घर में सो रहे बुजुर्ग दंपति पर जानलेवा हमला: पति की हत्या, पत्नी जिंदगी और मौत से जूझ रही घर में सो रहे बुजुर्ग दंपति पर जानलेवा हमला: पति की हत्या, पत्नी जिंदगी और मौत से जूझ रही चैनपुर (गुमला) : चैनपुर प्रखंड के कुरुमगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत लुरु गांव में देर रात दिल दहला देने वाली आपराधिक घटना सामने आई है, जहां अज्ञात अपराधियों ने घर में सो रहे वृद्ध दंपति पर जानलेवा हमला कर दिया। जानकारी देते हुए सुबह लगभग दस बजे बताया गया कि हमले में लगभग पचहत्तर वर्षीय बुजुर्ग शिबू उरांव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी धानो देवी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। यह जानकारी ग्रामीणों एवं परिजनों द्वारा दी गई। बताया जाता है कि बुजुर्ग दंपति अपने घर में सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने घर में घुसकर लाठी-डंडे से बेरहमी से हमला किया तथा गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के समय बहू जाम्बी उरांव गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गई हुई थी। देर रात जब वह वापस घर पहुंची तो घटना की भयावह स्थिति देखकर उसके होश उड़ गए। इसके बाद परिजनों एवं ग्रामीणों को सूचना दी गई। घटना की सूचना मिलते ही चैनपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्रुति अग्रवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज हेतु सदर अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और सनसनी का माहौल है। ग्रामीणों में भय के साथ-साथ आक्रोश भी देखा जा रहा है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है और जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।
घर में सो रहे बुजुर्ग दंपति पर जानलेवा हमला: पति की हत्या, पत्नी जिंदगी और मौत से जूझ रही घर में सो रहे बुजुर्ग दंपति पर जानलेवा हमला: पति की हत्या, पत्नी जिंदगी और मौत से जूझ रही चैनपुर (गुमला) : चैनपुर प्रखंड के कुरुमगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत लुरु गांव में देर रात दिल दहला देने वाली आपराधिक घटना सामने आई है, जहां अज्ञात अपराधियों ने घर में सो रहे वृद्ध दंपति पर जानलेवा हमला कर दिया। जानकारी देते हुए सुबह लगभग दस बजे बताया गया कि हमले में लगभग पचहत्तर वर्षीय बुजुर्ग शिबू उरांव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी धानो देवी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। यह जानकारी ग्रामीणों एवं परिजनों द्वारा दी गई। बताया जाता है कि बुजुर्ग दंपति अपने घर में सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने घर में घुसकर लाठी-डंडे से बेरहमी से हमला किया तथा गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के समय बहू जाम्बी उरांव गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गई हुई थी। देर रात जब वह वापस घर पहुंची तो घटना की भयावह स्थिति देखकर उसके होश उड़ गए। इसके बाद परिजनों एवं ग्रामीणों को सूचना दी गई। घटना की सूचना मिलते ही चैनपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्रुति अग्रवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज हेतु सदर अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और सनसनी का माहौल है। ग्रामीणों में भय के साथ-साथ आक्रोश भी देखा जा रहा है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है और जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।
- गुमला थाना क्षेत्र के गिन्ड़रा महुआटोली गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 25 वर्षीय खुशबू देवी (पति नंदकिशोर सिंह) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, तीन दिन पहले घर में उनकी बेटी का जन्मदिन मनाया गया था और घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहा। बीती शाम महिला ने मेहमानों के वापस लौटने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि घटना के समय घर में सिर्फ खुशबू देवी, उनकी 3 साल की बेटी मौजूद थीं। वहीं पति अपने सास-ससुर को छोड़ने चैनपुर के उरू गांव गए हुए थे। बेटी को सुलाने के बाद मां ने यह कदम उठाया। परिजनों के अनुसार पिछले काफी समय से खुशबू के व्यवहार में का परिवर्तन आया था और वह शाम में भी अकेले बाहर निकाल कर घूमते रहती थी, फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है जिसके बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल पाएगा।2
- Post by Altamas Rja1
- *अगस्त माह से झारखंड आंदोलनकारी समन्वय समिति के बैनर तले शुरू किया जाएगा आर-पार की लड़ाई: राजू महतो* *आंदोलनकारियों के हित में कम से कम गुरूजी मॉडल को ही लागू करे सरकार: मो. कय्यूम खान* *आंदोलनकारियों के मांगों पर सहानुभूति पूर्वक वार्ता करें मुख्यमंत्री: अनिल कुमार भगत* *अलग राज्य के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए संघर्ष तेज करने की आवश्यकता: प्रो. विनोद भगत* *आंदोलनकारी के पुत्र होने का हक अदा करें हेमंत सोरेन: अमर किन्डो* संवाददाता लोहरदगा: झारखंड आंदोलनकारी महासभा लोहरदगा जिला समिति की बैठक बुधवार को जिलाध्यक्ष अनिल कुमार भगत की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य रूप से केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष राजू महतो, प्रधान महासचिव मो. कय्यूम खान, संयोजिका विनीता खलखो, सीता उरांव, जिला संयोजक प्रो. विनोद भगत, आदि मौजूद थे। मौके पर केन्द्रीय अध्यक्ष राजू महतो ने अपने संबोधन में कहा कि वर्षों से अपने मांगों को लेकर झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन उनकी मांगों पर सरकार अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठायी है। उन्होंने कहा कि अगस्त माह क्रांति का माह है। आने वाले अगस्त में हमलोग झारखंड आंदोलनकारी समन्वय समिति के बैनर तले विभिन्न संगठनों के साथ मिल कर अंतिम लड़ाई लड़ेंगे और अपने उद्देश्यों में सफल होंगे। केन्द्रीय प्रधान महासचिव मो. कय्यूम खान ने कहा कि सरकार सभी आंदोलनकारियों समान रूप से सम्मान, नियोजन पेंशन समेत व्यवस्थाओं का लाभ देने की दिशा में ठोस कार्य करें। उन्होंने कहा कि कम से कम कि आदरणीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन मोडल लागू करें। जिला संयोजक प्रो. विनोद भगत ने कहा कि कुछ स्वार्थी तत्वों द्वारा आंदोलनकारियों को बरगला कर आर्थिक दोहन करने का प्रयास कर रहे हैं। उनसे सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि झारखंड के अमर पुरोधाओं के सपने को साकार करने, और अलग राज्य के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए संघर्ष तेज करने की आवश्यकता है। जिला अध्यक्ष अनिल कुमार भगत ने संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों के मामले को सरकार को जल्द से जल्द वार्ता कर निष्पादित करना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह करते हुए कहा कि आंदोलनकारियों से वार्ता करें और आंदोलनकारियों के लिए बनी नियमावली में संशोधन कर जेल जाने की बाध्यता समाप्त करें। जिला कार्यकारी अध्यक्ष अमर किन्डो ने संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार झारखंड आंदोलन की ही उपज है। सरकार को चाहिए कि जल्द से जल्द आंदोलनकारियों के हित में ठोस निर्णय लेकर वार्ता कर समस्याओं का समाधान करें। कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आंदोलनकारी के पुत्र होने का हक अदा करें। केन्द्रीय संयोजित विनिता खलखो ने कहा कि बिना किसी दबाव के जेल जाने की बाध्यता समाप्त करते हुए सभी झारखंड आंदोलनकारियों को समान रूप से मान-सम्मान, पहचान, नियोजन, पेंशन आदि के मामले को अविलंब निष्पादित करें। संबोधित करने वालों में सीता उरांव, जिला सचिव विशेषण भगत, बालोमुनी बखला, सुखदेव उरांव, उषा रानी लकड़ा, विजय विद्यार्थी, संचालन कृष्णा कुमार ठाकुर, शाहिद अहमद आदि शामिल थे। बैठक में चैतू मुंडा, गंगा उरांव, तारामनी मिंज, सुशीला लकड़ा, नगर रवि उरांव, ललिता भगत, विफई पाहन, सूरज मोहन लकड़ा, जगदीश उरांव आदि सहित बड़ी संख्या में आंदोलनकारी मौजूद थे। सर्व सहमति से अगली बैठक 20 मई बुधवार को3
- सिमडेगा:- जिले के बरसलोया गांव की बानो SS+2 की छात्रा शिवांगी कुमारी ने जैक 10वीं बोर्ड परीक्षा में 99.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे झारखंड में टॉप कर जिले का नाम रोशन किया है। शिवांगी एस एस हाई स्कूल बानो की छात्रा है। उसकी इस शानदार सफलता से परिवार, विद्यालय और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। बानो SS+2 के प्राचार्य आनंद कुमार ने इसे शिवांगी के मेहनत और लगन का परिणाम बताया, वहीं ग्रामीणों ने भी छात्रा को बधाई दी जा रही है।_1
- Title: Viral Video of Jet Skiers Facing 'Terrifying Storm' Likely Fabricated A video currently circulating on social media features friends on a jet ski apparently caught in a "terrifying storm" while traveling across the sea. The dramatic footage, accompanied by text overlays designed to evoke urgency and suspense, has garnered significant attention from viewers.1
- बरवाडीह(लातेहार): मैट्रिक परीक्षा 2026 में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, बरवाडीह की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस वर्ष विद्यालय से कुल 72 छात्राएं मैट्रिक परीक्षा में सम्मिलित हुई थीं, जिनमें सभी 72 छात्राएं सफल रहीं। इस प्रकार विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। सफल छात्राओं में 68 छात्राओं ने प्रथम श्रेणी से तथा 04 छात्राओं ने द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण होकर उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल की। छात्राओं की इस सफलता से विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं क्षेत्र में खुशी का माहौल है। विद्यालय की टॉपर छात्राओं में मांशी कुमारी ने 455 अंक (91.00%) प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं खुशबू कुमारी ने 447 अंक (89.40%) के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर मुनिया कुमारी रहीं, जिन्होंने 439 अंक (87.80%) हासिल किए। विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। शिक्षकों ने कहा कि छात्राओं की मेहनत, अनुशासन और नियमित अध्ययन का यह परिणाम है। इस उपलब्धि ने विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को एक बार फिर साबित किया है।1
- *अगस्त माह से झारखंड आंदोलनकारी समन्वय समिति के बैनर तले शुरू किया जाएगा आर-पार की लड़ाई: राजू महतो* *आंदोलनकारियों के हित में कम से कम गुरूजी मॉडल को ही लागू करे सरकार: मो. कय्यूम खान* *आंदोलनकारियों के मांगों पर सहानुभूति पूर्वक वार्ता करें मुख्यमंत्री: अनिल कुमार भगत* *अलग राज्य के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए संघर्ष तेज करने की आवश्यकता: प्रो. विनोद भगत* *आंदोलनकारी के पुत्र होने का हक अदा करें हेमंत सोरेन: अमर किन्डो* संवाददाता लोहरदगा: झारखंड आंदोलनकारी महासभा लोहरदगा जिला समिति की बैठक बुधवार को जिलाध्यक्ष अनिल कुमार भगत की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य रूप से केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष राजू महतो, प्रधान महासचिव मो. कय्यूम खान, संयोजिका विनीता खलखो, सीता उरांव, जिला संयोजक प्रो. विनोद भगत, आदि मौजूद थे। मौके पर केन्द्रीय अध्यक्ष राजू महतो ने अपने संबोधन में कहा कि वर्षों से अपने मांगों को लेकर झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन उनकी मांगों पर सरकार अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठायी है। उन्होंने कहा कि अगस्त माह क्रांति का माह है। आने वाले अगस्त में हमलोग झारखंड आंदोलनकारी समन्वय समिति के बैनर तले विभिन्न संगठनों के साथ मिल कर अंतिम लड़ाई लड़ेंगे और अपने उद्देश्यों में सफल होंगे। केन्द्रीय प्रधान महासचिव मो. कय्यूम खान ने कहा कि सरकार सभी आंदोलनकारियों समान रूप से सम्मान, नियोजन पेंशन समेत व्यवस्थाओं का लाभ देने की दिशा में ठोस कार्य करें। उन्होंने कहा कि कम से कम कि आदरणीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन मोडल लागू करें। जिला संयोजक प्रो. विनोद भगत ने कहा कि कुछ स्वार्थी तत्वों द्वारा आंदोलनकारियों को बरगला कर आर्थिक दोहन करने का प्रयास कर रहे हैं। उनसे सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि झारखंड के अमर पुरोधाओं के सपने को साकार करने, और अलग राज्य के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए संघर्ष तेज करने की आवश्यकता है। जिला अध्यक्ष अनिल कुमार भगत ने संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों के मामले को सरकार को जल्द से जल्द वार्ता कर निष्पादित करना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह करते हुए कहा कि आंदोलनकारियों से वार्ता करें और आंदोलनकारियों के लिए बनी नियमावली में संशोधन कर जेल जाने की बाध्यता समाप्त करें। जिला कार्यकारी अध्यक्ष अमर किन्डो ने संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार झारखंड आंदोलन की ही उपज है। सरकार को चाहिए कि जल्द से जल्द आंदोलनकारियों के हित में ठोस निर्णय लेकर वार्ता कर समस्याओं का समाधान करें। कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आंदोलनकारी के पुत्र होने का हक अदा करें। केन्द्रीय संयोजित विनिता खलखो ने कहा कि बिना किसी दबाव के जेल जाने की बाध्यता समाप्त करते हुए सभी झारखंड आंदोलनकारियों को समान रूप से मान-सम्मान, पहचान, नियोजन, पेंशन आदि के मामले को अविलंब निष्पादित करें। संबोधित करने वालों में सीता उरांव, जिला सचिव विशेषण भगत, बालोमुनी बखला, सुखदेव उरांव, उषा रानी लकड़ा, विजय विद्यार्थी, संचालन कृष्णा कुमार ठाकुर, शाहिद अहमद आदि शामिल थे। बैठक में चैतू मुंडा, गंगा उरांव, तारामनी मिंज, सुशीला लकड़ा, नगर रवि उरांव, ललिता भगत, विफई पाहन, सूरज मोहन लकड़ा, जगदीश उरांव आदि सहित बड़ी संख्या में आंदोलनकारी मौजूद थे। सर्व सहमति से अगली बैठक 20 मई बुधवार को रखी गई3
- सिमडेगा:- प्रखण्ड सभागार, सिमडेगा में प्रखण्ड प्रमुख की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, उप प्रमुख, सभी पंचायत समिति सदस्य एवं ग्राम पंचायतों के मुखिया उपस्थित रहे। बैठक के दौरान विभिन्न विभागों के अद्यतन प्रतिवेदन पर विस्तृत चर्चा की गई।इस अवसर पर मनरेगा, कृषि, शिक्षा, पशुपालन, आपूर्ति, बाल विकास, चिकित्सा, सहकारिता सहित अन्य विभागों के पदाधिकारियों ने अपनी-अपनी अद्यतन रिपोर्ट प्रस्तुत की। बैठक में योजनाओं की प्रगति, क्रियान्वयन की स्थिति एवं आवश्यक सुधारात्मक उपायों पर भी विचार-विमर्श किया गया।साथ ही, विद्युत, पेयजल एवं स्वच्छता तथा वन विभाग के प्रतिनिधियों ने भी बैठक में भाग लेकर अपने विभाग से संबंधित जानकारी साझा की।प्रखण्ड प्रमुख ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करना सुनिश्चित करें तथा आम जनता को योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं प्रभावी तरीके से उपलब्ध कराएं।1
- आज रांची के बाजारों में विभिन्न सब्जियों के रेट कुछ इस प्रकार है आलू 20–30 रु प्रति केजी प्याज 25–30 रु प्रति केजी टमाटर 20–30 रु प्रति केजी करेला 49 – 60 रु प्रति केजी फूल गोभी 50– 60 रु प्रति केजी लौकी 20–30 रु प्रति केजी बीन्स 30– 40 रु प्रति केजी भिंडी 20–30 प्रति केजी खीरा 20 – 40 रु प्रति केजी गाजर 30 – 40 रु प्रति केजी हरि मिर्च 60 – 70 प्रति केजी सिमल मिर्च 60 –80 रु प्रति केजी नींबू 80 से 100 रु प्रात केजी आकर के अनुसार, बोडा 60 से 80 रु प्रति केजी नेनुआ 40– 50 प्रति केजी हरि साग 30 – 40 रु प्रति केजी केला कच्चा 40 – 60 प्रति केजी पपीता 30– 40 प्रति केजी नोट:यह रेट अलग-अलग बाजार में कुछ अलग-अलग हो सकता है1