थाना मैलानी में अम्बेडकर जयंती विवाद: दो आरोपी गिरफ्तार, सरकारी हेल्मेट-डंडा बरामद रिपोर्ट: रामनिवास गुप्ता | पुलिस सूत्रों पर आधारित मैलानी, खीरी | 21 अप्रैल 2026 अम्बेडकर जयंती के अवसर पर बाकेंगज में हुए विवाद के मामले में मैलानी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने घटना में प्रकाश में आए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सरकारी हेल्मेट और डंडा बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी गोला के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक मैलानी के नेतृत्व में थाना मैलानी पुलिस टीम ने सोमवार को दोनों आरोपियों को दबोच लिया। क्या है पूरा मामला दिनांक 14.04.2026 को अम्बेडकर जयंती के दौरान बाकेंगज में विवाद हो गया था। इस संबंध में थाना मैलानी में मु0अ0स0 83/26 धारा 191(2), 191(3), 190, 326(F), 109(1), 310(2), 121(1), 132, 324(5), 61(2), 126(2) BNS व धारा 7 आपराधिक कानून संशोधन अधिनियम 1932 तथा धारा 3/4 सार्वजनिक सम्पत्ति नुकसान अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। गिरफ्तार आरोपी पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान: 1. सुशील कुमार (39 वर्ष) पुत्र लालजी प्रसाद, निवासी ग्राम महरताला, थाना मैलानी 2. अमित कुमार (22 वर्ष) पुत्र बाबूराम, निवासी ग्राम बरगदिया, थाना मैलानी बरामदगी तलाशी के दौरान सुशील कुमार के कब्जे से एक अदद सरकारी हेल्मेट तथा अमित कुमार के पास से एक अदद सरकारी डंडा बरामद हुआ। पुलिस का मानना है कि विवाद के दौरान सरकारी संपत्ति का भी नुकसान किया गया था। पुलिस टीम की कार्रवाई इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में उ0नि0 जितेन्द्र सिंह यादव, चौकी प्रभारी संसारपुर, उ0नि0 अबलीश कुमार, चौकी प्रभारी कुकरा, हे0का0 देवेन्द्र शर्मा, का0 सौरभ कुमार, का0 दीपक सोलंकी, का0 दीपक चन्द्रा, का0 रजनीकान्त, का0 शैलेन्द्र, म0का0 प्रिया शर्मा व म0का0 कामिनी शामिल रहे। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूर्ण कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। एसपी खीरी ने कहा कि जनपद में शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

- 📍 संवाददाता: आकाश सिंह (AIMA), लखीमपुर खीरी लखीमपुर खीरी के निघासन क्षेत्र के बेलराया स्थित न्यारा पेट्रोल पंप पर बड़ा मामला सामने आया है। एक वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पेट्रोल पंप पर पीपीओ (पोर्टेबल प्लास्टिक ऑयल कंटेनर) में खुलेआम पेट्रोल-डीजल भरा जा रहा है, जबकि जिले में ईंधन की किल्लत की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पेट्रोल पंप मालिक द्वारा यह कहकर आम ग्राहकों को तेल देने से मना किया जा रहा है कि “डीएम का आदेश है कि पीपीओ में पेट्रोल-डीजल न दिया जाए”, लेकिन हकीकत में नियमों को ताक पर रखकर चुनिंदा लोगों को बड़े पैमाने पर तेल उपलब्ध कराया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इन पीपीओ के जरिए ईंधन का स्टॉक जमा कर बाद में ऊंचे दामों पर दुकानों में बेचा जाता है, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं, जब बाइक सवारों ने लंबी लाइन और इस गड़बड़ी को लेकर कर्मचारियों से सवाल किया, तो उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। कर्मचारियों ने कथित तौर पर कहा—“जो करना है कर लो, ज्यादा बोलोगे तो पेट्रोल भी नहीं मिलेगा, हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।” अब बड़ा सवाल यह है कि वायरल वीडियो के सामने आने के बाद प्रशासन क्या कार्रवाई करता है या फिर यह खेल यूं ही चलता रहेगा?1
- "गौशाला के नाम पर अब पैसा तो नहीं मांगोगे ?" कान पकड़ उठक बैठक कर रहे युवक सीतापुर की एक गौशाला की कमिया उजागर करने पहुंचे थे, जहां ग्राम प्रधान अपने गुर्गों संग आ गया फिर ग्राम प्रधान इन चारों युवक की उठक बैठक करते वीडियो बनाई अब माफी मांगने वाले प्रांजल मिश्रा, हरिओम तिवारी और शिवा शुक्ला की शिकायत पर ग्राम प्रधान और उसके गुर्गों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है1
- थाना मैलानी क्षेत्र के अंतर्गत बांकेगंज पुलिस चौकी क्षेत्र में अवैध खनन का काला कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है।* *खनन माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि पिछले कई महीनों से मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्रालियां बेखौफ होकर सड़कों पर फर्राटे भर रही हैं।*1
- #लाखन_आर्मी_सम्पूर्ण_भारत #लाखन_आर्मी_राष्ट्रीय_अध्यक्ष #लाखन_आर्मी_सम्पूर्ण_भारत #लाखन_आर्मी_राष्ट्रीय_अध्यक्ष #highlight #pasi #UttarPradesh #performance1
- #लाखन_आर्मी_सम्पूर्ण_भारत #लाखन_आर्मी_राष्ट्रीय_अध्यक्ष #highlight #pasi #UttarPradesh #performance1
- संवाददाता पीयूष दीक्षित जिला लखीमपुर खीरी के विकासखंड बांकेगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत पसियापुर में मंगलवार को भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आकर तीन ग्रामीणों की झोपड़ियां पूरी तरह जलकर राख हो गईं, जिससे उनके सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोविंद पुत्र नथु लाल, मुनेश पुत्र रामविलास तथा ओमवीर पुत्र श्रीकृष्ण की झोपड़ियां आग की चपेट में आ गईं। आग लगने से छप्पर, चारपाई, बिस्तर, उपले, लकड़ी सहित दैनिक उपयोग का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। आग इतनी तेजी से फैली कि ग्रामीणों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। घटना के दौरान गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं चौकी प्रभारी संसारपुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों के अनुसार इसी स्थान पर पूर्व में भी आग लगने की घटना हो चुकी है, जिसे विद्युत तारों से निकली चिंगारी के कारण बताया गया था। इस बार भी आग लगने का संभावित कारण बिजली के तारों से चिंगारी बताया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ितों को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने तथा क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।1
- Post by News click india1
- प्रधानमंत्री Narendra Modi का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक झालमुड़ी बेचने वाले दुकानदार से बेहद सहज और आत्मीय अंदाज़ में बातचीत करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में पीएम मोदी न सिर्फ दुकानदार से हालचाल पूछते हैं, बल्कि उसके कामकाज और दिनचर्या के बारे में भी जानकारी लेते दिखाई देते हैं। इस दौरान उनका सरल व्यवहार और आम लोगों से जुड़ाव साफ झलकता है। इस मुलाकात ने लोगों का दिल जीत लिया है और सोशल मीडिया पर यूजर्स पीएम मोदी के इस जमीन से जुड़े अंदाज़ की जमकर तारीफ कर रहे हैं। 📌 खास बात: पीएम मोदी का आम लोगों से जुड़ाव फिर आया सामने साधारण दुकानदार से बातचीत का वीडियो वायरल सोशल मीडिया पर लोग कर रहे सराहना1