नारखी में पुलिस मुठभेड़, भैंस चोरी करने वाले चार शातिर चोर गिरफ्तार फिरोजाबाद। थाना नारखी क्षेत्र में लगातार हो रही भैंस चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना नारखी पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई के दौरान पुलिस मुठभेड़ भी हुई। मुठभेड़ में दो आरोपियों के पैर में गोली लगी, जिन्हें पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, थाना नारखी क्षेत्र के ग्राम गढ़ी कुबेर और ओखरा में पिछले दिनों भैंस एवं पड़िया चोरी की कई घटनाएं सामने आई थीं। इन मामलों में थाना नारखी पर चार मुकदमे दर्ज किए गए थे। घटनाओं के खुलासे के लिए पुलिस की चार टीमों का गठन किया गया था। टीमों ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की। पुलिस को 14 अगस्त को सूचना मिली कि चोरी की भैंस/पड़िया को बेचने के लिए आरोपी मैक्स पिकअप लेकर बैंदी की पुलिया की ओर जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उन्हें रोकने का प्रयास किया। पुलिस का दावा है कि इसी दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में मुकीम उर्फ मुकेश उर्फ चूहा और अरमान उर्फ फरमान के पैर में गोली लगी। दोनों को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से भाग रहे दो अन्य आरोपियों ईनुस और आकाश को भी पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे 315 बोर, तीन जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, एक मैक्स पिकअप वाहन, चोरी की एक भैंस/पड़िया तथा भैंस बेचकर प्राप्त 60 हजार रुपये बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुकीम उर्फ मुकेश उर्फ चूहा निवासी मेवला थाना हाथरस जंक्शन एवं ग्राम जाटऊ थाना नारखी, अरमान उर्फ फरमान निवासी मेवली थाना हाथरस जंक्शन, ईनुस निवासी असन थाना नारखी और आकाश निवासी यादव नगर अवागढ़ जनपद एटा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी नारखी थाने में दर्ज भैंस चोरी के चार मुकदमों में वांछित थे। इनमें मुकीम और अरमान का पूर्व में भी विभिन्न थानों में आपराधिक इतिहास दर्ज है। कार्रवाई एसएसपी फिरोजाबाद आदित्य लांग्हे के निकट पर्यवेक्षण में थाना नारखी पुलिस, एसओजी एवं सर्विलांस टीम द्वारा की गई। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
नारखी में पुलिस मुठभेड़, भैंस चोरी करने वाले चार शातिर चोर गिरफ्तार फिरोजाबाद। थाना नारखी क्षेत्र में लगातार हो रही भैंस चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना नारखी पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई के दौरान पुलिस मुठभेड़ भी हुई। मुठभेड़ में दो आरोपियों के पैर में गोली लगी, जिन्हें पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, थाना नारखी क्षेत्र के ग्राम गढ़ी कुबेर और ओखरा में पिछले दिनों भैंस एवं पड़िया चोरी की कई घटनाएं सामने आई थीं। इन मामलों में थाना नारखी पर चार मुकदमे दर्ज किए गए थे। घटनाओं के खुलासे के लिए पुलिस की चार टीमों का गठन किया गया था। टीमों ने
सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की। पुलिस को 14 अगस्त को सूचना मिली कि चोरी की भैंस/पड़िया को बेचने के लिए आरोपी मैक्स पिकअप लेकर बैंदी की पुलिया की ओर जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उन्हें रोकने का प्रयास किया। पुलिस का दावा है कि इसी दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में मुकीम उर्फ मुकेश उर्फ चूहा और अरमान उर्फ फरमान के पैर में गोली लगी। दोनों को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से भाग रहे दो अन्य आरोपियों ईनुस और आकाश को भी पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे 315 बोर, तीन जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस,
एक मैक्स पिकअप वाहन, चोरी की एक भैंस/पड़िया तथा भैंस बेचकर प्राप्त 60 हजार रुपये बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुकीम उर्फ मुकेश उर्फ चूहा निवासी मेवला थाना हाथरस जंक्शन एवं ग्राम जाटऊ थाना नारखी, अरमान उर्फ फरमान निवासी मेवली थाना हाथरस जंक्शन, ईनुस निवासी असन थाना नारखी और आकाश निवासी यादव नगर अवागढ़ जनपद एटा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी नारखी थाने में दर्ज भैंस चोरी के चार मुकदमों में वांछित थे। इनमें मुकीम और अरमान का पूर्व में भी विभिन्न थानों में आपराधिक इतिहास दर्ज है। कार्रवाई एसएसपी फिरोजाबाद आदित्य लांग्हे के निकट पर्यवेक्षण में थाना नारखी पुलिस, एसओजी एवं सर्विलांस टीम द्वारा की गई। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
- करहल रोड के होटल में पुलिस-प्रशासन की छापेमारी, दस्तावेज न मिलने पर कमरे कराए बंद फिरोजाबाद / सिरसागंज करहल रोड स्थित बीएस प्लाजा होटल में स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद शुक्रवार देर शाम पुलिस और प्रशासनिक टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। डायल-112 के माध्यम से स्थानीय निवासियों ने होटल में अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की शिकायत की थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर होटल की जांच की। संयुक्त कार्रवाई के दौरान एसडीएम सिद्धार्थ पाठक, सीओ चंचल त्यागी और थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह मौजूद रहे। अधिकारियों की टीम ने होटल के कमरों सहित संचालन से संबंधित दस्तावेजों की जांच की। कार्रवाई के दौरान होटल के एक कमरे से एक युवक और युवती मिले। इसके बाद टीम ने होटल प्रबंधन से होटल संचालन एवं कमरों के संबंध में आवश्यक वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा। जांच के दौरान होटल संचालक द्वारा मौके पर आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। इस पर प्रशासनिक अधिकारियों ने सख्त रुख अपनाते हुए होटल के कमरों को तत्काल बंद करा दिया। अधिकारियों ने होटल प्रबंधन को नियमों के अनुरूप आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने और निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन करने के निर्देश दिए। एसडीएम सिद्धार्थ पाठक ने बताया कि होटल संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। मामले की पूरी रिपोर्ट तैयार कर आगे की विधिक कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को भेजी जा रही है। जांच के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की अचानक हुई इस कार्रवाई से होटल संचालकों में भी हड़कंप की स्थिति रही। वहीं, स्थानीय लोगों ने पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई पर संतोष जताते हुए कहा कि क्षेत्र में यदि किसी प्रकार की अनियमित गतिविधियां संचालित हो रही हैं तो उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई होनी चाहिए। स्थानीय लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थलों और होटल प्रतिष्ठानों में नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाना जरूरी है। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है और लोगों को उम्मीद है कि जांच के बाद मामले में नियमानुसार कठोर कदम उठाए जाएंगे।4
- फिरोजाबाद में उड़ान दिव्यांग फाउंडेशन ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस 🇮🇳 #Firozabad #MTFNews #IndependenceDay #15August #स्वतंत्रतादिवस #तिरंगा #जय_हिंद #जय_भारत #FirozabadNews #UPNews #BreakingNews #LocalNews #NewsUpdate #ViralNews #Trending #India #IndianFlag 🇮🇳1
- 80 वे स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ध्वजारोहण करते मुख्य अतिथि व राष्ट्रीय युवा वाहिनी के कार्यकर्ता गण1
- Post by Anmol Kumar1
- फतेहाबाद में निकली तिरंगा यात्रा और गूंजे जयकारे भारत माता की जय1
- श्रीमती रतनदेवी कान्वेंट स्कूल में धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस फतेहाबाद। श्रीमती रतनदेवी कान्वेंट स्कूल में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार ने देशभक्ति के जज्बे के साथ स्वतंत्रता दिवस की खुशियां मनाईं। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विधि-विधान के साथ हवन-पूजन का आयोजन किया गया। हवन में विद्यालय परिवार के सदस्यों ने आहुति देकर देश की सुख-समृद्धि, शांति और उन्नति की कामना की। पूरे विद्यालय परिसर में देशभक्ति का माहौल नजर आया। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व की जानकारी देते हुए देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया। विद्यार्थियों ने भी उत्साह के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की।1
- फतेहाबाद थाना निबोहरा क्षेत्र के गांव नेहरे के पुरा से तिरंगा यात्रा थाना निबोहरा तक निकाली गई है1
- सिरसागंज में लड़की से छेड़खानी के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार फिरोजाबाद। सिरसागंज थाना पुलिस ने लड़की के साथ छेड़खानी के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से एक अवैध चाकू भी बरामद किया गया है। पुलिस प्रेस नोट के मुताबिक थाना सिरसागंज में दर्ज मुकदमा संख्या 403/2026 में आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 74/352 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8 के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस टीम को आरोपी के दोराने चेकिंग अब्दुलनगर की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर होने की सूचना मिली, जिसके बाद घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पप्पू उर्फ नसीम पुत्र नजीर, निवासी नगला मधे, थाना सिरसागंज, मूल निवासी देहुली, थाना बरनाहल, जनपद मैनपुरी, उम्र करीब 56 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद किया गया। मामले में बरामदगी के आधार पर थाना सिरसागंज में आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 के तहत भी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह, उपनिरीक्षक स्वप्निल कश्यप तथा कांस्टेबल आयुष त्यागी थाना सिरसागंज शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।2