पटना में स्वाइन फ्लू की दस्तक! दो नए मरीजों में पुष्टि, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पटना में स्वाइन फ्लू (H1N1) ने दी दस्तक। शहर के कंकड़बाग और अगमकुआं क्षेत्र में दो नए मरीजों में इस वायरस की पुष्टि हुई है। राजेंद्र मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RMRI) और कंकड़बाग के एक निजी अस्पताल में जांच के दौरान यह मामले सामने आए हैं। पिछले एक हफ्ते में शहर के विभिन्न अस्पतालों से 25 से अधिक संदिग्ध मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, जिनमें से दो (उम्र 47 और 52 वर्ष) की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ⚠️ सतर्कता और निर्देश दिल्ली और उत्तर प्रदेश में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए RMRI सेंटर को पूरी तरह अलर्ट कर दिया गया है। अधिक से अधिक सैंपल एकत्र करने के निर्देश। मरीजों को समय पर रिपोर्ट और उचित इलाज उपलब्ध कराना। नागरिकों को बीमारी के लक्षणों और बचाव के प्रति जागरूक करना। 🩺 मुख्य लक्षण और बचाव स्वाइन फ्लू के लक्षण आम वायरल जैसे ही होते हैं: तेज बुखार सर्दी और खांसी गले में खराश और बदन दर्द डॉक्टरों की सलाह: यदि ऐसे कोई भी लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क कर जांच कराएं। समय पर पहचान होने पर इसका इलाज पूरी तरह संभव है और इसकी दवाएं आसानी से उपलब्ध हैं (आमतौर पर 5 दिन का कोर्स लेना पड़ता है)। #SwineFlu #PatnaNews #HealthAlert #BiharNews #H1N1 #RMRI #StaySafe

- बिक्रम में दो पक्षों के बीच हुई जमीनी विवाद में एक व्यक्ति की हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस। बिक्कु कुमार पटना जिले के बिक्रम थाना क्षेत्र अंतर्गत जमालपुर गांव जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक पक्ष से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की जानकारी प्राप्त होते ही बिक्रम थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और FSL की टीम को बुलाकर जाँच में जुट गई। बताया जा रहा है कि जमालपुर गांव निवासी चन्द्रभूषण यादव और सरस्वती यादव के बीच जमीनी विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई। मारपीट के दौरान ही गंभीर रूप से चोट लगने के कारण चंद्रभूषण यादव की मौत हो गई। मृतक के पिता वैकुण्ठ यादव के द्वारा बताया गया है कि पूर्व से चले आ रहे जमीनी विवाद में मारपीट हुई और मारपीट के दौरान ही चंद्रभूषण यादव की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने मृतक के पिता वैकुण्ठ यादव के द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर जांच में जुटी हुई।1
- जनहित लोक दल पार्टी का हुआ गठन, जनहित पारदर्शिता जवाब देही और बेहतर शासन है उद्देश्य1
- फतुहा में दिन में बंद घर का ताला तोड़कर 65 ग्राम सोने के जेवर यानी आठ लाख रुपए जेवर की चारों ने कर ली चोरी. फतुहा के पूर्व उप प्रमुख संतोष कुमार के मकान में किराए में रह थी शिक्षिका. फतुहा. थाना क्षेत्र के यदुवंश नगर में तीन मंजिले मकान के तीसरे तल्ले पर 24 अगस्त की दिन में ही किराए के घर ने रहने वाली शिक्षिका के बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने करीब 65 ग्राम सोने के जेवरात चोरी कर ली.जिसकी कीमत लगभग अमृत लाख रुपए बताई जाती है. घटना की जानकारी घर के मालिक शिक्षिका को फोन पर मिली, जिसके बाद उन्होंने 25,अगस्त को फतुहा थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. थाने में दिये आवेदन के अनुसार, पीड़ित शिक्षिका जुली सिंह जो कोलहर हाई स्कूल कार्यरत हैं.20 अगस्त अपने ससुराल बेगूसराय अपने पति के पास गई हुई थी.उनके पति भी एसबीआई में पोस्टेड हैं. इसी दौरान 24 अगस्त की दोपहर करीब तीन बजे उन्हें पड़ोसी से सूचना मिली कि उनके घर का दरवाजा खुला हुआ है घर का अंदर का सामान बिखरा हुआ है. सूचना मिलने के बाद दोनों पति पत्नी 25 अगस्त को फतूहा अपने डेरा पहुंचे और देखा कि उनके आलमीरा के ताला को तोड़कर उसमें रखे सभी ज्वेलरी के समान चोरी कर ली गई है और कमरे का सभी सामान बिखरा हुआ है. चोरी गये सामान में सोने का मंगलसूत्र, अंगूठी, गले का हार ,दो हाथ का कंगन और झुमका समेत अन्य जेवर शामिल हैं. चोरी गये सोने के जेवर का कुल वजन करीब 65 ग्राम है जिसकी कीमत आठ लाख रुपए से ज्यादा की है. जुली सिंह मूलरूप से भोजपुर जिले के जगमदीशपुर थानाक्षेत्र पोखरा जगदीशपुर के रहने वाली हैं.जो फतुहा के यदुवंशनगर में फतूहा के पूर्व उप प्रमुख कोहलर निवासी संतोष कुमार के मकान में किराए तीसरे तल्ले में रहती हैं. घटना के बाद पीड़ित ने फतुहा थाना पहुंचकर पुलिस को लिखित आवेदन दिया है मिले आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. और आसपास के कमरे को खंगाल रही है.4
- 10 सर्कुलर रोड अब माता शबरी सेवा सदन हो गया है। आज भव्य गृह प्रवेश है। लालू यादव और राबड़ी देवी इसी 10 सर्कुलर रोड में पिछले 20 सालों से रह रहे थे और अब भाजपा कोटे से मंत्री नंदकिशोर राम को यह आवास आवंटित हो गया है। हरा रंग से भगवा कलर में तब्दील हो गया है। 10 सर्कुलर रोड अब माता शबरी सेवा सदन हो गया है। आज भव्य गृह प्रवेश है। लालू यादव और राबड़ी देवी इसी 10 सर्कुलर रोड में पिछले 20 सालों से रह रहे थे और अब भाजपा कोटे से मंत्री नंदकिशोर राम को यह आवास आवंटित हो गया है। हरा रंग से भगवा कलर में तब्दील हो गया है।1
- नेपाल फ्लैश फ्लड सबसे खतरनाक वीडियो , उड़ गए हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट नेपाल से आए ताजा वीडियो में हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट बहते हुए देखे जा सकते है । फ़्लैश फ्लड सबकुछ बह कर ले गया । हजारों लोग लापता। बिहार से गए लगभग 300 लोग भी लापता है ।3
- राघोपुर में तटबंध मरम्मत के दौरान हादसा, नाव सवार लोगों के डूबने की LIVE तस्वीर लोकेशन भागलपुर बिहार INTRO... भागलपुर नवगछिया के राघोपुर में तटबंध टुटने, से आसपास के दर्जनों गांवों में गंगा पानी के चपेट में आ गया था। इसको को लेकर राघोपुर तटबंध मरम्मत का कार्य चल रहा था जिसको नाव के माध्यम से पानी के बहाव रोकने के लिए कंकड़ रहित पेकेट तटबंध मरम्मत लगाने के दौरान,नाव पर सवार लोगों डुबने की लाइव तस्वीर देखकर आस पास लोगों में हड़कंप मच गया। जोकि साफ तौर पर दिखा जा सकता हैं। दो दिन पहले बिहार के सीएम सम्राट चौधरी, राघोपुर तटबंध टुटने से, हवाई सर्वेक्षण किया था इसको लेकर युद्ध स्तर पर आसपास के गांव को खाली करने और राहत शिविर लगाने की आदेश दिया गया था। बता दे नवगछिया गोपालपुर विधानसभा से जदयू विधायक बुलो मंडल का घर , जोकि बिहार सरकार ने ऊर्जा मंत्री हैं। राघोपुर तटबंध मरम्मत कार्य में सरकार की लापरवाही का आरोप लगाया जा रहा है।1
- न्याय छात्रों की मसिहा श्री राहुल गांधी जी जहां गए वहां छात्रों की जित हुई झुकती है दुनिया झुकाने वाला चाहिए।1
- बिक्रम में अपराधियों के द्वारा घर में घुसकर एक युवक को मारी गई चार गोली, इलाज के लिए पटना रेफर। बिक्कु कुमार पटना जिले के बिक्रम थाना क्षेत्र अंतर्गत उदरचक गांव में देर रात अपराधियों के द्वारा घर में घुसकर एक युवक को ताबरतोड़ चार गोलियां मारी गई। जख्मी युवक की पहचान उदरचक गांव निवासी अमित कुमार के रूप में हुई। जख्मी अमित को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर घटना की जानकारी प्राप्त होते ही बिक्रम थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात अमित अपने घर में था। इसी दौरान हथियारबंद तीन बदमाशों ने अमित को घर में घुसकर ताबड़तोड़ चार गोलियां मारी, जिससे अमित गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद अमित के परिजनों ने स्थानीय थाना को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच जख्मी को इलाज के लिए अस्पताल भेज जांच में जुट गई। वही अमित के परिजनों के द्वारा दिए गए आवेदन में बताया गया है कि मसौढी थाना क्षेत्र के कुछ लोगों के द्वारा लगातार फोन कर धमकी दिया जा रहा था। आशंका है कि पुराने विवाद में ही अमित को गोली मारी गई है। फिलहाल पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है।1