शादी समारोह क़े दौरान तालाब में डूबे दो युवकः एक की हालत गंभीर, मामले में जुटी पुलिस फतेहाबाद । थाना बमरौली कटारा क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान दो युवक तालाब में डूब गए। इस घटना में एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष बमरौली कटारा दीपक कुमार तिवारी मौके पर पहुंचे और तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू कराया। थानाध्यक्ष के अनुसार, सोमवार रात्रि लगभग 8.45 बजे सुनील उर्फ बंटी नाई (लगभग 35 वर्ष) पुत्र गोपालराम निवासी फरसों, थाना बयाना, जनपद भरतपुर (राजस्थान) और सुखबीर (लगभग 42 वर्ष) पुत्र राधेलाल, निवासी बमरौली कटारा, राजू लाल की पुत्री की शादी में शामिल होने आए थे। बताया जा रहा है कि दोनों युवक शराब के नशे में दंगल बस्ती के पास स्थित तालाब के किनारे पहुंचे थे। वहां अचानक पैर फिसलने से वे तालाब में गिर गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की तत्परता से सुखबीर को समय रहते तालाब से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि, सुनील उर्फ बंटी गहरे पानी में डूब गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने काफी मशक्कत के बाद सुनील उर्फ बंटी को तालाब से बाहर निकाला। उसे तुरंत उपचार के लिए एसएन इमरजेंसी भेजा गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

- Post by Gyadeen Verma1
- फतेहाबाद : क्षेत्र के गांव अहीरपुरा में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। अहीरपुरा निवासी 35 वर्षीय उर्मिला पत्नी टेकचंद को गंभीर अवस्था में कस्बा फतेहाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे आगरा रेफर कर दिया। आगरा पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि रविवार को उर्मिला और उसकी देवरानी नीरू के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि नीरू के पति मनोज और उर्मिला के पति टेकचंद भी इसमें शामिल हो गए। झगड़े में नीरू और मनोज को चोटें आईं, जिन्हें फतेहाबाद में भर्ती कराया गया। इसी घटना से आहत होकर उर्मिला द्वारा जहरीला पदार्थ सेवन करने की बात सामने आ रही है। हालांकि, पुलिस पूरे मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच में जुट गई है। मृतका का मायका कीरतपुरा चित्रहाट बताया गया है। उसके परिवार में 18 वर्षीय बेटा अनिल है। इस संबंध में इंस्पेक्टर तरुण धीमान ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला देवरानी-जेठानी के बीच विवाद का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है।2
- शिकोहाबाद नगर पालिका की नेकी की दीवार में लगी आग नगर पालिका के कर्मचारियों और पड़ोसियों ने बुझाई आग1
- ❤️❤️❤️❤️1
- महापौर कामिनी राठौर जी जब वार्ड 18 की पुलिया की मरम्मत करवानी नहीं थी। तो तोड़ी क्यों?? आपके कर्मचारियों द्वारा जिस वार्ड 18 की पुलिया को मरम्मत के लिए तोड़ा और तोड़कर छोड़ दिया। देखिए अब भाजपा का मूल समर्थक वहां गिरकर अपना हाथ तुड़वा रहा है। क्या यही आपका विकास है। क्या यही स्मार्ट सिटी है। विधायक Manish Asija जी कृपया तत्काल संज्ञान ले। महापौर जी को तो दुबारा चुनाव लड़ना नहीं है। इसलिए जनता भाजपा से नाराज हो या आपसे उन पर कोई फर्क नहीं पड़ना। में विधायक Manish Asija जी आपसे अनुरोध करता हूं। अम्मा जी को खर्चा हर्जाने के साथ पुलिया की मरम्मत करवाने का कष्ट करे। MYogiAdityanath Narendra Modi Nagar Nigam Firozabad Bharatiya Janata Party (BJP) BJP Uttar Pradesh1
- "सिरसागंज में भगवान महावीर जयंती की भव्य रथयात्रा! गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़े, और श्रद्धालुओं के जयकारों से वातावरण धर्ममय हो गया। सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही। #महावीरजयंती #सिरसागंज #भव्यरथयात्रा"1
- Post by AWAZ TV UTTAR PRADESH1
- Post by Gyadeen Verma1