शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के विस्तार एवं नर्सिंग कॉलेज निर्माण हेतु भूमि का निरीक्षण हजारीबाग: जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने आज 15 अप्रैल को निर्माणाधीन शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल परिसर के विस्तार एवं प्रस्तावित नर्सिंग कॉलेज के निर्माण हेतु भूमि चिन्हितीकरण के क्रम में संबंधित स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने बताया कि मेडिकल कॉलेज परिसर से सटे भू-भाग पर नर्सिंग कॉलेज का निर्माण प्रस्तावित है। साथ ही, मेडिकल कॉलेज के समुचित विस्तार के लिए अतिरिक्त भूमि उपलब्ध कराने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हाल ही में स्वास्थ्य विभाग, झारखंड सरकार के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार के हजारीबाग भ्रमण के दौरान प्राप्त दिशा-निर्देशों के आलोक में यह निरीक्षण किया जा रहा है। उपायुक्त ने जानकारी दी कि आगामी समय में शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में पीजी पाठ्यक्रम की भी शुरुआत की जाएगी, जिससे विद्यार्थियों की संख्या में वृद्धि होगी। इस परिप्रेक्ष्य में विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त कैंपस, आवास एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं के विकास हेतु लगभग 25 एकड़ भूमि का चिन्हितीकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भूमि उपलब्ध होने से मेडिकल कॉलेज का सुव्यवस्थित एवं व्यापक विस्तार संभव होगा, जिससे जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में और अधिक सुधार आएगा। उपायुक्त ने यह भी अवगत कराया कि वर्तमान में उपलब्ध 14 फीट चौड़ी सड़क को विस्तारित कर 40 फीट चौड़ा किया जाएगा, जिससे बड़े वाहनों एवं एम्बुलेंस की आवाजाही सुगम एवं व्यवस्थित हो सकेगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भूमि चिन्हितीकरण की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने एवं आवश्यक कार्रवाई में तेजी लाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता संतोष कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी आदित्य पांडेय, सदर अंचल अधिकारी आशुतोष कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

- Post by Update news 241
- Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज1
- 🛡️ युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर 🏢 SIS (Security and Intelligence Services) 👉 सुरक्षा जवान / गार्ड पद के लिए भर्ती जारी 📋 योग्यता 🎓 8वीं / 10वीं / 12वीं पास 🎂 आयु: 19 से 36 वर्ष 💪 शारीरिक रूप से स्वस्थ उम्मीदवार को प्राथमिकता 💼 भर्ती विवरण 🔹 कुल पद: 700+ 🔹 भर्ती माध्यम: जिला रोजगार कार्यालय 📝 रजिस्ट्रेशन फीस: ₹350 🎓 ट्रेनिंग फीस: ₹10,500 (रहना + खाना शामिल) 📅 भर्ती शिविर (Camp Schedule) 📍 कोडरमा जिला – ब्लॉक स्तर कैंप 📌 डोमचांच ब्लॉक परिसर ➡️ 13.04.2026 & 14.04.2026 📌 जयनगर ब्लॉक ➡️ 16.04.2026 & 17.04.2026 📌 मरकच्चो ब्लॉक ➡️ 20.04.2026 & 21.04.2026 📌 चंदवारा ब्लॉक ➡️ 23.04.2026 & 24.04.2026 📌 कोडरमा ब्लॉक ➡️ 27.04.2026 & 28.04.2026 📌 सतगांव ब्लॉक ➡️ 29.04.2026 & 30.04.2026 🎯 चयन प्रक्रिया ✔️ कैंप में चयन ✔️ 1 महीने की ट्रेनिंग अनिवार्य ✔️ ट्रेनिंग के बाद पोस्टिंग #TrendingJobs #ViralPost #ShareNow #ApplyNow #JobUpdate #LatestJobs #jobsearchmalaysia1
- हजारीबाग कुद स्थित रामेश्वरम शिव मंदिर में श्री श्री 108 रुद्र यज्ञ सह वार्षिक उत्सव पूजन का शुभारंभ बुधवार से श्रद्धा और भक्ति के माहौल में हो गया। तीन दिवसीय यह धार्मिक आयोजन 17 अप्रैल तक विधि-विधान के साथ चलेगा। पहले दिन सुबह भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पारंपरिक वेशभूषा में महिलाएं सिर पर कलश लेकर भक्ति गीतों और हर हर महादेव के जयघोष के साथ शोभायात्रा में शामिल हुईं। यात्रा मंदिर परिसर से निकलकर विभिन्न मार्गों से होते हुए नदी तट पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पवित्र जल संग्रह किया गया। इसके बाद मंदिर में विधिवत कलश स्थापना की गई। पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और आध्यात्मिक वातावरण देखने को मिला। श्रद्धालुओं की भारी भागीदारी से आयोजन भव्य रूप लेता नजर आया। आयोजन समिति के अनुसार 16 अप्रैल को देवी-देवताओं का पूजन, गणेश पूजन, महाअभिषेक और भगवान भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। 17 अप्रैल को हवन, पूर्णाहुति, कन्या पूजन और भंडारा के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। समिति ने अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ उठाने की अपील की है।1
- इचाक तीखे मोड़ पर पलटी सवारी गाड़ी, एक की मौत, दो घायल1
- हजारीबाग | उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने आज टाटीझरिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के कर्मियों, पेयजल विभाग के कनीय अभियंताओं तथा चिकित्सकों के साथ बैठक कर विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों के टीकाकरण से संबंधित अद्यतन रिपोर्ट की जांच की तथा नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने मौके पर उपस्थित महिला प्रवेक्षिकाओ के मोबाइल से पोषण ट्रैकर ऐप की जांच करते हुए बच्चों की ऑनलाइन उपस्थिति का सत्यापन किया। इस दौरान कोड़ाइया गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में वास्तविक उपस्थिति से अधिक बच्चों की उपस्थिति दर्ज पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए महिला प्रवेक्षिका उर्मिला देवी को स्पष्टीकरण करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी को उक्त केंद्र की जांच करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से टाटीझरिया प्रखंड अंतर्गत झरपो एवं टाटीझरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति तथा चिकित्सकों के रिक्त पदों की जानकारी प्राप्त की। प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा झरपो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति की आवश्यकता पर उपायुक्त ने जल्द डॉक्टर की प्रतिनियुक्ति की बात कही। पेयजल समस्या की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने जिला स्तर पर संचालित ‘नीरवीर’ व्हाट्सएप चैट बोर्ड पर प्राप्त शिकायतों की स्थिति जानी। उन्होंने निर्देश दिया कि गर्मी के मौसम में पेयजल से संबंधित समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। चापानल मरम्मती से संबंधित सभी प्राप्त आवेदनों पर अविलंब कार्रवाई करने तथा शिकायतों का विधिवत संधारण रजिस्टर में करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने विशेष रूप से सुदूरवर्ती आदिवासी क्षेत्रों में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु नियमित भ्रमण कर खराब चापाकलों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया तथा स्पष्ट किया कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उपायुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को नियमित रूप नीर चौपाल कार्यक्रम करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने धान अधिप्राप्ति, पैक्सों की स्थिति, फसल बीमा योजना तथा आपूर्ति विभाग द्वारा राशन उठाव से संबंधित कार्यों की समीक्षा की एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को नियमित निरीक्षण एवं निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। अंचल कार्यालय के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने म्यूटेशन मामलों में अस्वीकृति के कारणों, प्रमाण पत्र निर्गत करने की प्रक्रिया तथा कैश बुक का भी परीक्षण किया। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी को सभी योजनाओं की समग्र मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मौके पर अपर समाहर्ता संतोष कुमार मौजूद थे। जिलें के निष्क्रिय चापानल मरम्मती के लिए "नीर वीर व्हाट्सएप चैटबॉट" (8757864361) का उपयोग अवश्य करें।1
- जिला निबंधन कार्यालय हजारीबाग का अद्भुत नजारा एक ही समुदाय के दो लोग जमीन विवाद को लेकर आपस में भिड़े यह मामला तब प्रकाश में आया जब जमीन बिकने को लेकर पैसे को लेकर मामला हाथापाही पर उतर आया1
- Post by Update news 241