नगीना का चर्चित डॉ0 राजकुमार मर्डर काण्ड: तीन आरोपी पुलिस हिरासत में। बिजनौर: नगीना में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ0 राजकुमार की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। डॉ0 की हत्या उसके पूर्व पार्टनर ने 10 लाख की सुपारी देकर कराई। इस पूरे मर्डर की पटकथा 6 महीने पहले लिखी गई थी। दस लाख में हत्या करने का सौदा हुआ था जिसमे 2 लाख 20 हज़ार रुपये एडवांस दिये गए थे। दरअसल यह पूरा मामला गुरुवार की शाम को उस समय घटित हुआ जब डॉ0 राजकुमार अपने केबिन में बैठकर मरीजों को देख रहे थे। इसी दौरान एक बदमाश पैथोलॉजी रिपोर्ट चेक कराने के लिये उनके केबिन में घुसा और तमंचा निकालकर उन पर फायर झोंक दिया। पुलिस का कहना है कि डॉ0 का पूर्व पार्टनर भी पेशे से डॉक्टर है। दोनों ने मिलकर पहले सुमित्रा नामक अस्पताल खोला था। लोन पर लिया गया रुपया दोनों में विवाद और अलगाव का कारण बन गया। राजकुमार ने अपना शिवालय नाम से अलग अस्पताल खोल लिया था। जिसको लेकर पार्टनर उनसे रंजिस रखने लगा था। बदला लेने के उद्देश्य से उसने यह मर्डर करा दिया।

- Post by Vijay rathi1
- Post by Aaban Rizvi2
- लोकेशन: धामपुर (बिजनौर) स्लग: ओवरलोड मिट्टी ट्रैक्टर पर चालान, दोबारा मिलने पर सील की चेतावनी धामपुर से खबर है, जहां ट्रैफिक पुलिस ने ओवरलोड मिट्टी से भरी डबल ट्रॉली ट्रैक्टर पर कार्रवाई करते हुए चालान किया है। साथ ही दोबारा इसी तरह मिलने पर वाहन सील करने की चेतावनी भी दी गई है। इस पूरे मामले में खनन अनुमति की शर्तों पर भी सवाल उठने लगे हैं। वीओ: मामला शुक्रवार सायंकाल का है, जब आरएसएम तिराहा पर ट्रैफिक टीआई दरोगा नितिन मलिक अपनी टीम के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मिट्टी से भरी एक डबल ट्रॉली ट्रैक्टर को रोककर जांच की गई। जांच के दौरान चालक वैध ट्रांसपोर्ट परमिशन या ई-रवन्ना प्रस्तुत नहीं कर सका, वहीं ट्रॉली ओवरलोड भी पाई गई। वीओ-2: ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर ही 10 हजार रुपये का चालान किया। चालक ने बताया कि क्षेत्र में कई ट्रैक्टर ट्रालियां एक ही स्थान से मिट्टी उठाकर दूसरी जगह डाल रही हैं, हालांकि किसी ठेकेदार का नाम स्पष्ट नहीं बताया गया। जानकारी के अनुसार, जहां से मिट्टी उठाई जा रही है वहां जेसीबी मशीन से खुदाई हो रही है और दूसरी जगह भी मशीनों से मिट्टी डाली जा रही है। वीओ-3: टीआई नितिन मलिक ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि यह ट्रैक्टर ट्रॉली दोबारा इसी तरह संचालित होती पाई गई, तो नियमानुसार इसे सील कर दिया जाएगा। खनन अनुमति (दस्तावेज़ के अनुसार) प्रकार: मिट्टी मात्रा: करीब 100 घन मीटर अवधि: 15 दिन (30 मार्च से 13 अप्रैल 2026) स्थान: धामपुर क्षेत्र का निर्धारित गाटा परिवहन (MM-11/ई-रवन्ना): स्पष्ट उल्लेख नहीं फिलहाल बड़ा सवाल यह है कि क्या खनन अनुमति की शर्तों का पालन हो रहा है या नहीं। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।1
- Post by वीरेन्द्र अग्रवाल1
- Post by सरताज अहमद पत्रकार1
- मुज़फ्फरनगर थानां चरथावल क्षेत्र के गांव सैदपुरा कला गांव की एक महिला ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उसकी बेटी के साथ दबंगों द्वारा छेड़छाड़ की गई, लेकिन कार्रवाई करने के बजाय पुलिस ने पीड़ित परिवार के ही सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। महिला का कहना है कि घटना के बाद जब उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई, तो पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने के बजाय उल्टा उनके परिवार को ही निशाना बना लिया। इस घटना के बाद गांव में रोष का माहौल है और लोग निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। पीड़ित परिवार ने उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है और मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। वहीं, पुलिस की ओर से अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। महिला का कहना है कि यदि समय रहते निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की गई, तो वे आत्महत्या करने को मजबूर होंगे।2
- सहारनपुर: सोशल मीडिया पर एक मदरसे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो मौलाना एक करीब 10 वर्षीय बच्चे की पिटाई करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक मौलाना बच्चे को मारता दिखाई दे रहा है, जबकि दूसरा उसके हाथ पकड़कर खड़ा है। मामला पुलिस के संज्ञान में आते ही कार्रवाई की गई और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।1
- *सहारनपुर* *सहारनपुर कस्बा गंगोह में मदरसे का वीडियो वायरल* *बच्चे के साथ बेरहमी से मारपीट की जा रही हैं* वायरल वीडियो ने इलाके में मचाया हड़कंप वायरल वीडियो में दो हाफिज बच्चे को हैवानियत के साथ मारपीट करते दिखाई दें रहें हैं उल्टा लिटाकर डंडों से पिटाई की जा रही हैं तीसरा शख्स बना रहा पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा वीडियो गंगोह क्षेत्र में लोगों में भारी नाराजगी स्थानीय लोगों ने की सख्त कार्रवाई की मांग पुलिस ने मामले की जांच शुरू की आरोपी हाफिजो पर कार्रवाई की मांग मासूम पर अत्याचार को लेकर उठे सवाल शिक्षा के नाम पर क्रूरता का आरोप दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग थाना गंगोह के कस्बा गंगोह का मामला1
- Post by Praveen Kumar1