सांवलिया सेठ के भंडार से निकले 17 करोड 62 लाख 24 हजार 500 रुपए, दूसरे चरण की गणना का हुआ समापन सांवलियाजी- मेवाड़ के सुप्रसिद्ध कृष्णधाम सांवलियाजी में भगवान श्री सांवलिया सेठ के भंडार से निकले 17 करोड़ 62 लाख 24 हजार 500 रुपए। ज्ञात हो की प्रतिमाह कृष्णपक्ष की चतुर्दशी को भगवान श्री सांवलिया सेठ के दो दिवसीय मासिक मेले के पहले दिन ठाकुरजी का भंडार खोला गया था। गुरुवार को पहले चरण की गणना में ठाकुरजी के भंडार से 11 करोड 11 लाख रुपए की राशि प्राप्त हुई थी। शेष बची राशि की गणना शनिवार को दूसरे चरण के रुप में की गई। शनिवार को 06 करोड़ 51 लाख 24 हजार 500 रुपए की राशि प्राप्त हुई। दोनों चरणों की गणना करने के बाद ठाकुरजी के भंडार से अब तक कुल 17 करोड 62 लाख 24 हजार 500 रुपए की राशि प्राप्त हुई। मंदिर बोर्ड के अध्यक्ष हजारीदास वैष्णव, बोर्ड सदस्य किशनलाल अहीर, रामलाल गुर्जर, हरिराम गाडरी, पवन कुमार, नायब तहसीलदार व प्रशासनिक अधिकारी प्रथम शिवशंकर पारीक, प्रशासनिक अधिकारी द्वितीय व लेखाकार राजेंद्र सिंह, संपदा व गौशाला प्रभारी भेरुगिरी गोस्वामी, सुरक्षा प्रभारी गुलाब सिंह सहित मंदिर मंडल के अधिकारी, कर्मचारी व क्षेत्रीय बैंकों के कर्मचारियों की मौजूदगी में बड़ी सुरक्षा के बीच ठाकुरजी के भंडार से प्राप्त राशि की गणना की गई। साथ ही ठाकुरजी के भंडार से प्राप्त सोना तथा चांदी का वजन करना भी शेष रहा। इधर मंदिर मंडल भेंटकक्ष कार्यालय में नगद व मनीआर्डर के रूप में प्राप्त राशि की गणना तथा भेंट स्वरूप प्राप्त सोना तथा चांदी का वजन करना भी शेष रहा।
सांवलिया सेठ के भंडार से निकले 17 करोड 62 लाख 24 हजार 500 रुपए, दूसरे चरण की गणना का हुआ समापन सांवलियाजी- मेवाड़ के सुप्रसिद्ध कृष्णधाम सांवलियाजी में भगवान श्री सांवलिया सेठ के भंडार से निकले 17 करोड़ 62 लाख 24 हजार 500 रुपए। ज्ञात हो की प्रतिमाह कृष्णपक्ष की चतुर्दशी को भगवान श्री सांवलिया सेठ के दो दिवसीय मासिक मेले के पहले दिन ठाकुरजी का भंडार खोला गया था। गुरुवार को पहले चरण की गणना में ठाकुरजी के भंडार से 11 करोड 11 लाख रुपए की राशि प्राप्त हुई थी। शेष बची राशि की गणना शनिवार को दूसरे चरण के रुप में की गई। शनिवार को 06 करोड़ 51 लाख 24 हजार 500 रुपए की राशि प्राप्त हुई। दोनों चरणों की गणना करने के बाद ठाकुरजी के भंडार से अब
तक कुल 17 करोड 62 लाख 24 हजार 500 रुपए की राशि प्राप्त हुई। मंदिर बोर्ड के अध्यक्ष हजारीदास वैष्णव, बोर्ड सदस्य किशनलाल अहीर, रामलाल गुर्जर, हरिराम गाडरी, पवन कुमार, नायब तहसीलदार व प्रशासनिक अधिकारी प्रथम शिवशंकर पारीक, प्रशासनिक अधिकारी द्वितीय व लेखाकार राजेंद्र सिंह, संपदा व गौशाला प्रभारी भेरुगिरी गोस्वामी, सुरक्षा प्रभारी गुलाब सिंह सहित मंदिर मंडल के अधिकारी, कर्मचारी व क्षेत्रीय बैंकों के कर्मचारियों की मौजूदगी में बड़ी सुरक्षा के बीच ठाकुरजी के भंडार से प्राप्त राशि की गणना की गई। साथ ही ठाकुरजी के भंडार से प्राप्त सोना तथा चांदी का वजन करना भी शेष रहा। इधर मंदिर मंडल भेंटकक्ष कार्यालय में नगद व मनीआर्डर के रूप में प्राप्त राशि की गणना तथा भेंट स्वरूप प्राप्त सोना तथा चांदी का वजन करना भी शेष रहा।
- premanand ji maharaj1
- Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS1
- प्रस्तुत हैं अब तक की देश और दुनियां की महत्वपूर्ण खबरें। news update के लिए आप हमें Follow 🎉 करें। और जानकारी पसंद आई है तो लाइक, शेयर और कमेंट करें। मिलते हैं अगली news update के साथ। आज की ताजा न्यूज अपडेट नदबई भरतपुर से लाइव।1
- 📰 खबर | जयपुर गोपालपुरा पुलिया के नीचे लगी आग, कचरे के ढेर बने खतरा गोपालपुरा पुलिया के नीचे आज अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिया के नीचे जमा कचरे में आग भड़कने से आसपास धुआं फैल गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों के अनुसार, लंबे समय से यहां कचरे का ढेर लगा हुआ था और इसे लोगों ने डस्टबिन बना रखा था। आशंका जताई जा रही है कि किसी की लापरवाही—जैसे जलती बीड़ी-सिगरेट फेंकने या जानबूझकर आग लगाने—के कारण यह घटना हुई। इस तरह की घटनाएं शहर की सफाई व्यवस्था और नागरिकों की लापरवाही दोनों पर सवाल खड़े करती हैं। समय रहते अगर कचरे की सही व्यवस्था नहीं की गई, तो ऐसे हादसे आगे भी हो सकते हैं। #Jaipur #FireIncident #Gopalpura #CleanCity #VkNewsRajasthan1
- Post by Kotputli-Behror Breaking Live1
- खैरथल-तिजारा, 19 अप्रैल। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नरवास क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की समस्या का समाधान मात्र दो दिन में कर दिया। 16 अप्रैल को ग्राम पंचायत बीलाहेड़ी में आयोजित रात्रि चौपाल के दौरान नरवास क्षेत्र के निवासियों ने जिला कलेक्टर खैरथल-तिजारा अतुल प्रकाश के समक्ष पेयजल आपूर्ति में व्यवधान की शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर जिला कलेक्टर ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग को निर्देश दिए। जिस पर विभाग ने प्रकरण को सहायक अभियंता, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, उपखण्ड कोटकासिम को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा। अधिशासी अभियंता जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग धर्मेंद्र यादव ने बताया कि नरवास जल योजना के अंतर्गत 18 अप्रैल को विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान मौके पर नवीन 15 एच.पी. पंपसेट सहित आवश्यक सामग्री स्थापित कर जलापूर्ति व्यवस्था को पुनः सुचारु किया गया। उन्होंने बताया कि तेजी से की गई इस कार्रवाई के चलते केवल दो दिनों में ही समस्या का समाधान सुनिश्चित किया गया। वर्तमान में नरवास क्षेत्र में नियमित और पर्याप्त पेयजल आपूर्ति बहाल हो चुकी है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने बताया कि आमजन को निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराने के लिए विभाग निरंतर प्रयासरत है।1
- आज के पंचांग संबंधी संपूर्ण जानकारी, आज के व्रत, महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में जानें। जानकारी पसंद आई है तो लाइक शेयर और कमेंट जरुर करें।1
- 🚨 दर्दनाक हादसा 🚨 📍 बांदीकुई (दौसा) वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आई महिला टीचर की मौत दौसा जिले के बांदीकुई क्षेत्र में एक हृदय विदारक हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार एक महिला टीचर की वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला किशनगढ़ में पोस्टेड थी और हादसे के समय रेलवे प्लेटफॉर्म पार कर रही थी। इसी दौरान वह मोबाइल पर बात करने में व्यस्त थी, तभी तेज रफ्तार ट्रेन आ गई और वह उसकी चपेट में आ गई। ⚠️ यह हादसा एक बार फिर सावधानी की जरूरत को दर्शाता है— रेलवे ट्रैक पार करते समय सतर्क रहें, मोबाइल का उपयोग न करें। #bandikui #dausa #RajasthanNews #TrainAccident #VandeBharat #VkNewsRajasthan1
- Post by Pragti News1