आंगनवाड़ी केंद्र में स्कूल रेडीनेस मेले का आयोजन इस मेले का मुख्य उद्देश्य 3 से 6 वर्ष के बच्चों में प्रारंभिक शिक्षा के प्रति रुचि विकसित करना, उनके सामाजिक एवं भाषा कौशल को मजबूत बनाना : उचाना नपा के वार्ड नंबर-1 में स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में स्कूल रेडीनेस मेले का आयोजन किया गया। नगर पालिका वाइस चेयरमैन सुमन देवी मौजूद रही। इस मेले का मुख्य उद्देश्य 3 से 6 वर्ष के बच्चों में प्रारंभिक शिक्षा के प्रति रुचि विकसित करना, उनके सामाजिक एवं भाषा कौशल को मजबूत बनाना तथा उन्हें विद्यालयी वातावरण के लिए तैयार करना रहा। कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक कोऑर्डिनेटर अंजू के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर सुपरवाइजर मनीषा, संतोष रानी, सुशीलवती, मधुबाला, नीलम देवी, मुकेश देवी, सीमा, ऊषा रानी, सुनीता, मिनाक्षी, सुमित्रा, शीला रहीं। मेले के दौरान बच्चों के लिए खेल-आधारित शिक्षण गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें रंग एवं आकार पहचान, कहानी वाचन, चित्रकला, गीत-संगीत तथा व्यवहारिक शिक्षा से जुड़ी विभिन्न रोचक गतिविधियां शामिल रहीं। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के बौद्धिक, भावनात्मक एवं सामाजिक विकास को प्रोत्साहित किया गया। इसके साथ ही, अभिभावकों के लिए भी जागरूकता सत्र आयोजित किए गए, जिनमें उन्हें बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा, पोषण, स्वच्छता एवं समग्र विकास के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अभिभावकों ने भी कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए बच्चों की शिक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझा और सहयोग का आश्वासन दिया

- अलेवा ब्लॉक के लोगों के लिए अच्छी खबर है कि अब हर सप्ताह मंगलवार को अलेवा तहसील में एसडीएम रमित यादव समाधान शिविर लगाएंगे। यहां पर वो सभी विभागों के अधिकारियों के साथ 10 बजे से लेकर 1 बजे तक जन समस्याओं को सुनेंगे। अलेवा ब्लॉक के लोगों को अपने छोटे से लेकर बड़े काम तक अलेवा से उचाना आना पड़ता है। विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री से लोगों ने मांग की थी सप्ताह में एक दिन एसडीएम अगर अलेवा तहसील में रहे तो लोगों को लंबी दूर तक कर उचाना कम जाना पड़ेगा। विधायक ने लोगों की इस मांग को पूरा करते हुए एसडीएम रमित मलिक से बात कर उन्हें सप्ताह में एक दिन तय कर अलेवा तहसील पहुंच कर लोगों की समस्याओं को सुनने के निर्देश दिए। इन निर्देशा का तुरंत एसडीएम ने पालन करते हुए मंगलवार का दिन अलेवा तहसील के लिए निर्धारित किया। सभी विभागों के अधिकारी रहेंगे मौजूद एसडीएम रमति यादव ने कहा कि हर सोमवार, गुरूवार को सरकार के निर्देशानुसार उचाना उपमंडल कार्यालय में समाधान शिविर लगाया जाता है। विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री के निर्देश पर हर मंगलवार को अलेवा तहसील में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ मौजूद रहेंगे। यहां पर लोगों की समस्याओं को समाधान शिविर लगा कर सुना जाएगा। किसी को किसी भी तरह की अगर कोई समस्या है तो वो आकर अपनी समस्याओं को समाधान करवा सकता है। सरकार की सोच है कि पंक्ति के अंत में खड़े व्यक्ति को योजना का लाभ मिले। जो भी सरकार की योजनाएं है उनके बारे में लोगों को अवगत करवा उनको लाभ देने के लिए कार्य किया जाता है। लोगों की मांग हुई पूरी विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री ने कहा कि अलेवा ब्लॉक के लोग मांग कर रहे थे कि एक सप्ताह अलेवा तहसील में एसडीएम लोगों की समस्याओं को सुनने पहुंचे। एसडीएम को निर्देश दिए गए है अब वो हर मंगवाल को अलेवा तहसील विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ पहुंचेंगे। वो खुद भी सप्ताह में पांच दिन लोगों के बीच रहते है। लोगों की समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द हो ये कोशिश रहती है।2
- Post by FojiNews241
- *PM मोदी के आने से पहले पचपदरा रिफाइनरी में लगी भीषण आग! करोड़ों का खर्च स्वाहा* 🛑*PM मोदी का दौरा रद्द? सड़कों पर खड़े रह गए लाखों के 'बुत', रिफाइनरी कांड ने हिलाया राजस्थान! JPH News Haryana* 🤔*बड़ी साजिश या लापरवाही? रिफाइनरी में आग के बाद पीएम मोदी का प्रोग्राम स्थगित! सड़कों पर धरा रह गया लाखों का स्वागत।* *JPH NEWS HARYANA पर देखिए बालोतरा से Exclusive तस्वीरें*1
- Bhiwani/मे हुई छात्र महापंचात लिए अहम निर्णय/GJU में दुष्यंत की घटना की निंदा की किया विरोध...1
- करनाल जिले के घरौंडा में बसताड़ा रोड पर आर्य स्कूल के नजदीक रविवार शाम गेहूं के फसल अवशेषों में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि करीब एक एकड़ के फाने जलकर राख हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। किसान ने इस नुकसान के लिए मुआवजे की मांग की है। भाकियू के जिला अध्यक्ष एवं घरौंडा निवासी अजय राणा की जमीन पर हाल ही में गेहूं की फसल काटी गई थी। फानों से तूड़ी बनाने का काम होना था। शाम के समय अचानक फानों में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोग घबरा गए और तुरंत अजय राणा को सूचना दी गई।1
- Post by Maman Mistri2
- #हर्ष छिक्करा ने लाइव आकर बता दिया #हरियाणा के युवाओं के साथ धोखा कर रही है सरकार #अब पुलिस मे भी.. हरियाणा से बाहर के युवकों को भर्ती किया जाएगा1
- Post by FojiNews241