस साल भी 27 अगस्त 2026 को हजरत अलहाज सूफी हकीम मौलवी वजीर अली शाह साहब कादरी नक्शबंदिया मुजद्दीदिया (रहमतुल्लाह अलैह) का 49वां सालाना उर्स बेहद अकीदत, एहतराम और धूमधाम के साथ मनाया गया। उर्स के मौके पर दरगाहे कादरी के सज्जादा नशीन और खानकाह के तमाम जिम्मेदारान ने अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को बाखूबी अंजाम दिया। **महफिले नात व बयानात का हुआ एहतमाम** सालाना उर्स के मुबारक मौके पर लखनऊ से हजरत सैयद अनवारुद्दीन शाह (रह.) के साहबजादे हजरत गुड्डू भैया विशेष रूप से तशरीफ लाए। सुबह फज्र की नमाज के बाद कुरानख्वानी से कार्यक्रम का आगाज हुआ। इसके बाद नात शरीफ, उलेमाओं के रूहानी बयानात और कुल की फातिहा की रस्म अदा की गई। बयानात में हजरत की जिंदगी और उनकी तालीमात पर रोशनी डालते हुए इंसानियत, मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम दिया गया। **लंगर-ए-आम में दूर-दराज से पहुंचे जायरीन** कुल की फातिहा के बाद लंगर-ए-आम का एहतमाम किया गया, जिसमें बड़ी तादाद में अकीदतमंदों ने शिकरत की। उर्स में बाहर से आए तमाम हाजरीन व जायरीन का खानकाह के जिम्मेदारान द्वारा गर्मजोशी से इस्तकबाल और खैर-मकदम किया गया। दरगाह शरीफ पहुंचे सभी जायरीन व अकीदतमंदों ने उर्स की पाक महफिल में शिरकत कर दुआएं मांगी और हजरत अलहाज सूफी हकीम मौलवी वजीर अली शाह साहब (रह.) के आस्ताने से फैज हासिल किया।3
- रक्षाबंधन पर्व को लेकर पुलिस अधीक्षक ने शहर में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा बहराइच। आगामी रक्षाबंधन पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव ने शहर के प्रमुख एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का पैदल भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक ने बस स्टेशन से पीपल तिराहा, घंटाघर होते हुए छावनी बाजार तक पैदल भ्रमण किया। इस दौरान प्रमुख बाजारों, मार्गों तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था को परखा गया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सतर्क दृष्टि बनाए रखने, प्रभावी गश्त करने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए। रक्षाबंधन पर्व के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने तथा बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर पर्याप्त पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने आमजन एवं व्यापारियों से संवाद कर उनकी समस्याओं तथा सुरक्षा संबंधी आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने लोगों को सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण का भरोसा दिलाते हुए पुलिस का सहयोग करने की अपील की। जनपद पुलिस द्वारा रक्षाबंधन पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के साथ व्यापक सुरक्षा एवं यातायात प्रबंध किए गए हैं। पैदल भ्रमण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी, क्षेत्राधिकारी नगर नारायण दत्त मिश्रा, क्षेत्राधिकारी यातायात राज सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर, थानाध्यक्ष दरगाह शरीफ सहित पुलिस बल मौजूद रहा।4
- रक्षा बंधन पर बाजारों में उमड़ी भीड़, महंगाई ने फीकी की त्योहार की चमक बहराइच। रक्षा बंधन त्योहार को लेकर गुरुवार शाम करीब पांच बजे शिवपुर ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न बाजारों में रौनक देखने को मिली। इमामगंज, शिवपुर और बरदहा बाजारों में राखी, मिठाई व अन्य पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। दुकानों पर देर शाम तक ग्राहकों की आवाजाही बनी रही। बाजारों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए खैरीघाट थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए। बाजारों में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। वहीं कई पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में भीड़ के बीच भ्रमण करते नजर आए और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए रखी। हालांकि त्योहार की खुशी के बीच बढ़ती महंगाई ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। खरीदारी करने पहुंचीं गीता, प्रमिला, गुड़िया और रीता आदि महिलाओं ने बताया कि राखी, मिठाई और अन्य जरूरी सामान के दाम बढ़ने से त्योहार का बजट बिगड़ गया है। महिलाओं का कहना था कि महंगाई का असर त्योहार के साथ-साथ रसोई के खर्च पर भी साफ दिखाई दे रहा है।4
- हर साल की तरह इस साल भी जनपद बहराइच नानपारा, के मोहम्मद बाग में हजरत अलहाज सूफ़ी हकीम मौलवी वजीर अली शाह शाहब क़ादरी नक्सबंदिया मुजद्दादिया रहमतुल्ला अल्हे का सालाना उर्स आज 27 अगस्त 2026को 49वॉ॑ उर्स मनाया गया। जिसमें हर साल की तरह इस साल भी दरगाहे कादरी के सज्जादा नशीनो और खानखा के तमाम जिम्मेदरानों ने अपनी अपनी जिम्मेदारी बा खुभी निभाई। उर्स के मौके पर लखनऊ के हजरत सैयद अनवारुद्दीन शाह रहमतुल्ला अल्हे के साहबजादे हज़रत गुडडू भय्या तसरीफ लाए और सुबह नमाजे फजर के बाद कुरानखानी, कुलशरीफ़ नात शरीफ, वा बयानात हुए। कुलशरीफ़ के बाद लंगर ए आम किया गया। बाहर से आए हुए तमाम हाजरीन का इस्तेकबाल और खेर मखदम किया गया साथ ही सबने हजरत अलहाज सूफ़ी हकीम मौलवी वजीर अली शाह शाहब क़ादरी नक्सबंदिया मुजद्दादिया रहमतुल्ला अल्हे का उर्स मना कर फैज हासिल किया। रिपोर्ट :–अली शेर कादरी Official Qadri News Chief Editor #Urs2026 #urs #vairalshorts #latestnews #vairal_video #Urse #ursnanpara #bahraich #up #UrsMubarak #nanparalive #latestnews #official_qadri_news_ #loqnews_new #live_official_qadri_news_ #IslamicVideo #bahraichnews #nanparanews #dargah #upnews हर साल की तरह इस साल भी जनपद बहराइच नानपारा, के मोहम्मद बाग में हजरत अलहाज सूफ़ी हकीम मौलवी वजीर अली शाह शाहब क़ादरी नक्सबंदिया मुजद्दादिया रहमतुल्ला अल्हे का सालाना उर्स आज 27 अगस्त 2026को 49वॉ॑ उर्स मनाया गया। जिसमें हर साल की तरह इस साल भी दरगाहे कादरी के सज्जादा नशीनो और खानखा के तमाम जिम्मेदरानों ने अपनी अपनी जिम्मेदारी बा खुभी निभाई। उर्स के मौके पर लखनऊ के हजरत सैयद अनवारुद्दीन शाह रहमतुल्ला अल्हे के साहबजादे हज़रत गुडडू भय्या तसरीफ लाए और सुबह नमाजे फजर के बाद कुरानखानी, कुलशरीफ़ नात शरीफ, वा बयानात हुए। कुलशरीफ़ के बाद लंगर ए आम किया गया। बाहर से आए हुए तमाम हाजरीन का इस्तेकबाल और खेर मखदम किया गया साथ ही सबने हजरत अलहाज सूफ़ी हकीम मौलवी वजीर अली शाह शाहब क़ादरी नक्सबंदिया मुजद्दादिया रहमतुल्ला अल्हे का उर्स मना कर फैज हासिल किया। रिपोर्ट :–अली शेर कादरी Official Qadri News Chief Editor #Urs2026 #urs #vairalshorts #latestnews #vairal_video #Urse #ursnanpara #bahraich #up #UrsMubarak #nanparalive #latestnews #official_qadri_news_ #loqnews_new #live_official_qadri_news_ #IslamicVideo #bahraichnews #nanparanews #dargah #upnews4
- Uttar Pradesh Nanpara mein 12 Ravi avval ka juloos ka khas report Uttar Pradesh Nanpara mein 12 Ravi avval ka juloos ka khas report1
- नमस्कार मैं हूँ. लवकुश कुमार यादव रिपोर्टर और आप देख रहे हैं बहराइच की ग्राउंड रिपोर्ट। इस वक्त हम बहराइच के नमस्कार मैं हूँ लवकुश कुमार यादव रिपोर्टर और आप देख रहे हैं बहराइच की ग्राउंड रिपोर्ट। इस वक्त हम बहराइच के [मोहल्ले/इलाके का नाम] लम्बरी टेपरा ग्राम कोटिया में खड़े हैं। यहाँ की जनता लंबे समय से जलभराव और बजबजाती नालियों की समस्या से जूझ रही है, लेकिन प्रशासन मौन है।"2. ग्राउंड रियलिटी दिखाएं कैमरे को नाली की गंदगी, सड़क पर फैले पानी और कीचड़ पर फोकस करें।पानी के कारण आने-जाने वाले लोगों (साइकिल, बाइक या पैदल) को होने वाली दिक्कत को लाइव कैमरे में कैद करें।मच्छरों और बदबू की स्थिति का जिक्र करें।3. स्थानीय जनता का इंटरव्यू वहाँ रहने वाले 2-3 लोगों या दुकानदारों के पास जाएं।उनसे ये 3 मुख्य सवाल पूछें:यह समस्या कब से है?क्या कभी नगर पालिका या सभासद से इसकी शिकायत की गई?गंदे पानी की वजह से बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर क्या असर पड़ रहा है?4. अधिकारियों से सवाल और निष्कर्ष वीडियो के अंत में कैमरे पर वापस आएं।स्थानीय प्रशासन बहराइच या संबंधित वार्ड के सभासद) का नाम लेकर उन पर सवाल उठाएं।क्या बोलें: "अब देखना यह होगा कि बहराइच प्रशासन इस गंदगी को साफ कराता है या यहाँ के लोग ऐसे ही नरकीय जीवन जीने को1
- बरुहा घाट पर नशा उन्मूलन को लेकर चला जन-जागरण अभियान, लोगों ने ली सामूहिक शपथ बहराइच, 27 अगस्त। सरयू नदी तट स्थित बरुहा घाट के शिव मंदिर परिसर में बुधवार को क्षेत्रीय सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के तत्वावधान में अवैध नशा कारोबार के खिलाफ जन-जागरण अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों को नशा उन्मूलन एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए जनआंदोलन को सफल बनाने के लिए सामूहिक शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में गायत्री परिवार, संघ परिवार, समाजसेवियों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। महामना मालवीय मिशन (अवध), गायत्री परिवार, शिव चर्चा परिवार एवं अन्य सामाजिक-धार्मिक संगठनों की ओर से आयोजित जन-जागरूकता अभियान को संबोधित करते हुए महामना मालवीय मिशन (अवध) के अध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने कहा कि क्षेत्र में अवैध नशे के क्रय-विक्रय, उपभोग एवं उत्पादन का कारोबार लगातार बढ़ रहा है। इसकी चपेट में आकर अब तक सैकड़ों तरुण एवं नवजवान अपना जीवन बर्बाद कर चुके हैं और अनेक परिवार प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि यदि अवैध नशे के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण नहीं लगाया गया तो आने वाले समय में स्थिति और भयावह हो सकती है। उन्होंने बताया कि अवैध नशे पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विभिन्न स्थानों पर जन-जागरूकता चौपाल आयोजित कर लोगों को नशे से होने वाले सामाजिक, आर्थिक एवं स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। संविधान विशेषज्ञ अनिल त्रिपाठी एडवोकेट ने कहा कि अवैध नशे के कारोबारी तरुणों एवं युवाओं को अपने जाल में फंसाकर उनका भविष्य बर्बाद कर रहे हैं। इस समस्या पर प्रभावी नियंत्रण के लिए व्यापक स्तर पर जन-जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता है। जनभागीदारी के माध्यम से ही नशे के खिलाफ इस अभियान को मजबूती दी जा सकती है। क्षेत्रीय समाजसेवी डॉ. राधेश्याम गुप्ता ने कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के माध्यम से नशा उन्मूलन को लेकर जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस अभियान की सफलता के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता आवश्यक है। कार्यक्रम का संचालन पर्यावरणविद् संजय चौहान ने किया। इस अवसर पर युवा समाजसेवी प्रदीप गुप्ता, प्रियांशु गुप्ता, रामवतार, रक्षाराम केवट, जितेंद्र चौहान, संदीप, जयराम, रामानंद, विजय, नंदू चौहान, राकेश जायसवाल, प्रवक्ता डॉ. पंकज श्रीवास्तव, समाजसेवी बी.के. तिवारी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन अवसर पर सरयू नदी तट स्थित बरुहा घाट पर उपस्थित लोगों ने अवैध नशे के क्रय-विक्रय, उपभोग एवं उत्पादन पर प्रभावी नियंत्रण तथा नशा उन्मूलन एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक रूप से शपथ ली।3
- बहराइच में महिला ने की आत्महत्या आम के पेड़ से लटका मिला शव, पुलिस जांच जुटी बहराइच के खैरी घाट थाना क्षेत्र के दुधाधारी गांव में बुधवार को एक महिला का शव आम के पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला शव देखते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतर कर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई है इसकी जांच की जा रही है सुनीता के रूप में हुई पहचान मृतक की पहचान 55 वर्षीय सुनीता, पत्नी रामखेलावन निषाद, निवासी दुधाधरी गांव के रूप में हुई है घटना तहसील मिहिनपुरवा के बलहा ब्लाक क्षेत्र में हुई। महिला ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया फिलहाल इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा घटना की जानकारी मिलते ही आस पास के ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। वैबाही पुलिस चौकी के चौकी इंचार्ज शशि सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पेड़ से उतर कर आवश्यक कार्रवाई पूरी की चौकी इंचार्ज शशि सिंह ने बताया - शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कर्म की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद मृतक परिवार में मातम पसरा हुआ1