हसनपुरा में सामाजिक सुरक्षा पेंशन सुधार को लेकर विशेष शिविर आयोजित हसनपुरा/सीवान | प्रखंड मुख्यालय परिसर में सामाजिक सुरक्षा पेंशन से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर प्रखंड विकास पदाधिकारी आनंद प्रकाश सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न पंचायतों से आए पेंशनधारियों ने भाग लिया। शिविर में कुल 35 पेंशनधारी अपने-अपने दस्तावेजों के साथ पहुंचे, जिनके कागजातों की जांच कर आवश्यक सुधार की प्रक्रिया पूरी की गई और उसकी रिपोर्ट जिला कार्यालय को भेज दी गई। शिविर के दौरान पेंशनधारियों की विभिन्न समस्याओं का समाधान किया गया। इस दौरान डाटा ऑपरेटर सागर कुमार ने बताया कि शिविर में नाम सुधार, बैंक खाता सुधार, पेंशन स्कीम माइग्रेशन, जीवित पेंशनधारियों का बाधित पेंशन चालू कराना, नॉन-ट्रेसेबल मामलों का निष्पादन तथा पेंशन एरियर भुगतान से संबंधित मामलों की जांच की गई। उन्होंने बताया कि सरकार की मंशा है कि सभी पात्र लाभुकों को समय पर सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ मिल सके। इसी उद्देश्य से प्रखंड स्तर पर इस तरह के शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि लाभुकों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सके। शिविर में आए पेंशनधारियों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिनके निराकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। अधिकारियों ने बताया कि आगे भी जरूरत के अनुसार ऐसे शिविर आयोजित किए जाएंगे।

- खबर सिवान जिला अंतर्गत जीबी नगर थाना क्षेत्र के बलिया पट्टी गांव की है जहां युवा पत्रकार कौशल कुमार सिंह ने पत्रकारों के साथ प्रेस वार्ता का आयोजन किया. इस अवसर पर श्री सिंह द्वारा बताया गया कि उनके पड़ोस के लोगों से ही जमीन के विवाद चल रहा है जहां दोनों पक्षों से करीब एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज किए गए हैं जिस पर स्थानीय प्रशासन पर निष्पक्ष नहीं जांच करने एवं प्रताड़ित करने का आरोप है. पीड़ित द्वारा बताया गया कि देश का चौथा स्तंभ भी सुरक्षित नहीं रहेगा निष्पक्ष जांच नहीं होगी तो अन्य लोगों का क्या होगा.1
- Post by जनसत्ता NEWS@1
- निःशुल्क नेत्र जॉच सेवा शुभारंभ किया गया ममता मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल चिंतामनपुर दारौंदा सिवान में जिसमें विवेक रंजन मैत्रेय जिला अधिकारी,सिवान व पुलिस अधीक्षक सिवान, विधायक दारौंदा, कर्णजीत सिंह साथ बीजेपी जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि उमेश सिंह इत्यादि शमिल रहे।1
- सावधान! सावधान हो जाएं, सावधान! रसोई गैस की बढ़ती कीमतें अब सिर्फ महंगाई की खबर नहीं, बल्कि हर घर और रोज़गार के लिए चेतावनी बनती जा रही हैं। ऐसे समय में कुछ नेता बयानबाज़ी और बहकावे की राजनीति में लगे हैं, लेकिन जनता को समझना होगा कि भाषणों से चूल्हा नहीं जलता। हालात को समझिए और अपनी सूझबूझ से फैसला लीजिए, क्योंकि महंगाई का सीधा असर आम आदमी की रसोई और रोज़मर्रा की जिंदगी पर पड़ता है। अब हालत यह है कि होटल और बाहर का खाना भी महंगा होता जा रहा है, क्योंकि वहां भी खाना गैस पर ही बनता है। गैस की कीमत बढ़ने से छोटी-छोटी दुकानें, ठेले और ढाबे चलाना मुश्किल होता जा रहा है। अगर यही हाल रहा तो कई छोटे होटल और ढाबे बंद होने की कगार पर पहुंच सकते हैं, क्योंकि महंगा खाना हर कोई खरीद नहीं पाएगा। इसलिए समय रहते हालात को समझना जरूरी है। #सावधान #रसोईगैस #महंगाई #आमआदमीकीपरेशानी #ढाबे_पर_संकट #जनताकीसोच #महंगाईपरकटाक्ष #GasPrice #PublicIssue1
- mairwa Se Lekar Rampur Bujurg new road ka Nirman1
- गोपालगंज हथुआ राज के कुत्ते को वफादारी देखे और एक प्यारा कमेंट1
- गोपालगंज जिले के मीरगंज शहर स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (बियाडा) द्वारा कराए जा रहे बाउंड्री वॉल निर्माण के दौरान जेसीबी से मिट्टी खोदने के कार्य का स्थानीय ग्रामीणों ने विरोध किया। जैसे ही निर्माण कार्य के लिए जेसीबी मशीन से जमीन की खुदाई शुरू की गई, आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और काम को रुकवा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि जिस जमीन पर खुदाई और बाउंड्री वॉल निर्माण का कार्य किया जा रहा है।1
- Post by जनसत्ता NEWS@1