गुरु पूर्णिमा पर धूमेश्वर धाम में उम्र आस्था का महाकुंभ श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर अनिरुद्ध वन जी महाराज के दर्शन को देश-भर से पहुंचे लाखों श्रद्धालु* **रिपोर्टर हेमंत भार्गव** "गुरु पूर्णिमा पर धूमेश्वर धाम में उमड़ा आस्था का महाकुंभ, श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर अनिरुद्ध वन जी महाराज के दर्शन को देशभर से पहुंचे लाखों श्रद्धालु" करैरा/धूमेश्वर धाम। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर तीन जिलों की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध धूमेश्वर धाम आस्था, श्रद्धा और भक्ति का विराट केंद्र बन गया। तड़के सुबह 4 बजे से ही श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर अनिरुद्ध वन जी महाराज के दर्शन की लालसा लिए शिष्यों एवं श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया। गुरु के प्रथम दर्शन प्राप्त करने की अद्भुत परंपरा का निर्वहन करते हुए हजारों भक्त घंटों पहले ही धाम पहुंच गए। धूमेश्वर धाम का पूरा परिसर दिनभर "बम-बम भोले" और "हर-हर महादेव" के जयघोष से गुंजायमान रहा। देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान धूमेश्वर महादेव का दूध, दही, जल, बेलपत्र एवं अन्य पूजन सामग्री से अभिषेक कर सुख-समृद्धि और विश्व कल्याण की कामना की। वहीं भजन-कीर्तन मंडलियों द्वारा शिव संकीर्तन ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। धाम के समीप बह रही नदी की कल-कल धारा और प्राकृतिक सौंदर्य ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति का अद्भुत अनुभव कराया। धूमेश्वर धाम का मनोरम वातावरण सुबह से शाम तक श्रद्धा और भक्ति में डूबा रहा। गुरु पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने धूमेश्वर धाम एवं आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए। जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा और यातायात व्यवस्था पर भी विशेष निगरानी रखी गई। इस अवसर पर श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर अनिरुद्ध वन जी महाराज के सान्निध्य में शनिदेव मंदिर परिसर में विशाल महाप्रसाद का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण कर स्वयं को धन्य महसूस किया। भारत न्यूज़ 24 एवं रणजीत टाइम्स न्यूज़ के शिवपुरी जिला ब्यूरो चीफ हेमंत भार्गव ने भी गुरुदेव के दिव्य दर्शन कर महाप्रसाद ग्रहण किया। गुरुदेव अनिरुद्ध वन जी महाराज ने धूमेश्वर महादेव का दिव्य एवं भव्य श्रृंगार कर विशेष जलाभिषेक और महापूजन कराया। इस दौरान देश, प्रदेश और क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति तथा उत्तम वर्षा की कामना के साथ विशेष प्रार्थना की गई। गुरु पूर्णिमा पर धूमेश्वर धाम का यह आध्यात्मिक महाकुंभ एक बार फिर गुरु-शिष्य परंपरा, सनातन संस्कृति और शिवभक्ति की अनूठी मिसाल बनकर श्रद्धालुओं के हृदय में अमिट छाप छोड़ गया। ✍️ विशेष रिपोर्ट: हेमंत भार्गव शिवपुरी जिला ब्यूरो चीफ भारत न्यूज़ 24 | रणजीत टाइम्स न्यूज़ मो.: 9584256700
गुरु पूर्णिमा पर धूमेश्वर धाम में उम्र आस्था का महाकुंभ श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर अनिरुद्ध वन जी महाराज के दर्शन को देश-भर से पहुंचे लाखों श्रद्धालु* **रिपोर्टर हेमंत भार्गव** "गुरु पूर्णिमा पर धूमेश्वर धाम में उमड़ा आस्था का महाकुंभ, श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर अनिरुद्ध वन जी महाराज के दर्शन को देशभर से पहुंचे लाखों श्रद्धालु" करैरा/धूमेश्वर धाम। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर तीन जिलों की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध धूमेश्वर धाम आस्था, श्रद्धा और भक्ति का विराट केंद्र बन गया। तड़के सुबह 4 बजे से ही श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर अनिरुद्ध वन जी महाराज के दर्शन की लालसा लिए शिष्यों एवं
श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया। गुरु के प्रथम दर्शन प्राप्त करने की अद्भुत परंपरा का निर्वहन करते हुए हजारों भक्त घंटों पहले ही धाम पहुंच गए। धूमेश्वर धाम का पूरा परिसर दिनभर "बम-बम भोले" और "हर-हर महादेव" के जयघोष से गुंजायमान रहा। देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान धूमेश्वर महादेव का दूध, दही, जल, बेलपत्र एवं अन्य पूजन सामग्री से अभिषेक कर सुख-समृद्धि और विश्व कल्याण की कामना की। वहीं भजन-कीर्तन मंडलियों द्वारा शिव संकीर्तन ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। धाम के समीप बह रही नदी की कल-कल धारा और प्राकृतिक सौंदर्य ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक
अनुभूति का अद्भुत अनुभव कराया। धूमेश्वर धाम का मनोरम वातावरण सुबह से शाम तक श्रद्धा और भक्ति में डूबा रहा। गुरु पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने धूमेश्वर धाम एवं आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए। जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा और यातायात व्यवस्था पर भी विशेष निगरानी रखी गई। इस अवसर पर श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर अनिरुद्ध वन जी महाराज के सान्निध्य में शनिदेव मंदिर परिसर में विशाल महाप्रसाद का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण कर स्वयं को धन्य महसूस किया। भारत न्यूज़ 24 एवं रणजीत
टाइम्स न्यूज़ के शिवपुरी जिला ब्यूरो चीफ हेमंत भार्गव ने भी गुरुदेव के दिव्य दर्शन कर महाप्रसाद ग्रहण किया। गुरुदेव अनिरुद्ध वन जी महाराज ने धूमेश्वर महादेव का दिव्य एवं भव्य श्रृंगार कर विशेष जलाभिषेक और महापूजन कराया। इस दौरान देश, प्रदेश और क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति तथा उत्तम वर्षा की कामना के साथ विशेष प्रार्थना की गई। गुरु पूर्णिमा पर धूमेश्वर धाम का यह आध्यात्मिक महाकुंभ एक बार फिर गुरु-शिष्य परंपरा, सनातन संस्कृति और शिवभक्ति की अनूठी मिसाल बनकर श्रद्धालुओं के हृदय में अमिट छाप छोड़ गया। ✍️ विशेष रिपोर्ट: हेमंत भार्गव शिवपुरी जिला ब्यूरो चीफ भारत न्यूज़ 24 | रणजीत टाइम्स न्यूज़ मो.: 9584256700
- किसानों के कल्याण के लिए हम किसान कल्याण वर्ष मना रहे हैं। किसानों से जुड़े मुद्दे के समाधान के लिए हमने एक कमेटी का गठन किया है। कमेटी में कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना , मंत्री विश्वास सारंग , मंत्री राकेश सिंह , राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कृष्णा गौर शामिल है। कमेटी अधिकारियों के साथ मिलकर किसानों से संवाद करेंगी। किसानों की बेहतरी के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। सरकार किसानों के साथ खड़ी है। जनता को कष्ट ना हो इसकी चिंता सभी को करना होगी। उम्मीद है किसान संगठनों से संवाद से जल्द समाधान निकलेगा।1
- Datia : क्ल्लू कुशवाहा की पत्नी ने की BJP को वोट ना देने की अपील, क्या कुशवाहा समाज पर असर करेगी... #thenewstantra #datia #kallukushwaha #MP #MPNews #newstantra #datiachunav Datia : क्ल्लू कुशवाहा की पत्नी ने की BJP को वोट ना देने की अपील, क्या कुशवाहा समाज पर असर करेगी... #thenewstantra #datia #kallukushwaha #MP #MPNews #newstantra #datiachunav1
- पण्डोखर सरकार धाम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ सम्पन्न पण्डोखर सरकार धाम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ सम्पन्न *हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण की कानमंत्र दीक्षा, देर रात्रि तक चलता रहा गुरुपूजन एवं आध्यात्मिक अनुष्ठानों का क्रम, देश-विदेश से पहुँचे भक्तों ने श्री गुरुशरण जी महाराज का पूजन कर प्राप्त किया आशीर्वाद* पण्डोखर (दतिया) - पण्डोखर सरकार धाम के पीठाधीश्वर परम पूज्य त्रिकालदर्शी गृहस्थ संत श्री गुरुशरण जी महाराज के दिव्य सान्निध्य में बुधवार को आयोजित श्रीगुरुपूर्णिमा महोत्सव एवं मंत्र दीक्षा समारोह श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस पावन अवसर पर देश के अनेक राज्यों एवं अन्य देशों से पहुँचे हजारों श्रद्धालुओं, शिष्यों एवं भक्तों ने अपने सद्गुरुदेव का विधिवत पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं वर्षों से मंत्र दीक्षा की प्रतीक्षा कर रहे हजारों श्रद्धालुओं को श्री गुरुशरण जी महाराज के श्रीमुख से कानमंत्र दीक्षा ग्रहण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। गुरु पूर्णिमा महोत्सव के एक दिन पूर्व से ही पण्डोखर सरकार धाम में देश के विभिन्न राज्यों एवं विदेशों से श्रद्धालुओं का आगमन प्रारंभ हो गया था। बुधवार को प्रातःकाल से ही धाम परिसर में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या उमड़ने लगी। शाम तक भी दूर-दराज से आने वाले शिष्य एवं भक्त गुरुपूजन, सद्गुरुदेव के दर्शन तथा मंत्र दीक्षा प्राप्त करने के लिए पण्डोखर धाम पहुँचते रहे। पूरे दिन धाम परिसर “जय गुरुदेव” के जयघोष, भजन-कीर्तन और वैदिक मंत्रोच्चार से आध्यात्मिक वातावरण में सराबोर रहा। श्री गुरुशरण जी महाराज के शिष्य एवं पण्डोखर धाम ट्रस्ट के संस्थापक मुकेश कुमार गुप्ता (सागर) ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रातः श्री गुरुशरण जी महाराज ने अपने गुरुधाम बरहा पहुँचकर पूज्य श्री हाथीवान जी महाराज का विशेष पूजन-अर्चन किया। इसके पश्चात पण्डोखर सरकार धाम पहुँचकर धाम स्थित सभी मंदिरों में विधि-विधान से अभिषेक पूजन एवं विशेष आरती सम्पन्न की गई। उन्होंने बताया कि गुरु पूर्णिमा महोत्सव के अंतर्गत गुरुपूजन एवं मंत्र दीक्षा कार्यक्रम दो चरणों में आयोजित किया गया। पण्डोखर धाम के मुख्य आचार्य पंडित उमाशंकर शास्त्री के निर्देशन में विद्वान आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन, अनुष्ठान एवं हवन सम्पन्न कराया गया। मंत्र दीक्षा प्राप्त करने वाले श्रद्धालुओं ने गुरुमंत्र का जप कर वैदिक विधि-विधान के अनुसार हवन में आहुतियाँ अर्पित कीं। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों, मंत्रियों, सांसदों, विधायकों तथा अनेक सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों ने भी पण्डोखर धाम पहुँचकर श्री गुरुशरण जी महाराज का पूजन किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए ट्रस्टियों, शिष्यों और भक्तों ने भी गुरुपूजन में सहभागिता करते हुए गुरु-शिष्य परंपरा के प्रति अपनी श्रद्धा एवं समर्पण व्यक्त किया। मुकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि अनेक श्रद्धालु लंबे समय से गुरु मंत्र दीक्षा की प्रतीक्षा कर रहे थे। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर उन्हें श्री गुरुशरण जी महाराज के श्रीमुख से मंत्र दीक्षा प्राप्त करने का सौभाग्य मिला। दीक्षा प्राप्त करने के बाद श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और आध्यात्मिक आनंद का वातावरण दिखाई दिया। गुरुपूजन एवं मंत्र दीक्षा का क्रम देर रात्रि तक अनवरत जारी रहा। वहीं पण्डोखर सरकार धाम में आयोजित भण्डारा महाप्रसादी में हजारों श्रद्धालुओं, शिष्यों एवं क्षेत्रवासियों ने सहभागिता कर प्रसाद ग्रहण किया और पुण्य लाभ अर्जित किया। पूरे आयोजन के दौरान पण्डोखर धाम परिवार एवं सेवकों ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यवस्थाओं में सक्रिय सहयोग प्रदान किया। गुरु पूर्णिमा के इस दिव्य आयोजन ने एक बार फिर भारतीय सनातन संस्कृति की प्राचीन गुरु-शिष्य परंपरा, श्रद्धा, सेवा और आध्यात्मिक समर्पण का जीवंत स्वरूप प्रस्तुत किया। *जारीकर्ता : मुकेश कुमार गुप्ता (सागर)* संस्थापक/ सचिव, पण्डोखर धाम ट्रस्ट पण्डोखर (दतिया) दिनांक : 29 जुलाई 20261
- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री स्वप्निल वानखड़े द्वारा मतदान केंद्रों का निरीक्षण दतिया विधानसभा उपनिर्वाचन-2026 के तहत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री स्वप्निल वानखड़े ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मतदान प्रक्रिया को सुचारु, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया ।1
- बिजली और पेयजल संकट से नाराज़ ग्रामीणों ने ऊर्जा मंत्री का पुतला फूंका, 24 घंटे का अल्टीमेटम शिवपुरी जिले के करैरा ब्लॉक के सिरसौद गांव में बिजली कटौती और पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश सड़क पर दिखाई दिया। बुधवार को ग्रामवासियों ने सिरसौद मुख्य चौराहे पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने "बिजली विभाग होश में आओ" और "मंत्री जी शर्म करो" जैसे नारे लगाए। उनका आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद गांव की बिजली आपूर्ति और नल-जल योजना का कनेक्शन बहाल नहीं किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि चक्का जाम के बाद भी जानबूझकर बिजली काटी जा रही है। ग्राम पंचायत सिरसौद के सरपंच अंतरसिंह लोधी ने चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे के भीतर बिजली और पानी की समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो ऊर्जा मंत्री के खिलाफ पूरे करैरा ब्लॉक में उग्र आंदोलन किया जाएगा। पुतला दहन और विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा और बुजुर्ग शामिल रहे। फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। बिजली और पेयजल संकट से नाराज़ ग्रामीणों ने ऊर्जा मंत्री का पुतला फूंका, 24 घंटे का अल्टीमेटम शिवपुरी जिले के करैरा ब्लॉक के सिरसौद गांव में बिजली कटौती और पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश सड़क पर दिखाई दिया। बुधवार को ग्रामवासियों ने सिरसौद मुख्य चौराहे पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने "बिजली विभाग होश में आओ" और "मंत्री जी शर्म करो" जैसे नारे लगाए। उनका आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद गांव की बिजली आपूर्ति और नल-जल योजना का कनेक्शन बहाल नहीं किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि चक्का जाम के बाद भी जानबूझकर बिजली काटी जा रही है। ग्राम पंचायत सिरसौद के सरपंच अंतरसिंह लोधी ने चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे के भीतर बिजली और पानी की समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो ऊर्जा मंत्री के खिलाफ पूरे करैरा ब्लॉक में उग्र आंदोलन किया जाएगा। पुतला दहन और विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा और बुजुर्ग शामिल रहे। फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।2
- गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पंडोखर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, पीठाधीश्वर गुरु शरण महाराज ने किए भगवान के दर्शन पंडोखर (दतिया)। गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पंडोखर धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही प्रदेश सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों भक्त अपने गुरु के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए धाम पहुंचे। पूरे धाम परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ गुरु पूजन किया।पंडोखर धाम के पीठाधीश्वर गुरु शरण महाराज ने सर्वप्रथम पंडोखर धाम स्थित मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान के दर्शन किए। इसके उपरांत वे बराहा हाथीवान सरकार के दर्शन एवं पूजन के लिए रवाना हुए, जहां उन्होंने प्रदेश और देशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं कल्याण की कामना की।पंडोखर धाम के सचिव मुकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि गुरु पूर्णिमा भारतीय संस्कृति का अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है। यह दिन गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर होता है। सनातन परंपरा में गुरु को ईश्वर से भी श्रेष्ठ माना गया है, क्योंकि गुरु ही अपने ज्ञान, संस्कार और मार्गदर्शन से व्यक्ति को सत्य एवं धर्म के मार्ग पर चलना सिखाते हैं। उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा पर गुरु के चरणों में श्रद्धा अर्पित करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, आत्मबल और आध्यात्मिक उन्नति प्राप्त होती है।धाम में गुरु पूजन, भजन-कीर्तन, धार्मिक अनुष्ठान और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने गुरु चरणों में पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा अपने परिवार की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की। आयोजन को सफल बनाने के लिए पंडोखर धाम प्रबंधन समिति एवं स्वयंसेवकों ने व्यवस्थाओं का सुचारु संचालन किया। पूरे दिन धाम में भक्तों का आवागमन बना रहा और गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ संपन्न हुआ।1
- शिवपुरी कोर्ट में हंगामा, लिव-इन पार्टनर पर युवती को जबरन ले जाने और मारपीट का आरोप शिवपुरी कोर्ट में हंगामा, लिव-इन पार्टनर पर युवती को जबरन ले जाने और मारपीट का आरोप शिवपुरी- मंगलवार को कुटुंब न्यायालय परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवती ने अपने लिव-इन पार्टनर पुष्पेंद्र चौहान पर कोर्ट से जबरन उठा ले जाने और मारपीट की कोशिश का आरोप लगाया। जानकारी के मुताबिक युवती किसी अन्य मामले में सुनवाई1