logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

वन विभाग व एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में 171 संरक्षित कछुए बरामद, तस्कर गिरफ्तार* कानपुर नगर में 18 जुलाई, 2026 को प्राप्त सूचना के आधार पर वन विभाग, कानपुर नगर तथा एसटीएफ मुख्यालय, लखनऊ की संयुक्त टीम द्वारा हरवंश मोहाल क्रॉसिंग के पास विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में काले रंग का बैग लिए दिखाई दिया। तलाशी लेने पर उसके बैग से 171 इंडियन रूफ्ड टर्टल (Pangshura tecta) प्रजाति के कछुए बरामद किए गए। इंडियन रूफ्ड टर्टल (Pangshura tecta) भारतीय वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की अनुसूची-1 (Schedule-I) में संरक्षित वन्यजीव है। ऐसे वन्यजीवों का शिकार करना, उन्हें अवैध रूप से अपने कब्जे में रखना अथवा उनका व्यापार करना अधिनियम की धारा 9, 39, 40, 48(ए), 51 एवं 57 के अंतर्गत दंडनीय अपराध है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम जाहिद अली पुत्र मोहम्मद अली, निवासी भटपुरा, थाना कमालगंज, जनपद फर्रुखाबाद बताया। आरोपी के विरुद्ध भारतीय वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की संबंधित धाराओं के अंतर्गत विभागीय एच-2 प्रकरण दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। बरामद किए गए सभी 171 कछुओं को माननीय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, कानपुर के आदेश के अनुपालन में वन विभाग कानपुर नगर एवं फर्रुखाबाद की संयुक्त टीम की निगरानी में उनके प्राकृतिक आवास पंचालघाट, जनपद फर्रुखाबाद स्थित गंगा नदी में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया गया।

5 hrs ago
user_Pintu singh
Pintu singh
कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

वन विभाग व एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में 171 संरक्षित कछुए बरामद, तस्कर गिरफ्तार* कानपुर नगर में 18 जुलाई, 2026 को प्राप्त सूचना के आधार पर वन विभाग, कानपुर नगर तथा एसटीएफ मुख्यालय, लखनऊ की संयुक्त टीम द्वारा हरवंश मोहाल क्रॉसिंग के पास विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में काले रंग का बैग लिए दिखाई दिया। तलाशी लेने पर उसके बैग से 171 इंडियन रूफ्ड टर्टल (Pangshura tecta) प्रजाति

cefabf7e-3037-4cb6-8e72-d0f37f26f305

के कछुए बरामद किए गए। इंडियन रूफ्ड टर्टल (Pangshura tecta) भारतीय वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की अनुसूची-1 (Schedule-I) में संरक्षित वन्यजीव है। ऐसे वन्यजीवों का शिकार करना, उन्हें अवैध रूप से अपने कब्जे में रखना अथवा उनका व्यापार करना अधिनियम की धारा 9, 39, 40, 48(ए), 51 एवं 57 के अंतर्गत दंडनीय अपराध है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम जाहिद अली पुत्र मोहम्मद अली, निवासी भटपुरा, थाना कमालगंज, जनपद फर्रुखाबाद बताया। आरोपी के

05d08e95-2815-4a8b-bb9f-e3dc36789d5a

विरुद्ध भारतीय वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की संबंधित धाराओं के अंतर्गत विभागीय एच-2 प्रकरण दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। बरामद किए गए सभी 171 कछुओं को माननीय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, कानपुर के आदेश के अनुपालन में वन विभाग कानपुर नगर एवं फर्रुखाबाद की संयुक्त टीम की निगरानी में उनके प्राकृतिक आवास पंचालघाट, जनपद फर्रुखाबाद स्थित गंगा नदी में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया गया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • एक ही कमरे में पत्नी का फर्स पर और पति का पंखे से लटक कर किया सुसाइड कानपुर में पति पत्नी ने संदिग्ध परिस्थितियों में किया सुसाइड कुछ महीने पहले ही दोनों ने किया था प्रेम प्रसंग विवाह कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र इलाके के रहने वाले हैं मृतक दंपति 5 दिन पूर्व किराए पर मकान लेकर गुजैनी इलाके में रह रहे थे दंपति मकान मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी मृतक दंपति के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा,बर्रा थाना क्षेत्र के बर्रा 7 इलाके की घटना।
    2
    एक ही कमरे में पत्नी का फर्स पर और पति का पंखे से लटक कर किया सुसाइड 

कानपुर में पति पत्नी ने संदिग्ध परिस्थितियों में किया सुसाइड कुछ महीने पहले ही दोनों ने किया था प्रेम प्रसंग विवाह कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र इलाके के रहने वाले हैं मृतक दंपति 5 दिन पूर्व किराए पर मकान लेकर गुजैनी इलाके में रह रहे थे दंपति मकान मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी मृतक दंपति के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा,बर्रा थाना क्षेत्र के बर्रा 7 इलाके की घटना।
    user_Pintu singh
    Pintu singh
    कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • यूपी : सहारनपुर में 17 वर्षीय शिवा की उसके दोस्तों ने हत्या कर दी। विरोध में पब्लिक ने लाश रखकर हाइवे जाम कर दिया। पुलिस ने लाठीचार्ज करके जाम खुलवाया। हत्यारोपी तेजस गिरफ्तार है। आदित्य और सूर्यांश फरार हैं।
    1
    यूपी : सहारनपुर में 17 वर्षीय शिवा की उसके दोस्तों ने हत्या कर दी। विरोध में पब्लिक ने लाश रखकर हाइवे जाम कर दिया। पुलिस ने लाठीचार्ज करके जाम खुलवाया। हत्यारोपी तेजस गिरफ्तार है। आदित्य और सूर्यांश फरार हैं।
    user_MAKKI TV
    MAKKI TV
    Mediation service कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.