शाहजहांपुर। चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में बंद फिल्म अभिनेता राजपाल यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान अभिनेता को 18 मार्च तक के लिए अंतरिम जमानत प्रदान कर दी। अदालत ने इससे पहले स्पष्ट निर्देश दिए थे कि अंतरिम जमानत पर विचार करने के लिए दोपहर तीन बजे तक प्रतिवादी कंपनी, जिससे अभिनेता ने उधार लिया था, के पक्ष में 1.5 करोड़ रुपये जमा कराए जाएं। अभिनेता की ओर से कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए निर्धारित समय के भीतर पूरी राशि जमा करा दी गई। राशि जमा होने की पुष्टि के बाद दिल्ली हाईकोर्ट ने अभिनेता को 18 मार्च तक अंतरिम जमानत दे दी। अब मामले की अगली सुनवाई निर्धारित तिथि के बाद होगी, जिस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। उल्लेखनीय है कि चेक बाउंस प्रकरण को लेकर अभिनेता को न्यायिक हिरासत में भेजा गया था, जिसके बाद से यह मामला चर्चा में बना हुआ है। जितेन्द्र कुमार यादव पी० एन० पी० न्यूज स्टेट ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश

- jhuksa dataganj budaun1
- बिसौली में किसानों को किया संबोधित1
- Post by राजेश कुमार वर्मा1
- बदायूं के थाना वजीरगंज में बीती रात एक महिला ने घर में फांसी पर लटक कर जान दे दी। थाना क्षेत्र के गांव दुगों की रहने वाली 35 वर्षीय तस्लीम पत्नी निजाकत ने अपने घर में फांसी लगा ली। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पीएम करा कर परिजनों को सौंप दिया है। मृतका के पति और अन्य परिजन बिहार में रह कर कामधंधा करते है। अनुमान लगाया जा रहा है कि घर में अकेले रहने से अपवाद में आई महिला ने कांसी पर लटक कर जान दे दी।1
- आमजन की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने, पुलिस के रिस्पांस टाइम की जांच तथा जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से दीवानी परिसर में बम की सूचना पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया, जिसको लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अपनी प्रतिक्रिया दी।1
- Post by G M W X X X O W R GK1
- इस वीडियो में आप जानिये कि स्वास्थ्य बीमा क्यों ज्यादा जरूरी है, अगर वीडियो अच्छी लगे तो चैनल को लाइक करें सब्सक्राइब करें और लोगन तक ये जानकारी अवश्य पाहुंचें1
- Post by राजेश कुमार वर्मा1