Shuru
Apke Nagar Ki App…
The DM Pilibhit Mr Gyanandra Singh in the PM's 76th birthday ceremony in Nagar Palika Pilibhit.. Nagar Palika Parishad Pilibhit Pilibhit The DM Pilibhit Mr Gyanandra Singh in the PM's 76th birthday ceremony in Nagar Palika Pilibhit.. Nagar Palika Parishad Pilibhit Pilibhit District - पीलीभीत जिला Pilibhit Times पीलीभीत व्यापार मण्डल District Magistrate Pilibhit PILIBHIT LIVE
Pilibhit Darpan/ND India News
The DM Pilibhit Mr Gyanandra Singh in the PM's 76th birthday ceremony in Nagar Palika Pilibhit.. Nagar Palika Parishad Pilibhit Pilibhit The DM Pilibhit Mr Gyanandra Singh in the PM's 76th birthday ceremony in Nagar Palika Pilibhit.. Nagar Palika Parishad Pilibhit Pilibhit District - पीलीभीत जिला Pilibhit Times पीलीभीत व्यापार मण्डल District Magistrate Pilibhit PILIBHIT LIVE
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- UPI पर जजिया टैक्स - व्यापारी लूट के खिलाफ कांग्रेस का गिफ्ट वार* खुल गई मोदी सरकार की व्यापारी विरोधी साजिश! केंद्र की भाजपा सरकार अब आपके UPI पर भी शुल्क वसूलने जा रही है! 2000 रुपये से ऊपर के हर लेन-देन पर MDR के नाम पर नया जजिया टैक्स! सोचिए, जिस UPI को भाजपा अपनी उपलब्धि बताती थी, आज उसी पर टैक्स लगाकर छोटे और मंझले व्यापारियों की कमर तोड़ी जा रही है! व्यापारी पहले ही GST और मंदी से मर रहा है, अब हर डिजिटल पेमेंट पर कटौती! और इसी के खिलाफ उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने सीधा वार किया है! प्रदेश कांग्रेस ने ऐलान किया है - कल 18 सितंबर को, प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर, प्रदेश के हर जिले में कांग्रेस कार्यकर्ता बाजार से 2000 से ऊपर का सामान खरीदेंगे, UPI से पेमेंट करेंगे और वो सामान BJP के सांसद, विधायक और मंत्रियों को गिफ्ट करेंगे! पीलीभीत मे कांग्रेस जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ ने एकत्र होकर गिफ्ट तैयार किया,जैसे ही कार्यकर्त्ता कांग्रेस कार्यालय से बाहर निकले मौके पर मौजूद भारी पुलिस बल ने सभी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया इस बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर सरकार के विरोध मे नारे बाजी की ताकि BJP नेताओं को पता चले कि UPI पर शुल्क का बोझ क्या होता है! साथ में वो बारकोड भी देंगे ताकि व्यापारी जान सके कि उनके हक के लिए कौन लड़ रहा है! ये गिफ्ट नहीं, ये भाजपा के मुंह पर तमाचा है! ये डिजिटल इंडिया नहीं, ये डिजिटल लूट है! बाइट:- हरप्रीत सिंह चंबा जिलाध्यक्ष कांग्रेस पीलीभीत।1
- UPI शुल्क के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया UPI शुल्क के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया पीलीभीत। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिला कांग्रेस कार्यालय पर एकत्र होकर UPI भुगतान व्यवस्था में प्रस्तावित शुल्क को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि नए शुल्क ढांचे से व्यापारियों और आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा के राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार के माध्यम से प्रधानमंत्री को 2,100 रुपये का उपहार भेजने की बात कही। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि यह राशि प्रतीकात्मक रूप से यह संदेश देने के लिए दी जानी थी कि UPI से जुड़े शुल्क में बढ़ोतरी से व्यापारी और आमजन प्रभावित होंगे। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शुल्क व्यवस्था के विरोध में नारेबाजी की। कांग्रेस का आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तारी के विरोध में कार्यकर्ताओं ने पुलिस और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। जिला कांग्रेस प्रवक्ता हेमन्त मिश्रा एडवोकेट ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता ऐसी कार्रवाई से डरने वाले नहीं हैं और UPI शुल्क को लेकर पार्टी का विरोध जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि शुल्क वापस लिए जाने तक कांग्रेस सड़क से सदन तक आंदोलन करेगी। प्रदर्शन के दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकृष्ण गंगवार, एआईसीसी सदस्य ईश्वर दयाल पासवान, पीसीसी सदस्य यूसुफ मलिक व अनवर अनीस, जिला उपाध्यक्ष पुष्पा गंगवार व मुनेन्द्र सक्सेना समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- यूपीआई पैमेंट पर चार्ज को लेकर पीलीभीत में कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन। पीलीभीत।यूपीआई पैमेंट पर चार्ज लिए जाने को लेकर कांग्रेस ने पीलीभीत में विरोध प्रदर्शन किया इस दौरान पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।1
- दिव्या गंगवार का विधायक विवेक वर्मा पर तंज, बोलीं—चुनाव आ गया है, इस बार अपने हाथों को मजबूत करें#loksabhaelection2024 #bisalpur #pilibhit सपा नेत्री दिव्या गंगवार ने मौजूदा भाजपा विधायक विवेक वर्मा पर निशाना साधते हुए आगामी चुनाव को लेकर जनता से बड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव का समय आ गया है और अब जनता को सोच-समझकर अपना फैसला करना है। दिव्या गंगवार ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि “इस बार अपने हाथों को मजबूत करें।” उनके इस बयान के बाद स्थानीय सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।1
- *थाना भमोरा #bareillypolice एवं ANTF टीम बरेली की संयुक्त कार्यवाही में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 01 अभियुक्त को 06 किलो 320 ग्राम अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार *थाना भमोरा #bareillypolice एवं ANTF टीम बरेली की संयुक्त कार्यवाही में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 01 अभियुक्त को 06 किलो 320 ग्राम अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किए जाने के संबंध में श्रीमती अंशिका वर्मा, #SPसाउथ बरेली की बाइट।*1
- 🚨 BREAKING | पाकिस्तान में जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद में धमाका पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा से बड़ी खबर सामने आई है। 🚨 BREAKING | पाकिस्तान में जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद में धमाका पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा से बड़ी खबर सामने आई है। शुक्रवार, 18 सितंबर को जुमे की नमाज के दौरान एक मस्जिद में जोरदार धमाका हुआ। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक घटना में 7 लोगों की मौत, जबकि करीब 25 लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। धमाके के बाद पुलिस और सुरक्षा बलों ने मौके पर पहुंचकर इलाके को घेर लिया। घटना के कारणों और हमले के पीछे किसका हाथ है, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। ⚠️ फैक्ट-चेक: वायरल पोस्ट में घटना को लेकर जगह और परिस्थितियों की पूरी जानकारी नहीं दी गई थी। उपलब्ध ताजा रिपोर्टों के आधार पर घटना पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा की बताई जा रही है। #Pakistan #KhyberPakhtunkhwa #BreakingNews #MosqueBlast #FridayPrayers #Blast #PakistanNews #JummaNamaz #NewsUpdate #FactCheck1
- प्रेमिका के घर बुलाकर पप्पू की हत्या, कट्टे में भरकर झाड़ियों में फेंका शव। बरेली के भुता थाना भुता क्षेत्र में पप्पू (40) हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपित राजा उर्फ रियाज को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपित ने बताया कि 11 सितंबर की रात नरगिस के घर पर रस्सी से गला घोंटकर पप्पू की हत्या की गई। शव को हरे रंग के कट्टे में भरकर मोटरसाइकिल से मिर्जापुर भट्ठे के पास नहर की झाड़ियों में फेंक दिया गया। आरोपित की निशानदेही पर पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। पुलिस हत्या में अन्य लोगों की भूमिका और कारणों की जांच कर रही है।1
- गणेश विसर्जन शोभायात्रा के बाद दुखद हादसा, नहर में डूबा 18 वर्षीय युवक; गोताखोरों की मदद से तलाश जारी पूरनपुर, पीलीभीत। माधोटांडा कस्बे में गणेश प्रतिमा विसर्जन के बाद एक बड़ा हादसा सामने आया है। शोभायात्रा समाप्त होने के तुरंत बाद 18 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों में हरदोई नहर ब्रांच में गिर गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कर दी गई है। दिनांक 18 सितंबर 2026 को वार्ड नंबर 4, कस्बा व थाना माधोटांडा निवासी आयोजक राज रावत पुत्र शांति प्रकाश की देखरेख में श्री गणेश की अस्थायी प्रतिमा की विसर्जन शोभायात्रा का आयोजन किया गया था। दोपहर लगभग एक बजे शिव मंदिर वार्ड नंबर 4 से शुरू हुई इस यात्रा में लगभग 150 से 200 श्रद्धालु, झांकियां और छोटे हाथी वाहन पर डी.जे. शामिल थे। कस्बे में भ्रमण करने के बाद शोभायात्रा खटीमा रोड होते हुए हरदोई नहर ब्रांच कलीनगर पुल पहुंची, जहां दोपहर लगभग चार बजे शांतिपूर्वक प्रतिमा का विसर्जन संपन्न हुआ। विसर्जन प्रक्रिया पूरी होने के बाद, समय लगभग शाम 4:10 बजे शोभायात्रा में शामिल संगम उम्र लगभग 18 वर्ष पुत्र त्रिवेणी सहाय, निवासी मुख्य बाजार कस्बा व थाना माधोटांडा, अज्ञात कारणों के चलते नहर में गिर गया। युवक के नहर में गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी तुरंत माधोटांडा थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बिना देर किए स्थानीय गोताखोरों को नहर में उतारा। फिलहाल युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका है और राहत व बचाव कार्य तेजी से जारी है। पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर मौजूद हैं। गणेश विसर्जन शोभायात्रा के बाद दुखद हादसा, नहर में डूबा 18 वर्षीय युवक; गोताखोरों की मदद से तलाश जारी पूरनपुर, पीलीभीत। माधोटांडा कस्बे में गणेश प्रतिमा विसर्जन के बाद एक बड़ा हादसा सामने आया है। शोभायात्रा समाप्त होने के तुरंत बाद 18 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों में हरदोई नहर ब्रांच में गिर गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कर दी गई है। दिनांक 18 सितंबर 2026 को वार्ड नंबर 4, कस्बा व थाना माधोटांडा निवासी आयोजक राज रावत पुत्र शांति प्रकाश की देखरेख में श्री गणेश की अस्थायी प्रतिमा की विसर्जन शोभायात्रा का आयोजन किया गया था। दोपहर लगभग एक बजे शिव मंदिर वार्ड नंबर 4 से शुरू हुई इस यात्रा में लगभग 150 से 200 श्रद्धालु, झांकियां और छोटे हाथी वाहन पर डी.जे. शामिल थे। कस्बे में भ्रमण करने के बाद शोभायात्रा खटीमा रोड होते हुए हरदोई नहर ब्रांच कलीनगर पुल पहुंची, जहां दोपहर लगभग चार बजे शांतिपूर्वक प्रतिमा का विसर्जन संपन्न हुआ। विसर्जन प्रक्रिया पूरी होने के बाद, समय लगभग शाम 4:10 बजे शोभायात्रा में शामिल संगम उम्र लगभग 18 वर्ष पुत्र त्रिवेणी सहाय, निवासी मुख्य बाजार कस्बा व थाना माधोटांडा, अज्ञात कारणों के चलते नहर में गिर गया। युवक के नहर में गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी तुरंत माधोटांडा थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बिना देर किए स्थानीय गोताखोरों को नहर में उतारा। फिलहाल युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका है और राहत व बचाव कार्य तेजी से जारी है। पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर मौजूद हैं।3