बिहार बांका -व्यवहार न्यायालय में 14 मार्च को होने वाली वर्ष की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आज 12 मार्च को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्य भूषण आर्य ने प्रेस वार्ता कर लोक अदालत की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बार अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन के लिए कुल 11 बेंच का गठन किया गया है। इन बेंचों में अलग-अलग न्यायिक पदाधिकारियों की अध्यक्षता में आपराधिक सुलहनीय वाद, पारिवारिक वाद, सिविल वाद, बिजली, बैंक, मोटर व्हीकल और ट्रैफिक चालान से जुड़े मामलों का सुलह-समझौते के आधार पर निपटारा किया जाएगा। प्रधान जिला जज ने बताया कि लोक अदालत के लिए अब तक 4300 से अधिक पक्षकारों को नोटिस तामिला कराया जा चुका है। जिन लोगों के मामले न्यायालय में लंबित हैं और उन्हें नोटिस नहीं मिला है, वे भी 14 मार्च को न्यायालय परिसर में उपस्थित होकर आपसी समझौते के आधार पर अपने मामले का निबटारा करा सकते हैं। उन्होंने वादकारियों और आम लोगों से अपील की कि लोक अदालत के दौरान न्यायालय परिसर में स्वच्छता और अनुशासन बनाए रखें, ताकि अधिक से अधिक मामलों का शीघ्र समाधान हो सके।
बिहार बांका -व्यवहार न्यायालय में 14 मार्च को होने वाली वर्ष की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आज 12 मार्च को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्य भूषण आर्य ने प्रेस वार्ता कर लोक अदालत की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बार अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन के लिए कुल 11 बेंच का गठन किया गया है। इन बेंचों में अलग-अलग न्यायिक पदाधिकारियों की अध्यक्षता में आपराधिक सुलहनीय वाद, पारिवारिक वाद, सिविल वाद, बिजली, बैंक, मोटर व्हीकल और ट्रैफिक चालान से जुड़े मामलों का सुलह-समझौते
के आधार पर निपटारा किया जाएगा। प्रधान जिला जज ने बताया कि लोक अदालत के लिए अब तक 4300 से अधिक पक्षकारों को नोटिस तामिला कराया जा चुका है। जिन लोगों के मामले न्यायालय में लंबित हैं और उन्हें नोटिस नहीं मिला है, वे भी 14 मार्च को न्यायालय परिसर में उपस्थित होकर आपसी समझौते के आधार पर अपने मामले का निबटारा करा सकते हैं। उन्होंने वादकारियों और आम लोगों से अपील की कि लोक अदालत के दौरान न्यायालय परिसर में स्वच्छता और अनुशासन बनाए रखें, ताकि अधिक से अधिक मामलों का शीघ्र समाधान हो सके।
- Post by N.k.choudhary1
- बिहार बांका- के अमरपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार चार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में गौरीपुर निवासी रामविलास की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि सभी युवक एक ही बाइक पर सवार होकर इंग्लिश मोड़ जा रहे थे, तभी पीछे से आ रहे हाईवा ने उन्हें रौंद दिया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सबसे दर्दनाक बात यह है कि 20 अप्रैल को रामविलास की बहन की शादी होने वाली थी और उसी दिन घर में लगन भी आया था… लेकिन एक हादसे ने पूरे परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। मौके पर मौजूद एक पत्रकार ने इंसानियत दिखाते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1
- राजद वाले खुश हैं कि हमारे यहां से गया हुआ आदमी मुख्यमंत्री बना, जदयू वाले खुश हैं कि नीतीश जी की इच्छा अनुसार CM बना, भाजपा वाले खुश हैं कि मेरी पार्टी का मुख्यमंत्री बना, इतनी खुशी बिहार में पहली बार देखने को मिल रहा है 😂2
- अनजान व्यक्ति को अपना शेयर करें.1
- जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष: केस उठाने के दबाव में मारपीट, कई घायल अमरपुर (बांका): थाना क्षेत्र के पवई गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि पहले से दर्ज मामले को उठाने के दबाव में यह हिंसक झड़प हुई। इस घटना में प्रथम पक्ष की एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बांका रेफर किया गया। वहीं दूसरे पक्ष की तीन महिलाएं घायल हुई हैं, जिनका इलाज अमरपुर रेफरल अस्पताल में चल रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर पहले से विवाद चल रहा था और मामला थाना तक पहुंच चुका था। इसी बीच केस वापस लेने को लेकर दबाव बनाया गया, जिसके बाद विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।1
- Post by MdBabar... ward number 111
- सोनी झा1
- Post by Mr VIRAT1