Shuru
Apke Nagar Ki App…
अवगत कराना है कि दिनांक- 04.02.2026 को कोतवाली जालौन क्षेत्रान्तर्गत ग्राम हरकोटी में एक महिला का शव मिलने की सूचना पर कोतवाली जालौन पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा फील्ड यूनिट टीम द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है। परिजन की तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है । इस सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा दी गई बाइट ।
रोहितसोनी पत्रकार
अवगत कराना है कि दिनांक- 04.02.2026 को कोतवाली जालौन क्षेत्रान्तर्गत ग्राम हरकोटी में एक महिला का शव मिलने की सूचना पर कोतवाली जालौन पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा फील्ड यूनिट टीम द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है। परिजन की तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है । इस सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा दी गई बाइट ।
More news from Jalaun and nearby areas
- वोटर लिस्ट से नाम कटवाने की साजिश का आरोप, सपा ने डीएम को सौंपा ज्ञापन रोहितसोनी उरई (जालौन)। जनपद में मतदाता सूची में हेराफेरी को लेकर राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर भाजपा कार्यकर्ताओं पर सत्ता के रसूख का इस्तेमाल कर मतदाताओं के नाम कटवाने का गंभीर आरोप लगाया है। सपा का दावा है कि जनपद की उरई और माधौगढ़ विधानसभाओं में विपक्षी विचारधारा वाले मतदाताओं को लक्ष्य बनाकर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। शिकायत के अनुसार, उरई विधानसभा के शेखपुर अहीर, धगुवां कलां और माधौगढ़ के पचोखरा समेत कई बूथों पर भाजपा कार्यकर्ता सक्रिय हैं। आरोप है कि ये लोग नए बने मतदाताओं से जबरन 'फॉर्म नंबर-07' (नाम विलोपन फॉर्म) भरवाकर बीएलओ पर नाम काटने का दबाव बना रहे हैं। दीपराज गुर्जर ने कहा कि जिन मतदाताओं ने हाल ही में अपनी एसआईआर प्रक्रिया पूरी की है, उन्हें डराकर लोकतंत्र के अधिकार से वंचित करने की कोशिश की जा रही है, जिससे जनता में भारी आक्रोश है। सपा ने प्रशासन से मांग की है कि हाल ही में जमा किए गए सभी संदिग्ध फॉर्म नंबर-07 को तत्काल निरस्त किया जाए। साथ ही पारदर्शिता के लिए प्रतिदिन जमा होने वाले फॉर्मों का विवरण सभी राजनीतिक दलों के साथ साझा किया जाए। पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि फर्जी तरीके से फॉर्म भरवाने वालों पर कानूनी कार्रवाई नहीं हुई, तो निर्वाचन प्रक्रिया पर जनता का भरोसा उठ जाएगा। इस दौरान भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- जालौन : रामपुरा थाना क्षेत्र की घटना में एक पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर दी थी। जिसमें उसने उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म के मामले की बात कही थी। जिसका परीक्षण कराया गया, वह घटना सत्य पाई गई। इसके बाद दोषियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।1
- Post by Sugirv Kushwha1
- जालौन जिले के एक गांव में कक्षा 9 की छात्रा से गेंगरेप पर हुई कार्रवाई1
- जालौन कोंच चौराहा पर हुआ एक्सीडेंट1
- उल्टी दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने कार को मारी जोरदार टक्कर चार युवक गंभीर रूप से घायल, उरई मेडिकल कॉलेज रेफर जालौन। उरई–जालौन मार्ग पर मंगलवार देर रात करीब 12 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। अकोड़ी दुवे स्थित मालती फिलिंग स्टेशन के सामने उल्टी दिशा से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने सामने से आ रही कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और पहिये तक उखड़ गए। हादसे में कार सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार संख्या UP 92 AF 8660 उरई से सिरसा कलार की ओर जा रही थी। जैसे ही कार अकोड़ी मालती फिलिंग स्टेशन के सामने पहुंची, तभी उल्टी दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने सामने से टक्कर मार दी। इस हादसे में कार चालक शीलू तोमर (36 वर्ष) सहित पुष्पेंद्र राठौर, शिवम गौड़ और गौरव शुक्ला गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को कार से बाहर निकालकर तत्काल स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्र जालौन पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने चारों युवकों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें उरई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा फरार अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।2
- उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में पत्नी ने अपने पति की गला काटकर हत्या कर दी. पुलिस जांच में सामने आया कि यह हत्या यौन संबंध के दौरान हुई और पति की हत्या में उसका प्रेमी आदेश भी शामिल था. सात वर्षीय बेटे ने पुलिस को बताया कि मां ने पिता पर हमला करते समय कहा था, “पापा को सुई लगा रहे हैं.” बाद में पत्नी पूजा ने जुर्म कबूल किया और खुलासा हुआ कि उसके प्रेम संबंध उसके रिश्ते के भांजे के साथ थे.1
- जालौन में नाबालिग से दुष्कर्म: थाना रामपुरा में 3 युवकों पर मुकदमा, तीनों गिरफ्तार रोहितसोनी पत्रकार जालौन, थाना रामपुरा क्षेत्र के ग्राम जगम्मनपुर में 3 फरवरी को एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना का खुलासा हुआ है। पीड़िता की मां ने थाने में तहरीर देकर भूपेंद्र (22 पुत्र रविंद्र), दानिश (23 पुत्र एहसान खान) और दीपू (23 पुत्र गोविंद) निवासी जगम्मनपुर के खिलाफ धारा 70(1), 351(3), 127(3), 61(1) BNS, POCSO एक्ट 5जी/6 तथा SC/ST एक्ट 3(2)5 के तहत मामला दर्ज कराया।पुलिस अधीक्षक जालौन के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी माधौगढ़ ने त्वरित जांच शुरू की। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया, घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा उसके बयान दर्ज कराए गए। पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर तीनों आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए हैं। आगे जाँच जारी1