logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सिवनी जिले के छपारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने चांदी के जेवरात चोरी करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जो कि पीड़िता का ही बेटा निकला। घटना 8 जुलाई 2026 की दोपहर 12:00 बजे से रात 09:00 बजे के बीच की है, जब डुंगरिया मोहल्ला छपारा की रहने वाली प्रार्थिया सीताबाई पति देवकुमार बर्मन के घर का ताला तोड़कर अज्ञात आरोपी ने ₹45,000 की कीमत के चांदी के जेवरात चोरी कर लिए थे। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना छपारा में अपराध क्रमांक 305/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 331(4) और 305(A) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण लालचंदानी (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिवनी और एसडीओपी लखनादौन श्री अपूर्व भलावी के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की। विवेचना के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने प्रार्थिया के 28 वर्षीय बेटे विजेन्द्र बर्मन को हिरासत में लिया, जो छपारा प्रतापगढ़ रोड स्थित जंगल में संदिग्ध हालत में घूम रहा था। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात कबूल कर ली। आरोपी की निशानदेही पर छपारा-प्रतापगढ़ रोड स्थित आईटीआई मोड़ के आगे जंगल में केतकी की झाड़ियों से चोरी किए गए सभी जेवरात बरामद कर लिए गए। बरामद सामान में चांदी के कंगन, दो जोड़ी पैर पट्टी, पांच नग छोटे-बड़े कड़े, तीन चांदी की चेन और लॉकेट वाला ब्रेसलेट शामिल हैं। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर उसे जिला जेल सिवनी भेज दिया गया है। इस पूरी कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम देने में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री खेमेन्द्र कुमार जैतवार, उप निरीक्षक मुकेश डेहरिया, सहायक उप निरीक्षक भुजवल सिंह प्रजापति, प्रधान आरक्षक बालचंद घोरमारे, शैलेंद्र कवरेती, आरक्षक विनोद धुर्वे और सूरज गिरारे की विशेष भूमिका रही।

13 hrs ago
user_उत्तम सेन
उत्तम सेन
लखनादौन, सिवनी, मध्य प्रदेश•
13 hrs ago
104ae06c-8a03-4b66-a74a-c28edacd65a8

सिवनी जिले के छपारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने चांदी के जेवरात चोरी करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जो कि पीड़िता का ही बेटा निकला। घटना 8 जुलाई 2026 की दोपहर 12:00 बजे से रात 09:00 बजे के बीच की है, जब डुंगरिया मोहल्ला छपारा की रहने वाली प्रार्थिया सीताबाई पति देवकुमार बर्मन के घर का ताला तोड़कर अज्ञात आरोपी ने ₹45,000 की कीमत के चांदी के जेवरात चोरी कर लिए थे। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना छपारा में अपराध क्रमांक 305/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 331(4) और 305(A) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण लालचंदानी (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिवनी और एसडीओपी लखनादौन श्री अपूर्व भलावी के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की। विवेचना के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने प्रार्थिया के 28

c791c4fd-95bc-4d4c-be52-1be59ae7afa2

वर्षीय बेटे विजेन्द्र बर्मन को हिरासत में लिया, जो छपारा प्रतापगढ़ रोड स्थित जंगल में संदिग्ध हालत में घूम रहा था। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात कबूल कर ली। आरोपी की निशानदेही पर छपारा-प्रतापगढ़ रोड स्थित आईटीआई मोड़ के आगे जंगल में केतकी की झाड़ियों से चोरी किए गए सभी जेवरात बरामद कर लिए गए। बरामद सामान में चांदी के कंगन, दो जोड़ी पैर पट्टी, पांच नग छोटे-बड़े कड़े, तीन चांदी की चेन और लॉकेट वाला ब्रेसलेट शामिल हैं। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर उसे जिला जेल सिवनी भेज दिया गया है। इस पूरी कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम देने में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री खेमेन्द्र कुमार जैतवार, उप निरीक्षक मुकेश डेहरिया, सहायक उप निरीक्षक भुजवल सिंह प्रजापति, प्रधान आरक्षक बालचंद घोरमारे, शैलेंद्र कवरेती, आरक्षक विनोद धुर्वे और सूरज गिरारे की विशेष भूमिका रही।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • सिवनी के जंगल में एक बाघ का शव मिला है। इस घटना के बाद से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि आपसी संघर्ष की वजह से ही इस बाघ की जान गई है।
    1
    सिवनी के जंगल में एक बाघ का शव मिला है। इस घटना के बाद से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि आपसी संघर्ष की वजह से ही इस बाघ की जान गई है।
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सिवनी जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत कान्हीवाड़ा में इन दिनों सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप हो चुकी है। मुख्य मार्गों से लेकर गलियों तक में जगह-जगह कचरे के अंबार लगे हुए हैं, जिससे उठने वाली तीव्र दुर्गंध ने स्थानीय लोगों और राहगीरों का जीना मुहाल कर दिया है। बारिश के इस मौसम में फैली इस गंदगी के कारण क्षेत्र में डेंगू और मलेरिया जैसी गंभीर बीमारियां फैलने का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। इस गंभीर समस्या को लेकर बार-बार शिकायत किए जाने के बावजूद भी पंचायत प्रशासन मौन साधे बैठा है। प्रशासन की इस लापरवाही से ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है और उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सफाई नहीं कराई गई तो वे आंदोलन शुरू करने को मजबूर होंगे।
    1
    सिवनी जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत कान्हीवाड़ा में इन दिनों सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप हो चुकी है। मुख्य मार्गों से लेकर गलियों तक में जगह-जगह कचरे के अंबार लगे हुए हैं, जिससे उठने वाली तीव्र दुर्गंध ने स्थानीय लोगों और राहगीरों का जीना मुहाल कर दिया है। बारिश के इस मौसम में फैली इस गंदगी के कारण क्षेत्र में डेंगू और मलेरिया जैसी गंभीर बीमारियां फैलने का खतरा तेजी से बढ़ रहा है।

इस गंभीर समस्या को लेकर बार-बार शिकायत किए जाने के बावजूद भी पंचायत प्रशासन मौन साधे बैठा है। प्रशासन की इस लापरवाही से ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है और उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सफाई नहीं कराई गई तो वे आंदोलन शुरू करने को मजबूर होंगे।
    user_Devendra thakur
    Devendra thakur
    Salesperson सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • नरसिंहपुर में पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन ईगल क्लॉ' के तहत कोतवाली पुलिस ने एक नशे के सौदागर को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति तिंदनी रोड नहर के पास अवैध मादक पदार्थ स्मैक बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की और तलापार निवासी आरोपी आशीष मेहरा को तिन्दी नहर के पास से गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली थाना प्रभारी गौरव चाटे ने जानकारी दी कि गिरफ्तार किए गए आरोपी आशीष मेहरा के पास से लगभग ₹1 लाख कीमत की 10 ग्राम स्मैक और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले को विवेचना में ले लिया है।
    1
    नरसिंहपुर में पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन ईगल क्लॉ' के तहत कोतवाली पुलिस ने एक नशे के सौदागर को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति तिंदनी रोड नहर के पास अवैध मादक पदार्थ स्मैक बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की और तलापार निवासी आरोपी आशीष मेहरा को तिन्दी नहर के पास से गिरफ्तार कर लिया।

कोतवाली थाना प्रभारी गौरव चाटे ने जानकारी दी कि गिरफ्तार किए गए आरोपी आशीष मेहरा के पास से लगभग ₹1 लाख कीमत की 10 ग्राम स्मैक और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले को विवेचना में ले लिया है।
    user_SATISH DUBEY
    SATISH DUBEY
    पत्रकार Narsimhapur, Narsinghpur•
    6 hrs ago
  • नरसिंहपुर के वनग्राम गुकला के ग्रामीण नाकेदार की मनमानी का शिकार हो रहे हैं। नाकेदार के इस मनमाने रवैये से परेशान होकर ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय का रुख किया और कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर इस मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
    1
    नरसिंहपुर के वनग्राम गुकला के ग्रामीण नाकेदार की मनमानी का शिकार हो रहे हैं। नाकेदार के इस मनमाने रवैये से परेशान होकर ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय का रुख किया और कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर इस मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
    user_पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    Advertising agency नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आगामी चुनाव परिणामों और क्षेत्र की राजनीति को लेकर आत्मविश्वास के साथ एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में यह दावा करते हुए कहा कि दतिया को जिताने की बात हुई है और दतिया हम जीत रहे हैं, जीतेंगे।
    1
    मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आगामी चुनाव परिणामों और क्षेत्र की राजनीति को लेकर आत्मविश्वास के साथ एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में यह दावा करते हुए कहा कि दतिया को जिताने की बात हुई है और दतिया हम जीत रहे हैं, जीतेंगे।
    user_पत्रकार आशीष कुमार दुबे
    पत्रकार आशीष कुमार दुबे
    Media and information sciences faculty नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव क्षेत्र में स्थित झांसीघाट पर झांसीघाट मां रेवा सेवा समिति द्वारा ग्रामीणों के साथ महाआरती की गई। इस आयोजन में गांव के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।
    2
    नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव क्षेत्र में स्थित झांसीघाट पर झांसीघाट मां रेवा सेवा समिति द्वारा ग्रामीणों के साथ महाआरती की गई। इस आयोजन में गांव के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।
    user_DEEPAK SAHU
    DEEPAK SAHU
    रिपोर्टर गोटेगांव, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Jyoti soni
    1
    Post by Jyoti soni
    user_Jyoti soni
    Jyoti soni
    Advertising Photographer नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के सिवनी में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजू बघेल ने अपने जन्मदिन पर सेवा का संकल्प लिया है। इस विशेष अवसर पर उन्होंने मोक्षधाम में पौधे लगाकर एक बड़ा संदेश दिया है।
    1
    मध्य प्रदेश के सिवनी में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजू बघेल ने अपने जन्मदिन पर सेवा का संकल्प लिया है। इस विशेष अवसर पर उन्होंने मोक्षधाम में पौधे लगाकर एक बड़ा संदेश दिया है।
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.