logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए गए एक बड़े अभियान के तहत एक आरोपी को डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सीओ निकेत पारीक के सुपरविजन में और थाना अधिकारी कश्यप सिंह राघव के निर्देशन में अंजाम दी गई। पुलिस को यह सफलता ठुकरियासर गांव के पास मिली। पकड़े गए आरोपी की पहचान रामधन पुत्र कालूराम मोटसरा, निवासी ठुकरियासर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से 12 किलो 800 ग्राम डोडा पोस्त और एक पल्सर बाइक जब्त की है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस पूरी कार्रवाई में सब इंस्पेक्टर रतनलाल, हैड कांस्टेबल झूमर मल, और कांस्टेबल पुनीत कुमार, विकाश कुमार व विजय शामिल रहे। थाना अधिकारी कश्यप सिंह ने स्पष्ट किया है कि नशे के तस्करों के खिलाफ पुलिस का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। इस छापेमारी में हैड कांस्टेबल झूमर मल व कांस्टेबल पुनीत की भूमिका अहम रही।

1 day ago
user_News 7 NETWORK
News 7 NETWORK
पत्रकार श्रीडूंगरगढ़, बीकानेर, राजस्थान•
1 day ago
0bc9cd26-538d-4f0c-88b6-4a6b8f98f0bb

श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए गए एक बड़े अभियान के तहत एक आरोपी को डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सीओ निकेत पारीक के सुपरविजन में और थाना अधिकारी कश्यप सिंह राघव के निर्देशन में अंजाम दी गई। पुलिस को यह सफलता ठुकरियासर गांव के पास मिली। पकड़े गए आरोपी की पहचान रामधन पुत्र कालूराम मोटसरा, निवासी ठुकरियासर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से 12 किलो 800 ग्राम डोडा पोस्त और एक पल्सर बाइक जब्त की है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस पूरी कार्रवाई में सब इंस्पेक्टर रतनलाल, हैड कांस्टेबल झूमर मल, और कांस्टेबल पुनीत कुमार, विकाश कुमार व विजय शामिल रहे। थाना अधिकारी कश्यप सिंह ने स्पष्ट किया है कि नशे के तस्करों के खिलाफ पुलिस का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। इस छापेमारी में हैड कांस्टेबल झूमर मल व कांस्टेबल पुनीत की भूमिका अहम रही।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • न्यूजीलैंड के ऑकलैंड शहर में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में वहां रह रहे जीवंत और ऊर्जावान भारतीय समुदाय के बीच उपस्थित होने पर अपार खुशी और उत्साह व्यक्त किया गया है। ऑकलैंड से सीधे जुड़े इस कार्यक्रम के माध्यम से वहां बसे भारतीय प्रवासियों के साथ सीधे संवाद करने और उनकी सकारात्मक ऊर्जा को बेहद करीब से महसूस करने का एक खास अवसर मिला। इस दौरान वहां के भारतीय समुदाय की सक्रियता, उनके अनोखे उत्साह और जीवंत स्वभाव की विशेष रूप से सराहना की गई है।
    1
    न्यूजीलैंड के ऑकलैंड शहर में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में वहां रह रहे जीवंत और ऊर्जावान भारतीय समुदाय के बीच उपस्थित होने पर अपार खुशी और उत्साह व्यक्त किया गया है। ऑकलैंड से सीधे जुड़े इस कार्यक्रम के माध्यम से वहां बसे भारतीय प्रवासियों के साथ सीधे संवाद करने और उनकी सकारात्मक ऊर्जा को बेहद करीब से महसूस करने का एक खास अवसर मिला। इस दौरान वहां के भारतीय समुदाय की सक्रियता, उनके अनोखे उत्साह और जीवंत स्वभाव की विशेष रूप से सराहना की गई है।
    user_कुमार राजेश चौधरी
    कुमार राजेश चौधरी
    Voice of people चूरू, चूरू, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • चूरू जिले के रतन नगर में मोरींगा श्री महाराजा प्रकृति प्रेमी नर्सरी संचालित है। इस नर्सरी से संपर्क करने के लिए 9898513641 मोबाइल नंबर उपलब्ध है।
    1
    चूरू जिले के रतन नगर में मोरींगा श्री महाराजा प्रकृति प्रेमी नर्सरी संचालित है। इस नर्सरी से संपर्क करने के लिए 9898513641 मोबाइल नंबर उपलब्ध है।
    user_विनोद कुमार मीणा
    विनोद कुमार मीणा
    Park and Garden Churu, Rajasthan•
    16 hrs ago
  • नागौर के गांधी चौक में महावीर इंटरनेशनल के स्थापना दिवसोत्सव के अवसर पर 'कपड़े की थैली-मेरी सहेली' कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। महावीर इंटरनेशनल नागौर और अहिछत्रपुर वीरा केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित यह कार्यक्रम 'सबकी सेवा सबको प्यार' के भाव से चल रहे सेवा पखवाड़े के तहत आयोजित हुआ। सचिव प्रीतम ललवानी छीमू और संयोजक रेखा सुराणा ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'प्लास्टिक मुक्त भारत स्वस्थ भारत' के मंत्र और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल के 'स्वस्थ राजस्थान स्वच्छ राजस्थान प्लास्टिक मुक्त बने राजस्थान' के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। समारोह के मुख्य अतिथि और पर्यावरण प्रेमी पद्मश्री हिम्मताराम भाम्भू ने प्लास्टिक के उपयोग को लेकर गंभीर चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि यदि प्लास्टिक की थैलियों का उपयोग बंद नहीं किया गया, तो आने वाला कल इंसान विहीन हो जाएगा, क्योंकि प्लास्टिक खेतों को बंजर बना रहा है, जानवरों का निवाला बन रहा है और इंसानों के लिए जहरीला साबित हो रहा है। उन्होंने लोगों का ध्यान इस ओर खींचा कि मजदूर और अन्य लोग अक्सर प्लास्टिक की थैली में गर्म चाय लेकर पीते हैं, जिससे वे केंसर और अन्य जानलेवा घातक बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। उन्होंने सलाह दी कि बीमारी में लाखों रुपये खर्च करने की अपेक्षा 200 रुपये का थर्मस और कपड़े की थैली का उपयोग करना बहुत अधिक लाभकारी है। कार्यक्रम की अध्यक्ष नेहा संखलेचा ने भी सभी से अपील की कि वे जब भी घर से बाहर निकलें, अपने साथ कपड़े की थैली अवश्य रखें। इस जनजागृति अभियान के तहत राज बा उ मावि गिन्नानी की छात्राओं ने स्काउट गाइड प्रभारी इंद्रा विश्नोई के सानिध्य में गांधी चौक, सदर बाजार और पंसारी बाजार में गगनभेदी नारों के साथ एक रैली निकाली। पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र संखलेचा और अध्यक्ष प्रतिनिधि पंकज नाहटा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान लगभग 2250 कपड़े की थैलियों का वितरण किया गया, जिसके भामाशाह हैदराबाद के निहालचंद समदड़िया थे। इस अवसर पर गवर्निंग कौंसिल सदस्य गौतम कोठारी, अंतर्राष्ट्रीय निदेशक अनिल बांठिया, पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र कुमार जैन, राजकुमार मच्छी, महेश चोरड़िया, राजेंद्र चोरड़िया, और मोनिका जैन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संस्था के नरेंद्र संखलेचा और मीडिया प्रभारी शिव शंकर व्यास ने कहा कि भविष्य में भी विभिन्न भामाशाहों के सहयोग से समय-समय पर थैलियों का वितरण कराने का प्रयास किया जाएगा।
    4
    नागौर के गांधी चौक में महावीर इंटरनेशनल के स्थापना दिवसोत्सव के अवसर पर 'कपड़े की थैली-मेरी सहेली' कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। महावीर इंटरनेशनल नागौर और अहिछत्रपुर वीरा केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित यह कार्यक्रम 'सबकी सेवा सबको प्यार' के भाव से चल रहे सेवा पखवाड़े के तहत आयोजित हुआ। सचिव प्रीतम ललवानी छीमू और संयोजक रेखा सुराणा ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'प्लास्टिक मुक्त भारत स्वस्थ भारत' के मंत्र और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल के 'स्वस्थ राजस्थान स्वच्छ राजस्थान प्लास्टिक मुक्त बने राजस्थान' के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।

समारोह के मुख्य अतिथि और पर्यावरण प्रेमी पद्मश्री हिम्मताराम भाम्भू ने प्लास्टिक के उपयोग को लेकर गंभीर चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि यदि प्लास्टिक की थैलियों का उपयोग बंद नहीं किया गया, तो आने वाला कल इंसान विहीन हो जाएगा, क्योंकि प्लास्टिक खेतों को बंजर बना रहा है, जानवरों का निवाला बन रहा है और इंसानों के लिए जहरीला साबित हो रहा है। उन्होंने लोगों का ध्यान इस ओर खींचा कि मजदूर और अन्य लोग अक्सर प्लास्टिक की थैली में गर्म चाय लेकर पीते हैं, जिससे वे केंसर और अन्य जानलेवा घातक बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। उन्होंने सलाह दी कि बीमारी में लाखों रुपये खर्च करने की अपेक्षा 200 रुपये का थर्मस और कपड़े की थैली का उपयोग करना बहुत अधिक लाभकारी है। कार्यक्रम की अध्यक्ष नेहा संखलेचा ने भी सभी से अपील की कि वे जब भी घर से बाहर निकलें, अपने साथ कपड़े की थैली अवश्य रखें।

इस जनजागृति अभियान के तहत राज बा उ मावि गिन्नानी की छात्राओं ने स्काउट गाइड प्रभारी इंद्रा विश्नोई के सानिध्य में गांधी चौक, सदर बाजार और पंसारी बाजार में गगनभेदी नारों के साथ एक रैली निकाली। पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र संखलेचा और अध्यक्ष प्रतिनिधि पंकज नाहटा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान लगभग 2250 कपड़े की थैलियों का वितरण किया गया, जिसके भामाशाह हैदराबाद के निहालचंद समदड़िया थे। इस अवसर पर गवर्निंग कौंसिल सदस्य गौतम कोठारी, अंतर्राष्ट्रीय निदेशक अनिल बांठिया, पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र कुमार जैन, राजकुमार मच्छी, महेश चोरड़िया, राजेंद्र चोरड़िया, और मोनिका जैन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संस्था के नरेंद्र संखलेचा और मीडिया प्रभारी शिव शंकर व्यास ने कहा कि भविष्य में भी विभिन्न भामाशाहों के सहयोग से समय-समय पर थैलियों का वितरण कराने का प्रयास किया जाएगा।
    user_प्रदीप कुमार डागा
    प्रदीप कुमार डागा
    Local News Reporter नागौर, नागौर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • राजस्थान के झुंझुनू जिले के सूरजगढ़ क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहाँ एक जवान अपने जन्मदिन के ही दिन शहीद हो गया है। सूरजगढ़ क्षेत्र के इस वीर जवान की शहादत उसी विशेष दिन पर हुई, जिस दिन उनका जन्मदिन था।
    1
    राजस्थान के झुंझुनू जिले के सूरजगढ़ क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहाँ एक जवान अपने जन्मदिन के ही दिन शहीद हो गया है। सूरजगढ़ क्षेत्र के इस वीर जवान की शहादत उसी विशेष दिन पर हुई, जिस दिन उनका जन्मदिन था।
    user_PGS INDIA NEWS
    PGS INDIA NEWS
    Court reporter झुंझुनू, झुंझुनू, राजस्थान•
    44 min ago
  • झुंझुनूं के डूण्डलोद शिक्षण संस्थान के विभिन्न विद्यालयों में शनिवार को केंद्र सरकार के 'एक पेड़ मां के नाम 3.0', राज्य सरकार के 'हरियालो राजस्थान' और संस्थान के 'इको राइज' अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। अलग-अलग विद्यालयों में अतिथियों ने पौधरोपण कर इस अभियान की शुरुआत की। देश की प्रतिष्ठित डूंडलोद गर्ल्स स्कूल, बलवंतपुरा में अभियान का आगाज करते हुए राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हर नागरिक की जिम्मेदारी है और प्रत्येक परिवार को कम से कम पांच पेड़ अवश्य लगाने चाहिए। इसी क्रम में डूंडलोद पब्लिक स्कूल डूंडलोद में अभियान की शुरुआत थनाधिकारी ताराचंद ने की। डूंडलोद पब्लिक स्कूल सोयला में संस्थान के निदेशक हेमराम शरण एवं सचिव हितेश चौधरी ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। डूंडलोद पब्लिक स्कूल झुंझुनूं में मुख्य शिक्षा अधिकारी अशोक शर्मा ने जानकारी दी कि झुंझुनूं शिक्षा विभाग को मिले 11 लाख पौधरोपण लक्ष्य का शुभारंभ भी इसी अभियान के साथ किया गया है। संस्थान सचिव बी.एल. रणवां ने बताया कि इस वर्ष भी संस्थान ने 5,000 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस अभियान के तहत विद्यार्थी, शिक्षक और कर्मचारी पौधरोपण करेंगे और अपनी मां के साथ पौधे की फोटो पोर्टल पर अपलोड करेंगे, जिसके बाद उन्हें ऑनलाइन प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ मां के सम्मान को जोड़ते हुए जनभागीदारी बढ़ाना है।
    1
    झुंझुनूं के डूण्डलोद शिक्षण संस्थान के विभिन्न विद्यालयों में शनिवार को केंद्र सरकार के 'एक पेड़ मां के नाम 3.0', राज्य सरकार के 'हरियालो राजस्थान' और संस्थान के 'इको राइज' अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। अलग-अलग विद्यालयों में अतिथियों ने पौधरोपण कर इस अभियान की शुरुआत की।

देश की प्रतिष्ठित डूंडलोद गर्ल्स स्कूल, बलवंतपुरा में अभियान का आगाज करते हुए राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हर नागरिक की जिम्मेदारी है और प्रत्येक परिवार को कम से कम पांच पेड़ अवश्य लगाने चाहिए। इसी क्रम में डूंडलोद पब्लिक स्कूल डूंडलोद में अभियान की शुरुआत थनाधिकारी ताराचंद ने की। डूंडलोद पब्लिक स्कूल सोयला में संस्थान के निदेशक हेमराम शरण एवं सचिव हितेश चौधरी ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। डूंडलोद पब्लिक स्कूल झुंझुनूं में मुख्य शिक्षा अधिकारी अशोक शर्मा ने जानकारी दी कि झुंझुनूं शिक्षा विभाग को मिले 11 लाख पौधरोपण लक्ष्य का शुभारंभ भी इसी अभियान के साथ किया गया है।

संस्थान सचिव बी.एल. रणवां ने बताया कि इस वर्ष भी संस्थान ने 5,000 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस अभियान के तहत विद्यार्थी, शिक्षक और कर्मचारी पौधरोपण करेंगे और अपनी मां के साथ पौधे की फोटो पोर्टल पर अपलोड करेंगे, जिसके बाद उन्हें ऑनलाइन प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ मां के सम्मान को जोड़ते हुए जनभागीदारी बढ़ाना है।
    user_Amit Sharma
    Amit Sharma
    पत्रकार झुंझुनू, झुंझुनू, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • बीकानेर पुलिस महकमे में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है, जिसके तहत एसपी मृदुल कच्छावा के आदेश पर सैकड़ों पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं। इस बड़े फेरबदल के जरिए कई थानों की कमान बदली गई है, जिसमें 21 इंस्पेक्टर, 22 एसआई, 65 एएसआई, 140 हेड कांस्टेबल और 269 कांस्टेबल शामिल हैं। एसपी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इन सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से अपनी नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
    1
    बीकानेर पुलिस महकमे में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है, जिसके तहत एसपी मृदुल कच्छावा के आदेश पर सैकड़ों पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं। इस बड़े फेरबदल के जरिए कई थानों की कमान बदली गई है, जिसमें 21 इंस्पेक्टर, 22 एसआई, 65 एएसआई, 140 हेड कांस्टेबल और 269 कांस्टेबल शामिल हैं। एसपी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इन सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से अपनी नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
    user_SSSO News
    SSSO News
    बीकानेर, बीकानेर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • बीकानेर के गजनेर ओवरब्रिज पर दिनदहाड़े हुई खूनी वारदात से पूरे शहर में सनसनी फैल गई है। यहाँ कैंपर गाड़ी में सवार होकर आए हथियारबंद बदमाशों ने एक कार को रुकवाया और उसमें सवार चार युवकों को बाहर निकालकर उन पर घातक हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस जानलेवा हमले में चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घायलों में चेतन सिंह उर्फ चिंटू की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, जिसके बाद पुलिस ने उनकी तलाश के लिए शहरभर में नाकाबंदी शुरू कर दी है।
    1
    बीकानेर के गजनेर ओवरब्रिज पर दिनदहाड़े हुई खूनी वारदात से पूरे शहर में सनसनी फैल गई है। यहाँ कैंपर गाड़ी में सवार होकर आए हथियारबंद बदमाशों ने एक कार को रुकवाया और उसमें सवार चार युवकों को बाहर निकालकर उन पर घातक हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

इस जानलेवा हमले में चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घायलों में चेतन सिंह उर्फ चिंटू की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, जिसके बाद पुलिस ने उनकी तलाश के लिए शहरभर में नाकाबंदी शुरू कर दी है।
    user_SSSO News
    SSSO News
    बीकानेर, बीकानेर, राजस्थान•
    32 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.