logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कानपुर: रसूखदार ससुराल में 'तांत्रिक पूजा' के नाम पर प्रताड़ना, बहू ने दर्ज कराया केस कानपुर. शहर के एक रसूखदार परिवार में ब्याही गई युवती ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता का कहना है कि शादी के महज दो दिन बाद उसे रात 12 बजे होने वाली तांत्रिक पूजा में शामिल होने को मजबूर किया गया। आरोप के मुताबिक, पूजा निर्वस्त्र होकर करनी थी। युवती के कपड़े उतरवाकर उसके पूरे शरीर पर राख लगाई गई, जिसके बाद तांत्रिक क्रिया शुरू की गई। पीड़िता ने बताया कि उसकी सास हर महीने ऐसी पूजा करवाती है, क्योंकि उसका मानना है कि परिवार के पास जो धन-दौलत है, वह तंत्र-मंत्र की वजह से ही है। युवती ने बताया कि उसने करीब 3-4 महीने तक यह सब सहा, लेकिन जब स्थिति असहनीय हो गई तो वह अपने मायके लौट आई। इसके बाद दोनों पक्षों में सुलह-समझौते की कई कोशिशें हुईं, लेकिन बात नहीं बनी। अब पीड़िता ने ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज कराया है और मामला यूपी पुलिस के पास पहुंच गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

7 hrs ago
user_Vipin patrkaar G.t.m
Vipin patrkaar G.t.m
पत्रकार Kanpur Nagar, Uttar Pradesh•
7 hrs ago

कानपुर: रसूखदार ससुराल में 'तांत्रिक पूजा' के नाम पर प्रताड़ना, बहू ने दर्ज कराया केस कानपुर. शहर के एक रसूखदार परिवार में ब्याही गई युवती ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता का कहना है कि शादी के महज दो दिन बाद उसे रात 12 बजे होने वाली तांत्रिक पूजा में शामिल होने को मजबूर किया गया। आरोप के मुताबिक, पूजा निर्वस्त्र होकर करनी थी। युवती के कपड़े उतरवाकर उसके पूरे शरीर पर राख लगाई गई, जिसके बाद तांत्रिक क्रिया शुरू की गई। पीड़िता ने बताया कि उसकी सास हर महीने ऐसी पूजा करवाती है, क्योंकि उसका मानना है कि परिवार के पास जो धन-दौलत है, वह तंत्र-मंत्र की वजह से ही है। युवती ने बताया कि उसने करीब 3-4 महीने तक यह सब सहा, लेकिन जब स्थिति असहनीय हो गई तो वह अपने मायके लौट आई। इसके बाद दोनों पक्षों में सुलह-समझौते की कई कोशिशें हुईं, लेकिन बात नहीं बनी। अब पीड़िता ने ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज कराया है और मामला यूपी पुलिस के पास पहुंच गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कमिश्नरेट कानपुर नगर में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस आयुक्त श्री रघुबीर लाल महोदय के निर्देश पर डीसीपी वेस्ट एवं एसीपी कल्याणपुर के नेतृत्व में थाना रावतपुर पुलिस व सर्विलांस टीम द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए किडनी ट्रांसप्लांट से जुड़े एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया गया। कार्रवाई के दौरान कल्याणपुर-रावतपुर क्षेत्र से कुल 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 04 अस्पताल संचालक शामिल हैं। वहीं, इस प्रकरण में संलिप्त अन्य 04 डॉक्टरों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह तथ्य प्रकाश में आया है कि शहर के विभिन्न निजी अस्पतालों में अब तक लगभग 40 से 50 किडनी ट्रांसप्लांट किए जाने की आशंका है। पुलिस द्वारा पूरे नेटवर्क की गहनता से जांच की जा रही है, जिससे इसमें संलिप्त अन्य व्यक्तियों एवं संस्थानों की भी पहचान की जा सके। शीघ्र ही फरार आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करते हुए प्रकरण का विस्तृत खुलासा किया जाएगा। आगे की विधिक कार्यवाही प्रचलित है। UP Police
    3
    कमिश्नरेट कानपुर नगर में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस आयुक्त श्री रघुबीर लाल महोदय के निर्देश पर डीसीपी वेस्ट एवं एसीपी कल्याणपुर के नेतृत्व में थाना रावतपुर पुलिस व सर्विलांस टीम द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए किडनी ट्रांसप्लांट से जुड़े एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया गया।
कार्रवाई के दौरान कल्याणपुर-रावतपुर क्षेत्र से कुल 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 04 अस्पताल संचालक शामिल हैं। वहीं, इस प्रकरण में संलिप्त अन्य 04 डॉक्टरों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है।
प्रारंभिक जांच में यह तथ्य प्रकाश में आया है कि शहर के विभिन्न निजी अस्पतालों में अब तक लगभग 40 से 50 किडनी ट्रांसप्लांट किए जाने की आशंका है। पुलिस द्वारा पूरे नेटवर्क की गहनता से जांच की जा रही है, जिससे इसमें संलिप्त अन्य व्यक्तियों एवं संस्थानों की भी पहचान की जा सके।
शीघ्र ही फरार आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करते हुए प्रकरण का विस्तृत खुलासा किया जाएगा। आगे की विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
UP Police
    user_Anoop Nishad Kanpur
    Anoop Nishad Kanpur
    कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • carvaan mathmatics class-2nd chapter -2 exercise - 1 (b)
    1
    carvaan mathmatics class-2nd chapter -2 exercise - 1 (b)
    user_Kirti sahu
    Kirti sahu
    Teacher कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    1
    Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Kanpur, Kanpur Nagar•
    10 hrs ago
  • Post by Media Prabhari
    1
    Post by Media Prabhari
    user_Media Prabhari
    Media Prabhari
    Salesperson कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • जबलपुर में एक पिता ने टोका तो 16 साल का बेटा बहस करने लगा। विवाद के बीच पिता ने कहा- मारेगा क्या? इतना सुनते ही बेटे ने पिता के सीने में चाकू घोंप दिया। उसकी अस्पताल में ही मौत हो गई। मामला कोसमघाट स्थित बरेला में सोमवार रात का है। पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में लेकर मंगलवार को बाल न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे बाल सुधार गृह सिवनी भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, रमेश कोल (40) मजदूरी करता था। सोमवार को काम से लौटने के बाद थोड़ी देर घर पर रहा, फिर बाहर चला गया। रात को शराब पीकर आया तो सामने 16 वर्षीय बेटा खड़ा था। पिता रमेश को देखते ही वह घर के बाहर जाने लगा।इस पर रमेश ने कहा- इतनी रात को कहां जा रहा है, चल खाना खाते हैं। बेटा बोला- कहीं नहीं जा रहा हूं। इसके बाद वह घर के बाहर निकलने लगा। पिता ने बेटे को रोका तो दोनों में बहस हो गई। पुलिस ने बताया कि रमेश की दो महीने पहले ही दूसरी शादी हुई थी। पड़ोसियों के मुताबिक, पिता-पुत्र के बीच अक्सर विवाद होता था।
    1
    जबलपुर में एक पिता ने टोका तो 16 साल का बेटा बहस करने लगा। विवाद के बीच पिता ने कहा- मारेगा क्या? इतना सुनते ही बेटे ने पिता के सीने में चाकू घोंप दिया। उसकी अस्पताल में ही मौत हो गई।
मामला कोसमघाट स्थित बरेला में सोमवार रात का है। पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में लेकर मंगलवार को बाल न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे बाल सुधार गृह सिवनी भेज दिया गया।
पुलिस के मुताबिक, रमेश कोल (40) मजदूरी करता था। सोमवार को काम से लौटने के बाद थोड़ी देर घर पर रहा, फिर बाहर चला गया। रात को शराब पीकर आया तो सामने 16 वर्षीय बेटा खड़ा था। पिता रमेश को देखते ही वह घर के बाहर जाने लगा।इस पर रमेश ने कहा- इतनी रात को कहां जा रहा है, चल खाना खाते हैं। बेटा बोला- कहीं नहीं जा रहा हूं। इसके बाद वह घर के बाहर निकलने लगा। पिता ने बेटे को रोका तो दोनों में बहस हो गई।
पुलिस ने बताया कि रमेश की दो महीने पहले ही दूसरी शादी हुई थी। पड़ोसियों के मुताबिक, पिता-पुत्र के बीच अक्सर विवाद होता था।
    user_Deepak Kumar
    Deepak Kumar
    उन्नाव, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *➡️बस्तर में नक्सलियों का महापतन! पाप्पा राव समेत 18 कैडर ने डाले हथियार!...* *➡️दंडकारण्य हिला! बड़े कमांडर पाप्पा राव का सरेंडर, नक्सल नेटवर्क में मचा हड़कंप!...* *➡️AK-47 छोड़कर मुख्यधारा में वापसी! बस्तर में नक्सलियों का ऐतिहासिक सरेंडर!...* *➡️नक्सलवाद की कमर टूटी! पाप्पा राव समेत 18 ने किया आत्मसमर्पण!...* *➡️बस्तर में बड़ा ब्रेकथ्रू! टॉप नक्सली ढेर नहीं, अब खुद कर रहे सरेंडर!...*
    1
    *➡️बस्तर में नक्सलियों का महापतन! पाप्पा राव समेत 18 कैडर ने डाले हथियार!...*
*➡️दंडकारण्य हिला! बड़े कमांडर पाप्पा राव का सरेंडर, नक्सल नेटवर्क में मचा हड़कंप!...*
*➡️AK-47 छोड़कर मुख्यधारा में वापसी! बस्तर में नक्सलियों का ऐतिहासिक सरेंडर!...*
*➡️नक्सलवाद की कमर टूटी! पाप्पा राव समेत 18 ने किया आत्मसमर्पण!...*
*➡️बस्तर में बड़ा ब्रेकथ्रू! टॉप नक्सली ढेर नहीं, अब खुद कर रहे सरेंडर!...*
    user_Shyam ji gupta
    Shyam ji gupta
    Media Consultant उन्नाव, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • रूस की प्रोफेशनल फोटोग्राफर ने जयपुर में फोटो शूट के लिए हाथी को गुलाबी रंग से रंगवाया जयपुर में रूस की प्रोफेशनल फोटोग्राफर जूलिया बुरूलेव ने जयपुर में फोटो शूट करवाने के लिए हाथी को गुलाबी रंग से रंगवा दिया। फोटोग्राफर का दावा है कि ऑर्गेनिक और नॉन-टॉक्सिक रंगों का इस्तेमाल किया गया, लेकिन वन्यजीव प्रेमियों ने इसे जानवरों के शोषण का मामला बताया है। राजस्थान वन विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं, अब देखा जाएगा कि इस शूट में नियमों का उल्लंघन हुआ या नहीं।
    1
    रूस की प्रोफेशनल फोटोग्राफर ने जयपुर में फोटो शूट के लिए हाथी को गुलाबी रंग से रंगवाया 
जयपुर में रूस की प्रोफेशनल फोटोग्राफर जूलिया बुरूलेव ने जयपुर में फोटो शूट करवाने के लिए हाथी को गुलाबी रंग से रंगवा दिया। फोटोग्राफर का दावा है कि ऑर्गेनिक और नॉन-टॉक्सिक रंगों का इस्तेमाल किया गया, लेकिन वन्यजीव प्रेमियों ने इसे जानवरों के शोषण का मामला बताया है। राजस्थान वन विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं, अब देखा जाएगा कि इस शूट में नियमों का उल्लंघन हुआ या नहीं।
    user_Vipin patrkaar G.t.m
    Vipin patrkaar G.t.m
    पत्रकार Kanpur Nagar, Uttar Pradesh•
    12 hrs ago
  • bhut hi simple tarike se mathmatics
    1
    bhut hi simple tarike se mathmatics
    user_Kirti sahu
    Kirti sahu
    Teacher कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • इस बीच मामले से जुड़े दो नए वीडियो सामने आए हैं, जिनमें रावतपुर थाना प्रभारी कमलेश राय अपनी टीम के साथ अस्पताल से मरीज को ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि मेड लाइफ हॉस्पिटल से किडनी डोनर को पुलिस टीम अपने साथ लेकर दूसरे अस्पताल पहुंची, जहां उसकी आगे की मेडिकल जांच कराई जा रही है। इस दौरान अस्पताल के बाहर भारी पुलिस बल तैनात रहा और पूरे क्षेत्र में सख्त निगरानी देखी गई। सूत्रों के मुताबिक, छापेमारी के दौरान अस्पतालों के ICU में डोनर और रिसीवर दोनों भर्ती मिले थे, जिससे अवैध किडनी ट्रांसप्लांट की तैयारी की पुष्टि हुई है। इस पूरे मामले में बड़ा आर्थिक खेल भी सामने आया है— किडनी लेने वाले मरीज से करीब साठ लाख रुपये तक वसूले जाते थे, जबकि डोनर को केवल चार लाख पचास हजार से लेकर नौ लाख पचास हजार रुपये तक देकर टरका दिया जाता था। जांच में यह भी सामने आया है कि
    1
    इस बीच मामले से जुड़े दो नए वीडियो सामने आए हैं, जिनमें रावतपुर थाना प्रभारी कमलेश राय अपनी टीम के साथ अस्पताल से मरीज को ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
बताया जा रहा है कि मेड लाइफ हॉस्पिटल से किडनी डोनर को पुलिस टीम अपने साथ लेकर दूसरे अस्पताल पहुंची, जहां उसकी आगे की मेडिकल जांच कराई जा रही है। इस दौरान अस्पताल के बाहर भारी पुलिस बल तैनात रहा और पूरे क्षेत्र में सख्त निगरानी देखी गई।
सूत्रों के मुताबिक, छापेमारी के दौरान अस्पतालों के ICU में डोनर और रिसीवर दोनों भर्ती मिले थे, जिससे अवैध किडनी ट्रांसप्लांट की तैयारी की पुष्टि हुई है।
इस पूरे मामले में बड़ा आर्थिक खेल भी सामने आया है—
किडनी लेने वाले मरीज से करीब साठ लाख रुपये तक वसूले जाते थे, जबकि डोनर को केवल चार लाख पचास हजार से लेकर नौ लाख पचास हजार रुपये तक देकर टरका दिया जाता था।
जांच में यह भी सामने आया है कि
    user_Anoop Nishad Kanpur
    Anoop Nishad Kanpur
    कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.