logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उमरियापान में नियमों को खुली चुनौती, मालवाहकों से खुलेआम ढोई जा रही सवारियां, पुलिस बनी मूकदर्शक उमरियापान थाना क्षेत्र में यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी सामने आई है। थाना के सामने ही मालवाहनों से सवारियां ढोई जा रही हैं। हैरानी की बात यह है कि पुलिस की मौजूदगी के बावजूद यह सिलसिला लगातार जारी है। मालवाहन का उपयोग केवल सामान ढुलाई के लिए निर्धारित है, लेकिन क्षेत्र में इन्हीं वाहनों से लोगों का परिवहन किया जा रहा है। इससे यात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। किसी भी हादसे की स्थिति में बड़ा नुकसान हो सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्य मार्ग पर दिनभर ऐसे वाहन आसानी से देखे जा सकते हैं, लेकिन कार्रवाई न होने से वाहन चालकों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। अब सवाल यह उठ रहा है कि जब थाने के सामने ही नियमों की धज्जियां उड़ रही हैं, तो जिम्मेदारों की नजर आखिर क्यों नहीं पड़ रही। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि मालवाहनों में सवारी ढोने पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि संभावित हादसों पर रोक लग सके।

2 hrs ago
user_Koushal tiwari
Koushal tiwari
Carpenter धीमरखेड़ा, कटनी, मध्य प्रदेश•

View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.