पत्रकार परिवार पर दबंगों का हमला, घर में घुसकर की बेरहमी से मारपीट; मोबाइल छीनकर सबूत मिटाने का आरोप...... पुलिस अधीक्षक से शिकायत सूरजपुर। सूरजपुर जिले के खड़गवा कला गांव में एक पत्रकार के परिवार पर दबंगों द्वारा घर में घुसकर मारपीट करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता तारा चक्रधारी, पति वीरेंद्र कुमार ने पुलिस अधीक्षक से लिखित शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है और पत्रकार संगठनों ने भी मामले को गंभीर बताया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जमीन संबंधी विवाद में 20 फरवरी 2026 की शाम करीब 5:30 बजे अर्जुन, राजकुमार, बुधनी एवं आशा नामक व्यक्ति पीड़िता के घर के पास पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। तारा चक्रधारी ने इसकी सूचना तत्काल खड़गवा चौकी में दी, लेकिन आरोप है कि अब तक शिकायत की कोई पावती नहीं दी गई और न ही कोई ठोस कार्रवाई की गई। इसके अगले ही दिन 21 फरवरी 2026 को सुबह करीब 10 बजे आरोपियों ने दोबारा घर पहुंचकर उत्पात मचाया। इस बार उनके साथ सूर्यबली, रमेश और कौशल्या भी शामिल थे। आरोप है कि सभी ने मिलकर तारा चक्रधारी और उनके पति के साथ लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट की। पीड़िता के हाथ, पैर और जांघ में गंभीर चोटें आई हैं। मारपीट के दौरान उनके बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया गया और कपड़े भी फाड़ दिए गए। बीच-बचाव करने आए उनके पति वीरेंद्र कुमार को भी आरोपियों ने नहीं बख्शा और उनके साथ भी मारपीट की गई। सबसे गंभीर आरोप यह है कि घटना के दौरान आरोपियों ने पीड़िता का मोबाइल फोन छीन लिया और उसे रीसेट कर दिया, जिससे उसमें मौजूद वीडियो फुटेज और महत्वपूर्ण दस्तावेज नष्ट हो गए। इससे साफ संकेत मिलते हैं कि आरोपी सबूत मिटाने की कोशिश कर रहे थे। पीड़िता ने 23 फरवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक सूरजपुर को लिखित आवेदन सौंपकर निष्पक्ष जांच और आरोपियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस मामले ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन इस गंभीर प्रकरण में कितनी तत्परता दिखाता है और पीड़ित परिवार को न्याय कब तक मिलता है।

- हेडलाइन: आमाडाड में कब थमेगा मौतों का सिलसिला @AnuppurPolice मामले की जांच में जुटी। #MadhyaPradesh #RoadSafety #Accident #AnuppurNews #Amadad #Anuppur #RoadAccident #Justice #MiningTrucks #Administration #AccidentNews1
- बलरामपुर जिले के कुसमी एसडीएम करुण डहरिया पर हँसपुर निवासी एक ग्रामीण की पीट-पीटकर हत्या के आरोप के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। सामाजिक कार्यकर्ता सोमनाथ भगत ने मंगलवार को डीजीपी, सरगुजा आईजी और बलरामपुर एसपी को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। उनका आरोप है कि घटना में थानेदार, नायब तहसीलदार और एसडीएम के अंगरक्षक भी शामिल थे, जिन्हें बचाने का प्रयास किया जा रहा है। वीओ-1ज्ञापन में सोमनाथ भगत ने कहा कि यह घटना गंभीर है और मानवाधिकारों का उल्लंघन है। उन्होंने मांग की कि एसडीएम करुण डहरिया के साथ-साथ इस पूरे घटनाक्रम में शामिल अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की भी निष्पक्ष जांच हो और दोषी पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। ज्ञापन में बाक्साइट तस्कर राहुल जायसवाल की संदिग्ध भूमिका और जब्त ट्रक के फरार चालक की गिरफ्तारी न होने पर भी सवाल उठाए गए हैं। उन्होंने पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय, उचित मुआवजा और पारदर्शी जांच की मांग करते हुए चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा।1
- ज़िला कांग्रेस कमेटी कोरबा ने केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा योजना मे किये गये बदलाव के विरोध मे कोसाबड़ी से कलेक्ट्रटे कार्यालय ज्ञापन सौपने पहुचे. कांग्रेस का कहना है की मनरेगा मे बदलाव ना किया जाये. मनरेगा योजना को उसके मूल स्वरूप मे ही रहने दिया जाए। कांग्रेस के कार्यकर्ता व नेता बड़ी संख्या मे कोसाबाड़ी से कलेक्टरेट कार्यालय पहुचे । सुरक्षा की दृस्टि से पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के इंतजाम किये गए थे बड़ी संख्या मे पुलिस बल तैनात रही व बेरीकेटिंग किया गया था । ज्ञापन सौपने के लिए सांसद ज्योत्सना महंत पूर्व कैबिनेट मंत्री जय सिंह अग्रवाल सहित बड़ी संख्या मे कांग्रेस के पदद्धिकारी व यूथ कोंग्रेस के कार्यकर्ता पहुचे।1
- Post by क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ1
- कैमरे में कैद धमकी! ओडिशा से आए पिता-पुत्र पर दुकानदार को जान से मारने की धमकी का आरोप | Viral Video1
- इत्र, फूलों, से खेली गई होली श्री राधा कृष्ण मंदिर रेणुकूट ,चैनल को आप भी सब्सक्राइब कर लीजिए1
- संविधान अभी जिंदा है साथियों आदिवासियों के ऊपर अन्याचार नहीं होने दुंगा नेताओं का तानाशाही नहीं चलेगी1
- हेडलाइन: आमाडाड में कब थमेगा मौतों का सिलसिला @AnuppurPolice मामले की जांच में जुटी। #MadhyaPradesh #RoadSafety #Accident #AnuppurNews #Amadad #Anuppur #RoadAccident #Justice #MiningTrucks #Administration #AccidentNews1
- यादव की लव स्टोरी को रोक लगाने की कर रहे मांग, रोक नहीं तो उग्र आंदोलन करने की दे रही चेतावनी...1