पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या शव नाले में फेंका जनपद मुज़फ्फरनगर में दो दिन पूर्व थानाक्षेत्र नई मण्डी के सरवट फाटक के पास नाले मे एक अज्ञात शव मिला था। शव की पहचान संजीव उर्फ जीवन पुत्र बलवीर निवासी हरिनगर थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर उम्र करीब 30 वर्ष के रूप मे हुई थी। मृतक के परिजन से प्राप्त तहरीर के आधार पर तत्काल थाना नई मण्डी पर मुकदमा दर्ज किया गया। घटना के सफल अनावरण हेतु 04 टीमो का गठन किया गया था। गठित टीम द्वारा आज घटना का सफल अनावरण करते हुए प्रकाश में आये 01 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता को 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार किया गया हैं। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। *गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-* *1.* सादिक पुत्र असगर निवासी ग्राम हरसौली थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर। *2.* सोनिया पत्नी स्व0 रोहित व पुत्री अनिल निवासी ग्राम हरसौली थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर। पूछताछ में अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि मृतक जीवन के अभियुक्ता सोनिया से लगभग 12 वर्षों से सम्बन्ध थे। अभियुक्ता सोनिया के मामा हरिनगर, पुरकाजी में रहते हैं, जिस कारण उसका वहां नियमित आना-जाना था। इसी दौरान सोनिया के अपने पड़ोसी हरसौली निवासी सादिक से भी सम्बन्ध हो गए। सादिक को यह स्वीकार नहीं था कि सोनिया, जीवन से मिलती रहे, जबकि जीवन सोनिया को छोड़ना नहीं चाहता था। इसी कारण सादिक ने सोनिया के साथ मिलकर जीवन की हत्या की साजिश रची। साजिश के तहत अभियुक्त सादिक ने थाना क्षेत्र नई मंडी में किराये पर एक मकान लिया तथा दिनांक 31.01.2026 की रात्रि को सोनिया ने फोन कर जीवन को बुलाया। जीवन सोनिया से बात करते हुए सरवट फाटक के पास पहुँचा, उस समय उसके साथ उसके गांव का ही दीपक भी था। सोनिया जीवन को लेने गली के बाहर आई और उसे अकेले चलने के लिए कहा। जीवन, दीपक को गली के बाहर छोड़कर सोनिया के साथ चला गया। कमरे में पहुँचने पर योजना के अनुसार जब जीवन और सोनिया आपस में सम्बन्ध बना रहे थे, तभी सादिक पीछे से आया और जीवन के गले में रस्सी डालकर उसका गला घोंट दिया। सोनिया ने उसके हाथ पकड़ लिए और दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों ने शव को कपड़े में बाँधकर गली के बाहर नाले में फेंक दिया तथा अपना सामान लेकर मौके से फरार हो गए।
पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या शव नाले में फेंका जनपद मुज़फ्फरनगर में दो दिन पूर्व थानाक्षेत्र नई मण्डी के सरवट फाटक के पास नाले मे एक अज्ञात शव मिला था। शव की पहचान संजीव उर्फ जीवन पुत्र बलवीर निवासी हरिनगर थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर उम्र करीब 30 वर्ष के रूप मे हुई थी। मृतक के परिजन से प्राप्त तहरीर के आधार पर तत्काल थाना नई मण्डी पर मुकदमा दर्ज किया गया। घटना के सफल अनावरण हेतु 04 टीमो का गठन किया गया था। गठित टीम द्वारा आज घटना का सफल अनावरण करते हुए प्रकाश में आये 01 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता को 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार किया गया हैं। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। *गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-* *1.* सादिक पुत्र असगर निवासी ग्राम हरसौली थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर। *2.* सोनिया पत्नी स्व0 रोहित व पुत्री अनिल निवासी ग्राम हरसौली थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर। पूछताछ में अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि मृतक जीवन के अभियुक्ता सोनिया से लगभग 12 वर्षों से सम्बन्ध थे। अभियुक्ता सोनिया के मामा हरिनगर, पुरकाजी में रहते हैं, जिस कारण उसका वहां नियमित आना-जाना था। इसी दौरान सोनिया
के अपने पड़ोसी हरसौली निवासी सादिक से भी सम्बन्ध हो गए। सादिक को यह स्वीकार नहीं था कि सोनिया, जीवन से मिलती रहे, जबकि जीवन सोनिया को छोड़ना नहीं चाहता था। इसी कारण सादिक ने सोनिया के साथ मिलकर जीवन की हत्या की साजिश रची। साजिश के तहत अभियुक्त सादिक ने थाना क्षेत्र नई मंडी में किराये पर एक मकान लिया तथा दिनांक 31.01.2026 की रात्रि को सोनिया ने फोन कर जीवन को बुलाया। जीवन सोनिया से बात करते हुए सरवट फाटक के पास पहुँचा, उस समय उसके साथ उसके गांव का ही दीपक भी था। सोनिया जीवन को लेने गली के बाहर आई और उसे अकेले चलने के लिए कहा। जीवन, दीपक को गली के बाहर छोड़कर सोनिया के साथ चला गया। कमरे में पहुँचने पर योजना के अनुसार जब जीवन और सोनिया आपस में सम्बन्ध बना रहे थे, तभी सादिक पीछे से आया और जीवन के गले में रस्सी डालकर उसका गला घोंट दिया। सोनिया ने उसके हाथ पकड़ लिए और दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों ने शव को कपड़े में बाँधकर गली के बाहर नाले में फेंक दिया तथा अपना सामान लेकर मौके से फरार हो गए।
- मुज़फ्फरनगर नगरपालिका परिषद में सफाई कर्मचारी संघ का कार्यकाल दो वर्षों का होता है हर दो वर्ष के बाद समय से सफाई कर्मचारी संघ के चुनाव होते चले आ रहे है। जिससे सफाई कर्मचारियों के हितो की रक्षा की जाती है तथा समाज के सबसे निचले पायदान पर स्थित सफाई कर्मचारी वर्ग का समय से वेतन व अन्य लाभ व इनकी समस्याओं का निराकरण सफाई कर्मचारी संघ करता चला आ रहा हैं। परन्तु वर्तमान में पालिका प्रशासन चुनाव की घोषणा नहीं कर रहा है व कई सफाई कर्मचारी संगठनों के द्वारा लगातार अध्यक्षा व अधिशासी अधिकारी से चुनाव कराने की मांग की गयी लेकिन इन्होने अब तक इस पर कोई निर्णय नहीं लिया है। ये दलित समाज के साथ घोर अन्याय है कि इनकी आवाज को दबा दिया जाये क्योंकि सफाईकर्मी वर्ग में अधिकतर दलित (वाल्मीकि) समाज के लोग ही कार्य कर रहे है। संविदा के मृतक आश्रितो को अब तक ठेके में समायोजित नही किया गया है अतः अतिशीघ्र मृतक आश्रितो को ठेके में समायोजित किया जाये। ठेका सफाई कर्मियों की दिसम्बर व जनवरी माह का वेतन घोटाला सबके सामने आ चुका है अतः ठेका कर्मचारियों के पी०एफ० का भुगतान अतिशीघ्र किराया जाये। अन्यथा सफाई कर्मचारी आन्दोलन को मजबूर होंगे। अतः दलित समाज के साथ इस तरह का अन्याय बंद हो व इनकों इनका संवैधानिक हक मिले इसलिए आपसे आशा है कि आप हमें यह हक जल्दी ही दिलवायेगें।1
- महिला वकील समेत 3 को टोल कर्मियों ने पीटा, VIDEO:सोनभद्र में पीड़ित दरवाजे पर लात मारकर भिड़ गई; 2 अरेस्ट। सोनभद्र में महिला वकील और उनके तीन साथियों को टोल कर्मियों ने जमकर पीटा। इससे महिला वकील और उनके साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। एक महिला की हालत गंभीर है।मारपीट का VIDEO भी सामने आया है। जिसमें टोल कर्मी लात-घूंसों से पिटाई करते नजर आ रहे हैं। जबकि लाल साड़ी में महिला वकील बीच-बचाव करती दिखीं। इसके बाद वह टोल बूथ के दरवाजे पर लात मारकर भिड़ गईं।1
- मुजफ्फरनगर थाना सिविल लाइन क्षेत्र के जानसठ पुल के निचे कबाडी की दुकान में लगी भयंकर आग. फायर ब्रिगेड की टीम मौक़े पर आग बुझाने मे जुटी1
- Post by सरताज अहमद पत्रकार1
- कोटद्वार के दीपक के समर्थन में उतरे ओवैसीहै कोटद्वार निवासी दीपक द्वारा दिखाए गए इंसानियत के जज़्बे को लेकर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने समर्थन जताया है। ओवैसी ने कहा कि ऐसे लोग समाज में भाईचारे और मानवता की असली मिसाल हैं। उन्होंने दीपक की सराहना करते हुए कहा कि धर्म से ऊपर इंसानियत होती है। ओवैसी के बयान के बाद दीपक का यह कदम सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है1
- मुजफ्फरनगर कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार व राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने संयुक्त रूप से टाउन हॉल में रविदास जयंती के मौके पर शोभायात्रा का फीता काटकर शुभारंभ किया1
- पेपर मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल सुधारो का दिया भरोसा 15 मार्च के बाद दोबारा होगी मीटिंग1
- जनपद मुजफ्फरनगर से बड़ी खबर सुनार की दुकान से चोरी की घटना को दिया अंजाम हाथ से छीन कर भाग गया अंगूठी पुलिस जांच में जुटी1
- Post by सरताज अहमद पत्रकार1