Shuru
Apke Nagar Ki App…
नाबालिक से घर में घुसकर छेड़छाड़ करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार बैतूल बाजार पुलिस की कार्यवाही
Namdev gujre Khabar bhart news
नाबालिक से घर में घुसकर छेड़छाड़ करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार बैतूल बाजार पुलिस की कार्यवाही
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मनोहर अग्रवाल बैतूल के आठनेर दाभोना गांव में महाराष्ट्र से आदम खोर शेर की एंट्री सावधान1
- महाराष्ट्र में बच्ची की जान लेने वाला शेर आठनेर क्षेत्र में दिखा, बैतूल में अलर्ट दाभोना में शेर का वीडियो सामने आने के बाद गांवों में मुनादी कराने के निर्देश, ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील बैतूल। महाराष्ट्र के ग्रामीण अमरावती क्षेत्र में शेर की मौजूदगी और हमले की सूचना के बाद बैतूल जिले में भी अलर्ट जारी किया गया है। कंट्रोल रूम अमरावती (ग्रामीण) से प्राप्त सूचना के अनुसार, ग्राम ब्राह्मणवाड़ा महाराष्ट्र में शेर के हमले में एक बच्ची की मौत हुई है। वहीं 6 सितंबर 2026 को ग्राम सिराजगांव महाराष्ट्र में शेर ने एक गाय और उसके बछड़े को मार डाला। बताया गया है कि यही शेर मध्यप्रदेश की सीमा में प्रवेश कर बैतूल जिले के आठनेर थाना क्षेत्र के ग्राम दाभोना में भी दिखाई दिया है। शेर के गांव में दिखाई देने का वीडियो भी सामने आया है, जिसके बाद वन विभाग और पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए बैतूल पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन ने जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। ग्रामीणों को अकेले जंगल अथवा खेतों की ओर नहीं जाने और रात के समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। प्रशासन द्वारा आसपास के गांवों में मुनादी करवाकर ग्रामीणों को शेर की मौजूदगी की सूचना देने तथा सतर्क करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही गांवों में लगातार निगरानी रखने को कहा गया है। निर्देश दिए गए हैं कि इस मामले में सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ कार्रवाई की जाए तथा मजिस्ट्रेट एवं वन विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक कदम उठाए जाएं। शेर की लोकेशन पर नजर रखने के साथ ही ग्रामीणों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश हैं। प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि शेर दिखाई देने पर उसके पास जाने, भीड़ लगाने अथवा उसका पीछा करने का प्रयास न करें। तत्काल पुलिस अथवा वन विभाग को सूचना दें। खेतों और जंगल क्षेत्र में जाने वाले लोग विशेष सावधानी बरतें। शेर की मौजूदगी की सूचना से आठनेर क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। प्रशासन और वन विभाग की टीमें स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।2
- बैतूल KGN ग्रुप का भव्य आयोजन सैकड़ो लोगों नें चखा लंगर समाजसेवीयो का हुआ सम्मान1
- जिला बैतूल ब्रेकिंग न्यूज़ | शेर की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत 🚨 काशीनाथ साहू न्यूज 24 पब्लिक टीवी महाराष्ट्र में बच्ची की जान लेने वाला शेर बैतूल जिले के आठनेर क्षेत्र में दिखा, ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत बैतूल। महाराष्ट्र के अमरावती ग्रामीण क्षेत्र में एक शेर द्वारा बच्ची की जान लेने की सूचना के बाद अब उसके मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में पहुंचने की खबर से हड़कंप मच गया है। कंट्रोल रूम अमरावती (ग्रामीण) से मिली जानकारी के अनुसार, शेर ने ग्राम ब्राह्मणवाडा, महाराष्ट्र में एक बच्ची को मार डाला, जबकि 6 सितंबर को ग्राम सिराजगांव में एक गाय और उसके बछड़े को भी अपना शिकार बनाया। बताया जा रहा है कि यही शेर बैतूल जिले के आठनेर थाना क्षेत्र के ग्राम दाभोना में दिखाई दिया है। शेर का वीडियो भी सामने आया है, जिसके बाद पुलिस और वन विभाग अलर्ट मोड पर है। ⚠️ ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने आसपास के गांवों में तत्काल मुनादी करवाकर ग्रामीणों को सतर्क करने के निर्देश दिए हैं। लोगों से अपील की गई है कि वे अकेले खेतों, जंगल अथवा सुनसान इलाकों में न जाएं तथा रात के समय विशेष सावधानी बरतें। पुलिस प्रशासन द्वारा मजिस्ट्रेट एवं वन विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। 👉 ग्रामीण शेर को पकड़ने या उसके करीब जाने का प्रयास न करें। 👉 किसी भी संदिग्ध गतिविधि या शेर दिखाई देने पर तत्काल पुलिस/वन विभाग को सूचना दें। 👉 बच्चों एवं बुजुर्गों को अकेले बाहर न जाने दें। प्रशासन ने ग्रामीणों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सतर्कता बरतने की अपील की है। जिला बैतूल से काशीनाथ साहू न्यूज 24 पब्लिक टीवी कि रिपोर्ट1
- सड़क हादसों से बचाने के लिए 200 गौ माताओं को पहनाए गए रिफ्लेक्टर रेडियम बेल्ट- सोहागपुर (नर्मदापुरम) ग्राम -बमारी निवासी NSUI ब्लॉक अध्यक्ष श्री सुमित सिंह ठाकुर ने अपने जन्मदिन पर फिजूल खर्च करने के बजाय मित्रों के संग आकर सड़क पर आवारा घूम रही लगभग 200 गौ माताओं को रिफ्लेक्टर रेडियम बेल्ट पहनाए ताकि रात्रि के समय वाहनों की लाइट में यह बेजुबान दूर से दिख जाए और सड़क हादसों/ दुर्घटनाओं का शिकार होने से बच सकें। सुमित ठाकुर ने बहुत ही पुण्य व सराहनीय कार्य किया जिसकी भूरी भूरी प्रशंसा की जा रही है। इसके साथ ही आपने राम रहीम रोटी बैंक में भी आकर जरूरतमंद, बेघर, बेसहारा, गरीबों को स्वादिष्ट भोजन कराकर जन्मदिन की प्रसन्नता व्यक्त की।1
- बस में अकेली बैठकर सोहागपुर पहुंची 8 साल की बच्ची, पुलिस ने परिजनों को सौंपा बस में अकेली बैठकर सोहागपुर पहुंची 8 साल की बच्ची, पुलिस ने परिजनों को सौंपा सोहागपुर। नर्मदापुरम के कोठी बाजार स्थित समाधि मंदिर क्षेत्र की करीब 8 वर्षीय बच्ची परिजनों को बिना बताए बस में बैठकर सोहागपुर पहुंच गई। घटना दोपहर 12 बजे के लगभग की बताई जा रही है बस स्टैंड पर बच्ची को अकेले घूमते देख एक प्रधान आरक्षक ने पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारीद गिरीश त्रिपाठी के निर्देश पर आरक्षक विवेक बच्ची को थाने लेकर पहुंचे। पूछताछ में बच्ची ने अपना नाम प्रियांशी विश्वकर्मा बताया और अपनी नानी के गोपालपुर कलमेश्वरा में रहने की जानकारी दी। पुलिस ने नानी श्यामाबाई विश्वकर्मा से संपर्क कर उन्हें थाने बुलाया और बच्ची को सकुशल उनके सुपुर्द किया। थाने में करीब 30 मिनट रही बच्ची से पुलिस ने बातचीत की और पढ़ाई सहित अन्य जानकारी ली। भूख लगने पर सहायक उप निरीक्षक गणेश राय ने उसे खाना और लड्डू खिलाए। पुलिस ने परिजनों को बच्चों का विशेष ध्यान रखने और उन्हें अकेला नहीं छोड़ने की समझाइश दी।1
- आठनेर पुलिस की अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई 4 प्रकरण दर्ज, 20.52 लीटर अवैध शराब जब्त; ₹70 हजार का महुआ लाहन नष्ट आठनेर। अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आठनेर पुलिस ने 6 सितंबर को थाना क्षेत्र के कस्बाई एवं ग्रामीण इलाकों में कार्रवाई करते हुए आबकारी एक्ट के 4 प्रकरण दर्ज किए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 20.52 लीटर अवैध शराब, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹3,200 है, जब्त की। पुलिस के अनुसार कार्रवाई में विजय दंवडे के पास से 14 क्वार्टर देशी प्लेन शराब, नामदेव पांसे के पास से करीब 6 लीटर कच्ची महुआ शराब, जबकि गोलू उर्फ संतोष धुर्वे और मनीष धुर्वे के पास से करीब 6-6 लीटर हाथ भट्टी की महुआ शराब बरामद की गई। इसके अलावा पुलिस ने अवैध शराब निर्माण के लिए तैयार किया गया करीब ₹60 हजार से ₹70 हजार मूल्य का महुआ लाहन भी नष्ट किया। सभी मामलों में धारा 34(ए) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे एवं एसडीओपी भैंसदेही भूपेंद्र सिंह मौर्य के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह परिहार के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अवैध अथवा संदिग्ध शराब का सेवन न करें। क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। पुलिस ने कहा कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।4
- आदमखोर शेर क़ो प्रशासन नें ट्रेंकुलाईज कर पकड़ा वन विभाग नें पिंजरे में किया कैद1
- मनोहर अग्रवाल की टोपोट बैतूल के गावो में महाराष्ट्र से जंगल के रास्ते आदमखोर शेर की इंट्री अमरावती कंट्रोल रूम ने पुलिस अधीक्षक को दी सूचना और वीडियो शेर एक बच्ची और गाय का शिकार कर आठनेर के दभोंना की ओर देखांग्य हैं गावो में अलर्ट भी घोषित कियांग्य है1