logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पखनाहा बाजार में डिग्री कॉलेज की मांग, डीएम को सौंपा आवेदन बैरिया प्रखंड के प्रोजेक्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पखनाहा बाजार में डिग्री कॉलेज पुनः स्थापित करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार के दोपहर करीब एक बजे पश्चिम चंपारण जिलाधिकारी को आवेदन सौंपा है। ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय परिसर में लगभग 7 एकड़ 61 डिसमिल भूमि उपलब्ध है और पहले इस विद्यालय को महाविद्यालय के लिए चयनित भी किया गया था, लेकिन बाद में इसे बथना हाई स्कूल में स्थानांतरित कर दिया गया। ग्रामीणों के अनुसार बथना क्षेत्र में पहले से बाबा भागवत राय महाविद्यालय और ईश्वर शांति महाविद्यालय संचालित हैं। वहीं पखनाहा बाजार में डिग्री कॉलेज स्थापित होने से दियारा क्षेत्र सहित करीब दस पंचायतों के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में काफी सुविधा होगी। लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच कर विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए कॉलेज को पुनः पखनाहा बाजार में स्थापित करने की मांग की है। ग्रामीणों ने इसे क्षेत्र के विकास और शिक्षा के लिए जरूरी बताया।

1 hr ago
user_Makhan Kumar
Makhan Kumar
पत्रकार Bettiah, Pashchim Champaran•
1 hr ago

पखनाहा बाजार में डिग्री कॉलेज की मांग, डीएम को सौंपा आवेदन बैरिया प्रखंड के प्रोजेक्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पखनाहा बाजार में डिग्री कॉलेज पुनः स्थापित करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार के दोपहर करीब एक बजे पश्चिम चंपारण जिलाधिकारी को आवेदन सौंपा है। ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय परिसर में लगभग 7 एकड़ 61 डिसमिल भूमि उपलब्ध है और पहले इस विद्यालय को महाविद्यालय के लिए चयनित भी किया गया था, लेकिन बाद में इसे बथना हाई स्कूल में स्थानांतरित कर दिया गया। ग्रामीणों के अनुसार बथना क्षेत्र में पहले से बाबा भागवत राय महाविद्यालय और ईश्वर शांति महाविद्यालय संचालित हैं। वहीं पखनाहा बाजार में डिग्री कॉलेज स्थापित होने से दियारा क्षेत्र सहित करीब दस पंचायतों के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में काफी सुविधा होगी। लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच कर विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए कॉलेज को पुनः पखनाहा बाजार में स्थापित करने की मांग की है। ग्रामीणों ने इसे क्षेत्र के विकास और शिक्षा के लिए जरूरी बताया।

More news from Pashchim Champaran and nearby areas
  • नौतन विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी संजय सिंह कुशवाह ने बढ़ती महंगाई और केंद्र सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता को महंगाई सहने की सलाह दे रही है, जबकि खुद चुनावी रैलियों पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। उनके इस बयान ने पश्चिमी चंपारण क्षेत्र में आम जनता और छोटे व्यापारियों पर पड़ रहे महंगाई के बोझ को लेकर नई बहस छेड़ दी है।
    1
    नौतन विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी संजय सिंह कुशवाह ने बढ़ती महंगाई और केंद्र सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता को महंगाई सहने की सलाह दे रही है, जबकि खुद चुनावी रैलियों पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। उनके इस बयान ने पश्चिमी चंपारण क्षेत्र में आम जनता और छोटे व्यापारियों पर पड़ रहे महंगाई के बोझ को लेकर नई बहस छेड़ दी है।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    पत्रकार Bettiah, Pashchim Champaran•
    1 hr ago
  • लौकी के पौधे से गोंद निकलने और सुखने पर किसान भाईयो को वैज्ञानिक तकनीक अपनाने हेतु अपील ।। लौकी के तने से गोंद जैसा चिपचिपा पदार्थ निकलकर पौधा सुख रहा है, जो गुम्मी स्टेम ब्लाइट रोंग का मुख्य लक्षण है। कृषि विज्ञान केंद्र, माधोपुर के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ अभिषेक प्रताप सिंह ने घोड़ासेमरा के श्री रामदेव प्रसाद के प्रक्षेत्र का भ्रमण किया और बताया कि इस बीमारी से उत्पादन पर विपरीत प्रभाव पड़ता हैं जो 50 से 80 प्रतिशत तक नुकसान हो सकता हैं जो पौधे 50% से अधिक सूख गए हैं, उन्हें जड़ सहित उखाड़कर खेत से बाहर ले जाकर नष्ट करें। खेत में न छोड़ें, क्योंकि रोग फैलता है। डॉ सिंह ने बताया कि इसके उपचार हेतु एजॉक्सट्रोबिन 18.2% एवं डाईफेनोकोनाजोल 11.4% जो अतः प्रवाही फफूंदनासक है का छिड़काव 1 ग्राम प्रति लीटर के हिसाब से शाम के समय करना चाहिए पुनः एक सप्ताह बाद इसे दोहराना चाहिए इसके अलावा कॉपर ऑक्सीक्लोराइड 50% WP @ 3 ग्राम प्रति लीटर पानी में घोलकर तने के निचले हिस्से और जड़ क्षेत्र में ड्रेंचिंग करें। और 10-12 दिन बाद दोहराएं। यदि तने में छेद दिखे तो प्रोफेनोफॉस 50% EC @ 2 मि.ली./लीटर या थायमेथोक्साम 25% WG @ 0.5 ग्राम/लीटर पानी में घोलकर तने पर स्प्रे करें। बारिश होने पर खेत में पानी जमा न होने दें। नाली बनाकर अतिरिक्त पानी निकालें। तने के निचले हिस्से पर 3-4 इंच मिट्टी चढ़ाएं, इससे नई जड़ें निकलती हैं और पौधा बच जाता है। यूरिया की मात्रा कम करें। 1 लीटर पानी में 2 ग्राम पोटैशियम नाइट्रेट घोलकर 7 दिन के अंतराल पर 2 बार स्प्रे करें। जो पौधों का प्रतिरोधकता बढ़ाता है। अगली फसल में बीज को ट्राइकोडर्मा 4 ग्राम/किलो बीज अथवा कार्बेंडाजिम 50 % WP 2 ग्राम प्रति किलो बीज से उपचारित करके बोएं। फसल चक्र अपनाएं लगातार लौकी न लगाएं ,जल निकासी का उपाय करें एवं साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें। फसल पर दवा का छिड़काव शाम को करें और फूल आने पर मधुमक्खियों को बचाने के लिए दवा न छिड़कें। इस अवसर पर केंद्र के इकबाल कुमार, कमलेश कुमार, किसानों में नीतीश कुमार सहित अन्य किसान उपस्थित थे।
    2
    लौकी के पौधे से गोंद निकलने और  सुखने पर किसान भाईयो को वैज्ञानिक तकनीक अपनाने हेतु अपील ।।
लौकी के तने से गोंद जैसा चिपचिपा पदार्थ निकलकर पौधा सुख रहा है, जो गुम्मी स्टेम ब्लाइट रोंग का मुख्य लक्षण है। कृषि विज्ञान केंद्र, माधोपुर के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ अभिषेक प्रताप सिंह ने घोड़ासेमरा के श्री रामदेव प्रसाद के प्रक्षेत्र का भ्रमण किया और बताया कि इस बीमारी से उत्पादन पर विपरीत प्रभाव पड़ता हैं जो 50 से 80 प्रतिशत तक नुकसान हो सकता हैं जो पौधे 50% से अधिक सूख गए हैं, उन्हें जड़ सहित उखाड़कर खेत से बाहर ले जाकर नष्ट करें। खेत में न छोड़ें, क्योंकि रोग फैलता है।
डॉ सिंह ने बताया कि इसके उपचार हेतु एजॉक्सट्रोबिन 18.2% एवं डाईफेनोकोनाजोल  11.4% जो अतः प्रवाही फफूंदनासक है का छिड़काव 1 ग्राम प्रति लीटर के हिसाब से शाम के समय करना चाहिए पुनः एक सप्ताह बाद इसे दोहराना चाहिए इसके अलावा कॉपर ऑक्सीक्लोराइड 50% WP @ 3 ग्राम प्रति लीटर पानी में घोलकर तने के निचले हिस्से और जड़ क्षेत्र में ड्रेंचिंग करें। और 10-12 दिन बाद दोहराएं। यदि तने में छेद दिखे तो प्रोफेनोफॉस 50% EC @ 2 मि.ली./लीटर या थायमेथोक्साम 25% WG @ 0.5 ग्राम/लीटर पानी में घोलकर तने पर स्प्रे करें।
बारिश होने पर खेत में पानी जमा न होने दें। नाली बनाकर अतिरिक्त पानी निकालें। तने के निचले हिस्से पर 3-4 इंच मिट्टी चढ़ाएं, इससे नई जड़ें निकलती हैं और पौधा बच जाता है। यूरिया की मात्रा कम करें। 1 लीटर पानी में 2 ग्राम पोटैशियम नाइट्रेट घोलकर 7 दिन के अंतराल पर 2 बार स्प्रे करें। जो पौधों का प्रतिरोधकता बढ़ाता है।
अगली फसल में बीज को ट्राइकोडर्मा 4 ग्राम/किलो बीज अथवा कार्बेंडाजिम 50 % WP 2 ग्राम प्रति किलो बीज से उपचारित करके बोएं। फसल चक्र अपनाएं लगातार लौकी न लगाएं ,जल निकासी का उपाय करें एवं साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें। फसल पर 
दवा का छिड़काव शाम को करें और फूल आने पर मधुमक्खियों को बचाने के लिए दवा न छिड़कें।  इस अवसर पर केंद्र के इकबाल कुमार, कमलेश कुमार, किसानों में नीतीश कुमार सहित अन्य किसान उपस्थित थे।
    user_RAVI PANDEY
    RAVI PANDEY
    Media and information sciences faculty मझौलिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    4 hrs ago
  • सुगौली के सिसवनिया में रविवार देर रात एक तेज रफ्तार जैलो ने सड़क किनारे खड़े लोगों को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    1
    सुगौली के सिसवनिया में रविवार देर रात एक तेज रफ्तार जैलो ने सड़क किनारे खड़े लोगों को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    Local News Reporter बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    10 hrs ago
  • बिहार को लेकर एक बेहद गंभीर धमकी सोशल मीडिया पर सामने आई है। इस संदेश में 'ना ज़मीन मिलेगी, ना कफन' कहकर सीधा चेतावनी दी गई है, जिससे राज्य में हड़कंप मच गया है।
    1
    बिहार को लेकर एक बेहद गंभीर धमकी सोशल मीडिया पर सामने आई है। इस संदेश में 'ना ज़मीन मिलेगी, ना कफन' कहकर सीधा चेतावनी दी गई है, जिससे राज्य में हड़कंप मच गया है।
    user_Aditya Raj
    Aditya Raj
    Local News Reporter बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    13 hrs ago
  • बिहार की राजधानी पटना में ब्लैक स्कॉर्पियो सवार कुछ लोगों ने एक ट्रक चालक को रोककर उसके ट्रक का शीशा तोड़ दिया। शीशा टूटते ही ड्राइवर दर्द से चिल्लाया, "अरे आंख फोड़ दिया यार…" जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
    1
    बिहार की राजधानी पटना में ब्लैक स्कॉर्पियो सवार कुछ लोगों ने एक ट्रक चालक को रोककर उसके ट्रक का शीशा तोड़ दिया। शीशा टूटते ही ड्राइवर दर्द से चिल्लाया, "अरे आंख फोड़ दिया यार…" जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
    user_Bittu kumar
    Bittu kumar
    मझौलिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    15 hrs ago
  • तमिलनाडु के सीएम विजय ने शपथ लेते समय सेल्फी खींचने लगे
    1
    तमिलनाडु के सीएम विजय ने शपथ लेते समय सेल्फी खींचने लगे
    user_Rs News Network
    Rs News Network
    Local News Reporter जोगापट्टी, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    4 hrs ago
  • नौतन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में भव्य मातृ सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य बच्चों में शिक्षा, संस्कार, अनुशासन और भारतीय संस्कृति का विकास करना है।
    1
    नौतन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में भव्य मातृ सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य बच्चों में शिक्षा, संस्कार, अनुशासन और भारतीय संस्कृति का विकास करना है।
    user_Abhishek Kumar Shrivastava
    Abhishek Kumar Shrivastava
    Court reporter नौतन, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    22 hrs ago
  • दक्षिणी तेलुआ में किसान संगोष्ठी, आधुनिक खेती की दी गई जानकारी दक्षिणी तेलुआ पंचायत में सोमवार को दोपहर करीब 12:00 बजे कोर्टवा एग्रीसाइंस द्वारा किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक और उन्नत मक्का बीजों की जानकारी देना था। संगोष्ठी में रामबली यादव, मोतीलाल यादव, रामेश्वर सिंह, मथुरा यादव और हरेंद्र यादव सहित कई किसान शामिल हुए। पायनियर मक्का कंपनी के ट्रेडिंग इंचार्ज मनीष कुमार ने किसानों को वैज्ञानिक तरीके से मक्का खेती करने की सलाह दी। उन्होंने खेत की तैयारी, समय पर बुआई, उर्वरक प्रबंधन, सिंचाई और रोग नियंत्रण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं डीएमआर सिकंदर कुमार ने पायनियर मक्का बीज 3532 की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह बीज बेहतर उत्पादन देने के साथ मौसम के अनुकूल प्रदर्शन करता है। किसानों ने कार्यक्रम को उपयोगी बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से खेती के नए तरीके सीखने का अवसर मिलता है।
    1
    दक्षिणी तेलुआ में किसान संगोष्ठी, आधुनिक खेती की दी गई जानकारी
दक्षिणी तेलुआ पंचायत में सोमवार को दोपहर करीब 12:00 बजे कोर्टवा एग्रीसाइंस द्वारा किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक और उन्नत मक्का बीजों की जानकारी देना था। संगोष्ठी में रामबली यादव, मोतीलाल यादव, रामेश्वर सिंह, मथुरा यादव और हरेंद्र यादव सहित कई किसान शामिल हुए।
पायनियर मक्का कंपनी के ट्रेडिंग इंचार्ज मनीष कुमार ने किसानों को वैज्ञानिक तरीके से मक्का खेती करने की सलाह दी। उन्होंने खेत की तैयारी, समय पर बुआई, उर्वरक प्रबंधन, सिंचाई और रोग नियंत्रण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं डीएमआर सिकंदर कुमार ने पायनियर मक्का बीज 3532 की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह बीज बेहतर उत्पादन देने के साथ मौसम के अनुकूल प्रदर्शन करता है।
किसानों ने कार्यक्रम को उपयोगी बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से खेती के नए तरीके सीखने का अवसर मिलता है।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    पत्रकार Bettiah, Pashchim Champaran•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.