logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सुजावन देव महादेव मंदिर में विधि-विधान से हुई श्री हनुमान जी की प्राण-प्रतिष्ठा प्रयागराज। सावन मास की पावन बेला में शनिवार, 1 अगस्त 2026 को ऐतिहासिक एवं आस्था के प्रमुख केंद्र श्री सुजावन देव महादेव मंदिर में धार्मिक अनुष्ठानों के बीच श्री हनुमान जी की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न हुई। वैदिक मंत्रोच्चार, पूजन-अर्चन एवं धार्मिक विधि-विधान के साथ हनुमान जी की प्रतिमा को मंदिर में स्थापित किया गया। प्राण-प्रतिष्ठा का आयोजन महंत राजीव गिरी जी महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ। मंदिर के मुख्य पुजारी ज्ञानेंद्र गोस्वामी जी महाराज ने बताया कि समस्त भक्तों की उपस्थिति में विधि-विधान पूर्वक श्री हनुमान जी की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने श्रद्धा एवं भक्ति के साथ पूजा-अर्चना कर बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त किया। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान विश्व कल्याण एवं जन-जन के सुख-समृद्धि की कामना की गई। भक्तों ने प्रार्थना की कि भगवान श्री हनुमान जी एवं सुजावन देव महादेव की कृपा समस्त जनपदवासियों पर सदैव बनी रहे और सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि का संचार हो। इस पावन अवसर पर विनोद गोस्वामी, ग्राम पंचायत अधिकारी मनोज कुमार प्रजापति, घूरपुर के जितेंद्र केसरवानी, राजकुमार केसरवानी, प्रियंका केसरवानी एवं प्रयागराज से अंजन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं भक्तगण उपस्थित रहे। मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण और जय श्रीराम तथा हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान रहा।

3 hrs ago
user_RAMBABU PATEL
RAMBABU PATEL
Insurance Agent Bara, Prayagraj•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • श्री सिद्धेश्वर नाथ पहाड़ी महादेव धाम में नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ और श्रीमद्भागवत कथा का होगा आयोजन मेजा, प्रयागराज। मेजा क्षेत्र के भटोती स्थित श्री सिद्धेश्वर नाथ पहाड़ी महादेव धर्मार्थ न्यास (चैरिटेबल ट्रस्ट) की ओर से नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ एवं सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन पिछले 13 वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न होगा। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम की शुरुआत 19 अगस्त 2026 को मंडप प्रवेश एवं पूजन के साथ होगी। इसके बाद 20 अगस्त 2026 से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया जाएगा। 26 अगस्त को कथा का समापन होगा, जबकि 27 अगस्त को पूर्णाहुति और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान प्रतिदिन सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक कथा का आयोजन होगा। इस अवसर पर दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। कार्यक्रम में प्रसिद्ध कथा वाचक श्री 108 श्री महंथ बृज बिहारी दास जी महाराज श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगे। वहीं, आयोजन की पूरी व्यवस्था श्री सिद्धेश्वर नाथ पहाड़ी महादेव धर्मार्थ न्यास की ओर से की जा रही है। आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की है। इस धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। श्रद्धालुओं का मानना है कि इस प्रकार के आयोजनों से समाज में आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक समरसता और धार्मिक आस्था को बढ़ावा मिलता है। जिसमें उपस्थित राजेश खन्ना,सुरेश,आकाश गुप्ता,पियुश गौतम, मोनू पटेल,सोनू पटेल ग्राम प्रधान समुन्दर आदि मौजूद रहे।
    1
    श्री सिद्धेश्वर नाथ पहाड़ी महादेव धाम में नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ और श्रीमद्भागवत कथा का होगा आयोजन

मेजा, प्रयागराज। मेजा क्षेत्र के भटोती स्थित श्री सिद्धेश्वर नाथ पहाड़ी महादेव धर्मार्थ न्यास (चैरिटेबल ट्रस्ट) की ओर से नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ एवं सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन पिछले 13 वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न होगा।
आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम की शुरुआत 19 अगस्त 2026 को मंडप प्रवेश एवं पूजन के साथ होगी। इसके बाद 20 अगस्त 2026 से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया जाएगा। 26 अगस्त को कथा का समापन होगा, जबकि 27 अगस्त को पूर्णाहुति और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
धार्मिक अनुष्ठान के दौरान प्रतिदिन सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक कथा का आयोजन होगा। इस अवसर पर दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
कार्यक्रम में प्रसिद्ध कथा वाचक श्री 108 श्री महंथ बृज बिहारी दास जी महाराज श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगे। वहीं, आयोजन की पूरी व्यवस्था श्री सिद्धेश्वर नाथ पहाड़ी महादेव धर्मार्थ न्यास की ओर से की जा रही है।
आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की है। इस धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। श्रद्धालुओं का मानना है कि इस प्रकार के आयोजनों से समाज में आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक समरसता और धार्मिक आस्था को बढ़ावा मिलता है। जिसमें उपस्थित राजेश खन्ना,सुरेश,आकाश गुप्ता,पियुश गौतम, मोनू पटेल,सोनू पटेल ग्राम प्रधान समुन्दर आदि मौजूद रहे।
    user_Umesh chandra patrkar
    Umesh chandra patrkar
    Advertising Photographer मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by Raju Yadav
    1
    Post by Raju Yadav
    user_Raju Yadav
    Raju Yadav
    Artist Handia, Prayagraj•
    14 hrs ago
  • शाहजहांपुर में हुई घटना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित का बयान। शाहजहांपुर में हुई घटना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित का बयान।
    1
    शाहजहांपुर में हुई घटना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित का बयान।
शाहजहांपुर में हुई घटना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित का बयान।
    user_राजेश कुमार
    राजेश कुमार
    रिपोर्टर मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • पूर्व विधायक उदयभान करवरिया ने कार्यकर्ताओं की नाराजगी पर जताई चिंता, एकजुट होकर भाजपा को मजबूत करने की अपील मेजा, प्रयागराज। मेजा क्षेत्र में मंगलवार को आयोजित भाजपा के कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं की नाराजगी सामने आने पर पूर्व विधायक उदयभान करवरिया ने गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित और पुराने कार्यकर्ता हैं, जिनके सम्मान और योगदान की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। उदयभान करवरिया ने कहा कि पार्टी के प्रत्येक पुराने एवं मूल कार्यकर्ता की भाजपा में पहले भी सम्मानजनक जगह थी और आगे भी बनी रहेगी। उन्होंने मंगलवार के कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन संगठन को मजबूती देते हैं, लेकिन यदि किसी भी स्तर पर पुराने कार्यकर्ताओं या मंडल अध्यक्षों का अपमान हुआ है तो यह चिंताजनक विषय है और ऐसी स्थिति दोबारा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर संगठन को सर्वोपरि रखने की अपील की। करवरिया ने कहा कि मेजा विधानसभा से भविष्य में भाजपा जिस किसी को भी प्रत्याशी बनाएगी, पार्टी के सभी मूल कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर उसके समर्थन में पूरी ताकत से काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत और संगठन की मजबूती ही सभी कार्यकर्ताओं का सर्वोच्च लक्ष्य होना चाहिए। पूर्व विधायक ने विश्वास जताया कि भाजपा परिवार आपसी संवाद और समन्वय के माध्यम से सभी मतभेद दूर कर एकजुट होकर आगामी चुनावों में सफलता प्राप्त करेगा। पूर्व विधायक उदयभान करवरिया ने कार्यकर्ताओं की नाराजगी पर जताई चिंता, एकजुट होकर भाजपा को मजबूत करने की अपील मेजा, प्रयागराज। मेजा क्षेत्र में मंगलवार को आयोजित भाजपा के कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं की नाराजगी सामने आने पर पूर्व विधायक उदयभान करवरिया ने गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित और पुराने कार्यकर्ता हैं, जिनके सम्मान और योगदान की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। उदयभान करवरिया ने कहा कि पार्टी के प्रत्येक पुराने एवं मूल कार्यकर्ता की भाजपा में पहले भी सम्मानजनक जगह थी और आगे भी बनी रहेगी। उन्होंने मंगलवार के कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन संगठन को मजबूती देते हैं, लेकिन यदि किसी भी स्तर पर पुराने कार्यकर्ताओं या मंडल अध्यक्षों का अपमान हुआ है तो यह चिंताजनक विषय है और ऐसी स्थिति दोबारा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर संगठन को सर्वोपरि रखने की अपील की। करवरिया ने कहा कि मेजा विधानसभा से भविष्य में भाजपा जिस किसी को भी प्रत्याशी बनाएगी, पार्टी के सभी मूल कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर उसके समर्थन में पूरी ताकत से काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत और संगठन की मजबूती ही सभी कार्यकर्ताओं का सर्वोच्च लक्ष्य होना चाहिए। पूर्व विधायक ने विश्वास जताया कि भाजपा परिवार आपसी संवाद और समन्वय के माध्यम से सभी मतभेद दूर कर एकजुट होकर आगामी चुनावों में सफलता प्राप्त करेगा।
    1
    पूर्व विधायक उदयभान करवरिया ने कार्यकर्ताओं की नाराजगी पर जताई चिंता, एकजुट होकर भाजपा को मजबूत करने की अपील
मेजा, प्रयागराज। मेजा क्षेत्र में मंगलवार को आयोजित भाजपा के कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं की नाराजगी सामने आने पर पूर्व विधायक उदयभान करवरिया ने गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित और पुराने कार्यकर्ता हैं, जिनके सम्मान और योगदान की अनदेखी नहीं होनी चाहिए।
उदयभान करवरिया ने कहा कि पार्टी के प्रत्येक पुराने एवं मूल कार्यकर्ता की भाजपा में पहले भी सम्मानजनक जगह थी और आगे भी बनी रहेगी। उन्होंने मंगलवार के कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन संगठन को मजबूती देते हैं, लेकिन यदि किसी भी स्तर पर पुराने कार्यकर्ताओं या मंडल अध्यक्षों का अपमान हुआ है तो यह चिंताजनक विषय है और ऐसी स्थिति दोबारा नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर संगठन को सर्वोपरि रखने की अपील की। करवरिया ने कहा कि मेजा विधानसभा से भविष्य में भाजपा जिस किसी को भी प्रत्याशी बनाएगी, पार्टी के सभी मूल कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर उसके समर्थन में पूरी ताकत से काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत और संगठन की मजबूती ही सभी कार्यकर्ताओं का सर्वोच्च लक्ष्य होना चाहिए।
पूर्व विधायक ने विश्वास जताया कि भाजपा परिवार आपसी संवाद और समन्वय के माध्यम से सभी मतभेद दूर कर एकजुट होकर आगामी चुनावों में सफलता प्राप्त करेगा।

    user_Rahul Mishra Ak News
    Rahul Mishra Ak News
    Photographer मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जंतर मंतर पर क्या कहा सुनिए वायरल वीडियो Pm साहब का सुने
    1
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जंतर मंतर पर क्या कहा सुनिए वायरल वीडियो Pm साहब का सुने
    user_Umesh chandra patrkar
    Umesh chandra patrkar
    Advertising Photographer मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • अनियंत्रित बस सड़क के किनारे फुटपाथ पर बने दुकानों में घुसी, दो दुकानदार घायल नैनी कोतवाली क्षेत्र स्थित नई बाजार, सरगम तिराहे के समीप एक अनुबंधित बस ओवरटेक के प्रयास में सड़क के किनारे (फुटपाथ) पर स्थित दुकानों को रौंदा। दो दुकानदार घायल। एक दुकानदार का पैर फैक्चर। जबकि एक जख्मी। ददरी तालुका, छिवकी के रहने वाले दोनों घायलों को पास के ही प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज के लिए कराया गया दाखिल। बस की चपेट में एक बाइक भी आ गई। जो क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना करने वाली बस को पुलिस ने पकड़ा, चालक को लिया हिरासत में, जांच जारी। पूछताछ के दौरान चालक ने बताया कि वह ब्लड डोनेट कर बस लेकर आगे की ओर जा रहा था। जबकि प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चालक ने सवारियों को बैठने के लिए बस को ओवरटेक किया। तभी दुर्घटना घट गई।
    1
    अनियंत्रित बस सड़क के किनारे फुटपाथ पर बने दुकानों में घुसी, दो दुकानदार घायल
नैनी कोतवाली क्षेत्र स्थित नई बाजार, सरगम तिराहे के समीप एक अनुबंधित बस ओवरटेक के प्रयास में सड़क के किनारे (फुटपाथ) पर स्थित दुकानों को रौंदा। दो दुकानदार घायल। एक दुकानदार का पैर फैक्चर। जबकि एक जख्मी। ददरी तालुका, छिवकी के रहने वाले दोनों घायलों को पास के ही प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज के लिए कराया गया दाखिल। बस की चपेट में एक बाइक भी आ गई। जो क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना करने वाली बस को पुलिस ने पकड़ा, चालक को लिया हिरासत में, जांच जारी। पूछताछ के दौरान चालक ने बताया कि वह ब्लड डोनेट कर बस लेकर आगे की ओर जा रहा था। जबकि प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चालक ने सवारियों को बैठने के लिए बस को ओवरटेक किया। तभी दुर्घटना घट गई।
    user_राजेश कुमार
    राजेश कुमार
    रिपोर्टर मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.