संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश हरदोई। तहसील सदर में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अनुनय झा एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने संयुक्त रूप से जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक शिकायत का निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पक्ष और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। विशेष रूप से भूमि संबंधी विवादों के निस्तारण के लिए राजस्व एवं पुलिस विभाग को आपसी समन्वय स्थापित कर संयुक्त टीम के माध्यम से मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने फरियादियों को आश्वस्त किया कि सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण
संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश हरदोई। तहसील सदर में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अनुनय झा एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने संयुक्त रूप से जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक शिकायत का निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पक्ष और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। विशेष रूप से भूमि संबंधी विवादों के निस्तारण के लिए राजस्व एवं पुलिस विभाग को आपसी समन्वय स्थापित कर संयुक्त टीम के माध्यम से मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने फरियादियों को आश्वस्त किया कि सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण
- श्रावण मास के पावन शनिवार को हरदोई जनपद के सुन्नी ग्राम स्थित मां महिषासुर मर्दिनी धाम में भगवान भोलेनाथ के दिव्य श्रृंगार एवं दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने जलाभिषेक, रुद्राभिषेक, बेलपत्र, धतूरा, भस्म एवं पुष्प अर्पित कर विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य एवं विश्व कल्याण की कामना करते हुए भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रावण मास के चलते धाम में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंच रहे हैं।3
- संडीला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हत्या के मामले में 02 अभियुक्त गिरफ्तार, 03 बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में 02 बाँस के डण्डे, अवैध शस्त्र व मृतक के 02 मोबाइल फोन बरामद अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री सुबोध गौतम की बाइट1
- Neeb hapur pandala hasnapur Bilgram hardoi (u p) ....... kripya is nali ko dekhiae yah jab se bani hai tab Se yah 5 sal Ho Gaya 5 sal se yah iski Safai nahin Hui Hai Abhi Tak is nali ka Safai karmi salon sal Tak aata nahin Hai Safai karvane ke liye3
- *जिला अस्पताल में पर्चा काउंटर पर लापरवाही, 11:30 बजे तक कर्मचारी नहीं पहुंचे, मरीजों की लगी लंबी कतार।* रिपोर्टर आलोक सिंह जागो न्यूज हरदोई। पंडित राम दयाल त्रिवेदी संयुक्त जिला चिकित्सालय हरदोई में शुक्रवार को अव्यवस्था का नजारा देखने को मिला। अस्पताल के नंबर-2 पर्चा काउंटर पर सुबह से ही मरीजों की भारी भीड़ लगी रही, लेकिन आरोप है कि करीब 11:30 बजे तक पर्चा बनाने वाले कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। इससे मरीजों और उनके परिजनों को घंटों इंतजार करना पड़ा। सबसे अधिक परेशानी छोटे-छोटे बच्चों को इलाज के लिए लेकर आए माता-पिता को उठानी पड़ी। पर्चा न बनने के कारण मरीज इधर-उधर भटकते रहे और काउंटर के सामने लंबी कतार लगी रही। मौके पर मौजूद लोगों ने खाली पड़ी कुर्सियों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसमें काउंटर पर कर्मचारी अनुपस्थित दिखाई दे रहे हैं और मरीज इंतजार करते नजर आ रहे हैं। मरीजों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि #कर्मचारी #समय पर अपनी #ड्यूटी पर नहीं आते, जिससे आम जनता को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों से मामले की जांच कर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की है।1
- हरदोई: अलग-अलग स्थानों पर पेड़ से लटके मिले दो शव, इलाके में सनसनी #हरदोई। अरवल थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दो अलग-अलग संदिग्ध आत्महत्या की घटनाओं से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। क्षेत्र में एक 18 वर्षीय युवक और एक 30 वर्षीय महिला के शव अलग-अलग पेड़ों से लटके पाए गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी (सीओ) हरपालपुर प्रवीण कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि अरवल थाना क्षेत्र के कुसुमखोर पुल के पास हैदराबाद गांव निवासी 18 वर्षीय जनवेश (पुत्र केशवराम) का शव जामुन के पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला। वहीं, इस घटनास्थल से महज 500 मीटर की दूरी पर उसी गांव की रहने वाली 30 वर्षीय सरोजनी (पत्नी खुशीराम) का शव एक बगीचे में गुलर के पेड़ से साड़ी के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय अरवल थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस के साथ आई फील्ड यूनिट की टीम ने घटनास्थल का बारीक निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए दोनों शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके।1
- दहेलिया टावर के पास दहेलिया टावर के पास पानी के टंकी के पाइप से लीक हो रहा है1
- अरवल क्षेत्र में एक युवक और महिला के शव फंदे पर लटकते मिले, सीओ प्रवीण यादव ने दी जानकारी1
- हरदोई के अरवल क्षेत्र में 500 मीटर की दूरी पर अलग-अलग फांसी पर लटके मिले प्रेमी युगल के शव हरपालपुर, हरदोई।थाना क्षेत्र के गांव हैदराबाद मजरा उमरौली जैतपुर में एक युवक और एक महिला ने गांव से करीब एक किलोमीटर के दायरे में अलग-अलग पेड़ों पर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस दुखद घटना के बाद से दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी जनवेश पुत्र केशव राम राजस्थान में मजदूरी करता था और हाल ही में गांव आया हुआ था। ग्रामीणों के अनुसार, उसका गांव की ही एक शादीशुदा महिला से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। परिजनों और ग्रामीणों ने बताया कि बीती रात लगभग 8:30 बजे महिला के देवर ने जनवेश के घर पहुँचकर इस संबंध की शिकायत की थी। इस बात से क्षुब्ध होकर जनवेश गुस्से में घर से कुसुमखोर गंगापुल की ओर निकल गया। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अगली सुबह जब गांव के किसान खेतों की ओर गए, तो उन्होंने जामुन के पेड़ पर चारपाई के बान के सहारे जनवेश का शव लटका देखा। पेड़ के नीचे उसकी चप्पलें रखी थीं और जेब में मोबाइल मौजूद था। ग्रामीण अभी इस घटना से स्तब्ध ही थे कि करीब एक किलोमीटर दूर गूलर के पेड़ से साड़ी के फंदे पर उस सरोजनी पत्नी खुशीराम का शव भी लटका मिला। ग्रामीणों के अनुसार, मृतका की शादी 15 वर्ष पूर्व हुई थी और उसका मायका भी इसी गांव में था। मृतका का पति किसी काम से कानपुर गया था। वहीं मृतक जनवेश तीन भाइयों और एक बहन में तीसरे नंबर पर था तथा अविवाहित था। मृतका घटना की सूचना मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक,हरपालपुर प्रवीण कुमार यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और स्थिति का जायजा लिया। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।3