शॉर्ट सर्किट से दो दुकानों में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख नायकडीह बाजार में देर रात मचा हड़कंप, युवकों ने पानी डालकर बुझाई आग जनपद- गाजीपुर दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के नायकडीह बाजार में सोमवार की देर रात बिजली के शॉर्ट सर्किट से दो दुकानों में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से बाजार की प्रसिद्ध शिव भोग मिष्ठान भंडार और राधिका गारमेंट्स की दुकान का पूरा सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, देर रात अचानक दुकानों से आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया। आग इतनी विकराल थी कि देखते ही देखते दोनों दुकानों में रखा सामान जलने लगा। बाजारवासियों ने तत्काल पानी की व्यवस्था कर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। नायकडीह बाजार के नवयुवकों ने काफी मशक्कत कर पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। हालांकि आग की भयावहता के कारण दुकानों का अधिकांश सामान बचाया नहीं जा सका।घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को भी दी गई, लेकिन स्थानीय लोगों के अनुसार दमकल की गाड़ी करीब दो घंटे बाद मौके पर पहुंची। तब तक दोनों दुकानों का सामान लगभग पूरी तरह जल चुका था।शिव भोग मिष्ठान भंडार के प्रोपराइटर अखिलेश जायसवाल ने बताया कि आग से करीब छह से सात लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इसमें लगभग ढाई लाख रुपये का काउंटर, इनवर्टर, बैटरी, फ्रीजर सहित दुकान का अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया।वहीं राधिका गारमेंट्स के प्रोपराइटर आशीष जायसवाल ने बताया कि दुकान में करीब 45 से 50 लाख रुपये कीमत के कपड़े रखे थे। आग में पूरा सामान जलकर राख हो गया और दुकान में कुछ भी नहीं बचा।घटना के बाद दोनों दुकानदारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। पीड़ित दुकानदारों ने प्रशासन से घटना की जांच कराने तथा आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है। बाजारवासियों ने भी प्रशासन से पीड़ित व्यापारियों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
शॉर्ट सर्किट से दो दुकानों में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख नायकडीह बाजार में देर रात मचा हड़कंप, युवकों ने पानी डालकर बुझाई आग जनपद- गाजीपुर दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के नायकडीह बाजार में सोमवार की देर रात बिजली के शॉर्ट सर्किट से दो दुकानों में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से बाजार की प्रसिद्ध शिव भोग मिष्ठान भंडार और राधिका गारमेंट्स की दुकान का पूरा सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद बाजार में
अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, देर रात अचानक दुकानों से आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया। आग इतनी विकराल थी कि देखते ही देखते दोनों दुकानों में रखा सामान जलने लगा। बाजारवासियों ने तत्काल पानी की व्यवस्था कर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। नायकडीह बाजार के नवयुवकों ने काफी मशक्कत कर पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। हालांकि आग की भयावहता के कारण दुकानों का अधिकांश सामान बचाया नहीं जा सका।घटना
की सूचना फायर ब्रिगेड को भी दी गई, लेकिन स्थानीय लोगों के अनुसार दमकल की गाड़ी करीब दो घंटे बाद मौके पर पहुंची। तब तक दोनों दुकानों का सामान लगभग पूरी तरह जल चुका था।शिव भोग मिष्ठान भंडार के प्रोपराइटर अखिलेश जायसवाल ने बताया कि आग से करीब छह से सात लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इसमें लगभग ढाई लाख रुपये का काउंटर, इनवर्टर, बैटरी, फ्रीजर सहित दुकान का अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया।वहीं राधिका गारमेंट्स के प्रोपराइटर
आशीष जायसवाल ने बताया कि दुकान में करीब 45 से 50 लाख रुपये कीमत के कपड़े रखे थे। आग में पूरा सामान जलकर राख हो गया और दुकान में कुछ भी नहीं बचा।घटना के बाद दोनों दुकानदारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। पीड़ित दुकानदारों ने प्रशासन से घटना की जांच कराने तथा आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है। बाजारवासियों ने भी प्रशासन से पीड़ित व्यापारियों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
- गरीब समाज पार्टी का तहसील पर प्रदर्शन, 10 सूत्रीय मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ जताई नाराजगी गरीब समाज पार्टी ने तहसील परिसर में 10 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी और लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि महंगाई बढ़ने से गरीब परिवारों के सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। बेरोजगारी के कारण बड़ी संख्या में लोगों के पास आय का कोई स्थायी स्रोत नहीं है, जिससे परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने सरकार से 10 सूत्रीय मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए गरीब, मजदूर और बेरोजगार वर्ग के हित में ठोस कदम उठाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान तहसील परिसर में काफी देर तक नारेबाजी होती रही।1
- ड्यूटी के दौरान गोली लगने से जान गंवाने वाली महिला सिपाही प्रियंका का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, अंतिम यात्रा में उमड़ा जन सैलाब। कौशांबी में ड्यूटी के दौरान राइफल से गोली लगने से जान गंवाने वाली गाजीपुर की 28 वर्षीय महिला सिपाही प्रियंका यादव बुधवार को पंचतत्व में विलीन हो गईं। दुल्लहपुर क्षेत्र के सिखड़ी गांव में तड़के करीब चार बजे प्रियंका का पार्थिव शरीर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया और अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण उमड़ पड़े। मां प्रमिला यादव और बहन प्रीति ने प्रियंका के पार्थिव शरीर को कंधा दिया, जबकि पिता रविंद्र यादव बेटी की अंतिम यात्रा में खुद को संभाल नहीं सके। गांव से निकली अंतिम यात्रा में सड़क के दोनों ओर लोगों की भीड़ जुटी रही। गाजीपुर के गंगा घाट पर प्रियंका का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पिता रविंद्र यादव ने नम आंखों से मुखाग्नि दी। कौशांबी से पहुंचे पुलिसकर्मियों ने शोक सलामी देकर अपनी साथी महिला सिपाही को अंतिम विदाई दी।1
- *कक्षा-1 की छात्रा समारा नाज की शिकायत पर पूर्ण हुआ रास्ते का निर्माण।* *कक्षा-1 की छात्रा समारा नाज की शिकायत पर पूर्ण हुआ रास्ते का निर्माण।* *जिलाधिकारी ने भटकुला पट्टी पहुंचकर सड़क की गुणवत्ता का किया स्थलीय निरीक्षण।* *समस्याओं के त्वरित निस्तारण के साथ जनसुविधाओं का ध्यान रखना जिला प्रशासन की प्राथमिकता : जिलाधिकारी।* नगर पालिका परिषद मऊ के अंतर्गत भटकुला पट्टी स्थित वार्ड नंबर-17 में रास्ता निर्माण को लेकर कक्षा-1 की छात्रा समारा नाज द्वारा जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी महोदय के समक्ष शिकायत की गई थी। जिला प्रशासन द्वारा शिकायत का तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए, जिसके क्रम में रास्ता निर्माण का कार्य पूर्ण करा लिया गया। आज जिलाधिकारी श्री आनंद वर्द्धन द्वारा मौके पर पहुंचकर नवनिर्मित रास्ते का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच की गई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं अन्य आवश्यक बिंदुओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आसपास की गलियों का भी सर्वे कराकर आवश्यकतानुसार कार्रवाई करने के निर्देश अधिशासी अधिकारी नगरपालिका को दिए। उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद कर क्षेत्र की अन्य समस्याओं एवं मूलभूत सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली तथा प्राप्त समस्याओं के नियमानुसार एवं समयबद्ध ढंग से समाधान के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी ने छात्रा समारा नाज से मुलाकात की तथा उसे साइकिल एवं चॉकलेट उपहार स्वरूप भेंट की। रास्ते का निर्माण पूर्ण होने और उपहार पाकर समारा नाज काफी प्रसन्न हुई। बच्ची एवं उसके परिजनों द्वारा जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान आसपास के स्थानीय लोगों ने भी क्षेत्र में कराए गए कार्यों तथा जिलाधिकारी द्वारा मौके पर पहुंचकर समस्याओं का जायजा लेने और उनके समाधान के लिए दिए गए निर्देशों की सराहना की। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद मऊ सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।2
- जमानिया: संविदा सफाई कर्मी तलाई राम की मौत पर पालिका अध्यक्ष की संवेदनहीनता, सवाल पूछने पर कतराते नजर आए चेयरमैन जमानिया (गाजीपुर)। नगर पालिका परिषद जमानिया में बीती 14 सितंबर को एक संविदा सफाई कर्मी की छत से गिरकर आकस्मिक मौत के मामले ने अब राजनीतिक और प्रशासनिक तूल पकड़ लिया है। इस भीषण हादसे में मृतक कर्मचारी तलाई राम की असमय मृत्यु से जहां एक तरफ उनका पूरा परिवार दाने-दाने को मोहताज हो गया है, वहीं दूसरी तरफ जमानिया नगर पालिका अध्यक्ष (चेयरमैन) की कथित संवेदनहीनता सामने आई है। पीड़ित परिवार की सुध लेने और मदद का ठोस आश्वासन देने के बजाय, चेयरमैन इस संवेदनशील मुद्दे पर उठ रहे सवालों से बचते और कतराते नजर आ रहे हैं, जिससे स्थानीय जनता और सफाई कर्मचारियों में भारी उबाल है। सवालों से बचते दिखे पालिका अध्यक्ष, जनता में आक्रोश हादसे के बाद जब स्थानीय पत्रकारों और जागरूक नागरिकों ने मृतक तलाई राम के परिवार के हित, पुनर्वास और आर्थिक सहायता को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष से सवाल करने की कोशिश की, तो वे सीधे जवाब देने से बचते दिखे। प्रत्यक्षदर्शियों और सूत्रों के मुताबिक, चेयरमैन महोदय सफाई कर्मी तलाई राम की मौत के प्रति बेहद उदासीन नजर आए और इस गंभीर मुद्दे पर बात करने से कतराते रहे। एक जनप्रतिनिधि का अपनी ही पालिका के गरीब संविदा कर्मी की मौत पर ऐसा टालमटोल वाला रवैया उनकी संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े करता है।1
- खेलकूद मैदान बरसाना में 27 लोग नरेगा का काम करते हुए जिसमें कुछ लोगों का मास्टर रोलनिकल गया तथा कुछ लोगों का नहीं निकल गया है गाजीपुर करंडा क्षेत्र के बरसाना गांव में खेलकूद मैदान पर 27 लोग काम करते हुए दिखाई दिए जिसमें कुछ लोगों का मास्टर निकल गया है तथा कुछ लोगों को भला फुसलाकर काम कराया जा रहा है कि मास्टर बाद में निकाल दिया जाएगा लेकिन ऐसा कभी नहीं किया जाता है1
- जौनपुर या हनुमान मंदिर सैकड़ो साल पुराना है यहां जो मन्नत मांगते हैं लोग वह होती है पूरा जौनपुर प्रसिद्ध हनुमान मंदिर का सुबह का दर्शन1
- चंदौली के धानापुर में पद्मश्री डॉ. रत्नप्पा कुम्हार की जयंती पर पीडीए की जनपंचायत स्वतंत्रता सेनानियों के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ पूर्व राज्य मंत्री रमेश प्रजापति1
- पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने सुनीं जनशिकायतें, प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण के निर्देश जनशिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की गई। इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए। एसपी ने कहा कि जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रत्येक शिकायत का नियमानुसार निस्तारण कराया जाए तथा पीड़ितों को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े। अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण में समयबद्धता और पारदर्शिता बनाए रखने के भी निर्देश दिए गए।2