ग्वालियर-भिंड हाईवे स्थित बरेठा टोल प्लाजा पर फायरिंग करने वाले दो युवकों को पुलिस ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। घटना 24 फरवरी 2026 की है, जब बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार युवकों का टोल कर्मचारियों से विवाद हो गया था। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद आरोपियों ने टोल प्लाजा पर फायरिंग की और दहशत फैलाने के लिए एक धमकी भरा पत्र भी फेंक दिया। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया था और टोल कर्मचारियों में दहशत का माहौल बन गया था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों को ट्रेस कर दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और यह भी जांच की जा रही है कि वारदात के पीछे उनका मकसद क्या था। मामले में कड़ी कार्रवाई की जा रही है। #Gwalior #MPPolice #CrimeNews #BreakingNews
ग्वालियर-भिंड हाईवे स्थित बरेठा टोल प्लाजा पर फायरिंग करने वाले दो युवकों को पुलिस ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। घटना 24 फरवरी 2026 की है, जब बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार युवकों का टोल कर्मचारियों से विवाद हो गया था। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद आरोपियों ने टोल प्लाजा पर फायरिंग की और दहशत फैलाने के लिए एक धमकी भरा पत्र भी फेंक दिया। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया था और टोल कर्मचारियों में दहशत का माहौल बन गया था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों को ट्रेस कर दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और यह भी जांच की जा रही है कि वारदात के पीछे उनका मकसद क्या था। मामले में कड़ी कार्रवाई की जा रही है। #Gwalior #MPPolice #CrimeNews #BreakingNews
- https://youtu.be/MAKIKvgSjA8?si=E8Cj6mVxg8P8rKtW Panna लोकायुक्त की टीम ने सरपंच जगत आदिवासी को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा जनपद शाहनगर के चोपरा सरपंच क़ो पांच हजार की रिश्वत लेते रहे हाथो पकड़ा शाहनगर जनपद में कपिलधारा योजना में रिश्वतखोरी -सरपंच 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार -सागर लोकायुक्त की टीम की ट्रेप की कार्रवाई एंकर-लोकायुक्त सागर की टीम ने 25 फरवरी 2026 को पन्ना जिले के शाहनगर जनपद पंचायत कार्यालय के सामने ट्रैप कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत चौपरा के सरपंच जगत आदिवासी को 5 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है।जानकारी के फरियादी नंदलाल राठौर ने कपिलधारा योजना के तहत कूप निर्माण स्वीकृत होने के बाद कार्य शुरू कराने के लिए रिश्वत मांगे जाने की शिकायत की थी। शिकायत का सत्यापन होने के बाद लोकायुक्त पुलिस ने जाल बिछाया। जैसे ही आरोपी ने रकम ली।और टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।मामले में आगे की जांच और वैधानिक कार्रवाई जारी है।1
- Post by Dharmendra sahu1
- गाडरवारा थाने मे हुई शान्ति समिति की बैठक होली पर्व ओर ईद नवरात्रि को देखते हुए1
- सतपुड़ा टाइगर रिजर्व मढ़ई में मोटर बोट चालन एवं मरम्मत प्रशिक्षण म.प्र. ईको टूरिज्म बोर्ड द्वारा सतपुड़ा टाइगर रिजर्व नर्मदापुरम के मढ़ई में मोटर बोट चालन एवं मरम्मत प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 17.02.2026 से 26.02.2026 तक संचालित किया गया। उक्त आवासीय प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु नरसिंहपुर, मुरैना, खंडवा, सीधी, पायंली, गांधीसागर अभ्यारण्य से 16 एवं सतपुड़ा टाइगर रिजर्व नर्मदापुरम से 8 कुल 24 प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे। उक्त मोटर बोट चालन एवं मरम्मत कार्य प्रशिक्षण नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वाटर स्पोर्ट गोवा के श्री मदन मोहन राव द्वारा दिया गया। मोटर बोट चालन एवं मरम्मत प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को वोट चालन, तैराकी एवं प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण दिया गया। मोटर बोट चालन एवं मरम्मत में शामिल समस्त प्रशिक्षणाथियो को सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की ओर से टी शर्ट, कैप, डायरी, पेन उपहार स्वरूप प्रदान किया गया। मध्यप्रदेश शासन, वनविभाग एवं ईको पर्यटन बोर्ड द्वारा पर्यटन को बढावा दिया जा रहा है उक्त प्रशिक्षण से प्रशिक्षणार्थियों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। आज दिनांक 26/2/2026 को श्रीमति राखी नंदा क्षेत्रसंचालक महोदया स.टा.रि. नर्मदापुरम, श्री राहुल उपाध्याय वनक्षेत्रपाल परिक्षेत्र अधिकारी कामती, श्री विलास डोंगरे वनक्षेत्रपाल परिक्षेत्र अधिकारी बागडा बफर, श्री मदन मोहन राव प्रशिक्षक एवं वन परिक्षेत्र कामती के स्टॉफ की उपस्थिति में मोटर बोट चालन एवं मरम्मत प्रशिक्षण का समापन किया गया। उक्त मोटर बोट चालन एवं मरम्मत प्रशिक्षण में सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वाटर स्पोर्ट गोवा की ओर से बोट चालन का लाइसेंस दिया जावेगा।1
- साईंखेड़ा। आने वाले होली पर्व एवं वर्तमान में चल रहे पवित्र रमजान माह के मद्देनज़र थाना साईंखेड़ा परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी रोहित काकौड़िया ने की, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। थाना प्रभारी काकौड़िया ने सभी से होली का त्योहार आपसी भाईचारे, शांति और हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की उपद्रवी गतिविधि, नशे की स्थिति में हुड़दंग या विवाद की सूचना तत्काल थाना साईंखेड़ा को दी जाए, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। बैठक में क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो, इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। उपस्थित नागरिकों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।3
- बरमान पेट्रोल पंप के पास बाइक चालक के साथ में रास्ता रोककर चार से पांच लोगों ने मारपीट कर दी वहीं घायल बाइक चालक ने बताया कि वह बाइक में पेट्रोल डलवाने पेट्रोल पंप जा रहा था उसी दौरान सामने से आ रही दो बाइक चालको ने रास्ता रोक कर चार से पांच लोग उतरे और उसके साथ में मारपीट कर दी वहीं घायल ने बताया कि उसके साथ में एक ग्रामीण और था जो मारपीट करने वाले आरोपियों को जानता है वहीं घायल का उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है1
- https://youtu.be/uSZ2QNjDv48?si=HR2KvSppai4xus7Y Narsinghpur अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का पुलिस ने किया भंडाफोड़ छत्तीसगढ़ से यूपी जा रहा था गांजा #बड़ीखबर *"OPERATION EAGLE CLAW"* *अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध अभियान में बड़ी सफलता-भारी मात्रा में गांजा जप्त कर तस्करी नेटवर्क पर नरसिंहपुर पुलिस का करारा प्रहार* • *अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का भंडाफोड़ — छत्तीसगढ़ से यूपी जा रहा था गांजा।* • *अवैध मादक पदार्थ : 152 किलोग्राम गांजा जप्त, एक अंतर्राज्यीय तस्कर पुलिस गिरफ्त में।* • *अवैध गांजा तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन पुलिस ने किया जप्त।* • *लगभग ₹50 लाख मूल्य का मशरूका जप्त किया गया।* नरसिंहपुर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध *"OPERATION EAGLE CLAW"* जा रहा है। अभियान के तहत लगातार बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ जप्त किए जा रहे है। इसी क्रम में एक विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक पिकअप वाहन द्वारा भारी मात्रा में अवैध गांजा राष्ट्रीय राजमार्ग-44 मार्ग से झांसी (उत्तर प्रदेश) की ओर परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी नरसिंहपुर श्री मनोज गुप्ता के नेतृत्व में थाना कोतवाली की विशेष टीम गठित की गई। टीम द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर नाकेबंदी कर घेराबंदी करते हुए आरोपी को मय माल गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए। पुलिस टीम द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर प्रभावी नाकेबंदी की गई। इसी दौरान मुखबिर की सूचना के अनुसार तेज गति से आ रहे पिकअप वाहन को चिन्हित कर पीछा किया गया तथा घेराबंदी कर कपूरी तिराहे के आगे पिकअप वाहन क्रमांक CG 06 M 0931 को रोका गया। *खाली कैरेटों के बीच छिपाकर की जा रही थी गांजा तस्करी :* पुलिस टीम द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रोके गए पिकअप वाहन की तलाशी ली गयी तलाश के दौरान वाहन में खाली कैरेट भरे हुए पाए गए जिनकी और गहनता से तलाशी ली गयी जिस तस्कर द्वारा बड़ी चालाकी से कैरेटों के बीच बोरियों में भारी मात्रा में भरा हुआ गांजा बरामद हुआ। *छत्तीसगढ़ से उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था भारी मात्रा में गांजा :* वाहन चालक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम रोहित सिंह निवम, निवासी ग्वालियर बताया। गहन पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह उक्त अवैध गांजा राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) से झांसी (उत्तर प्रदेश) लेकर जा रहा था जो वाहन स्वामी बंटी सोनी के कहने पर लाना बताया गया है। *थाना कोतवाली की कार्यवाही :* गिरफ्तार आरोपी : रोहित सिंह निवम निवासी गवालियर, म.प्र.। जप्त मादक पदार्थ : लगभग 152 किलोग्राम अवैध गांजा एवं एक पिकअप वाहन (जप्त मशरूका की कीमत लगभग 50 लाख रूपये) वैधानिक कार्यवाही : धारा 8/20 (ख), 29 एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज। *कार्यवाही में विशेष भूमिका :* उक्त कार्यवाही में थाना कोतवाली से थाना प्रभारी, निरीक्षक गौरव चांटे, सउनि भीम बाक्सर, आरक्षक सौरभ पटेल, आरक्षक अभय तिवारी, आरक्षक नीलेश दुबे, आरक्षक उमेश्वर पाठक, आरक्षक कुलदीप साहू, आरक्षक राहुल दुबे, आरक्षक अनुराग दुबे एवं आरक्षक श्रेय अवस्थी की मुख्य भूमिका रही है। *"नशे से दूरी, है ज़रूरी"* *"Say No to Drugs"* अदिति न्यूज से सतीश लमानिया1
- Post by Dharmendra sahu1
- कृषि विज्ञान केंद्र गोविंदनगर में पौधा किस्म एवं कृषक अधिकार संरक्षण पर प्रशिक्षण बनखेड़ी के कृषि विज्ञान केंद्र गोविंदनगर में आज दोपहर 11 बजे से 5 बजे तक “पौधा किस्म एवं कृषक अधिकार संरक्षण” विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाऊसाहब भुस्कुटे स्मृति लोक न्यास के सदस्य मनोज राय, प्रबंधक धर्मेन्द्र गुर्जर, कृषि महाविद्यालय पवारखेड़ा के प्राध्यापक डॉ. दीपक खांडे, केंद्र के प्रभारी वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. संजीव कुमार गर्ग सहित जिले के 106 कृषक उपस्थित रहे। नोडल अधिकारी डॉ. देवीदास पटेल ने अधिनियम की जानकारी देते हुए देशी बीज संरक्षण व पंजीयन के महत्व पर प्रकाश डाला। विशेषज्ञों ने बताया कि किसान अपनी विकसित किस्मों का पंजीयन कर बीज उत्पादन, विक्रय एवं संरक्षण का अधिकार प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम में देशी बीजों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। अंत में ब्रजेश कुमार नामदेव ने आभार व्यक्त किया।1