logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

फरीदपुर–भुता मार्ग पर ट्रक और डीसीएम की आमने-सामने टक्कर, डीसीएम चालक गंभीर रूप से घायल ट्रक–डीसीएम की आमने-सामने भिड़ंत, चालक गंभीर घायल फरीदपुर–भुता मार्ग पर ट्रक और डीसीएम की आमने-सामने टक्कर, डीसीएम चालक गंभीर रूप से घायल फरीदपुर–भुता मुख्य मार्ग पर ग्राम कल्याणपुर मोड़ के समीप सोमवार को तेज रफ्तार के कारण ट्रक और डीसीएम में आमने-सामने की भीषण भिड़ंत हो गई। हादसा ईंट-भट्ठे के पास उस समय हुआ, जब भुता से फरीदपुर की ओर आ रहा डीसीएम ट्रक से टकरा गया, जो फरीदपुर से भुता की ओर जा रहा था। दुर्घटना इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। भीषण टक्कर में डीसीएम UP22AT5209 का चालक सलीम पुत्र शब्बीर हुसैन, निवासी हकीमगंज, थाना अजीमनगर, जिला रामपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं ट्रक UP25CT6500 का चालक इरफान पुत्र अब्दुल कय्यूम, निवासी इस्लामनगर, बहेड़ी और कंडक्टर को हल्की चोटें आईं। हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 PRB और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस व ग्रामीणों की मदद से डीसीएम चालक सलीम को वाहन से बाहर निकालकर एंबुलेंस द्वारा अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। ट्रक चालक और कंडक्टर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। मौके पर मौजूद इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने बताया कि प्राथमिकता घायलों को उपचार दिलाना है तथा दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ समय तक यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोड़ पर धीमी गति से वाहन चलाएं और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें, ताकि ऐसे हादसों को रोका जा सके।

1 day ago
user_Sumit Awasthi पत्रकार
Sumit Awasthi पत्रकार
Chauffeur service फरीदपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश•
1 day ago

फरीदपुर–भुता मार्ग पर ट्रक और डीसीएम की आमने-सामने टक्कर, डीसीएम चालक गंभीर रूप से घायल ट्रक–डीसीएम की आमने-सामने भिड़ंत, चालक गंभीर घायल फरीदपुर–भुता मार्ग पर ट्रक और डीसीएम की आमने-सामने टक्कर, डीसीएम चालक गंभीर रूप से घायल फरीदपुर–भुता मुख्य मार्ग पर ग्राम कल्याणपुर मोड़ के समीप सोमवार को तेज रफ्तार के कारण ट्रक और डीसीएम में आमने-सामने की भीषण भिड़ंत हो गई। हादसा ईंट-भट्ठे के पास उस समय हुआ, जब भुता से फरीदपुर की ओर आ रहा डीसीएम ट्रक से टकरा गया, जो फरीदपुर से भुता की ओर जा रहा था। दुर्घटना इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। भीषण टक्कर में डीसीएम UP22AT5209 का चालक सलीम पुत्र शब्बीर हुसैन, निवासी हकीमगंज, थाना अजीमनगर, जिला रामपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं ट्रक UP25CT6500 का चालक इरफान पुत्र अब्दुल कय्यूम, निवासी इस्लामनगर, बहेड़ी और कंडक्टर को हल्की चोटें आईं। हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 PRB और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस व ग्रामीणों की मदद से डीसीएम चालक सलीम को वाहन से बाहर निकालकर एंबुलेंस द्वारा अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। ट्रक चालक और कंडक्टर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। मौके पर मौजूद इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने बताया कि प्राथमिकता घायलों को उपचार दिलाना है तथा दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ समय तक यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोड़ पर धीमी गति से वाहन चलाएं और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें, ताकि ऐसे हादसों को रोका जा सके।

More news from Bareilly and nearby areas
  • जिलाधिकारी पीलीभीत के लिए अपशब्द कहने पर किसान नेता गिरफ्तार,
    1
    जिलाधिकारी पीलीभीत के लिए अपशब्द कहने पर किसान नेता गिरफ्तार,
    user_सचिन मिश्रा
    सचिन मिश्रा
    Local News Reporter Faridpur, Bareilly•
    12 hrs ago
  • बरेली। थाना सुभाषनगर क्षेत्र के गणेश नगर निवासी अधिवक्ता प्रणव मिश्रा ने पड़ोसियों पर उत्पीड़न, तोड़फोड़ और धमकी देने का आरोप लगाते हुए एसएसपी व डीएम से कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि 5 अप्रैल की रात उनके पड़ोसी आशुतोष उर्फ मिली ने घर के बाहर खड़ी दो बाइकों में तोड़फोड़ कर गाली-गलौज की। विरोध करने पर उनकी बहन सीमा मिश्रा को भी गंभीर धमकियां दी गईं। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने पहले से 10-12 लोगों को बुला रखा था। 112 पर कॉल का जवाब नहीं मिला, जबकि 1076 पर सूचना देने पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे । घटना सीसीटीवी में कैद है जो पीड़ित के पास है। प्रणव मिश्रा का कहना है कि आरोपी पूर्व में भी हमला कर चुके हैं और आए दिन छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी देते हैं। उन्होंने सुरक्षा व सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    1
    बरेली। थाना सुभाषनगर क्षेत्र के गणेश नगर निवासी अधिवक्ता प्रणव मिश्रा ने पड़ोसियों पर उत्पीड़न, तोड़फोड़ और धमकी देने का आरोप लगाते हुए एसएसपी व डीएम से कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि 5 अप्रैल की रात उनके पड़ोसी आशुतोष उर्फ मिली ने घर के बाहर खड़ी दो बाइकों में तोड़फोड़ कर गाली-गलौज की। विरोध करने पर उनकी बहन सीमा मिश्रा को भी गंभीर धमकियां दी गईं।
पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने पहले से 10-12 लोगों को बुला रखा था। 112 पर कॉल का जवाब नहीं मिला, जबकि 1076 पर सूचना देने पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे । घटना सीसीटीवी में कैद है जो पीड़ित के पास है।
प्रणव मिश्रा का कहना है कि आरोपी पूर्व में भी हमला कर चुके हैं और आए दिन छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी देते हैं। उन्होंने सुरक्षा व सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    user_ASHOK GUPTA
    ASHOK GUPTA
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    16 min ago
  • बरेली की मशहूर दरगाह हज़रत जलालुद्दीन सरकार सय्यद शाहदाना वली रहमतुल्लाह अलैह के छोटे उर्स सत्तरवी शरीफ के पांचवें दिन कुल शरीफ के मौके पर अकीदतमंदों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। दिन की शुरुआत कुरान पाक की तिलावत से हुई और मजार-ए-मुबारक पर मस्जिद के इमाम मौलाना मुशाहिद रजा ने सलातो सलाम पेश किया। सुबह 10:30 बजे कुल शरीफ की फातिहा की रस्म अदा की गई, जिसमें सूफी रिज़वान रज़ा खां कादरी साहब ने मुल्क में अमन-ओ-अमान, भाईचारा, बीमारों की शिफा, बेरोजगारों को रोजगार और बेऔलादों के लिए खास दुआ की। पूरे दिन दरगाह पर चादरपोशी और गुलपोशी का सिलसिला जारी रहा। 11 बजे फनकार शाहवेज साबरी ने रंग शरीफ पेश कर माहौल को रूहानी बना दिया। वहीं जायरीनों के लिए दिलबर खान की ओर से लंगर का इंतजाम किया गया, जो दिनभर चलता रहा। दरगाह के मुतवल्ली अब्दुल वाज़िद खां बब्बू मियां नूरी ने नगर निगम की व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताते हुए कहा कि बार-बार शिकायत के बावजूद सफाई, लाइट और गटर की समस्या का समाधान नहीं हुआ। मीडिया प्रभारी वसी अहमद वारसी ने बताया कि हर साल बड़े कुल शरीफ के मौके पर दरगाह की ओर से गरीब लड़कियों की शादी भी कराई जाती है, जिसमें पूरा खर्च उठाया जाता है। उर्स के समापन पर वसी अहमद वारसी ने शासन-प्रशासन और सभी खिदमतगारों का आभार जताया। इस दौरान बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद पूरे मामले में आज बुधवार समय लगभग दोपहर के 1:00 दी गई जानकारी
    1
    बरेली की मशहूर दरगाह हज़रत जलालुद्दीन सरकार सय्यद शाहदाना वली रहमतुल्लाह अलैह के छोटे उर्स सत्तरवी शरीफ के पांचवें दिन कुल शरीफ के मौके पर अकीदतमंदों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। दिन की शुरुआत कुरान पाक की तिलावत से हुई और मजार-ए-मुबारक पर मस्जिद के इमाम मौलाना मुशाहिद रजा ने सलातो सलाम पेश किया।
सुबह 10:30 बजे कुल शरीफ की फातिहा की रस्म अदा की गई, जिसमें सूफी रिज़वान रज़ा खां कादरी साहब ने मुल्क में अमन-ओ-अमान, भाईचारा, बीमारों की शिफा, बेरोजगारों को रोजगार और बेऔलादों के लिए खास दुआ की।
पूरे दिन दरगाह पर चादरपोशी और गुलपोशी का सिलसिला जारी रहा। 11 बजे फनकार शाहवेज साबरी ने रंग शरीफ पेश कर माहौल को रूहानी बना दिया। वहीं जायरीनों के लिए दिलबर खान की ओर से लंगर का इंतजाम किया गया, जो दिनभर चलता रहा।
दरगाह के मुतवल्ली अब्दुल वाज़िद खां बब्बू मियां नूरी ने नगर निगम की व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताते हुए कहा कि बार-बार शिकायत के बावजूद सफाई, लाइट और गटर की समस्या का समाधान नहीं हुआ।
मीडिया प्रभारी वसी अहमद वारसी ने बताया कि हर साल बड़े कुल शरीफ के मौके पर दरगाह की ओर से गरीब लड़कियों की शादी भी कराई जाती है, जिसमें पूरा खर्च उठाया जाता है।
उर्स के समापन पर वसी अहमद वारसी ने शासन-प्रशासन और सभी खिदमतगारों का आभार जताया। इस दौरान बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद पूरे मामले में आज बुधवार समय लगभग दोपहर के 1:00 दी गई जानकारी
    user_बरेली की ताजा खबरें
    बरेली की ताजा खबरें
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बीसलपुर खुदागंज नेशनल हाईवे पर घुंडीघाट स्थित देवहा नदी का पुल बनकर तैयार हो गया है पुल की अप्रोच साइड भी आगामी वर्षा ऋतु से पहले तैयार कर बीसलपुर खुदागंज हाईवे पर आवागमन शुरू होगा किसान नेता एवं प्रांतीय संरक्षक क्रांतिकारी विचार मंच उत्तर प्रदेश देव स्वरुप पटेल ने कहा कि बीसलपुर खुदागंज के मध्य देवहा नदी के घुँडीघाट पर पुल एवं सड़क का कार्य करने को बीसलपुर क्षेत्र के आम जनमानस कई पीढ़ी से मांग कर रहे थे क्योंकि यह पुल ना बन पाने से कई दर्जन गांव के क्षेत्रीय लोगों के लिए खुदागंज कटरा आने जानें में बहुत परेशानी होती थी और यह पुल इसलिए भी सबसे अधिक महत्वपूर्ण था क्योंकि यह सड़क बीसलपुर से खुदागंज कटरा जलालाबाद फर्रुखाबाद होते हुए मध्य प्रदेश के भिंड तक सीधा अंतरराजीय हाईवे है यही मार्ग बीसलपुर से पीलीभीत होते हुए टनकपुर लिपुलेक तक जाता है इस हाईवे का नाम भिंड टू लिपुलेक मार्ग आजादी के समय से रिकॉर्ड में अंकित है किसान नेता देव स्वरूप पटेल ने कहा कि जब श्री जितिन प्रसाद जी उत्तर प्रदेश शासन में लोक निर्माण मंत्री बने तब उन्होंने घुंडीघाट पर देवहा नदी के पुल एवं सड़क को नेशनल हाईवे से जल्द बनने के लिए नेशनल हाईवे के मंत्री श्री नितिन गडकरी जी क़ो सिफारिश की थी और उनकी सिफारिश पर नेशनल हाईवे के अधिकारियों ने प्रस्ताव तैयार कर भेजा जिस पर श्री जितिन प्रसाद ने नेशनल हाईवे के मंत्री श्री नितिन गडकरी से पैरवी कर स्वीकृति कराई थी इसके बाद हाईवे एवं घुंडीघाट पुल का निर्माण तेजी से शुरू हुआ पटेल ने कहा कि क्षेत्रीय जनता में खुशी है की घुंडीघाट का पुल पीलीभीत के जनप्रिय सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद जी के पीलीभीत को विकसित करने के संकल्प में विकास का एक और बहुत बड़ा कार्य होगा यह पुल आगामी वर्षा ऋतु से पहले आवागवन को चालू होने की पूर्ण उम्मीद है पुल का निर्माण पूरा हो गया है अब पुल के पंहुच मार्ग पर तेजी से कार्य हो रहा है पुल जल्द चालू हो जाने से क्षेत्र के ग्राम शहबाजपुर दौलतपुर हीरा बैदखेड़ा चौखंडी रड़ेता अमृता खाडेपुर मानपुर मरोरी बसारा उगनापुर बरसिया नवदिया रना आदि गावों की जनता ने खुशी जाहिर की है आम जनमानस का कहना है कि पुल एवं हाईवे का निर्माण होने से इस पूरे क्षेत्र में विकास की लहर दौड़ी है और यह क्षेत्र जो कभी अविकसित कहा जाता था वहां कृषि क्षेत्र के लिए सबसे बड़ी सौगात मिली है किसानों का इस क्षेत्र में अपनी कृषि भूमि की कीमतें कई गुना तेजी से बड़ी है
    4
    बीसलपुर खुदागंज नेशनल हाईवे पर घुंडीघाट स्थित देवहा नदी का पुल बनकर तैयार हो गया है पुल की अप्रोच साइड  भी आगामी वर्षा ऋतु से पहले तैयार कर बीसलपुर खुदागंज हाईवे पर आवागमन शुरू होगा
किसान नेता एवं प्रांतीय संरक्षक क्रांतिकारी विचार मंच उत्तर प्रदेश देव स्वरुप पटेल ने कहा कि बीसलपुर खुदागंज के मध्य देवहा नदी के घुँडीघाट पर पुल एवं सड़क का कार्य करने को बीसलपुर क्षेत्र के आम जनमानस कई पीढ़ी से मांग कर रहे थे क्योंकि यह पुल ना बन पाने से कई दर्जन गांव के क्षेत्रीय लोगों के लिए खुदागंज कटरा आने जानें में बहुत परेशानी होती थी और यह पुल इसलिए भी सबसे अधिक महत्वपूर्ण था क्योंकि यह सड़क बीसलपुर से खुदागंज कटरा जलालाबाद फर्रुखाबाद होते हुए मध्य प्रदेश के भिंड तक सीधा अंतरराजीय हाईवे है यही मार्ग बीसलपुर से पीलीभीत होते हुए टनकपुर लिपुलेक तक जाता है इस हाईवे का नाम भिंड टू लिपुलेक मार्ग आजादी के समय से रिकॉर्ड में अंकित है
किसान नेता देव स्वरूप पटेल ने कहा कि जब श्री जितिन प्रसाद जी उत्तर प्रदेश शासन में लोक निर्माण मंत्री बने तब उन्होंने घुंडीघाट पर देवहा नदी के पुल एवं सड़क को नेशनल हाईवे से जल्द बनने के लिए नेशनल हाईवे के मंत्री श्री नितिन गडकरी जी क़ो सिफारिश की थी और उनकी सिफारिश पर नेशनल हाईवे के अधिकारियों ने प्रस्ताव तैयार कर भेजा जिस पर श्री जितिन प्रसाद ने नेशनल हाईवे के मंत्री श्री नितिन गडकरी से पैरवी कर स्वीकृति कराई थी इसके बाद हाईवे एवं घुंडीघाट पुल का निर्माण तेजी से शुरू हुआ 
पटेल ने कहा कि क्षेत्रीय जनता में खुशी है की घुंडीघाट का पुल पीलीभीत के जनप्रिय सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद जी के पीलीभीत को विकसित करने के संकल्प में विकास का एक और बहुत बड़ा कार्य होगा यह पुल आगामी वर्षा ऋतु से पहले आवागवन को चालू होने की पूर्ण उम्मीद है पुल का निर्माण पूरा हो गया है अब पुल के पंहुच मार्ग पर तेजी से   कार्य हो रहा है  पुल जल्द चालू हो जाने से क्षेत्र के ग्राम  शहबाजपुर दौलतपुर हीरा बैदखेड़ा चौखंडी रड़ेता अमृता खाडेपुर मानपुर मरोरी  बसारा उगनापुर बरसिया नवदिया रना आदि गावों की जनता ने खुशी जाहिर की है आम जनमानस का कहना है कि पुल एवं हाईवे का निर्माण होने से इस पूरे क्षेत्र में विकास की लहर दौड़ी है और यह क्षेत्र जो कभी अविकसित कहा जाता था वहां कृषि क्षेत्र के लिए सबसे बड़ी सौगात मिली है किसानों का इस क्षेत्र में अपनी कृषि  भूमि की कीमतें कई गुना  तेजी से बड़ी है
    user_Shivkumar Gangwar
    Shivkumar Gangwar
    Voice of people बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • #बरेली शाही पुलिस द्वारा हत्या का अनावरण करते हुए एक हत्यारोपी को किया गिरफ्तार।
    1
    #बरेली शाही पुलिस द्वारा हत्या का अनावरण करते हुए एक हत्यारोपी को किया गिरफ्तार।
    user_जितेन्द्र पाल
    जितेन्द्र पाल
    Local News Reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • दोस्ती बनी मौत की वजह! नशे में विवाद के बाद युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार बरेली से कविता मौर्य की रिपोर्ट
    1
    दोस्ती बनी मौत की वजह! नशे में विवाद के बाद युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
बरेली से कविता मौर्य की रिपोर्ट
    user_अवधेश शर्मा उप संपादक बरेली बरेली रिपोर्टर
    अवधेश शर्मा उप संपादक बरेली बरेली रिपोर्टर
    मीडिया में ज्यादा काम किया है बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • लाडवा और आसपास के इलाकों में आंधी, तेज बारिश और ओले गिरे मौसम ने अचानक करवट ली, दिन में साफ मौसम के बाद शाम को खराब हुआ कई खेतों में खड़ी फसल गिरने की खबरें सामने आईं 🌾 फसलों को नुकसान गेहूं, सरसों और अन्य रबी फसलों को सबसे ज्यादा नुकसान ओलों की मार से फसलें झुक गईं या बिछ गईं ऐसे मौसम में किसानों को आर्थिक नुकसान का खतरा बढ़ जाता है 👉 पहले भी कुरुक्षेत्र में ओलावृष्टि से हजारों एकड़ फसल प्रभावित होने की रिपोर्ट सामने आ चुकी है, जिसमें गेहूं और सरसों को भारी नुकसान हुआ था
    1
    लाडवा और आसपास के इलाकों में आंधी, तेज बारिश और ओले गिरे
मौसम ने अचानक करवट ली, दिन में साफ मौसम के बाद शाम को खराब हुआ
कई खेतों में खड़ी फसल गिरने की खबरें सामने आईं
🌾 फसलों को नुकसान
गेहूं, सरसों और अन्य रबी फसलों को सबसे ज्यादा नुकसान
ओलों की मार से फसलें झुक गईं या बिछ गईं
ऐसे मौसम में किसानों को आर्थिक नुकसान का खतरा बढ़ जाता है
👉 पहले भी कुरुक्षेत्र में ओलावृष्टि से हजारों एकड़ फसल प्रभावित होने की रिपोर्ट सामने आ चुकी है, जिसमें गेहूं और सरसों को भारी नुकसान हुआ था
    user_Budaun News 24
    Budaun News 24
    Voice of people Hadaura•
    3 hrs ago
  • फैजनगर में विकास कार्य ठप, ग्रामीणों में नाराज़गी। फरीदपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत फैजनगर में ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर विकास कार्य न कराने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में सड़क, सफाई, नाली और अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति ठीक नहीं है, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कराकर आवश्यक विकास कार्य जल्द शुरू कराए जाएं, ताकि गांव की व्यवस्था सुधर सके।
    1
    फैजनगर में विकास कार्य ठप, ग्रामीणों में नाराज़गी।
फरीदपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत फैजनगर में ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर विकास कार्य न कराने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में सड़क, सफाई, नाली और अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति ठीक नहीं है, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कराकर आवश्यक विकास कार्य जल्द शुरू कराए जाएं, ताकि गांव की व्यवस्था सुधर सके।
    user_सचिन मिश्रा
    सचिन मिश्रा
    Local News Reporter Faridpur, Bareilly•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.