*शराब तस्कर का महिला पर जानलेवा हमला, घंटों थाने पर बैठाने के बाद छोड़ा, पीड़िता थाने पर ही धरने पर बैठी* *शराब तस्कर का महिला पर जानलेवा हमला, घंटों थाने पर बैठाने के बाद छोड़ा, पीड़िता थाने पर ही धरने पर बैठी* *डेहरी ऑन सोन (रोहतास)।* डेहरी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 3 पर शनिवार की रात एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। एक कुख्यात शराब तस्कर ने अपनी ही भाभी पर जानलेवा हमला कर उसे चलती रेल लाइन पर फेंकने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिस की सतर्कता से महिला की जान बच गई, लेकिन इसके बाद GRP की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। *पति से मिलने आई थी महिला* पीड़िता ने अपने लिखित आवेदन में बताया है कि उसका नाम *नौशाबा गौअरउजम, उम्र 30 वर्ष, पति मो. राशिद फैजी, ग्राम बंजारी, थाना हरिहरगंज, जिला पलामू* है। वह अपने नाराज पति से मिलने के लिए 23/08/26 को लगभग 9 बजे डेहरी स्टेशन प्लेटफार्म संख्या 3 पर आई थी। आवेदन के अनुसार, उसी दौरान उसका देवर *फैजुल रहमान* पुरानी रंजिश के कारण वहां पहुंचा और महिला पर टूट पड़ा। उसने महिला के साथ बुरी तरह मारपीट की और उसे घसीटते हुए रेल लाइन की तरफ ले जाकर पटरी पर फेंकने लगा। शोर सुनकर प्लेटफार्म पर मौजूद पुलिस जवानों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को दबोच लिया और महिला की जान बचाई। *पकड़ कर थाने में बंद, फिर छोड़ दिया - आरोप* पीड़िता का सबसे बड़ा आरोप GRP पर है। महिला का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी शराब तस्कर को पकड़ कर स्टेशन के कमरे में बंद तो किया, लेकिन घंटों थाने पर बैठाने के बाद बिना किसी कार्रवाई के उसे भगा दिया गया। न्याय न मिलने से आहत महिला राजकीय रेल थाना के सामने ही धरने पर बैठ गई। काफी हंगामे के बाद रात करीब *1:00 बजे थानाध्यक्ष ने महिला का लिखित आवेदन स्वीकार किया।* *कोर्ट से भी जमानत खारिज है आरोपी की* पीड़िता ने अपने आवेदन में आरोपी के आपराधिक इतिहास का भी जिक्र किया है। महिला ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध जिला जज औरंगाबाद (बिहार) में *अग्रिम जमानत याचिका वाद संख्या 2077/2024 दिनांक 20.02.2024 को ही खारिज हो चुकी है*, जो फैजुल रहमान के नाम से है। इसके बावजूद आरोपी खुलेआम घूम रहा है। *रोहतास से ब्यूरो चीफ- मोहम्मद इमरान अली की रिपोर्ट✍🏻* _🔴 डेहरी GRP पर बडा आरोप! आरोपी की अग्रिम जमानत पहले से ही जिला जज औरंगाबाद से खारिज है (केस नं. 2077/2024)। #DehriOnSone #GRP #CrimeNews #BiharNews

- नबीनगर रेलवे स्टेशन के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 16.5 लीटर विदेशी शराब जब्त नवीनगर थाना पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नवीनगर रेलवे स्टेशन के समीप से 16.5 लीटर विदेशी शराब जब्त की है। पुलिस को मंगलवार को गुप्त सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन के आसपास अवैध रूप से शराब की खेप पहुंचाई गई है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय के निर्देश पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए स्टेशन के आसपास सघन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान पुलिस ने मौके से कुल 16.5 लीटर विदेशी शराब बरामद कर जब्त कर लिया। हालांकि, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर मौके से फरार हो गया। पुलिस बरामद शराब को थाना लाकर मामले की जांच में जुट गई है। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय बताया कि शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। तस्करी में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा है। #AurangabadPolice #BiharPolice #NabinagarPolice #Nabinagar #LiquorSeizure #SharabTस्करी #PoliceAction #CrimeNews #BharatCrimeLiveNews1
- विलेज बलरामपुर पोस्ट पांच थाना कारागार रामपुर पंचायत और सासाराम रोहतास का एक दृश्य है आप देख सकते हैं इस वीडियो में कि हम लोग कितने मजबूर हैं इस रास्ते से जाने आने के लिए DM साहब को और ही दिया था मगर उसे पर शायद हो सकता है कार्रवाई अभी नहीं की गई है2
- गुगवाड़ा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, जटाशंकर धाम में शिवजी को अर्पित किया जल गुगवाड़ा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, जटाशंकर धाम में शिवजी को अर्पित किया जल1
- हसपुरा औरंगाबाद प्रखंड कैम्पस स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में विद्यार्थी सहयोग शिविर आयोजित किया गया हसपुरा ब्लॉक कैम्पस स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय परिसर में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें शिविर प्रभारी डीटीओ सुनंदा कुमारी, बीईओ रंजीत कुमार उपस्थित रहे1
- औरंगाबाद बाद जिले के गोह प्रखंड क्षेत्र के चर्चित दुग्धेश्वर महादेव देवकुंड धाम में श्रावण सोमवारी और अंतिम श्रावण माह में श्रद्धालुओं को दर्शन करने को लेकर बहुत भिंड़ लगी। औरंगाबाद बाद जिले के गोह प्रखंड क्षेत्र के चर्चित दुग्धेश्वर महादेव देवकुंड धाम में श्रावण सोमवारी और अंतिम श्रावण माह में श्रद्धालुओं को दर्शन करने को लेकर बहुत भिंड़ लगी। प्रशासन की बहुत अच्छी व्यवस्था देखी गई प्रशासन की व्यवस्था से श्रद्धालुओं को अच्छी तरह से दर्शन हो रहे हैं और बाजार में अच्छी भिंड़ देखी गई आयें हुए श्रद्धालुओं को पुलिस प्रशासन की ओर से लंबी कतार में लगाकर दर्शन कराया जा रहा था श्रद्धालुओं लोग ने बाबा की जयकारे लग रहे थे लोगों ने प्रशासन के प्रति खुशी जाहिर किया।1
- रफीगंज पुलिस ने बिजुलीया गांव से दो वारंटियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल रफीगंज पुलिस ने मारपीट के मामले में फरार चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिजुलिया गांव निवासी मोहन यादव (50), पिता मुसाफिर यादव और सत्येंद्र यादव (65), पिता राजदेव यादव के रूप में हुई है। रफीगंज थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि दोनों के विरुद्ध मारपीट के मामले में वारंट जारी था।1
- जिला अरवल मे लोहार का आदिवासी संघर्ष मंच के मिटींग किया गया 7654226376 कौल किजीऐ नमस्कार1
- मदनपुर कांड की आर्म्स एक्ट में अभियुक्त को 2 वर्ष की सजा, न्यायालय ने लगाया 4 हजार रुपये अर्थदंड औरंगाबाद न्यायालय ने आर्म्स एक्ट के मामले में दोषी पाए गए एक अभियुक्त को दो वर्ष कारावास एवं चार हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। न्यायालय औरंगाबाद JMFС की न्यायिक दंडाधिकारी प्रेरणा सिंह ने मदनपुर थाना कांड संख्या-327/25 में सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया। मामला आर्म्स एक्ट से संबंधित है। अभियुक्त पुकार भुइयां, पिता मेघन भुइयां, ग्राम पहाड़पुर, थाना आमस, जिला गया को न्यायालय ने दोषी करार देते हुए दो वर्ष के कारावास तथा कुल 4,000 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। न्यायालय के फैसले के बाद पुलिस ने इसे अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई में महत्वपूर्ण सफलता बताया है। मदनपुर पुलिस ने कहा कि अपराध में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध कानून के तहत प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी। #AurangabadPolice #BiharPolice #ArmsAct #CourtVerdict #MadanpurPolice #AurangabadNews #CrimeNews #PoliceAction #BharatCrimeLiveNews1