Shuru
Apke Nagar Ki App…
वाराणसी में दिनदहाड़े सनसनी: यूपी कॉलेज छात्र की 8 गोलियां मारकर हत्या उदय प्रताप कॉलेज में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बीएससी के 23 वर्षीय छात्र सूर्य प्रताप सिंह की परिसर के भीतर ही गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक, हमलावर ने बेहद करीब से ताबड़तोड़ फायरिंग की। छात्र को सीने और कनपटी में कुल 8 गोलियां लगीं। गंभीर हालत में उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद आरोपी पिस्टल मौके पर ही फेंककर फरार हो गया। घटना से गुस्साए छात्रों ने कैंपस में जमकर हंगामा और तोड़फोड़ की। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मृतक छात्र गाजीपुर का रहने वाला था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी की तलाश जारी है।
Jitendra prajapat
वाराणसी में दिनदहाड़े सनसनी: यूपी कॉलेज छात्र की 8 गोलियां मारकर हत्या उदय प्रताप कॉलेज में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बीएससी के 23 वर्षीय छात्र सूर्य प्रताप सिंह की परिसर के भीतर ही गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक, हमलावर ने बेहद करीब से ताबड़तोड़ फायरिंग की। छात्र को सीने और कनपटी में कुल 8 गोलियां लगीं। गंभीर हालत में उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद आरोपी पिस्टल मौके पर ही फेंककर फरार हो गया। घटना से गुस्साए छात्रों ने कैंपस में जमकर हंगामा और तोड़फोड़ की। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मृतक छात्र गाजीपुर का रहने वाला था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी की तलाश जारी है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Jitendra bahadur Dubey1
- facebook se मदत मांगती है । #mani kumari लड़की का नाम है आप लोग support करो kya हुआ है #पुलिस प्रशासन को अति निवेदन है सोशल मीडिया बोली है ।1
- सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक धरोहरों की प्रदर्शनी, एवं व्याख्या आज दिनांक 20 मार्च,2026 को क्षेत्रीय पुरातत्त्व इकाई, वाराणसी (उ०प्र० राज्य पुरातत्व विभाग, लखनऊ) एवं विजडम विंग्स पब्लिक स्कूल, सारीपुर ,ज्ञानपुर भदोही के संयुक्त तत्वावधान में आज एक दिवसीय “पुरातात्विक धरोहरों की छायाचित्र प्रदर्शनी एवं व्याख्यान” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय “सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक धरोहरों का संरक्षण एवं चुनौतियां” रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण मुख्य अतिथि श्री अद्या प्रसाद विश्वकर्मा, प्राचार्य, काशी नरेश राजकीय संस्कृत महाविद्यालय, ज्ञानपुर, भदोही एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. बसंत कुमार यादव, प्रबंधक, विजडम विंग्स पब्लिक स्कूल एवं क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी डॉ राम नरेश पाल एव विजडम विंग्स पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य शिशिर कुमार यादव द्वारा संयुक्त रूप से किया गया । पुरातात्विक धरोहरों के छायाचित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि द्वारा फीता काटकर किया गया एवं प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया । क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी डॉ. राम नरेश पाल द्वारा पुरातात्विक स्थलों के संरक्षण, उनके सामने आने वाली चुनौतियों तथा समाज की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी डॉ० राम नरेश पाल द्वारा अतिथियों को स्मृति-चिह्न एवं अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक, क्षेत्रीय पुरातत्त्व इकाई से अभिषेक सिंह, आनंद भाई, प्रिंस सेठ, उमाशंकर उपस्थित रहे4
- तालाब किनारे मिला नवजात बच्ची का शव, इलाके में सनसनी — पुलिस जांच में जुटी। भदोही जनपद के थाना क्षेत्र भदोही अंतर्गत ग्राम रया नई बस्ती के पास एक दर्दनाक और संवेदनशील मामला सामने आया है। शनिवार को लगभग 12:00 बजे ग्राम रया नई बस्ती से करीब 400 मीटर दूर स्थित एक तालाब के किनारे एक नवजात शिशु (लड़की) का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने जब तालाब के किनारे नवजात का शव देखा तो तत्काल इसकी सूचना थाना भदोही पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नवजात बच्ची का शव संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब के किनारे पड़ा मिला है, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि जन्म के बाद उसे यहां लाकर फेंका गया हो। हालांकि, घटना के पीछे के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस सरपतहा, थाना क्षेत्र ज्ञानपुर भेज दिया है। वहीं, पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की गहन जांच में जुट गई है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश और दुख का माहौल है। नवजात बच्ची के साथ इस तरह की घटना ने मानवता को झकझोर कर रख दिया है।1
- अदा की गई अलविदा की नमाज मस्जिदो मे उमड़ी भीड़ ईद का चाद नजर न आने पर इस जुमा को भी गोपीगंज नगर व ग्रामीण क्षेत्रों रमजान माह की आखिरी जुमा (अलविदा) की नमाज अदा की गईl जामा मस्जिद गोपीगंज के साथ मदीना मस्जिद,शाही मस्जिद, मुजाहिद मस्जिद,फैजाने मदीना सहित अन्य मस्जिदो मे अकीदत व एहतराम के साथ सुरक्षा व्यवस्था के बीच नमाज अदा की गईl जामा मस्जिद गोपीगंज मे पेश इमाम हाफिज अनिशुल कादरी,मदीना मस्जिद में हाफिज गुलाम मुर्तुजा,शाही मसजिद सराय मोहाल मे हाफीज मोहम्मद अवैश,अलीनगर फैजाने मदीना मस्जिद मो अता अत्तारी,मुजाहिद मस्जिद नई बस्ती में पेश इमाम वैश मिस्बाही ने नमाज अदा कराईlग्रामीण क्षेत्र पूरे गुलाब मेवड़ापुर मे गुलाम जिलानी, जामा मस्जिद चकसहाब मे हाफिज फजल व मौलाना हफीज ,बरजी खुर्द मे मौलाना दिलावर,खानापुर गांधी मे मौलाना फतेह मोहम्मद के इमामत मे अलविदा की नमाज अदा की गईlइसके साथ ही भगवतपुर,गहरपुर, गिराई, अमवा,लालानगर मे भी अलविदा की नमाज पढ़ी गईl सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रभात राय,प्रभारी निरीक्षक शैलेश राय ,चौकी प्रभारी कुलदीप मिश्रा बड़ी संख्या में पुलिस व पीएसी बल के साथ मौजूद रहेl नगर पालिका परिषद द्वारा सफाई पेयजल आदि की विशेष व्यवस्था की गई थीl2
- गैस बनी ‘आग’—30% उछाल ने बढ़ाई टेंशन ईरान-इजरायल तनाव का सबसे बड़ा असर अब गैस बाजार पर दिख रहा है। यूरोप की प्रमुख गैस बेंचमार्क Dutch TTF Gas में जोरदार उछाल आया है और कीमतें करीब 30-35% बढ़कर 74 यूरो तक पहुंच गई हैं। क्यों महंगी हो रही गैस? मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव से सप्लाई पर खतरा मंडरा रहा है। निवेशकों को डर है कि अगर हालात और बिगड़े, तो गैस की उपलब्धता कम हो सकती है—इसी वजह से कीमतों में तेजी आ रही है। भारत पर असर गैस महंगी होने का सीधा असर CNG, PNG और बिजली पर पड़ सकता है। CNG के दाम बढ़ सकते हैं घरों में पाइप गैस (PNG) महंगी हो सकती है बिजली उत्पादन की लागत बढ़ेगी आम आदमी की जेब पर मार गैस की कीमत बढ़ने का मतलब है ट्रांसपोर्ट महंगा, खाना बनाना महंगा और रोजमर्रा का खर्च बढ़ना तय। साफ है: गैस के बढ़ते दाम आने वाले दिनों में महंगाई की नई लहर ला सकते हैं।1
- यूपी कालेज में गोली चलने की घटना के बाद आक्रोशित छात्रों द्वारा कालेज परिसर के अंदर तोड़ी गई कुर्सिंयां. क्लास रूम से बाहर निकली छात्राएं.1
- Post by Rajesh Tiwari1
- भदोही जिले की औराई थाना पुलिस ने मंगलवार को अवैध गांजा तस्करी के एक सक्रिय गिरोह का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से **28 किलो 362 ग्राम** अवैध गांजा, 6,000 रुपये नकद, चार एंड्रॉयड मोबाइल फोन और एक मारुति सुजुकी कार बरामद की। नवागत पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन में जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर सख्ती के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत मुखबिरी सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने लालानगर टोल प्लाजा से चकवा मार्ग पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध कार को रोका। कार चालक आलोक कुमार पटेल (निवासी चकहौदा, सराय ममरेज) भागने की कोशिश में कामयाब रहा, जबकि अन्य तीन आरोपी अरुण, विशाल और अरविंद पटेल पकड़े गए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे छत्तीसगढ़ से सस्ते दामों पर गांजा खरीदकर लाते थे, उसे पुड़ियों में बांटकर स्थानीय स्तर पर बेचते थे और शौक पूरा करते थे। गिरोह में दो अभियुक्त ऐसे भी थे, जिन पर पुलिस द्वारा 5,000 और 25,000 रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। यह कार्रवाई नशा तस्करी पर लगाम कसने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, जिससे जिले में मादक पदार्थों के अवैध व्यापार पर अंकुश लगाने में मदद मिले1