11 हजार केवी विद्युत लाइन का तार टूटकर युवक पर गिरा, मौके पर मौत *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया* *रिपोर्ट – कुलदीप दिवाकर* *मो. 6395865784* अजीतमल, औरैया। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। मजदूरी करने के लिए साइकिल से अजीतमल जा रहे एक युवक के ऊपर 11 हजार केवी विद्युत लाइन का तार टूटकर गिर गया। करंट की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा हरी टेंट हाउस वाली गली में हुआ। बताया जा रहा है कि युवक अपने घर से मजदूरी करने के लिए अजीतमल जा रहा था, तभी अचानक विद्युत लाइन का तार टूटकर उसके ऊपर जा गिरा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। ⚡ बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल हादसे के बाद स्थानीय लोगों में बिजली विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी है। लोगों का आरोप है कि विद्युत लाइन के रखरखाव में लापरवाही बरती गई, जिसके चलते 11 हजार केवी लाइन का तार टूटकर सड़क पर गिर गया और एक युवक की जान चली गई। स्थानीय लोगों ने मामले की जांच कर विद्युत लाइन के रखरखाव में लापरवाही की जिम्मेदारी तय करने तथा ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की मांग की है।

- *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* औरैया में IDBI बैंक में अज्ञात कारणों से लगी आग। सूचना पर फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुँची। फायर बिग्रेड की टीम स्मोक एग्जॉस्टर से धुआं निकालने में जुटी। बताया जा रहा है कि बैंक के अंदर रखे फ्रिज में अज्ञात कारणों से आग लगने से प्लाई आदि जली। बैंक स्टाफ ,पुलिस व फायर बिग्रेड की टीम मौके पर मौजूद। औरैया सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आवास विकास के पास स्थिति IDBI बैंक को घटना। *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* औरैया में IDBI बैंक में अज्ञात कारणों से लगी आग। सूचना पर फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुँची। फायर बिग्रेड की टीम स्मोक एग्जॉस्टर से धुआं निकालने में जुटी। बताया जा रहा है कि बैंक के अंदर रखे फ्रिज में अज्ञात कारणों से आग लगने से प्लाई आदि जली। बैंक स्टाफ ,पुलिस व फायर बिग्रेड की टीम मौके पर मौजूद। औरैया सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आवास विकास के पास स्थिति IDBI बैंक को घटना।1
- इटावा में पुलिस ने 50 लाख रूपये कीमत की 500 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है, SSP बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने प्रेस वार्ता के दौरान दी मामले की जानकारी।1
- *थाना बेला क्षेत्रान्तर्गत ग्राम दलपपुर में एक अज्ञात महिला का शव मिलने के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी बिधूना द्वारा दी गयी बाईट ।*1
- न्यायालय से वारंट जारी होने के बाद राजपुर पुलिस ने बैना गांव से वारंटी अभियुक्त को घर से किया गिरफ्तार, की कार्यवाही राजपुर थाना पुलिस ने रविवार को बैना गांव में दबिश देकर न्यायालय से जारी वारंट के मामले में एक अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया। जानकारी के मुताबिक बैना गांव निवासी जयप्रकाश के खिलाफ न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है। वह काफी समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था। लगातार अनुपस्थित रहने पर न्यायालय की ओर से उसके खिलाफ वारंट जारी किया गया था। वारंट जारी होने के बाद राजपुर पुलिस ने रविवार सुबह करीब छह बजे उसके घर पर दबिश देकर जयप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया। राजपुर थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह ने करीब 4 बजे बताया कि वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया है।1
- औरैया में आगामी त्यौहार बुढवा मंगल पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जनपदीय पुलिस की तैयारी के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गयी बाईट1
- मजदूरी करने जा रहे साइकिल सवार युवक पर गिरा 11 हजार बोल्ट का बिजली तार, औरैया ब्रेकिंग-- मजदूरी करने जा रहे साइकिल सवार युवक पर गिरा 11 हजार बोल्ट का बिजली तार, साइकिल सवार की मौके पर ही हुई मौत, साइकिल सवार की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मचा कोहराम, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, अजीतमल कोतवाली क्षेत्र का मामला।1
- *थाना बेला क्षेत्रान्तर्गत ग्राम दलपपुर में एक अज्ञात महिला का शव मिलने के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी बिधूना द्वारा दी गयी बाईट1
- सिकंदरा के आजाद नगर में न्यायालय से जारी वारंट पर पुलिस की कार्रवाई, वारंटी अभियुक्त को घर से गिरफ्तार सिकंदरा थाना क्षेत्र के आजाद नगर निवासी सुघर सिंह के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने रविवार को उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, मुकदमा संख्या 303/19 में सुघर सिंह काफी समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था। न्यायालय में लगातार गैरहाजिर रहने के कारण उसके खिलाफ वारंट जारी किया गया था। वारंट के अनुपालन में सिकंदरा पुलिस ने रविवार को कार्रवाई करते हुए सुघर सिंह को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। सिकंदरा थाना प्रभारी निरीक्षक सुधाकर सिंह ने रविवार शाम करीब पांच बजे बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया है।1
- जिला औरैया के बेला के दलपपुर के जंगल में गड्ढे में मिला अज्ञात महिला का शव, पहचान के लिए पुलिस ने जारी की सूचना पत्रकार आशू श्रीवास्तव औरैया जिला के बेला थाना क्षेत्र के ग्राम दलपपुर के जंगल में रविवार को गड्ढे से एक अज्ञात महिला का शव बरामद होने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। 👗 कपड़ों से पहचान की अपील: पुलिस के अनुसार महिला के गले में पीला दुपट्टा, शरीर पर हरी छीटदार कुर्ती और लाल पजामी थी। महिला की पहचान अभी नहीं हो सकी है। 👮 बेला थाना प्रभारी अमर बहादुर सिंह ने लोगों से अपील की है कि यदि उनके क्षेत्र में उक्त हुलिए और कपड़ों से मिलती-जुलती कोई महिला लापता है, तो तत्काल बेला थाना पुलिस से संपर्क करें। 📞 बेला पुलिस से संपर्क करे इस नंबर पर : 9454402885 अपील: महिला की पहचान में मदद के लिए इस सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं, ताकि उसके परिजनों तक जानकारी पहुंच सके।1