नहर में पानी न आने से सूख रही फसलें,किसानों ने किया प्रदर्शन समस्या का समाधान न होने पर धरने की चेतावनी पूरनपुर, पीलीभीत। कलीनगर क्षेत्र में नहर में पानी न आने से किसानों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। मक्का और गन्ने की फसल सूखने की स्थिति में पहुंच चुकी है, जिससे किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। इसी समस्या को लेकर भीकमपुर, अर्जुनपुर, तुलसीपुर, लोहरपुरा, किरतपुर, अकबरपुर और खीरी नौबरामद के किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया। समस्या से दर्जनों गांव प्रभावित हैं।मामले में किसानों ने बताया कि वे कई बार सिंचाई विभाग के अधिकारियों और प्रशासन को समस्या से अवगत करा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद कोई समाधान नहीं निकल पाया है। नाराज किसानों ने बाइफरकेशन स्थल पर पहुंचकर प्रदर्शन किया और अपनी नाराजगी जाहिर की।किसानों का कहना है कि रजवाह नहर में पिछले तीन माह से पानी नहीं आया है, जिसके चलते उनकी फसलें सूख रही हैं और उत्पादन पर गंभीर असर पड़ रहा है। प्रदर्शन कर रहे किसानों में सुखदेव सिंह, अजमेर सिंह, प्रकाश सिंह, गुरसरण सिंह, गुरजंट सिंह, हरपिंदर सिंह, जग्गा सिंह और मलकीत सिंह सहित कई लोग शामिल रहे।किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही नहर में पानी नहीं छोड़ा गया, तो वे मजबूर होकर धरना-प्रदर्शन करेंगे और आंदोलन को तेज करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
नहर में पानी न आने से सूख रही फसलें,किसानों ने किया प्रदर्शन समस्या का समाधान न होने पर धरने की चेतावनी पूरनपुर, पीलीभीत। कलीनगर क्षेत्र में नहर में पानी न आने से किसानों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। मक्का और गन्ने की फसल सूखने की स्थिति में पहुंच चुकी है, जिससे किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। इसी समस्या को लेकर भीकमपुर, अर्जुनपुर, तुलसीपुर, लोहरपुरा, किरतपुर, अकबरपुर और खीरी नौबरामद के किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया। समस्या से दर्जनों गांव प्रभावित हैं।मामले में किसानों ने बताया कि वे कई बार सिंचाई विभाग के अधिकारियों और प्रशासन को समस्या से अवगत करा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद कोई समाधान नहीं निकल पाया है। नाराज किसानों ने बाइफरकेशन स्थल पर पहुंचकर प्रदर्शन किया और अपनी नाराजगी जाहिर की।किसानों का कहना है कि रजवाह नहर में पिछले तीन माह से पानी नहीं आया है, जिसके चलते उनकी फसलें सूख रही हैं और उत्पादन पर गंभीर असर पड़ रहा है। प्रदर्शन कर रहे किसानों में सुखदेव सिंह, अजमेर सिंह, प्रकाश सिंह, गुरसरण सिंह, गुरजंट सिंह, हरपिंदर सिंह, जग्गा सिंह और मलकीत सिंह सहित कई लोग शामिल रहे।किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही नहर में पानी नहीं छोड़ा गया, तो वे मजबूर होकर धरना-प्रदर्शन करेंगे और आंदोलन को तेज करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
- पीलीभीत ब्रेकिंग - जहानाबाद पुलिस की लुटेरे से मुठभेड़ हो गई। शिक्षक से लूट करने वाला 50 हजार का इनामी बदमाश घायल हुआ। बीती रात चेकिंग के दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में शहादत उर्फ इश्तियाक के पैर में गोली लगी। आरोपी ने 9 मार्च को रिटायर्ड शिक्षक से 23 हजार रुपये लूटे थे। घायल बदमाश के पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। इलाज के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया, दो साथी पहले पकड़े जा चुके हैं।1
- पीलीभीत टाइगर रिजर्व: अचानक जिप्सी के सामने आया 'जंगल का राजा', थम गईं सैलानियों की सांसें पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के मशहूर पीलीभीत टाइगर रिजर्व (PTR) में इन दिनों सैलानियों का रोमांच चरम पर है। शनिवार शाम की सफारी के दौरान उस समय एक अद्भुत और रोंगटे खड़े कर देने वाला नजारा देखने को मिला, जब एक विशालकाय बाघ अचानक पर्यटकों की जिप्सी के सामने आ गया। सैलानियों की थमी धड़कनें, गूंजी प्रार्थनाएं जंगल की सैर पर निकले पर्यटक उस समय सन्न रह गए जब उनकी गाड़ी के ठीक सामने झाड़ियों से निकलकर बाघ सड़क पर आ गया। अचानक हुए इस आमना-सामने से कुछ पर्यटक बुरी तरह सहम गए और डर के मारे प्रार्थना करने लगे। वहीं, कुछ रोमांच के शौकीनों ने इस ऐतिहासिक पल को अपने कैमरे में कैद किया और बाघ की तस्वीरें व सेल्फी लीं। राजा की तरह पार की सड़क प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाघ बेहद शांत मुद्रा में था। उसने बिना किसी आक्रामकता के, बिल्कुल शाही अंदाज में जिप्सी के आगे से सड़क पार की और घने जंगल की ओर बढ़ गया। करीब 2-3 मिनट तक चले इस 'फेस-ऑफ' ने पर्यटकों को रोमांच से भर दिया। बढ़ रहा है पर्यटन का ग्राफ गर्मी का मौसम शुरू होते ही पीटीआर में बाघों के दीदार की घटनाएं बढ़ गई हैं। वन्यजीव विशेषज्ञों का कहना है कि जल स्रोतों के आसपास बाघों की आवाजाही अधिक होने के कारण चूका गेट और मुस्तफाबाद जोन में अक्सर ऐसे नजारे देखने को मिल रहे हैं। "यह मेरी जिंदगी का सबसे यादगार अनुभव था। बाघ को इतने करीब से देखना जितना डरावना था, उससे कहीं ज्यादा खूबसूरत।" — एक रोमांचित पर्यटक मुख्य बातें: स्थान: पीलीभीत टाइगर रिजर्व (चूका ईको-टूरिज्म स्पॉट के पास) नजारा: जिप्सी के आगे से बाघ का सड़क पार करना। स्थिति: पर्यटक सुरक्षित, बाघ अपनी मस्ती में जंगल की ओर रवाना।1
- Uttar Pradesh ek ladka ne apne ghar per baithkar gana Baja kar gana ga raha tha uska naam hai Sonu da leta hai aaj ka breaking news like share comment jarur Karen2
- Post by समाचार Crime News1
- इंडो-नेपाल बॉर्डर पर शराब की दुकान खुलने से ग्रामीणों में आक्रोश, आबकारी निरीक्षक की मौजूदगी में सजा सामान, महिलाओं ने किया विरोध पीलीभीत कलीनगर इंडो-नेपाल सीमा से सटी ग्राम पंचायत बूंदी भूड़ में शराब की दुकान खुलने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। बुधवार को आबकारी निरीक्षक की उपस्थिति में लाइसेंसी अनुज्ञापी द्वारा दुकान में सामान व्यवस्थित किया गया। महिलाओं ने एकजुट होकर इसका कड़ा विरोध जताया। उनका कहना है कि कई युवा पहले से ही नेपाल जाकर शराब पीते हैं और घर आकर परिवार को प्रताड़ित करते हैं। गांव में दुकान खुलने से स्थिति बेकाबू हो जाएगी।महिलाओं ने बताया कि दुकान स्कूली बच्चों के मुख्य रास्ते पर प्रस्तावित है। इससे बच्चों पर गलत असर पड़ेगा और सुरक्षा का खतरा बढ़ेगा। ग्रामीणों ने शासन से दुकान का लाइसेंस निरस्त करने की मांग की है। महिलाओं ने चेतावनी दी कि भट्टी खुली तो वे अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ जाएंगी।1
- लव जिहाद और थूक जिहाद को लेकर विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल ने किया प्रदर्शन पीलीभीत। शनिवार को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने देश में बढ़ रही "विद्रूप मानसिकता", अवैध कब्जों और विभिन्न सामाजिक चुनौतियों के विरोध में कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित एक विस्तृत ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपकर कठोर कार्रवाई की मांग की। प्रमुख मुद्दों पर जताया विरोध ज्ञापन के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने देश की आंतरिक सुरक्षा और सामाजिक सद्भाव को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की। विहिप नेताओं ने कहा कि वर्तमान में समाज विरोधी गतिविधियों के कारण देश का ताना-बाना छिन्न-भिन्न करने का प्रयास किया जा रहा है। ज्ञापन में मुख्य रूप से निम्नलिखित बिंदुओं को रेखांकित किया गया: लव जिहाद का षड्यंत्र: कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि लव जिहाद का जाल अब सुशिक्षित समाज और व्यावसायिक क्षेत्रों तक फैल चुका है। इसमें हाल ही के कुछ प्रकरणों का हवाला दिया गया। अवैध लैंड जिहाद: सरकारी संपत्तियों, वन भूमि और रेलवे की सुरक्षित भूमि पर किए जा रहे सुनियोजित अवैध कब्जों को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बड़ी चुनौती बताया गया। धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़: ज्ञापन में खान-पान की वस्तुओं को अपवित्र कर समाज में वैमनस्य फैलाने की घटनाओं का जिक्र करते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई। संगठन की प्रमुख मांगें प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति से मांग की है कि राष्ट्र विरोधी और आपराधिक मानसिकता वाले तत्वों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध त्वरित दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही, लव जिहाद और जबरन धर्मांतरण जैसे कृत्यों को रोकने के लिए एक कठोर केंद्रीय कानून लागू करने की मांग भी उठाई गई। इस अवसर पर विहिप के जिला अध्यक्ष, बजरंग दल के जिला संयोजक और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि यदि इन सामाजिक बुराइयों पर जल्द अंकुश नहीं लगाया गया, तो संगठन चरणबद्ध तरीके से आंदोलन को और तेज करेगा।1
- अगर आप बीसलपुर में हैं तो अब आपके मोबाइल से लेकर प्रत्येक ऑनलाइन वर्क के लिए अब कहीं जाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि बीसलपुर में खुल गया है आपका अपना श्रीजी कम्युनिकेशन एंड मोबाइल एसेसरीज, जहां मोबाइल की सभी एसेसरीज उपलब्ध है, मोबाइल रिचार्ज हर तरह का ऑनलाइन वर्क पीवीसी प्लास्टिक कार्ड भरोसेमंद बैंकिंग सेवाएं शानदार कलर फोटो फोटोकॉपी सब एक ही छत के नीचे मिलेगा इसके साथ ही बेहतरीन डिस्काउंट ऑफर भी उपलब्ध है तो देर किस बात की अभी संपर्क कीजिए बीसलपुर के 12 पत्थर चौराहे पर स्थित श्रीजी कम्युनिकेशन पर या दिए गए मोबाइल नंबर से भी संपर्क कर सकते हैं1
- #पीलीभीत जहानाबाद में चेकिंग के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर की फायरिंग। जवाबी कार्रवाई में 50 हजार का इनामी बदमाश पैर में गोली लगने से घायल। घायल आरोपी को तुरंत अस्पताल में कराया गया भर्ती। 9 मार्च 2026 को रिटायर्ड शिक्षक से लूट में था शामिल। पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ, जीरो टॉलरेंस नीति जारी।1