महिला आरक्षण बिल के विरोध मे महिला संगठनों ने भी मोर्चा तरुण जोशी राजसमंद 9414 239 644 Story Headline महिला आरक्षण पर बल पर महिला कांग्रेस भी आयी सामने, बूंदी पूर्व जिला प्रमुख चंद्रावती कुंवर और कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने की पत्रकार वार्ता, कांग्रेस जिला महिलाध्यक्ष सहित महिला पदाधिकारी रहे मौजूद, महिलाओं ने एक स्वर में केंद्र सरकार के इस बिल का विरोध जताया, Story In Detil संसद में महिला आरक्षण बिल का विपक्ष ने जोरदार विरोध किया और उसके बाद से देश भर में विभिन्न संगठनों के लोगों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी क्रम में महिला कांग्रेस की पदाधिकारी भी अब मुखर होने लगी है। आज राजसमंद के एक निजी रेस्टोरेंट में जिला कांग्रेस कमेटी और महिला कांग्रेस ने एक संयुक्त पत्रकार वार्ता कर केंद्र सरकार के फैसले पर कड़ा विरोध जताया। इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह चौहान के साथ बूंदी पूर्व जिला प्रमुख चंद्रावती कुंवर और महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष उषा विजयवर्गीय के साथ जिले पर की कांग्रेस महिला कार्यकर्ता भी मौजूद रही। इस मौके पर चंद्रावती कुंवर ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर प्रहार करते हुए कहा कि जब 2023 में यह विधायक सर्वसम्मति से पारित हो चुका है तो सरकार ने इसे उसे समय लागू क्यों नहीं किया और आज परिसीमन के बाद इसे लागू करने के पीछे सत्ता पक्ष की क्या मंशा है यह जग जाहिर है। इसी क्रम में राजसमंद की युवा महिला कार्यकर्ता हिमानी नंदवाना ने भी मिडिया के सामने आक्रोशित स्वर में परिसीमन और जनगणना के साथ महिला आरक्षण बिल को लागु करने के विरोध में जमकर सरकार को खरी खोटी सुनाई। महिलाओं ने साफ किया कि यदि सरकार विपक्ष की इन मांगों को नहीं मानती तो केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर उग्र विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। बाईट - चंद्रावती कुंवर ( पूर्व जिला प्रमुख, बूंदी ) गुलाबी पोशाक में बाईट - हिमानी नंदवाना ( कांग्रेस महिला पदाधिकारी राजसमंद ) लाल साड़ी पहने हुए बाईट डिटेल - 1 - चंद्रावती कुवर - भाजपा कांग्रेसियों के खिलाफ झूठा भ्रम फैलाकर उन्हें महिला विरोधी बता रही है। जबकि महिलाओं को आगे लाने की शुरुआत ही सबसे पहले कांग्रेस ने की थी। कांग्रेस नहीं महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की सिफारिश की थी। बाईट - हिमानी नंदवाना - उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार केवल झूठे वादे कर जनता को भ्रमित कर रही है जनगणना और परिसीमन के नाम से झुनझुना पकड़ा जा रहा है। आरक्षण की व्यवस्था 2019 में लागू होगी लेकिन महिलाएं अब अपने अधिकारों के प्रति जागरुक है और उन्हें यह आरक्षण अभी से चाहिए। यह विरोध पोस्टकार्ड अभियान से शुरू होकर उच्च स्तर तक जाएगा।
महिला आरक्षण बिल के विरोध मे महिला संगठनों ने भी मोर्चा तरुण जोशी राजसमंद 9414 239 644 Story Headline महिला आरक्षण पर बल पर महिला कांग्रेस भी आयी सामने, बूंदी पूर्व जिला प्रमुख चंद्रावती कुंवर और कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने की पत्रकार वार्ता, कांग्रेस जिला महिलाध्यक्ष सहित महिला पदाधिकारी रहे मौजूद, महिलाओं ने एक स्वर में केंद्र सरकार के इस बिल का विरोध जताया, Story In Detil संसद में महिला आरक्षण बिल का विपक्ष ने जोरदार विरोध किया और उसके बाद से देश भर में विभिन्न संगठनों के लोगों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी क्रम में महिला कांग्रेस की पदाधिकारी भी अब मुखर होने लगी है। आज राजसमंद के एक निजी रेस्टोरेंट में जिला कांग्रेस कमेटी और महिला कांग्रेस ने एक संयुक्त पत्रकार वार्ता कर केंद्र सरकार के फैसले पर कड़ा विरोध जताया। इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह चौहान
के साथ बूंदी पूर्व जिला प्रमुख चंद्रावती कुंवर और महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष उषा विजयवर्गीय के साथ जिले पर की कांग्रेस महिला कार्यकर्ता भी मौजूद रही। इस मौके पर चंद्रावती कुंवर ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर प्रहार करते हुए कहा कि जब 2023 में यह विधायक सर्वसम्मति से पारित हो चुका है तो सरकार ने इसे उसे समय लागू क्यों नहीं किया और आज परिसीमन के बाद इसे लागू करने के पीछे सत्ता पक्ष की क्या मंशा है यह जग जाहिर है। इसी क्रम में राजसमंद की युवा महिला कार्यकर्ता हिमानी नंदवाना ने भी मिडिया के सामने आक्रोशित स्वर में परिसीमन और जनगणना के साथ महिला आरक्षण बिल को लागु करने के विरोध में जमकर सरकार को खरी खोटी सुनाई। महिलाओं ने साफ किया कि यदि सरकार विपक्ष की इन मांगों को नहीं मानती तो केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर
उग्र विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। बाईट - चंद्रावती कुंवर ( पूर्व जिला प्रमुख, बूंदी ) गुलाबी पोशाक में बाईट - हिमानी नंदवाना ( कांग्रेस महिला पदाधिकारी राजसमंद ) लाल साड़ी पहने हुए बाईट डिटेल - 1 - चंद्रावती कुवर - भाजपा कांग्रेसियों के खिलाफ झूठा भ्रम फैलाकर उन्हें महिला विरोधी बता रही है। जबकि महिलाओं को आगे लाने की शुरुआत ही सबसे पहले कांग्रेस ने की थी। कांग्रेस नहीं महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की सिफारिश की थी। बाईट - हिमानी नंदवाना - उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार केवल झूठे वादे कर जनता को भ्रमित कर रही है जनगणना और परिसीमन के नाम से झुनझुना पकड़ा जा रहा है। आरक्षण की व्यवस्था 2019 में लागू होगी लेकिन महिलाएं अब अपने अधिकारों के प्रति जागरुक है और उन्हें यह आरक्षण अभी से चाहिए। यह विरोध पोस्टकार्ड अभियान से शुरू होकर उच्च स्तर तक जाएगा।
- Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान4
- राजसमंद: रावाखेड़ाIDBI बैंक के बाहर बेकाबू ईको कार का कहर,बाइक को उड़ाते हुए बैंक के गेट के जा भीड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर1
- उदयपुर जिले के छोटा गुड़ा में वैष्णव बैरागी सेवा संस्थान एवं समाज के संयुक्त तत्वावधान में आगामी नवंबर माह में आयोजित होने वाले 'तृतीय आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन' की तैयारियाँ जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को भगवान शालिग्राम और माता तुलसा की सगाई दस्तूर का कार्यक्रम समाज के प्रबुद्ध जनों की उपस्थिति में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस मांगलिक अवसर पर सामूहिक विवाह सम्मेलन में परिणय सूत्र में बंधने वाले समाज के चार वर-वधु जोड़ों का पंजीयन भी किया गया। संस्थान के पदाधिकारियों ने बताया कि समाज में फिजूलखर्ची रोकने और एकता बढ़ाने के उद्देश्य से यह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन के मुख्य आकर्षण 'तुलसी विवाह' की जिम्मेदारी भी तय की गई है।1
- बाली के काकराडी में लगी आग, ग्रामीणों ने पाया काबू , चिकित्सालय भवन तक पहुच गई थी आग की लपटें बाली। बीजापुर के निकट आदिवासी बाहुल्य काकराडी ग्राम की राजकीय चिकित्सालय ग्राउंड के पिछले भाग में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग, गनीमत अच्छी रही कि चिकित्सालय प्रांगण में पानी का होद होने से प्रसासक राजाराम,नर्सिग अधिकारी जसा राम और ग्राम विकास अधिकारी सुमित कुमार ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया, ग्राम विकास अधिकारी सुमित कुमार ओर। नर्सिग अधिकारी जसा राम चौधरीं ने बताया कि तेज हवाओं के साथ आग तेजी से फैली चिकित्सालय भवन ग्राउंड के पीछे दिवार नही है काटो की बाड है जो जल गई वही नजदीक में पहाड़ी क्षेत्र में पेड़ पौधे भी जल गए। आग पर काबू पा लिया वरना चिकित्सालय भवन के समीप आदिवासी परिवारों के केलुपोष मकानों तक आग पहुचने की संभावना थी पर आग पर समय पर काबू करने से ग्रामीणों ओर चिकित्सा कार्मिकों ने राहत की स्वास ली। आग पर काबू करने में प्रसासक राजाराम गरासिया, ग्राम विकास अधिकारी सुमित कुमार, नर्सिग अधिकारी जसा राम चौधरीं, मुकेश गरासिया, अनदाराम , अर्जुन राम, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों का सहयोग रहा। सलग्न फोटो1
- फालना गैराज मौत मामला: समझाइश के बाद परिजनों ने लिया शव, दोषियों पर कार्रवाई की मांग। फालना। फालना थाना क्षेत्र के विजयनगर स्थित गैराज में 19 वर्षीय युवक प्रवीण जोगी की मौत के मामले में शुक्रवार को दिनभर तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। युवक का शव फालना अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया, जहां दोपहर करीब 12 बजे मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया। मेडिकल बोर्ड में चिकित्सक अशोक बीसलपुर, हिमांशु सुथार और अनिल मीणा शामिल रहे। पोस्टमार्टम के बाद भी परिजन और समाज बंधुओं ने मामले का खुलासा नहीं होने तक शव लेने से इनकार कर दिया तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में समाज बंधु और परिवारजन मौजूद रहे। प्रशासनिक अधिकारियों और समाज प्रतिनिधियों के बीच कई दौर की वार्ता चली, लेकिन लंबे समय तक सहमति नहीं बन सकी। मौके पर डिप्टी जितेंद्र सिंह (सुमेरपुर), बाली तहसीलदार जितेंद्र सिंह, बाली थाना अधिकारी परबत सिंह भाटी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने परिजनों से लगातार समझाइश की। बाद में पुलिस प्रशासन के आश्वासन पर परिजन मान गए और शव को अंतिम संस्कार के लिए रवाना किया गया। इधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए पाली से विशेष जांच टीम भी बुलाई गई, जिसने मौके पर पहुंचकर जांच करते हुए आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। परिजनों ने दावा किया कि इस मामले में 6 से 7 लोगों की भूमिका है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।2
- श्रीमान जिला कलेक्टर महोदय पाली , डॉ रवीन्द्र गोस्वामी के द्वारा HPV वैक्सीन को लेकर आम जन को जारी की गई अपील ।*1
- तरुण जोशी राजसमंद 9414 239 644 Story Headline राजसमंद के राज्यावास से बड़ी खबर, चोरी की वारदात करते हैं तीन चोर चढ़े ग्रामीणो के हत्थे, ग्रामीणों ने चोरों की जमकर धुनाई कर पुलिस को सोपा, वारदात करने के दौरान लोगों की नजर पढ़ने से हुआ खुलासा, Story In Detile राजसमंद के गाजियाबाद गांव में बीपी रात तीन अज्ञात लोगों को चोरी की वारदात करने के प्रयास में ग्रामीणों ने पकड़ लिया। बस स्टेण्ड के पास बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और चोरों की पिटाई करने लगे। जैसे-जैसे सूचना फैलती गई लोग आते गए और चोरों पर हाथ साफ करते गए। इस दौरान चोरों ग्रामीणों की पिटाई से कर लाहुल वहां हो गए सूचना के बाद मौके पर पहुंची कांकरोली थाना पुलिस ने तीनों चोरों को कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया की इन तीन संदिग्ध युग को शाम से ही गांव में घूमते हुए देखा जा रहा था। करीब 2 घंटे तक इन्होंने गांव का जायजा लिया और देर रात मौका पाते ही मकान में वारदात करने के लिए घुस गए। लेकिन ग्रामीणों की जागरूकता के चलते चोरी की वारदात टल गई। अब यह वीडियो सोशल मीडिया में जोरदार वायरल हो रहा है। वही कांकरोली थाना पुलिस आरोपियों को लेकर पूछताछ में जुटी है।2
- फालना के विजयनगर गैराज में युवक की मौत, खुलासे की मांग पर परिजनों ने शव लेने से किया इनकार। फालना। फालना पुलिस थाना क्षेत्र के विजयनगर स्थित एक गैराज में गुरुवार दोपहर 19 वर्षीय युवक प्रवीण जोगी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद परिजन और समाज बंधुओं में आक्रोश फैल गया तथा उन्होंने मौके पर धरना शुरू कर दिया। जानकारी के अनुसार प्रवीण जोगी रिक्शा धुलवाने के लिए रफीक खान उर्फ पप्पू भाई के गैराज में आया था, जहां उसकी अचानक मौत हो गई। युवक की मौत के कारणों को लेकर परिजनों ने सवाल उठाए और मामले के खुलासे की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। विरोध के दौरान परिजन उदयपुर हाईवे पहुंचे और सड़क जाम करने का प्रयास किया। सूचना पर फालना थानाधिकारी विक्रम सिंह संधू के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और समझाइश के बाद जाम खुलवाया। इसके बाद भी परिजन और समाज बंधु शांत नहीं हुए तथा युवक के शव के साथ दोबारा गैराज पहुंचकर धरने पर बैठ गए। देर रात प्रशासन और परिवारजनों के बीच बातचीत के बाद शव को खुडाला स्थित सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में लाया गया। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया। मेडिकल बोर्ड में चिकित्सक अशोक बीसलपुर, शुभाशु सुथार और अनिल मीणा शामिल रहे। इसके बावजूद परिजन और समाज बंधुओं ने मामले का खुलासा नहीं होने तक शव लेने से इनकार कर दिया। प्रशासनिक अधिकारियों और समाज प्रतिनिधियों के बीच कई दौर की वार्ता हुई, लेकिन देर शाम तक मामला सुलझ नहीं पाया। अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में समाज बंधु और परिवारजन मौजूद रहे। घटना के बाद जिस गैराज में युवक की मौत हुई, उस पूरे क्षेत्र को प्रशासन ने सील कर दिया है तथा वहां पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। मौके पर डिप्टी जितेन्द्र सिंह (सुमेरपुर), बाली तहसीलदार जितेंद्र सिंह, बाली थाना अधिकारी प्रभात सिंह, फालना थानाधिकारी विक्रम सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी और भारी पुलिस बल मौजूद रहा। फालना थानाधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।2
- रिपोर्टर भरत जीनगर रानी स्टेशन। रानी कस्बे के रानी गांव स्थित न्यू मामाजी टेंट हाउस के गोदाम में शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही मिनटों में गोदाम में रखा टेंट का अधिकांश सामान जलकर राख हो गया इस हादसे में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह गोदाम से धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभालने का प्रयास शुरू किया आग तेजी से फैलती जा रही थी जिससे स्थिति गंभीर हो गई घटना की जानकारी मिलते ही सीआई आनंद कुमार पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे वहीं रानी फालना और सादड़ी से दमकल की गाड़ियों को भी बुलाया गया दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया इस दौरान टेंट हाउस के मालिक कमलेश कुमार घटना से घबरा कर बेहोश हो गए पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें अपने वाहन से तुरंत रानी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी पहुंचाया जहां उनका उपचार किया गया आग बुझाने में स्थानीय लोगों ने भी भरपूर सहयोग किया मौके पर प्रशासक गुलाब सिंह पूर्व पंचायत समिति सदस्य हनुमान सिंह पूर्व सरपंच नरेश आगरी पुलिस कांस्टेबल विजेंद्र कुमार पवन कुमार सहित अग्निशमन विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है इस घटना ने क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं1