खेड़ा में विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने कार्यकर्ताओं संग सुना पीएम मोदी का 'मन की बात' कार्यक्रम हिण्डौन क्षेत्र के खेड़ा में रविवार को विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय ग्रामीणों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का संबोधन सुना। भाजपा खेड़ा जमालपुर मंडल अध्यक्ष गीता चौधरी ने रविवार शाम 4:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी विचारों और जनसेवा के संदेश को सुनकर सभी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार हुआ।विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने कहा कि ‘मन की बात’ देशवासियों से सीधे जुड़ने और समाज में चल रहे सकारात्मक प्रयासों को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम है। इस अवसर पर खेड़ा मंडल अध्यक्ष गीता देवी, पार्टी के स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं कई गणमान्य ग्रामीण मौजूद रहे।
खेड़ा में विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने कार्यकर्ताओं संग सुना पीएम मोदी का 'मन की बात' कार्यक्रम हिण्डौन क्षेत्र के खेड़ा में रविवार को विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय ग्रामीणों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का संबोधन सुना। भाजपा खेड़ा जमालपुर मंडल अध्यक्ष गीता चौधरी ने रविवार शाम 4:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी विचारों और जनसेवा के संदेश को सुनकर सभी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार हुआ।विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने कहा कि ‘मन की बात’ देशवासियों से सीधे जुड़ने और समाज में चल रहे सकारात्मक प्रयासों को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम है। इस अवसर पर खेड़ा मंडल अध्यक्ष गीता देवी, पार्टी के स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं कई गणमान्य ग्रामीण मौजूद रहे।
- हिंडौन के तिरुपति नगर में नवनिर्वाचित पार्षदों का किया स्वागत.... हिंडौन के तिरुपति नगर में नवनिर्वाचित पार्षदों का किया स्वागत.... हिंडौन सिटी। स्थानीय नगर परिषद के नवनिर्वाचित पार्षदों का रविवार को तिरुपति नगर में माला साफा पहनाकर स्वागत किया गया। समाजसेवी उदयसिंह धाकड़ सेठी ने बताया कि हिंडौन नगर परिषद के नवनिर्वाचित पार्षद अजय मावई, धर्मेंद्र धाकड़ और द्वारिका प्रसाद धाकड़ का तिरुपति नगर स्थित पूर्व उपसभापति नफीस अहमद के आवास पर माला साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया और जीत की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर उपस्थित सभी लोगों का मीठा मुंह कराते हुए खुशी का इज़हार किया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद गजानंद जांगिड़, फुलवाड़ा सरपंच गौरव सोलंकी, शिक्षाविद अतीक अहमद, सुरेश धाकड़ मिस्त्री,अख्तर भाई, उदय पटेल, मानसिंह धाकड़ सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।2
- कांचरौली मैं हुआ आंगन मिलन समारोह का आयोजन कांचरोली ब्रह्म पाड़ा आंगनबाड़ी केंद्र पर रविवार विकसित भारत अभियान के तहत आंगन मिलन समारोह हुआ समारोह में महिला और बच्चों आंगनबाड़ी की कार्यकर्ता और स्थानीय महिलाओं ने भाग लिया कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और 6 माह की आयु पूरी कर चुके बच्चों को अन्नप्राशन संस्कार कराया गया आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं और आशा सहयोगिनियों का सम्मान किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष रही सुपरवाइजर विशिष्ट अतिथि के रूप में रही महिलाओं को संतुलन आहार हरी सब्जियों के सेवन और बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए जरूरी पोषक तत्वों की जानकारी दी समारोह में फर्स्ट आंगनवाड़ी कार्यकर्ता नूरन खातुन सहायिका प्रवेश भाषा सहयोगिनी रेखा प्रजापत आंगनबाड़ी सेकंड निरी बेनीवाल सहायका सुनीता देवी आशा सहयोगिनी लीला देवी और आंगनबाड़ी थर्ड में सुनीता कार्यकर्ता नीलम जाटव आशा सहयोगिनी तारावती शोभा तिवाड़ी मनोज तिवाड़ी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रही कार्यक्रम में बच्चों के लिए मनोरंजन खेलकूद प्रतियोगिताएं भी कराई गई कांचरौली मैं हुआ आंगन मिलन समारोह का आयोजन कांचरोली ब्रह्म पाड़ा आंगनबाड़ी केंद्र पर रविवार विकसित भारत अभियान के तहत आंगन मिलन समारोह हुआ समारोह में महिला और बच्चों आंगनबाड़ी की कार्यकर्ता और स्थानीय महिलाओं ने भाग लिया कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और 6 माह की आयु पूरी कर चुके बच्चों को अन्नप्राशन संस्कार कराया गया आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं और आशा सहयोगिनियों का सम्मान किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष रही सुपरवाइजर विशिष्ट अतिथि के रूप में रही महिलाओं को संतुलन आहार हरी सब्जियों के सेवन और बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए जरूरी पोषक तत्वों की जानकारी दी समारोह में फर्स्ट आंगनवाड़ी कार्यकर्ता नूरन खातुन सहायिका प्रवेश भाषा सहयोगिनी रेखा प्रजापत आंगनबाड़ी सेकंड निरी बेनीवाल सहायका सुनीता देवी आशा सहयोगिनी लीला देवी और आंगनबाड़ी थर्ड में सुनीता कार्यकर्ता नीलम जाटव आशा सहयोगिनी तारावती शोभा तिवाड़ी मनोज तिवाड़ी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रही कार्यक्रम में बच्चों के लिए मनोरंजन खेलकूद प्रतियोगिताएं भी कराई गई4
- गंगापुर सिटी में निशक्त जागरण मंच के तत्वाधान में पंचायत समिति राजीव गांधी सेवा केंद्र पर अहम बैठक आयोजित1
- ईसरदा–बंध बारेठा फीडर की खुली नहर के विरोध में किसानों की हुंकार, महापंचायत में उमड़ा जनसैलाब बामनवास। ईसरदा–बंध बारेठा फीडर परियोजना में प्रस्तावित खुली नहर के विरोध में किसानों ने रविवार को रामसिंहपुरा पुलिस चौकी के समीप विशाल महापंचायत आयोजित कर अपनी आवाज बुलंद की।डॉ रामखिलाडी मीणा चांदनहोली ने किसान महासभा को संबोधित करते हुए बताया कि महापंचायत में भूमि प्रभावित हजारों महिला, पुरुष एवं बच्चे जुटे। किसानों ने एक स्वर में मांग उठाई कि पानी को खुली नहर के बजाय भूमिगत पाइपलाइन के माध्यम से बंध बारेठा तक पहुंचाया जाए। साथ ही जयपुर की फैक्ट्रियों से मोरेल बांध में पहुंच रहे रासायनिक पानी के समाधान की मांग भी रखी। महापंचायत को लेकर पुलिस एवं तहसील प्रशासन अलर्ट रहा।1
- ग्राम मामचोन में आयोजित शिविर के दौरान मध्य प्रदेश के राजस्व मंत्री एवं प्रभारी मुरैना करण सिंह वर्मा जनप्रतिनिधि और प्रशासन के समक्ष सबलगढ़ विधायक सरला रावत के खिलाफ युवा और किसानों का फूटा गुस्सा मुर्दाबाद के लगाए नारे लोगों ने किस तरह जाहिर की अपनी नाराजगी सुने उन्हीं की जुबानी1
- रविवार को भी खुले बैंक, हड़ताल से पहले ग्राहकों को राहत मोरड़ा और बालघाट शाखाओं में सुचारू रहा बैंकिंग कामकाज बालघाट रविवार को भी खुले बैंक, हड़ताल से पहले ग्राहकों को राहत मोरड़ा और बालघाट शाखाओं में सुचारू रहा बैंकिंग कामकाज। बालघाट। करौली देशभर रविवार, 27 सितंबर को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में सामान्य रूप से कामकाज हुआ। सरकार ने यह विशेष व्यवस्था आगामी 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल के मद्देनजर की है। 26 सितंबर को चौथा शनिवार और उसके बाद रविवार होने के कारण हड़ताल के साथ बैंकिंग सेवाएं लगातार कई दिनों तक प्रभावित होने की स्थिति बन रही थी। ऐसे में ग्राहकों को जरूरी बैंकिंग कार्य निपटाने का अतिरिक्त अवसर देने के लिए रविवार को बैंक खोलने का निर्णय लिया गया। हड़ताल की प्रमुख मांगें बैंक कर्मचारी संगठनों की ओर से पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने, पेंशन से जुड़े सुधार सहित कर्मचारियों से संबंधित विभिन्न मांगों को लेकर हैं। प्रस्तावित हड़ताल के चलते सरकार ने बैंकिंग सेवाओं में लंबे व्यवधान से बचने के लिए रविवार को शाखाएं संचालित रखने का फैसला किया। इसी क्रम में मोरड़ा और बालघाट की बैंक शाखाओं में भी रविवार को कामकाज सुचारू रहा। शाखाओं पर ग्राहक अपने आवश्यक बैंकिंग कार्यों के लिए पहुंचे और बैंक कर्मचारियों ने निर्धारित व्यवस्था के अनुसार सेवाएं उपलब्ध कराईं। रविवार को बैंक खुले रहने से उन ग्राहकों को राहत मिली, जिन्हें हड़ताल से पहले शाखा से जुड़े जरूरी काम पूरे करने थे। भारतीय रिजर्व बैंक ने रविवार को बैंक शाखाओं के साथ संबंधित कार्यालयों, एटीएम-लिंक शाखाओं और करेंसी चेस्ट को भी चालू रखने की मंजूरी दी है। �1
- काचरौली के ब्राह्मण पाड़ा आंगनवाड़ी केंद्र पर हुआ आंगन मिलन समारोह का आयोजन... हिंडौन सिटी। समीपवर्ती काचरोली गांव के ब्राह्मण पाड़ा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र परनं रविवार को विकसित भारत अभियान के तहत आंगन मिलन समारोह हुआ। समारोह में महिला और बच्चों आंगनबाड़ी की कार्यकर्ता और स्थानीय महिलाओं ने भाग लिया कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और 6 माह की आयु पूरी कर चुके बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं और आशा सहयोगिनियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शोभा तिवाड़ी रही,जबकि सीडीपीओ प्रकाशी मीणा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रही। इस मौके पर महिलाओं को संतुलन आहार, हरी सब्जियों के सेवन और बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए जरूरी पोषक तत्वों की जानकारी दी गई। समारोह में फर्स्ट आंगनवाड़ी कार्यकर्ता नूरन खातुन, सहायिका प्रवेश, आशा सहयोगिनी रेखा प्रजापत,आंगनबाड़ी सेकंड की सहायिका निरी बेनीवाल, सुनीता देवी, आशा सहयोगिनी लीला देवी और आंगनबाड़ी थर्ड की सुनीता कार्यकर्ता नीलम जाटव, आशा सहयोगिनी तारावती, मनोज तिवाड़ी, केदार बैनीवाल, रुपेन्द्र बैनीवाल, सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान बच्चों के लिए मनोरंजन खेलकूद प्रतियोगिताएं भी कराई गई।1
- विधायक पहुंच नगर पालिका क्षेत्र के कई वार्डों में और जानकारी ली आभार भी जताया विधायक विक्रम बंशीवाल ने किया सिकराय नगर पालिका क्षेत्र के वार्डो का दौरा कर लोगों से समस्याओं को जानने की कोशिश की एवं हाल ही में हुए नगर पालिका चुनाव को लेकर भी जनता का आभार जताया और उन्होंने कहा कि जनता का भरपूर प्यार मिला है जिसके कारण सिकराय नगर पालिका क्षेत्र में भाजपा का बोर्ड बना है और भाजपा का बोर्ड बनने से अब विकास के कार्य भी अच्छे से हो सकेंगे उनके द्वारा कई वार्डों में पहुंचकर जनता का आभार जताया है।1
- 40 फीट गहरे कुएं में गिरा नंदी सुरक्षित निकाला: मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र के गोज्यारी गांव में अंधेरे में 40 फीट गहरे कुएं में गिरा नंदी तहसीलदार, विकास अधिकारी मौके पर गौ रक्षादल और ग्रामीणों ने बचाई जान1