प्रतापगढ़ में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर अलर्ट मोड में प्रशासन, डीएम ने तय किए सख्त टारगेट प्रतापगढ़ में फार्मर रजिस्ट्री की धीमी रफ्तार पर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। जिलाधिकारी Shiv Sahay Awasthi ने समीक्षा के बाद सभी विभागों को सख्त निर्देश जारी करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि अब काम में तेजी लानी ही होगी। डीएम ने हर कर्मचारी के लिए दैनिक लक्ष्य तय कर दिया है और हर 2 घंटे में प्रगति की समीक्षा अनिवार्य कर दी गई है। खंड विकास अधिकारियों को रोजाना 100 रजिस्ट्रेशन, जबकि एसडीएम को 1000 रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। जन सेवा केंद्र, सहकारिता विभाग और ग्राम स्तर के कर्मियों को भी इस अभियान में सक्रिय रूप से जोड़ा गया है, ताकि काम को तेजी से पूरा किया जा सके। प्रशासन ने 30 अप्रैल तक शत-प्रतिशत रजिस्ट्री पूरी करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। डीएम ने दो टूक कहा है कि अगर प्रगति में लापरवाही मिली तो संबंधित अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई तय है।
प्रतापगढ़ में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर अलर्ट मोड में प्रशासन, डीएम ने तय किए सख्त टारगेट प्रतापगढ़ में फार्मर रजिस्ट्री की धीमी रफ्तार पर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। जिलाधिकारी Shiv Sahay Awasthi ने समीक्षा के बाद सभी विभागों को सख्त निर्देश जारी करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि अब काम में तेजी लानी ही होगी। डीएम ने हर कर्मचारी के लिए दैनिक लक्ष्य तय कर दिया है और हर 2 घंटे में प्रगति की समीक्षा अनिवार्य कर दी गई है। खंड विकास अधिकारियों को रोजाना 100 रजिस्ट्रेशन, जबकि एसडीएम को 1000 रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। जन सेवा केंद्र, सहकारिता विभाग और ग्राम स्तर के कर्मियों को भी इस अभियान में सक्रिय रूप से जोड़ा गया है, ताकि काम को तेजी से पूरा किया जा सके। प्रशासन ने 30 अप्रैल तक शत-प्रतिशत रजिस्ट्री पूरी करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। डीएम ने दो टूक कहा है कि अगर प्रगति में लापरवाही मिली तो संबंधित अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई तय है।
- लखनऊ के दुबग्गा स्थित मलहा गांव में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया जिस घर पर यह हादसा हुआ उसका नाम रामचंद्र बताया जा रहा है इंस्पेक्टर दुबग्गा के मुताबिक 13 बकरी की मौके पर ही मौत हो गई और एक भैंस बुरी तरह जलकर झुलस गई इस हादसे में 13 बकरियां जलकर मर गईं, जबकि एक भैंस बुरी तरह गंभीर रूप से झुलस गई हैं ग्रामीणों ने तुरंत मोर्चा संभाला और दमकल विभाग को सूचित किया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है पर अभी तक आग लगने का कारण नहीं पता चला1
- राजधानी लखनऊ के दुबग्गा थाना क्षेत्र के बेगरिया गांव में शॉर्ट सर्किट के चलते ट्रांसफार्मर में अचानक भीषण आग लग गई। कुछ ही मिनटों में ट्रांसफार्मर धधकता हुआ आग के गोले में तब्दील हो गया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग काफी देर तक बेकाबू रही, लेकिन दमकल विभाग की टीम समय पर नहीं पहुंच सकी, जिससे लोगों में नाराजगी देखी गई। इस दौरान कई घंटों तक बिजली आपूर्ति ठप रही और आसपास के घरों में खतरे की स्थिति बनी रही। बाद में पहुंची दमकल और पुलिस ने आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जर्जर ट्रांसफार्मरों की नियमित जांच कर उन्हें समय रहते बदला जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।1
- "जो दूसरों का नाम बदलते थे उनका ही नाम बदल गया बंगाल जाते जाते।" अखिलेश यादव।1
- सैकड़ों साथियों और दल बल के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हुए पूर्व भाजपा नेता अखिलेश पाठक,सपा मुखिया अखिलेश यादव ने दिलाई पार्टी की सदस्यता,अखिलेश पाठक ने सपा मुखिया अखिलेश यादव को पहनाया चांदी का मुकुट, हरदोई सपा मुखिया अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी ज्वाइन कराने के बाद भाजपा के पूर्व प्रत्याशी रहे अखिलेश पाठक को आगामी 2027 का विधानसभा चुनाव लड़ाने का वादा किया है,कयास लगाए जा रहे हैं कि समाजवादी पार्टी इस बार के विधानसभा चुनाव में सवायजपुर सीट से अखिलेश पाठक को प्रत्याशी बनाकर बड़ा दांव खेल सकती है।अखिलेश पाठक के द्वारा सपा का दामन थाम लेने के बाद सवायजपुर सीट का मुकाबला रोमांचक हो सकता है. बताते चलें कि अखिलेश पाठक भाजपा के सिंबल पर 2012 में शाहाबाद विधानसभा से चुनाव भी लड़ चुके हैं और वह भाजपा में कई महत्वपूर्ण पदों पर भी रह चुके हैं। 2022 के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने शाहाबाद से अपनी सीटिंग एमएलए रजनी तिवारी को दोबारा प्रत्याशी बना दिया था जिससे नाराज होकर अखिलेश पाठक ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन दाखिल कर दिया था। पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ नामांकन दाखिल करने के चलते भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने अखिलेश पाठक को पार्टी से निष्कासित कर दिया था जिसके बाद से अखिलेश पाठक राजनीतिक वनवास काट रहे थे, ऐसे में विधानसभा चुनावों के कुछ महीने पहले अखिलेश पाठक के सपा में जाने से सवायजपुर और शाहाबाद विधानसभा के सपा टिकट की दावेदारी रोमांचक हो गई है, हालांकि आगामी विधानसभा चुनाव में सपा का टिकट किसे मिलेगा यह तो बाद में पता चलेगा लेकिन अखिलेश पाठक की ज्वाइनिंग से शाहाबाद और खासकर सवायजपुर की राजनीति में बड़ा भूचाल आना निश्चित है...1
- *राजधानी लखनऊ के चारबाग मेट्रो स्टेशन के नीचे आज ऐसा नज़ारा देखने को मिला कि लोग कन्फ्यूज हो गए ये सड़क है या ऑटो स्टैंड ?* *ऑटो रिक्शा इतने आराम से लाइन लगाकर खड़े थे जैसे किसी ने सच में पार्किंग मोड ON कर दिया हो।* *हालात ऐसे कि सड़क कम और ऑटो पार्किंग ज्यादा लगने लगी अब बस एक बोर्ड की कमी है यहां बिना टेंशन के ऑटो खड़ा करें!* समीर नक़वी1
- पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट परिजनों का फूटा गुस्सा, तिलमिलाती कड़ी धुप में सड़क पर डटे रहे परिजन किया माणकचौक थाने का घेराव मौके पर पहुंचे सीएसपी ने दिया आश्वासन एंकर----- रतलाम करमदी तालाब में दो युवकों के शव मिलने के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज परिजनों ने समाजजनों और क्षेत्रवासियों के साथ तिलमिलाती कड़ी धुप में सड़क पर बैठकर शहर के माणकचौक थाने का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। करीब एक घंटे से ज्यादा तक चले इस धरने के दौरान आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। वहीं एसपी अमित कुमार ने कल देर शाम माणकचौक टीआई पातिराम डावरे को ईसी मामले में लाईन अटेच कर दिया था जो चर्चा का विषय बना रहा प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पांच दिन पूर्व ग्रामीणों ने चोरी के संदेह में प्रकाश नामक एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। इसी दौरान उसके दो अन्य साथी, मुन्ना और शंकर, मौके से फरार हो गए थे। परिजनों का आरोप है कि घटना के तीन दिन बाद इन दोनों युवकों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में करमदी तालाब से बरामद हुए थे परिजनों के गंभीर आरोप प्रदर्शन कर रहे परिजनों और रहवासियों का दावा है कि यह डूबने का सामान्य मामला नहीं, बल्कि नियोजित हत्या है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुन्ना और शंकर के साथ मारपीट की गई और फिर उनकी हत्या कर शव तालाब में फेंक दिए गए। मृतकों के शरीर पर धारदार हथियारों के गहरे निशान मिले हैं। पुलिस इस मामले में अब तक कोई ठोस कार्रवाई करने में विफल रही है। थाने के बाहर बिलख उठीं महिलाएं चिलचिलाती धूप की परवाह किए बिना बड़ी संख्या में महिलाएं और मृतक के परिजन थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। इस दौरान मृतक युवकों की मां और बहने आक्रोशित होकर जोर-जोर सेे रोने लगी। चिलचिलाती धूप में प्रदर्शन, सीएसपी ने दिया आश्वासन आक्रोश इस कदर था कि परिजन और महिलाएं चिलचिलाती धूप में करीब एक घंटे तक थाने के बाहर धरने पर बैठे रहे। स्थिति को बिगड़ता देख नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) सत्येंद्र घनघोरिया भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया। अधिकारी के भरोसे के बाद ही धरना समाप्त हुआ। बाइट लीला बाई मृतक की बहन बाइट कलाबाई निनामा मृतक की मां बाइट सत्येन्द्र घनघोरिया सीएसपी रतलाम4
- 20 Din Se Kuda Nahin saaf Hua Hai1
- लखनऊ के इंदिरानगर थाना क्षेत्र के शीतल नगर जरारा इलाके में अजय नाम का युवक अपने घर में फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। परिजनों से पूछताछ जारी है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।1