पार्षदों का कथित तौर पर हाथ में गंगाजल लेकर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाला वीडियो वायरल होने के बाद जिले का राजनीतिक पारा गरमा गया भ्रष्टाचार और शहीदों के अपमान के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा , आंदोलन की चेतावनी शाहजहांपुर। पार्षदों का कथित तौर पर हाथ में गंगाजल लेकर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाला वीडियो वायरल होने के बाद जिले का राजनीतिक पारा गरमा गया है। इस पूरे मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी ने नगर निगम प्रशासन और संबंधित पार्षदों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने इस मामले पर नाराजगी जताते हुए इसकी कड़ी निंदा की है। उन्होंने कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल (शिष्टमंडल) के साथ नगर मजिस्ट्रेट से मुलाकात की और जिलाधिकारी को संबोधित एक मांग पत्र सौंपकर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।शहीदों की नगरी की छवि धूमिल होने का आरोपजिलाधिकारी को सौंपे गए मांग पत्र में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि विगत दिनों सोशल मीडिया पर नगर निगम के पार्षदों का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वे हाथ में गंगाजल लेकर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने की कसम खाते दिखाई दे रहे हैं।इसके साथ ही, कांग्रेस ने कुछ महीने पहले नगर निगम कार्यालय परिसर में स्थित अमर शहीदों की प्रतिमाओं को बुलडोजर से हटाए जाने (बुलडोज करने) के कृत्य का मुद्दा एक बार फिर पुरजोर तरीके से उठाया। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि इन दोनों शर्मनाक घटनाक्रमों के कारण न केवल देश में, बल्कि पूरे विश्व में शहीदों की नगरी के रूप में विख्यात शाहजहांपुर की छवि को भारी ठेस पहुंची है।शहर की बदहाली और दिखावे के विकास पर उठाए सवालकांग्रेस जिलाध्यक्ष ने नगर निगम प्रशासन को घेरते हुए कहा कि आज पूरा शहर विकराल रूप से जनता की मूलभूत समस्याओं से जूझ रहा है। विकास के नाम पर केवल खानापूर्ति और दिखावा किया जा रहा है, जबकि धरातल पर कोई काम नजर नहीं आ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इन दोनों मामलों में संलिप्त लोगों पर शीघ्र ही कड़ी कार्रवाई नहीं की गई, तो कांग्रेस कार्यकर्ता नगर निगम के खिलाफ बड़ा आंदोलन शुरू करने के लिए बाध्य होंगे। नि० प्रदेश सचिव अनूप वर्मा, पीसीसी सदस्य गौरव त्रिपाठी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष रामजी अवस्थी, एनएसयूआई अध्यक्ष रफ़ी उल हसन, अल्पसंख्यक कांग्रेस जिलाध्यक्ष सईद अंसारी और युवा नेता शाश्वत मिश्रा सहित कई अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- ***जनपद में दूध में डिटर्जेंट! 30 लीटर नकली दूध बरामद** शाहजहांपुर/तिलहर। गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के कन्हानी नगला देहात माली में खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में नकली दूध बनाने के गोरखधंधे का खुलासा हुआ। टीम ने मौके से करीब 30 लीटर मिलावटी दूध बरामद किया, जिससे खोया तैयार किया जा रहा था। छापेमारी में रिफाइंड सोयाबीन तेल, तरल डिटर्जेंट और अज्ञात रसायन भी मिले। विभाग ने सभी संदिग्ध पदार्थों के नमूने सील कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे, जबकि मिलावटी दूध और खोया मौके पर नष्ट करा दिया गया। पूछताछ में आरोपी मुन्नालाल पुत्र राम भरोसे ने कथित तौर पर कई वर्षों से मिलावटी दूध तैयार करने और प्रतिदिन 50 से 60 लीटर दूध बनाने की बात स्वीकार की। आरोप है कि यह दूध आसपास के दूध में मिलाकर बरेली के फतेहगंज स्थित सृजनी दुग्ध केंद्र को भेजा जाता था। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे पुलिस हिरासत में लिया गया है। बरेली के संबंधित अधिकारियों को भी सूचना दी गई है। हथौड़ा बुजुर्ग स्थित मामा स्वीट्स से पेड़े का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।1
- ₹5 हजार का इनामी शातिर अपराधी गिरफ्तार, ज्वैलरी दुकान में चोरी के मामले में था वांछित #Shahjahanpur #ShahjahanpurPolice #TilharPolice #SOG #CrimeNews #PoliceAction #इनामीअपराधी #शाहजहांपुर #तिलहर #चोरी #ज्वैलरीचोरी #CrimeNewsUP #UPPolice #PK24NEWS ₹5 हजार का इनामी शातिर अपराधी गिरफ्तार, ज्वैलरी दुकान में चोरी के मामले में था वांछित #Shahjahanpur #ShahjahanpurPolice #TilharPolice #SOG #CrimeNews #PoliceAction #इनामीअपराधी #शाहजहांपुर #तिलहर #चोरी #ज्वैलरीचोरी #CrimeNewsUP #UPPolice #PK24NEWS1
- हेलमेट जागरूकता कार्यक्रम सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और लोगों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करने के लिए रानी लक्ष्मीबाई विंग ने आयोजित किए हेलमेट जागरूकता कार्यक्रम सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और लोगों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करने के लिए रानी लक्ष्मीबाई विंग ने आयोजित किए ।मुख्य उद्देश्यजीवन की सुरक्षा: दुर्घटना के दौरान सिर की गंभीर चोटों और मौत के जोखिम को कम करना।नियमों का पालन: लोगों को केवल पुलिस के चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनने की आदत डालने के लिए जागरूक करना।समुदाय की भागीदारी: रैलियों, नुक्कड़ नाटक, और विशेष अभियानों के माध्यम से समाज में सड़क सुरक्षा का संदेश फैलाना।1
- शाहजहाँपुर में शांति और भाईचारे के संदेश के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी शाहजहाँपुर। 12 रबीउल अव्वल के मौके पर शाहजहाँपुर के मोहल्ला जिया खेल स्थित मेहमान शाह से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव फ़रीद अली खाँ नूर अहमद एवं तथा समाजसेवी मेहंदी हसन खाँ की सरपरस्ती में निकाला गया। जुलूस निर्धारित मार्ग से होता हुआ गर्रा फाटक, चारखम्बा और किला पहुंचा, जहां जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की और शहर की गंगा-जमुनी तहजीब एवं आपसी भाईचारे का संदेश दिया। जुलूस के दौरान आयोजकों की ओर से कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रजनीश गुप्ता का अंगवस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया गया। वहीं समाजसेवी मेहंदी हसन खाँ ने भाजपा पार्षद दिवाकर मिश्रा और संजय वर्मा का भी अंगवस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया। इस अवसर पर मौजूद लोगों ने देशवासियों से आपसी सौहार्द, भाईचारे और शांति बनाए रखने की अपील की। जुलूस के दौरान अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव फरीद अली खाँ, समाजसेवी मेहंदी हसन खाँ, मेहमान शाह दरगाह के गद्दीनशीन बब्बू मियां, नूर अहमद साहब, आसिफ मौलाना, वाफिर रजा मौलाना, ताहिर खाँ सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न होने पर आयोजकों ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।1
- कच्चे धागों से बनी पक्की डोर है राखी प्यार और मीठी शरारतों की होर है राखी भाई की लंबी उम्र की दुआ है राखी बहनों के पवित्र प्यार की दुआ है राखी रक्षाबंधन की ढेर सारी बधाइयाँ 🙏🏻🎉 निवेदक : कुंवर जयेश प्रसाद पूर्व एमएलसी 135 शाहजहांपुर विधानसभा उ प्र !1
- *थाना खुदागंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मकरन्दापुर में ग्राम समाज की भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में मारपीट की घटना व पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के सम्बन्ध मे श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदया की बाइट।*1
- jodo mein Dard ke liye gharelu upay like karo share karo follow karo1
- पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार शाहजहांपुर। थाना रामचंद्र मिशन पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार शाहजहांपुर। थाना रामचंद्र मिशन पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे 30 वर्षीय अभियुक्त राजकुमार पुत्र बांके निवासी मोहल्ला रेती को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त को 26 अगस्त को सुबह करीब 10:50 बजे उसके घर से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, 23 अगस्त को एक महिला की तहरीर पर मु.अ.सं. 161/26 धारा 74, 351(3) बीएनएस और 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत राजकुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। तहरीर में आरोप लगाया गया था कि अभियुक्त करीब एक माह से पीड़िता की पुत्री को मोबाइल दिखाने के बहाने अपने साथ ले जाता था और उसके साथ छेड़छाड़ करता था। आरोप है कि 17 अगस्त को भी घिसा महल के पास बने बंगर के निकट उसके साथ छेड़छाड़ की गई। घटना किसी को बताने पर अभियुक्त ने पीड़िता और उसके पिता को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। मुकदमे की विवेचना के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को उसके मकान से गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार और कांस्टेबल सहदेव कुमार, थाना रामचंद्र मिशन शामिल रहे।1