logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

श्रावण मास व कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस आयुक्त ने दिए सख्त निर्देश, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर विशेष जोर श्रावण मास व कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस आयुक्त ने दिए सख्त निर्देश, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर विशेष जोर प्रयागराज। श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त पीयूष मोर्डिया की अध्यक्षता में रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित त्रिवेणी सभागार में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण तथा कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था डॉ. अजय पाल शर्मा तथा अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय विजय ढुल सहित समस्त पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त, थाना प्रभारी एवं पुलिस की विभिन्न शाखाओं के प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक में पुलिस आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं के साथ सौम्य एवं सहयोगात्मक व्यवहार करें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। यात्रा मार्गों पर पर्याप्त संख्या में दिशा-सूचक साइन बोर्ड लगाने के भी निर्देश दिए गए, जिससे कांवड़िए अपने गंतव्य तक आसानी से पहुंच सकें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को कांवड़ यात्रा मार्गों का नियमित निरीक्षण करने तथा डिवाइडरों में बने अवैध कटों को तत्काल बंद कराने के निर्देश दिए। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए यात्रा मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी कैमरों, ड्रोन एवं पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से लगातार निगरानी रखने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि कांवड़ यात्रा के दौरान लाउडस्पीकर का प्रयोग शासन द्वारा निर्धारित ध्वनि सीमा के भीतर ही किया जाए। गंगा एवं अन्य घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, फ्लोटिंग बैरियर एवं आवश्यकतानुसार साइन बोर्ड लगाने तथा पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से श्रद्धालुओं को लगातार आवश्यक जानकारी देने के निर्देश भी दिए गए। पुलिस आयुक्त ने अधिकारियों को यात्रा मार्ग में पड़ने वाले शिविरों एवं विश्राम स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए कहा। वहीं, श्रावण मास में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए ट्रक एसोसिएशनों से समन्वय स्थापित कर रूट डायवर्जन की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा डायवर्जन प्वाइंट, पेट्रोल पंप और ढाबों पर सूचना बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। इसके अलावा पुलिस आयुक्त ने सभी थाना प्रभारियों को थानों पर आने वाले फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने, शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने और आमजन के साथ शालीन व्यवहार अपनाने के निर्देश दिए। साथ ही सभी सहायक पुलिस आयुक्त एवं थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों के बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर नियमित पैदल गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि श्रावण मास के दौरान कानून-व्यवस्था पूरी तरह कायम रहे।

5 hrs ago
user_Journalist Satish Chandra
Journalist Satish Chandra
इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago
e731ac00-4aa6-4fc3-bfbb-8f0b0c8a2789

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हरियाणा के रोज्ञताक भारतीय मुक्केबाज बेटी ने जीता सोना, मां और बहन की आंखों में छलकी खुशी हरियाणा के रोहतक में भारतीय मुक्केबाज प्रीति पवार के घर उस वक्त खुशी का माहौल छा गया, जब उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में महिला 54 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। प्रीति की शानदार जीत के बाद घर पर मौजूद उनकी मां और बहन ने भावुक होकर जश्न मनाया। चेहरे पर गर्व, आंखों में खुशी और बेटी की कामयाबी का सुकून साफ नजर आया। रिंग में बेटी के मुक्कों ने भारत को सोना दिलाया, तो घर में मां और बहन की खुशी ने इस जीत को और भी खास बना दिया
    1
    हरियाणा के रोज्ञताक भारतीय मुक्केबाज बेटी ने जीता सोना, मां और बहन की आंखों में छलकी खुशी

हरियाणा के रोहतक में भारतीय मुक्केबाज प्रीति पवार के घर उस वक्त खुशी का माहौल छा गया, जब उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में महिला 54 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। प्रीति की शानदार जीत के बाद घर पर मौजूद उनकी मां और बहन ने भावुक होकर जश्न मनाया। चेहरे पर गर्व, आंखों में खुशी और बेटी की कामयाबी का सुकून साफ नजर आया। रिंग में बेटी के मुक्कों ने भारत को सोना दिलाया, तो घर में मां और बहन की खुशी ने इस जीत को और भी खास बना दिया
    user_Ishwar Deen Sahu
    Ishwar Deen Sahu
    Newspaper advertising department इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    45 min ago
  • तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस पर BKU भारतीय किसान यूनियन ने जिलाधिकारी प्रयागराज को सूखाग्रस्त घोषित करने को लेकर सौपा ज्ञापन
    1
    तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस पर BKU भारतीय किसान यूनियन ने जिलाधिकारी प्रयागराज को सूखाग्रस्त घोषित करने को लेकर सौपा ज्ञापन
    user_Manish Susari संपादकस्थानीयsi न्यूज़
    Manish Susari संपादकस्थानीयsi न्यूज़
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    55 min ago
  • बारा तहसील दिवस में यमुनापार को सूखाग्रस्त घोषित करने और कर्जमाफी की मांग को लेकर BKU (अराजनैतिक) ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन प्रयागराज यमुनापार में बारिश कम होने के कारण आज भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने प्रयागराज के यमुनापार क्षेत्र में इस वर्ष बारिश न होने और सूखे जैसी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है संगठन की ओर से युवा मोर्चा के वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष दीपक तिवारी ,जिला महासचिव अंकुश शुक्ला और साथ में समर्पित भाकियू संगम के प्रदेश अध्यक्ष राकेश त्रिपाठी की अगुआई में जिलाधिकारी महोदय को एक प्रार्थना पत्र सौंपा गया जिसमे सूखे की मार से बेहाल किसान, फसलें बर्बादी की कगार पर ज्ञापन में बताया गया है कि यमुनापार क्षेत्र में इस वर्ष या तो बारिश बिल्कुल नहीं हुई है या केवल नाममात्र की बारिश हुई है। इस वजह से क्षेत्र में भीषण जल संकट खड़ा हो गया है पर्याप्त बारिश न मिलने से अधिकांश किसान समय पर धान की रोपाई नहीं कर पाए हैं जिन किसानों ने किसी तरह सिंचाई की व्यवस्था करके रोपाई की भी थी, उनकी फसलें बारिश न होने के कारण खेतों में ही सूख रही हैं फसलों के नष्ट होने से किसानों की पूरे साल की मेहनत और जमा पूंजी डूबने की कगार पर है, जिससे उनके सामने जीवन-यापन का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।_ भारतीय किसान यूनियन की 3 प्रमुख मांगें इस प्रकार है 1__सूखाग्रस्त घोषित हो क्षेत्र: प्रयागराज के यमुनापार क्षेत्र को तत्काल सूखाग्रस्त घोषित कर किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए। 2__कर्जमाफी: किसानों के सभी प्रकार के सरकारी ऋण (कर्ज) को पूर्णतः माफ किया जाए। 3__बिजली बिल की छूट: किसानों के बिजली के बिल पूरी तरह से माफ किए जाएं।संगठन ने जिलाधिकारी से निवेदन किया है कि किसानों के व्यापक हित को ध्यान में रखते हुए इन तीनों प्रमुख मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए।साथ में संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे!
    2
    बारा तहसील दिवस में यमुनापार को सूखाग्रस्त घोषित करने और कर्जमाफी की मांग को लेकर BKU (अराजनैतिक) ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
प्रयागराज यमुनापार में बारिश कम होने के कारण आज भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने प्रयागराज के यमुनापार क्षेत्र में इस वर्ष बारिश न होने और सूखे जैसी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है संगठन की ओर से युवा मोर्चा के वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष दीपक तिवारी ,जिला महासचिव अंकुश शुक्ला और साथ में समर्पित भाकियू संगम के प्रदेश अध्यक्ष राकेश त्रिपाठी की अगुआई में जिलाधिकारी महोदय को एक प्रार्थना पत्र सौंपा गया जिसमे सूखे की मार से बेहाल किसान, फसलें बर्बादी की कगार पर ज्ञापन में बताया गया है कि यमुनापार क्षेत्र में इस वर्ष या तो बारिश बिल्कुल नहीं हुई है या केवल नाममात्र की बारिश हुई है। इस वजह से क्षेत्र में भीषण जल संकट खड़ा हो गया है पर्याप्त बारिश न मिलने से अधिकांश किसान समय पर धान की रोपाई नहीं कर पाए हैं जिन किसानों ने किसी तरह सिंचाई की व्यवस्था करके रोपाई की भी थी, उनकी फसलें बारिश न होने के कारण खेतों में ही सूख रही हैं फसलों के नष्ट होने से किसानों की पूरे साल की मेहनत और जमा पूंजी डूबने की कगार पर है, जिससे उनके सामने जीवन-यापन का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।_
भारतीय किसान यूनियन की 3 प्रमुख मांगें इस प्रकार है 
1__सूखाग्रस्त घोषित हो क्षेत्र: प्रयागराज के यमुनापार क्षेत्र को तत्काल सूखाग्रस्त घोषित कर किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए।
2__कर्जमाफी: किसानों के सभी प्रकार के सरकारी ऋण (कर्ज) को पूर्णतः माफ किया जाए।
3__बिजली बिल की छूट: किसानों के बिजली के बिल पूरी तरह से माफ किए जाएं।संगठन ने जिलाधिकारी से निवेदन किया है कि किसानों के व्यापक हित को ध्यान में रखते हुए इन तीनों प्रमुख मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए।साथ में संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे!
    user_पुष्पराज सिंह
    पुष्पराज सिंह
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    57 min ago
  • संत रविदास जयंती पर नैनी व चक मंडल में भव्य कलश यात्रा निकाली गई प्रयागराज। परम पूज्य संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के नैनी मंडल एवं चक मंडल के तत्वावधान में भव्य कलश बंधन यात्रा एवं शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर संत रविदास जी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कलश यात्रा नैनी क्षेत्र से प्रारंभ होकर चक क्षेत्र, इंदलपुर, सब्जी मंडी, खरकौनी सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने जयघोष के साथ संत रविदास जी के संदेशों का प्रचार-प्रसार किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दक्षिणी विधानसभा के लोकप्रिय विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' तथा पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने संत रविदास जी के जीवन, उनके सामाजिक समरसता, समानता एवं मानव सेवा के संदेशों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी के विचार आज भी समाज को एकता और सद्भाव का मार्ग दिखाते हैं। इस अवसर पर नैनी मंडल अध्यक्ष राजा दुबे, चक मंडल अध्यक्ष राकेश पटेल, पार्षद संजय पासवान, पार्षद बलराज पटेल, पार्षद अनुपाती, पार्षद रणविजय सिंह 'डब्बू', पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं नामित पार्षद दिलीप केसरवानी, महामंत्री ओमप्रकाश मिश्रा, दिनेश पटेल, समर सिंह, श्याम मिश्रा, प्रसाद महेवा, मुन्ना जी, पार्षद राकेश जायसवाल, रघुनाथ, योगेश सिंह सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने संत रविदास जी के आदर्शों पर चलते हुए सामाजिक समरसता, समानता एवं जनसेवा को आगे बढ़ाने का संकल्प दिलाया। साथ ही आगामी वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में दलित समाज की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर भी बल दिया गया।
    3
    संत रविदास जयंती पर नैनी व चक मंडल में भव्य कलश यात्रा निकाली गई
प्रयागराज। परम पूज्य संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के नैनी मंडल एवं चक मंडल के तत्वावधान में भव्य कलश बंधन यात्रा एवं शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर संत रविदास जी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कलश यात्रा नैनी क्षेत्र से प्रारंभ होकर चक क्षेत्र, इंदलपुर, सब्जी मंडी, खरकौनी सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने जयघोष के साथ संत रविदास जी के संदेशों का प्रचार-प्रसार किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दक्षिणी विधानसभा के लोकप्रिय विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' तथा पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने संत रविदास जी के जीवन, उनके सामाजिक समरसता, समानता एवं मानव सेवा के संदेशों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी के विचार आज भी समाज को एकता और सद्भाव का मार्ग दिखाते हैं।
इस अवसर पर नैनी मंडल अध्यक्ष राजा दुबे, चक मंडल अध्यक्ष राकेश पटेल, पार्षद संजय पासवान, पार्षद बलराज पटेल, पार्षद अनुपाती, पार्षद रणविजय सिंह 'डब्बू', पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं नामित पार्षद दिलीप केसरवानी, महामंत्री ओमप्रकाश मिश्रा, दिनेश पटेल, समर सिंह, श्याम मिश्रा, प्रसाद महेवा, मुन्ना जी, पार्षद राकेश जायसवाल, रघुनाथ, योगेश सिंह सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने संत रविदास जी के आदर्शों पर चलते हुए सामाजिक समरसता, समानता एवं जनसेवा को आगे बढ़ाने का संकल्प दिलाया। साथ ही आगामी वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में दलित समाज की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर भी बल दिया गया।
    user_DEVASHEESH SRIVASTAVA
    DEVASHEESH SRIVASTAVA
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • prayagraj press club mein 72 shahidon per press conference
    1
    prayagraj press club mein 72 shahidon per press conference
    user_AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS
    AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS
    पत्रकार Prayagraj, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • राष्ट्रीय परशुराम सेना ब्रह्म वाहिनी का उग्र प्रदर्शन: सनातन के अपमान पर सांसद पप्पू यादव का पुतला फूंका, सदस्यता रद्द करने की मांग राष्ट्रीय परशुराम सेना ब्रह्म वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित विमल तिवारी ने सनातन धर्म के अपमान का आरोप लगाते हुए सांसद पप्पू यादव के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया है। इस दौरान उनका पुतला दहन किया और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई।प्रदर्शन के दौरान पंडित विमल तिवारी ने कहा कि जिस प्रकार रावण ने सीता का हरण करने के लिए साधु का भेष धारण किया था और कालनेमी ने रूप बदला था, उसी प्रकार पप्पू यादव ने सनातन और लोकतंत्र के मंदिरों का अपमान करने के लिए कुकृत्य किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भगवान राम की प्रतिमा को जमीन पर रगड़ने का काम किया गया है, जिसे सनातन समाज कभी सहन नहीं करेगा। उस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और राष्ट्रपति से मांग की है कि ऐसे जनप्रतिनिधि की संसद में कोई आवश्यकता नहीं है, उनकी सदस्यता समाप्त कर उन्हें तुरंत जेल भेजा जाना चाहिए। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि इस मामले में शीघ्र कानूनी कदम नहीं उठाए गए, तो विरोध और अधिक तीव्र किया जाएगा।
    1
    राष्ट्रीय परशुराम सेना ब्रह्म वाहिनी का उग्र प्रदर्शन: सनातन के अपमान पर सांसद पप्पू यादव का पुतला फूंका, सदस्यता रद्द करने की मांग

राष्ट्रीय परशुराम सेना ब्रह्म वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित विमल तिवारी ने सनातन धर्म के अपमान का आरोप लगाते हुए सांसद पप्पू यादव के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया है। इस दौरान  उनका पुतला दहन किया और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई।प्रदर्शन के दौरान पंडित विमल तिवारी ने कहा कि जिस प्रकार रावण ने सीता का हरण करने के लिए साधु का भेष धारण किया था और कालनेमी ने रूप बदला था, उसी प्रकार पप्पू यादव ने सनातन और लोकतंत्र के मंदिरों का अपमान करने के लिए कुकृत्य किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भगवान राम की प्रतिमा को जमीन पर रगड़ने का काम किया गया है, जिसे सनातन समाज कभी सहन नहीं करेगा। उस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और राष्ट्रपति से मांग की है कि ऐसे जनप्रतिनिधि की संसद में कोई आवश्यकता नहीं है, उनकी सदस्यता समाप्त कर उन्हें तुरंत जेल भेजा जाना चाहिए। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि इस मामले में शीघ्र कानूनी कदम नहीं उठाए गए, तो विरोध और अधिक तीव्र किया जाएगा।
    user_Arvind singh kumar
    Arvind singh kumar
    Media house इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    34 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.