किसान की लहलहाती लौकी की फसल उजाड़ी, खेत में उखड़े पौधे देख फूट-फूटकर रो पड़ा कोढ़ा थाना क्षेत्र के शीशिया गांव में एक किसान की मेहनत और उम्मीदों पर किसी ने पानी फेर दिया। गांव के किसान सुबोध पासवान ने गांव के ही एक जमींदार से चार कट्ठा खेत लीज पर लेकर उसमें लौकी की खेती शुरू की थी। महीनों की मेहनत के बाद खेत में फसल लहलहा रही थी और पौधों में फल भी निकलने लगे थे। अच्छी फसल देखकर किसान को उम्मीद थी कि इस बार उपज से लीज की रकम चुकाने के साथ परिवार का भरण-पोषण भी आसानी से हो जाएगा। लेकिन गुरुवार की सुबह खेत पहुंचे किसान ने जो नजारा देखा, उससे उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। सुबोध पासवान के मुताबिक, जब वह अपने खेत पहुंचे तो लौकी की लतियां धीरे-धीरे मुरझाई हुई दिखाई दीं। संदेह होने पर जब उन्होंने पौधों की जड़ों के पास जाकर देखा तो पता चला कि किसी ने करीब तीन कट्ठा खेत में लगी लौकी की फसल को जड़ से उखाड़ दिया है। बड़ी संख्या में पौधे पूरी तरह बर्बाद कर दिए गए। खेत में उखड़े पौधे और बर्बाद होती फसल देखकर किसान वहीं बैठकर रोने लगा। किसान सुबोध पासवान ने भावुक होकर कहा कि उन्होंने बड़ी उम्मीद से खेत लीज पर लिया था। लीज के बदले करीब 40 हजार रुपये देने हैं। खेती में मेहनत और लागत लगाने के बाद फसल अच्छी हो रही थी और उन्हें भरोसा था कि इसी से लीज की रकम चुकाने के साथ परिवार का खर्च भी चलेगा। लेकिन किसी ने उनकी मेहनत को बर्बाद कर दिया। किसान का कहना था, “अब हम कहां जाएंगे, हम तो लूट गए और बर्बाद हो गए।” किसान ने बताया कि घटना छरपट्टा बहियार, शीशिया स्थित खेत की है। उनका आरोप है कि किसी व्यक्ति ने जानबूझकर उनकी फसल को नुकसान पहुंचाया है। हालांकि किसान ने यह भी स्पष्ट किया कि घटना को लेकर उन्होंने अब तक किसी थाना या अन्य संबंधित अधिकारी के पास कोई आवेदन नहीं दिया है। घटना के बाद ग्रामीणों के बीच भी तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गई है। किसान की मेहनत से तैयार फसल को इस तरह नष्ट किए जाने से सवाल उठ रहा है कि आखिर खेत में पहुंचकर फसल उजाड़ने वाले व्यक्ति का मकसद क्या था। एक गरीब किसान के लिए फसल सिर्फ सब्जी नहीं, बल्कि उसके परिवार की रोजी-रोटी और भविष्य की उम्मीद होती है। ऐसे में पूरी फसल बर्बाद होने से सुबोध पासवान के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। अब देखना यह है कि किसान इस मामले को लेकर पुलिस या प्रशासन के समक्ष शिकायत करता है या नहीं और उसकी मेहनत की भरपाई के लिए कोई कार्रवाई होती है या नहीं।

- कुमारी पंचायत के मुखिया सुलेखा देवी के हाथों कर कमल के द्वारा तिरंगा झंडा को सलामी दी गई स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया गया1
- रिफाइंड तेल लदे ट्रक से 450 टीन तेल गायब, चालक गिरफ्तार जलालगढ़ थाना कांड संख्या 175/26 मामले में पुलिस ने रिफाइंड तेल लदे ट्रक से तेल गायब होने के मामले में चालक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, 14 अगस्त को अररिया जिले के जोगबनी से कोलकाता के लिए रवाना हुए ट्रक में 1,500 टीन रिफाइंड तेल लदा था। जलालगढ़ थाना क्षेत्र में ट्रक मिलने पर जांच के दौरान उसमें से करीब 450 टीन तेल गायब पाया गया। मामले की सूचना के बाद जलालगढ़ पुलिस लगातार विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही थी। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि मामले में गिरफ्तार चालक राजू यादव गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस ने उससे पूछताछ की, लेकिन वह तेल गायब होने के संबंध में संतोषजनक जानकारी नहीं दे सका। गुरुवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अन्य संलिप्त लोगों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। रिफाइंड तेल लदे ट्रक से 450 टीन तेल गायब, चालक गिरफ्तार जलालगढ़ थाना कांड संख्या 175/26 मामले में पुलिस ने रिफाइंड तेल लदे ट्रक से तेल गायब होने के मामले में चालक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, 14 अगस्त को अररिया जिले के जोगबनी से कोलकाता के लिए रवाना हुए ट्रक में 1,500 टीन रिफाइंड तेल लदा था। जलालगढ़ थाना क्षेत्र में ट्रक मिलने पर जांच के दौरान उसमें से करीब 450 टीन तेल गायब पाया गया। मामले की सूचना के बाद जलालगढ़ पुलिस लगातार विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही थी। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि मामले में गिरफ्तार चालक राजू यादव गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस ने उससे पूछताछ की, लेकिन वह तेल गायब होने के संबंध में संतोषजनक जानकारी नहीं दे सका। गुरुवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अन्य संलिप्त लोगों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।1
- भागलपुर कोर्ट गेट पर अधिवक्ता से पुलिस की झड़प, घसीटकर पकड़े जाने पर भड़का जिला विधिक संघ1
- नव निर्माण एन,टी,पी,सी, कहलगांव थाना भवन का उद्घाटन पुलिस महानिरीक्षक श्री विवेक कुमार एवं भागलपुर वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रमोद कुमार यादव जी ने 20 अगस्त 26 को भव नव निर्माण भवन एन, टी, पी,सी, थाना कहलगांव का शुभारंभ भागलपुर वरीय महानिरीक्षक, एवं वरीय पुलिस अधीक्षक एवं थाना अध्यक्ष सुभाष कुमार पासवान सभी पुलिस कर्मियों उपस्थित थे। अजय आजाद संवाददाता भागलपुर बिहार।1
- सड़क बनवाने के संबंध में , यह सड़क Birbanna पंचायत का है जो लगभग 12 सालों से नहीं बना है यहां के मुखिया सरपंच पंच वार्ड जिला परिषद कोई ध्यान नहीं दे रहा है यह सड़क Birbanna पंचायत का है जो लगभग 12 सालों से नहीं बना है यहां के मुखिया सरपंच पंच वार्ड जिला परिषद कोई ध्यान नहीं दे रहा है1
- 40 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, पुलिस को देखकर भागने लगा था आरोपी। कटिहार के कुर्सेला थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 408 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। कटिहार पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने बताया है कि बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 35 से 40 लाख रुपये है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र के हरिहरपुर निवासी सत्यम कुमार (25) के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि कुर्सेला थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ लेकर समेली शिवमंदिर चौक की ओर आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए समेली शिवमंदिर चौक के पास घेराबंदी की। पुलिस टीम को देखते ही एक युवक भागने लगा। पुलिस बल ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम सत्यम कुमार खगड़िया जिला निवासी बताया। इसके बाद पुलिस ने उसकी विधिवत तलाशी ली, जिसमें 408 ग्राम स्मैक और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बरामद स्मैक की कीमत पुलिस ने करीब 35 से 40 लाख रुपये आंकी है। पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी इतनी बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ कहां से लेकर आया था और इसकी आपूर्ति कहां की जानी थी। आरोपी का आपराधिक इतिहास पुलिस के अनुसार सत्यम कुमार का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है।2
- 15 अगस्त के शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एवं सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित भूतपूर्व पत्र निर्माण मंत्री हिमराज सिंह भी1
- घोघा नदी में डूबे 18 वर्षीय ज्योतिष का मिला श*व, नदी किनारे उमड़ी लोगों की भीड़1