logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मोकामा में ठनका गिरने से युवक की मौत, लकड़ी लाने जा रहा था पिंकू पासवान लकड़ी लाने जा रहे युवक की ठनका गिरने से मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव मोकामा। मोर इंग्लिश गांव में चाय की दुकान चलाने वाले पिंकू पासवान की ठनका गिरने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पिंकू पासवान लकड़ी लाने के लिए आरा मशीन की ओर जा रहा था, इसी दौरान रास्ते में ठनका गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल मोकामा रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर के अनुसार मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था और पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारण की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी। वहीं, परिजनों का कहना है कि पिंकू पासवान की मौत ठनका गिरने से हुई है। सूचना पर मोकामा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेजा जा रहा है।

1 hr ago
user_Swaraj Bharat Live
Swaraj Bharat Live
Local News Reporter मोकामा, पटना, बिहार•
1 hr ago

मोकामा में ठनका गिरने से युवक की मौत, लकड़ी लाने जा रहा था पिंकू पासवान लकड़ी लाने जा रहे युवक की ठनका गिरने से मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव मोकामा। मोर इंग्लिश गांव में चाय की दुकान चलाने वाले पिंकू पासवान की ठनका गिरने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पिंकू पासवान लकड़ी लाने के लिए आरा मशीन की ओर जा रहा था, इसी दौरान रास्ते में ठनका गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल मोकामा रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर के अनुसार मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था और पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारण की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी। वहीं, परिजनों का कहना है कि पिंकू पासवान की मौत ठनका गिरने से हुई है। सूचना पर मोकामा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेजा जा रहा है।

More news from बिहार and nearby areas
  • बेगूसराय के शाम्हो धनहा के लोगों का इमरजेंसी में नहीं बचेगी जा*न 20 साल से नहीं बना है सड़क
    1
    बेगूसराय के शाम्हो धनहा के लोगों का इमरजेंसी में नहीं बचेगी जा*न 20 साल से नहीं बना है सड़क
    user_राज्य से राजधानी न्यूज
    राज्य से राजधानी न्यूज
    News Anchor बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    7 hrs ago
  • सिर्फ पाकिस्तान के लोग बेगूसराय निःशुल्क सेवा शिविर टंकेश्वर सुईया, बांका (बिहार) में शामिल नहीं हो सकते😜 । सुनिए शिविर के बारे में व्यवस्थापक के साथ ख़ास बातचीत | Mobile Tv News 👈 चैनल को यूट्यूब फेसबुक पर फॉलो करें |
    1
    सिर्फ पाकिस्तान के लोग बेगूसराय निःशुल्क सेवा शिविर टंकेश्वर सुईया, बांका (बिहार) में शामिल नहीं हो सकते😜 । सुनिए शिविर के बारे में व्यवस्थापक के साथ ख़ास बातचीत |
Mobile Tv News   👈 चैनल को यूट्यूब फेसबुक पर फॉलो करें |
    user_मोबाइल टीवी न्यूज
    मोबाइल टीवी न्यूज
    Media house Begusarai, Bihar•
    7 hrs ago
  • एक महीने से नहीं आया नल का पानी, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम शेखपुरा: अरियरी प्रखंड के सनैया पंचायत स्थित जेखौर गांव में पिछले करीब एक महीने से नल-जल योजना का पानी नहीं मिलने से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। पेयजल संकट से परेशान ग्रामीणों ने शेखपुरा-शाहपुर मुख्य सड़क को जाम कर विरोध जताया। सड़क जाम होने के कारण कांवड़ियों सहित आम राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा और सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम की सूचना मिलते ही अरियरी थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर जल्द समस्या दूर कराने का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया। इसके बाद थानाध्यक्ष ने पीएचईडी के कनीय अभियंता राहुल कुमार को मौके पर बुलाया। नल-जल योजना की खराबी को ठीक कराने का काम शुरू किया गया। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द नियमित जलापूर्ति बहाल करने की मांग की है।
    3
    एक महीने से नहीं आया नल का पानी, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
शेखपुरा: अरियरी प्रखंड के सनैया पंचायत स्थित जेखौर गांव में पिछले करीब एक महीने से नल-जल योजना का पानी नहीं मिलने से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। पेयजल संकट से परेशान ग्रामीणों ने शेखपुरा-शाहपुर मुख्य सड़क को जाम कर विरोध जताया। सड़क जाम होने के कारण कांवड़ियों सहित आम राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा और सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम की सूचना मिलते ही अरियरी थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर जल्द समस्या दूर कराने का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया। इसके बाद थानाध्यक्ष ने पीएचईडी के कनीय अभियंता राहुल कुमार को मौके पर बुलाया। नल-जल योजना की खराबी को ठीक कराने का काम शुरू किया गया। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द नियमित जलापूर्ति बहाल करने की मांग की है।
    user_NK 24 News
    NK 24 News
    Local News Reporter Sheikhpura, Bihar•
    8 hrs ago
  • एक माह से नल-जल ठप, बूंद-बूंद पानी को तरसे ग्रामीण; सड़क जाम कर जताया आक्रोश शेखपुरा। अरियरी प्रखंड के सनैया पंचायत अंतर्गत जेखौर गांव में करीब एक माह से नल-जल योजना ठप रहने के कारण ग्रामीणों के सामने पेयजल का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। बार-बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को शेखपुरा-शाहपुर मुख्य पथ को जाम कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों के सड़क पर उतरने से मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान कांवड़ियों सहित आम राहगीरों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का कहना था कि नल-जल योजना बंद होने के कारण उन्हें पानी के लिए काफी दूर जाना पड़ रहा है। भीषण गर्मी में पेयजल की समस्या से लोगों में भारी आक्रोश था। सड़क जाम की सूचना मिलते ही अरियरी थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर समस्या का जल्द समाधान कराने का भरोसा दिया और जाम हटाने की अपील की। आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम समाप्त कर दिया। इसके बाद थानाध्यक्ष ने पीएचईडी के कनीय अभियंता राहुल कुमार को मौके पर बुलाया, जिसके बाद नल-जल योजना की मरम्मत का कार्य शुरू कराया गया। मौके पर प्रभात कुमार पांडेय सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
    1
    एक माह से नल-जल ठप, बूंद-बूंद पानी को तरसे ग्रामीण; सड़क जाम कर जताया आक्रोश
शेखपुरा। अरियरी प्रखंड के सनैया पंचायत अंतर्गत जेखौर गांव में करीब एक माह से नल-जल योजना ठप रहने के कारण ग्रामीणों के सामने पेयजल का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। बार-बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को शेखपुरा-शाहपुर मुख्य पथ को जाम कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों के सड़क पर उतरने से मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान कांवड़ियों सहित आम राहगीरों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का कहना था कि नल-जल योजना बंद होने के कारण उन्हें पानी के लिए काफी दूर जाना पड़ रहा है। भीषण गर्मी में पेयजल की समस्या से लोगों में भारी आक्रोश था। सड़क जाम की सूचना मिलते ही अरियरी थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर समस्या का जल्द समाधान कराने का भरोसा दिया और जाम हटाने की अपील की। आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम समाप्त कर दिया। इसके बाद थानाध्यक्ष ने पीएचईडी के कनीय अभियंता राहुल कुमार को मौके पर बुलाया, जिसके बाद नल-जल योजना की मरम्मत का कार्य शुरू कराया गया। मौके पर प्रभात कुमार पांडेय सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_कुमार सुबिद
    कुमार सुबिद
    पत्रकार Sheikhpura, Bihar•
    8 hrs ago
  • चेवाड़ा नगर पंचायत क्षेत्र में सावन की दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। चेवाड़ा नगर पंचायत क्षेत्र में सावन की दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। गौरतलब है कि सावन की दूसरी सोमवारी के अवसर पर सोमवार को चेवाड़ा नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था, जो शाम तक जारी रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर बेलपत्र, फूल, धतूरा और प्रसाद अर्पित किया।सावन की दूसरी सोमवारी को लेकर शिव मंदिरों में विशेष सजावट की गई थी। महिलाओं, पुरुषों और युवाओं के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान कई मंदिरों में हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।शाम करीब 6 बजे तक नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में भक्तों की भीड़ देखी गई। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का दर्शन कर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना की। सावन की सोमवारी को लेकर मंदिरों के आसपास पूजा सामग्री और प्रसाद की दुकानें भी सजी रहीं।
    1
    चेवाड़ा नगर पंचायत क्षेत्र में सावन की दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। 
चेवाड़ा नगर पंचायत क्षेत्र में सावन की दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। गौरतलब है कि सावन की दूसरी सोमवारी के अवसर पर सोमवार को चेवाड़ा नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था, जो शाम तक जारी रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर बेलपत्र, फूल, धतूरा और प्रसाद अर्पित किया।सावन की दूसरी सोमवारी को लेकर शिव मंदिरों में विशेष सजावट की गई थी। महिलाओं, पुरुषों और युवाओं के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान कई मंदिरों में हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।शाम करीब 6 बजे तक नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में भक्तों की भीड़ देखी गई। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का दर्शन कर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना की। सावन की सोमवारी को लेकर मंदिरों के आसपास पूजा सामग्री और प्रसाद की दुकानें भी सजी रहीं।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    16 hrs ago
  • बेगूसराय..एमपी एमएलए कोर्ट ने मटिहानी विधायक बोगों सिंह को किया रिहा, एमपी एमएलए कोर्ट ने मटिहानी विधायक बोगों सिंह को किया रिहा, समाज के अंतिम पायदान के लोगों को मदद करने की दी सलाह जिला जज द्वितीय सह एमपी एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश ब्रजेश कुमार सिंह की अदालत ने मुफस्सिल थाना कांड संख्या 98/ 2014 की सुनवाई करते हुए मटिहानी थाना के वर्तमान विधायक नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह को साक्ष्य के अभाव में रिहा करने का आदेश दिया। अभियोजन की ओर से अपर लोक अभियोजक राम प्रकाश यादव ने कुल 6 गवाहों की गवाही कराई। जिसमें तत्कालीन सदर अंचलाधिकारी सूचक निरंजन कुमार सिंघौल थाना अध्यक्ष राघवेंद्र कुमार अनुसंधानकर्ता ललित कुमार डॉक्टर गोपाल मिश्रा होमगार्ड जवान अनिरुद्ध यादव चौकीदार जवाहर पासवान की गवाही कराई गयी। विधायक नरेंद्र सिंह उर्फ बाबू सिंह पर आरोप था कि 19 मार्च 2014 को सिंंघौल क्षेत्र में तौजी नंबर 2802 खाता नंबर 164 की जमीन को अपने समर्थकों के साथ जबरदस्ती चार दिवारी कर रहे थे जिसका विरोध कांग्रेस यादव अपने समर्थकों के साथ कर रहा था और दोनों पक्षों में निर्माण को लेकर मारपीट की घटना की जाने लगी जिसकी सूचना पर पुलिस प्रशासन के द्वारा दोनों पक्षों को समझाने बुझाने का प्रयास किया जाने लगा मगर दोनों पक्ष सिंघौल थाना अध्यक्ष एवं पुलिस बल पर हिंसक आक्रमण कर दिया जिसमें सिपाही अनिरुद्ध यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हालांकि इस मामले में सभी गवाह सरकारी गवाह थे परंतु किसी भी गवाह ने विधायक को घटना स्थल पर हिंसा के दौरान उपस्थित रहनेे की बात नही बताई सभी ने कहा हिंसा के दौरान विधायक घटनास्थल पर उपस्थित नही थे। रिहा करने के बाद न्यायाधीश ने विधायक बोगो सिंह को कहा कि आप समाज में इसी तरह गरीब लोगों की सेवा करते रहिए और समाज के अंतिम पायदान के लोगों तक सहायता को पहुंचाइये
    1
    बेगूसराय..एमपी एमएलए कोर्ट ने मटिहानी विधायक बोगों सिंह को किया रिहा,
एमपी एमएलए कोर्ट ने मटिहानी विधायक बोगों सिंह को किया रिहा, समाज के अंतिम पायदान के लोगों को मदद करने की दी सलाह
जिला जज द्वितीय सह एमपी एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश ब्रजेश कुमार सिंह की अदालत ने मुफस्सिल थाना कांड संख्या 98/ 2014 की सुनवाई करते हुए मटिहानी थाना के वर्तमान विधायक नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह को साक्ष्य के अभाव में रिहा करने का आदेश दिया। अभियोजन की ओर से अपर लोक अभियोजक राम प्रकाश यादव ने कुल 6 गवाहों की गवाही कराई। जिसमें तत्कालीन सदर अंचलाधिकारी सूचक निरंजन कुमार सिंघौल थाना अध्यक्ष राघवेंद्र कुमार अनुसंधानकर्ता ललित कुमार डॉक्टर गोपाल मिश्रा होमगार्ड जवान अनिरुद्ध यादव चौकीदार जवाहर पासवान की गवाही कराई गयी। विधायक नरेंद्र सिंह उर्फ बाबू सिंह पर आरोप था कि 19 मार्च 2014 को सिंंघौल क्षेत्र में तौजी नंबर 2802 खाता नंबर 164 की जमीन को अपने समर्थकों के साथ जबरदस्ती चार दिवारी कर रहे थे जिसका विरोध कांग्रेस यादव अपने समर्थकों के साथ कर रहा था और दोनों पक्षों में निर्माण को लेकर मारपीट की घटना की जाने लगी जिसकी सूचना पर पुलिस प्रशासन के द्वारा दोनों पक्षों को समझाने बुझाने का प्रयास किया जाने लगा मगर दोनों पक्ष सिंघौल थाना अध्यक्ष एवं पुलिस बल पर हिंसक आक्रमण कर दिया जिसमें सिपाही अनिरुद्ध यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हालांकि इस मामले में सभी गवाह सरकारी गवाह थे परंतु किसी भी गवाह ने विधायक को घटना स्थल पर हिंसा के दौरान उपस्थित रहनेे की बात नही बताई सभी ने कहा हिंसा के दौरान विधायक घटनास्थल पर उपस्थित नही थे। रिहा करने के बाद न्यायाधीश ने विधायक बोगो सिंह को कहा कि आप समाज में इसी तरह गरीब लोगों की सेवा करते रहिए और समाज के अंतिम पायदान के लोगों तक सहायता को पहुंचाइये
    user_India khabar Begusarai.
    India khabar Begusarai.
    बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    3 hrs ago
  • 36वीं बिहार राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शेखपुरा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, जीते 18 पदक शेखपुरा, 11 अगस्त 2026 मोतिहारी जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में आर्य विद्यापीठ स्कूल, रघुनाथपुर, बालगंगा, मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) में दिनांक 08 एवं 09 अगस्त 2026 को आयोजित 36वीं बिहार राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता–2026 में शेखपुरा जिला ताइक्वांडो संघ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 18 पदक अपने नाम किए। इसमें 4 स्वर्ण, 3 रजत एवं 11 कांस्य पदक शामिल हैं। इस उपलब्धि की जानकारी देते हुए शेखपुरा जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव- सह - अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक श्री विश्वजीत कुमार ने बताया कि - जिले के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किए। *स्वर्ण पदक विजेता* 1. इशिका — अंडर-29 किग्रा 2. अभिजीत कुमार — अंडर-38 किग्रा 3. आयुष राज — अंडर-44 किग्रा 4. सृष्टि कुमारी — ओवर-68 किग्रा *रजत पदक विजेता* 1. अमरजीत कुमार — अंडर-53 किग्रा 2. आर्यन कुमार — अंडर-45 किग्रा 3. आशीष कुमार — अंडर-87 किग्रा *कांस्य पदक विजेता* 1. नित्या कुमारी — अंडर-24 किग्रा 2. आयुषी सैनी — अंडर-33 किग्रा 3. हिमांशु राज — अंडर-33 किग्रा 4. अदिति गुप्ता — अंडर-44 किग्रा 5. सौम्या राज — ओवर-59 किग्रा 6. अभिराज नायक — अंडर-45 किग्रा 7. नितीश कुमार — अंडर-51 किग्रा 8. खुशबू कुमारी — अंडर-46 किग्रा 9. स्वीटी कुमारी — अंडर-57 किग्रा 10. अभिजीत आनंद — अंडर-80 किग्रा 11. हर्षवर्धन — अंडर-74 किग्रा टीम के साथ रहे प्रशिक्षक एवं पदाधिकारी प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के कोच अभिजीत आनंद एवं निखिल कुमार ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया, जबकि मैनेजर गौरव कुमार ने टीम की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभाली। इस शानदार उपलब्धि पर शेखपुरा लौटे सभी खिलाड़ियों को सचिन सौरव, सांसद प्रतिनिधि, जमुई लोकसभा; राखी सिंह, प्रधानाध्यापिका, DPEP PS कोसरा; पार्वती कुमारी, शिक्षिका; सभ्यता कुमारी, PET, JNV शेखपुरा; राकेश कुमार, जिला खेल प्रभारी; विशाल सर; गौरव सर; राजनन्दन शर्मा; विनय कुमार, प्रधानाचार्य, JNV; अजय कुमार; सूर्यदेव कुमार; रवि सागर; सुभाष कुमार, कंचन कुमारी, रोहित कुमार, बंटी कुमार, रवि कुमार, सूर्ययांश कुमार, शैलेन्द्र कुमार पांडे, शेखपुरा जिला ताइक्वांडो प्रशिक्षक - अमर कुमार, ट्रेजर रमाशंकर कुमार सहित जिले के खेल प्रेमियों, शिक्षकों एवं गणमान्य लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। शेखपुरा जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष एडवोकेट मनीषा कुमारी ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं टीम प्रबंधन को इस सफलता के लिए बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शेखपुरा ने 18 पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी प्रतियोगिताओं में और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई। 36वीं बिहार राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शेखपुरा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, जीते 18 पदक l
    3
    36वीं बिहार राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शेखपुरा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, जीते 18 पदक
शेखपुरा, 11 अगस्त 2026 
मोतिहारी जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में आर्य विद्यापीठ स्कूल, रघुनाथपुर, बालगंगा, मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) में दिनांक 08 एवं 09 अगस्त 2026 को आयोजित 36वीं बिहार राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता–2026 में शेखपुरा जिला ताइक्वांडो संघ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 18 पदक अपने नाम किए। इसमें 4 स्वर्ण, 3 रजत एवं 11 कांस्य पदक शामिल हैं।
इस उपलब्धि की जानकारी देते हुए शेखपुरा जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव- सह - अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक श्री विश्वजीत कुमार ने बताया कि - जिले के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किए।
*स्वर्ण पदक विजेता* 
1.  इशिका — अंडर-29 किग्रा
2.  अभिजीत कुमार — अंडर-38 किग्रा
3.  आयुष राज — अंडर-44 किग्रा
4.  सृष्टि कुमारी — ओवर-68 किग्रा
*रजत पदक विजेता* 
1.  अमरजीत कुमार — अंडर-53 किग्रा
2.  आर्यन कुमार — अंडर-45 किग्रा
3.  आशीष कुमार — अंडर-87 किग्रा
*कांस्य पदक विजेता* 
1.  नित्या कुमारी — अंडर-24 किग्रा
2.  आयुषी सैनी — अंडर-33 किग्रा
3.  हिमांशु राज — अंडर-33 किग्रा
4.  अदिति गुप्ता — अंडर-44 किग्रा
5.  सौम्या राज — ओवर-59 किग्रा
6.  अभिराज नायक — अंडर-45 किग्रा
7.  नितीश कुमार — अंडर-51 किग्रा
8.  खुशबू कुमारी — अंडर-46 किग्रा
9.  स्वीटी कुमारी — अंडर-57 किग्रा
10.  अभिजीत आनंद — अंडर-80 किग्रा
11.  हर्षवर्धन — अंडर-74 किग्रा
टीम के साथ रहे प्रशिक्षक एवं पदाधिकारी
प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के कोच अभिजीत आनंद एवं निखिल कुमार ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया, जबकि मैनेजर गौरव कुमार ने टीम की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभाली।
इस शानदार उपलब्धि पर शेखपुरा लौटे सभी खिलाड़ियों को सचिन सौरव, सांसद प्रतिनिधि, जमुई लोकसभा; राखी सिंह, प्रधानाध्यापिका, DPEP PS कोसरा; पार्वती कुमारी, शिक्षिका; सभ्यता कुमारी, PET, JNV शेखपुरा; राकेश कुमार, जिला खेल प्रभारी; विशाल सर; गौरव सर; राजनन्दन शर्मा; विनय कुमार, प्रधानाचार्य, JNV; अजय कुमार; सूर्यदेव कुमार; रवि सागर; सुभाष कुमार, कंचन कुमारी, रोहित कुमार, बंटी कुमार, रवि कुमार, सूर्ययांश कुमार,  शैलेन्द्र कुमार पांडे, शेखपुरा जिला ताइक्वांडो प्रशिक्षक - अमर कुमार, ट्रेजर रमाशंकर कुमार  सहित जिले के खेल प्रेमियों, शिक्षकों एवं गणमान्य लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
शेखपुरा जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष एडवोकेट मनीषा कुमारी ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं टीम प्रबंधन को इस सफलता के लिए बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शेखपुरा ने 18 पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी प्रतियोगिताओं में और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।
36वीं बिहार राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शेखपुरा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, जीते 18 पदक l
    user_कुमार सुबिद
    कुमार सुबिद
    पत्रकार Sheikhpura, Bihar•
    11 hrs ago
  • बाढ़ के उमानाथ घाट पर भव्य गंगा आरती, भक्तिमय हुआ माहौल
    1
    बाढ़ के उमानाथ घाट पर भव्य गंगा आरती, भक्तिमय हुआ माहौल
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    13 hrs ago
  • ट्रेन से मोबाइल छीनकर भाग रहा पॉकेटमार खेत तक खदेड़कर पकड़ा गया, टेकाविगहा में मची अफरा-तफरी बाढ़। टेकाविगहा में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब 12316 अनन्या सुपरफास्ट एक्सप्रेस से एक पॉकेटमार यात्री का मोबाइल फोन छीनकर भागने लगा। मोबाइल छीनने के बाद आरोपी मौके से फरार होने की कोशिश कर रहा था। घटना के बाद प्लेटफॉर्म पर मौजूद ग्रामीणों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने काफी दूर तक आरोपी का पीछा किया और उसे खेत तक खदेड़कर पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने पकड़े गए आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ट्रेन में मोबाइल छिनतई की घटना को लेकर कुछ देर तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर घटना के संबंध में आगे की कार्रवाई में जुटी है।
    1
    ट्रेन से मोबाइल छीनकर भाग रहा पॉकेटमार खेत तक खदेड़कर पकड़ा गया, टेकाविगहा में मची अफरा-तफरी
बाढ़। टेकाविगहा में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब 12316 अनन्या सुपरफास्ट एक्सप्रेस से एक पॉकेटमार यात्री का मोबाइल फोन छीनकर भागने लगा। मोबाइल छीनने के बाद आरोपी मौके से फरार होने की कोशिश कर रहा था।
घटना के बाद प्लेटफॉर्म पर मौजूद ग्रामीणों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने काफी दूर तक आरोपी का पीछा किया और उसे खेत तक खदेड़कर पकड़ लिया।
इसके बाद ग्रामीणों ने पकड़े गए आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ट्रेन में मोबाइल छिनतई की घटना को लेकर कुछ देर तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर घटना के संबंध में आगे की कार्रवाई में जुटी है।
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.