घृतपान के साथ शुरू हुआ पंचम सामूहिक विवाह महोत्सव 2.5 किमी लंबी निकासी में जुटेंगे हजारों बारात नागौर,,सैनिक क्षत्रिय माली सामूहिक विवाह समिति के तत्वावधान में आयोजित पंचम सामूहिक विवाह सम्मेलन का शुभारंभ बुधवार को घृतपान की रस्म के साथ हुआ। सुबह सात बजे से ही वर–वधू अपने-अपने परिजनों के साथ माली समाज संस्थान पहुंचने लगे थे। समाज का करीब पांच बीघा परिसर खचाखच भरा नजर आया। पूर्व निर्धारित व्यवस्थाओं और अनुशासन के चलते सभी कार्यक्रम सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुए।समिति द्वारा पहले ही सभी जोड़ों को निर्देश दिया गया था कि वे अपने साथ अधिकतम 15-15 परिजन ही पंडाल में लाएं। इस निर्णय का सकारात्मक परिणाम देखने को मिला और भीड़ के बावजूद कार्यक्रम में किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं हुई। सुबह सवा आठ बजे विधिवत मंत्रोच्चार के बीच पहले 70 वधु और बाद में 70 वर को अलग-अलग घृतपान कराया गया। पंडित सुनील दाधीच के नेतृत्व में करीब तीन घंटे तक चले कार्यक्रम में वैदिक रीति-विधान के अनुसार रस्में संपन्न हुईं। दोपहर में महिलाओं के सानिध्य में विनायक पूजन किया गया। महिलाओं ने पारंपरिक लोकगीत गाए। मेहमानों के लिए भोजन की भी समुचित व्यवस्था रही।शाम सात बजे से गैर-डांडिया नृत्य का आयोजन हुआ, जिसमें नागौर, ताऊसर, चेनार, रोल, सालवा सहित विभिन्न गांवों के समाज बंधुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।बुधवार फुलरिया दूज के अवसर पर 70 जोड़े दांपत्य जीवन में प्रवेश करेंगे। प्रातः 8 बजे माली समाज भवन से 70 दूल्हों की घोड़ी पर एक साथ निकासी निकलेगी। चार बैंडों की अगुवाई में 2.5 किलोमीटर लंबी यह बारात शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए राउमावि चेनार स्थित विवाह स्थल पहुंचेगी। निकासी के दौरान अनेक स्थानों पर पुष्पवर्षा की जाएगी और करीब 10हजार बारातियों के शामिल होने का अनुमान है। विवाह स्थल पर पंडित सुनील दाधीच के मार्गदर्शन में यज्ञ वेदी के समक्ष पूर्ण विधि-विधान से पाणिग्रहण संस्कार संपन्न होगा। कार्यक्रम में भामाशाह रामवल्लभ भाटी, बलदेवराम भाटी, समिति अध्यक्ष कृपाराम देवड़ा, हैदराबाद माली समाज के पूर्व अध्यक्ष रामपाल देवड़ा, उपाध्यक्ष देवकिशन सोलंकी, मनीष कच्छावा, सचिव सूरजमल भाटी, कोषाध्यक्ष कैलाश गहलोत, अर्जुनराम कच्छावा, रामचंद्र सांखला, पाबूराम सांखला सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
घृतपान के साथ शुरू हुआ पंचम सामूहिक विवाह महोत्सव 2.5 किमी लंबी निकासी में जुटेंगे हजारों बारात नागौर,,सैनिक क्षत्रिय माली सामूहिक विवाह समिति के तत्वावधान में आयोजित पंचम सामूहिक विवाह सम्मेलन का शुभारंभ बुधवार को घृतपान की रस्म के साथ हुआ। सुबह सात बजे से ही वर–वधू अपने-अपने परिजनों के साथ माली समाज संस्थान पहुंचने लगे थे। समाज का करीब पांच बीघा परिसर खचाखच भरा नजर आया। पूर्व निर्धारित व्यवस्थाओं और अनुशासन के चलते सभी कार्यक्रम सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुए।समिति द्वारा पहले ही सभी जोड़ों को निर्देश दिया गया था कि वे अपने साथ अधिकतम 15-15 परिजन ही पंडाल में लाएं। इस निर्णय का सकारात्मक परिणाम देखने को मिला और भीड़ के बावजूद कार्यक्रम में किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं हुई। सुबह सवा आठ बजे विधिवत मंत्रोच्चार के बीच पहले 70 वधु और बाद में 70 वर को अलग-अलग घृतपान कराया गया। पंडित सुनील दाधीच के नेतृत्व में करीब तीन घंटे तक चले कार्यक्रम में वैदिक रीति-विधान के अनुसार रस्में संपन्न हुईं। दोपहर में महिलाओं के सानिध्य में विनायक पूजन किया
गया। महिलाओं ने पारंपरिक लोकगीत गाए। मेहमानों के लिए भोजन की भी समुचित व्यवस्था रही।शाम सात बजे से गैर-डांडिया नृत्य का आयोजन हुआ, जिसमें नागौर, ताऊसर, चेनार, रोल, सालवा सहित विभिन्न गांवों के समाज बंधुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।बुधवार फुलरिया दूज के अवसर पर 70 जोड़े दांपत्य जीवन में प्रवेश करेंगे। प्रातः 8 बजे माली समाज भवन से 70 दूल्हों की घोड़ी पर एक साथ निकासी निकलेगी। चार बैंडों की अगुवाई में 2.5 किलोमीटर लंबी यह बारात शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए राउमावि चेनार स्थित विवाह स्थल पहुंचेगी। निकासी के दौरान अनेक स्थानों पर पुष्पवर्षा की जाएगी और करीब 10हजार बारातियों के शामिल होने का अनुमान है। विवाह स्थल पर पंडित सुनील दाधीच के मार्गदर्शन में यज्ञ वेदी के समक्ष पूर्ण विधि-विधान से पाणिग्रहण संस्कार संपन्न होगा। कार्यक्रम में भामाशाह रामवल्लभ भाटी, बलदेवराम भाटी, समिति अध्यक्ष कृपाराम देवड़ा, हैदराबाद माली समाज के पूर्व अध्यक्ष रामपाल देवड़ा, उपाध्यक्ष देवकिशन सोलंकी, मनीष कच्छावा, सचिव सूरजमल भाटी, कोषाध्यक्ष कैलाश गहलोत, अर्जुनराम कच्छावा, रामचंद्र सांखला, पाबूराम सांखला सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
- नागौर/गोटन,,चोरी के प्रकरण में वांछित आरोपी प्रहलादराम गिरफ्तार।आरोपी को सरहद मोकलपुर से किया दस्तयाब। चोरी का 80 लीटर डीजल एवं परिवहन हेतु प्रयुक्त वाहन पीकअप जब्त।आरोपी दिनांक 29दिसम्बर2025 की रात्रि में सरहद बायड़ में होटल पर खड़े डम्पर में से 80 लीटर डीजल की चोरी कर ले गया। थाना गोटन पुलिस टीम की रही कार्यवाही1
- राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का मध्यांतर बुलेटिन। मुख्यमंत्री भजनलाल जी डी जी पी राजीव शर्मा जी के सपने को साकार कर रहे हैं। कोटा रेंज के लोकप्रिय आई जी राजेंद्र प्रसाद गोयल साहब। स्पीकर ओम बिरला जी द्वारा कोटा शहर को आधुनिक कोट बनाने और पुलिस मे नए नवाचार करने के द्वितीय फेज में आज उन्होंने यातायात विभाग के आंगन में नया यातायात पार्क का फीता काटकर उद्घाटन कर पुलिस कर्मियों को सौप है। उन्होंने उक्त अवसर पर सीएलजी के पुरुष और महिला पुलिस के सहयोगी साथियों को भी संबोधित किया है। और कहा है की हर व्यक्ति देशभक्ति का जजवा रखे उसे शहर की स्वच्छता शिक्षा और पुलिस का सहयोग करें। तो उसे शहर की तस्वीर और तकदीर बदल जाती है। उन्होंने सभी सीएलजी मेंबरों से अनुरोध किया कि वह अपने-अपने क्षेत्र में जनता की समस्या का निदान पुलिस से करवये और इलाके में सट्टे जुआ मादक पदार्थ गतिविधियों की जानकारी आईजी एसपी को दे और अपना सीएलजी के दायित्व को बखूबी निभाऐ। उक्त कार्यक्रम में कमिश्नर अनिल अग्रवाल कलेक्टर पियूष सांवरिया भी मौजूद थे।1
- “खेतों में लहराता सिंधी सुआ और गेहूं की फसल 🌿 यही है गांव की असली कमाई और खुशहाली” #SindiSua #GehuKiFasal #WheatCrop #DesiKisan #KisanLife #GaonKiZindagi #VillageFarming #RabiFasal #IndianFarmer #DesiKheti #FarmVlog #RuralLife #KhetiBadi1
- नागौर जिले में मजदूरों और कारीगरों के पुलिस वेरिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह कदम मेड़ता में हुए पंकज सोनी हत्याकांड के बाद उठाया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला पुलिस ने पूरे जिले में व्यापक सत्यापन अभियान चलाने का फैसला किया है।1
- Post by मुन्नीलाल4
- बीकानेर, 18 फरवरी। संतुलित आहार एवं मिलेट्स के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बीकानेर में 'ईट राइट वॉकथॉन' का आयोजन किया गया। वॉकथॉन को सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज, बीकानेर प्रांगण से प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार वर्मा तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुखराज साध द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। वॉकथॉन में सात सौ से अधिक नर्सिंग विद्यार्थियों एवं आशा सहयोगिनियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने ‘ईट राइट’ के संदेश के साथ संतुलित एवं पौष्टिक आहार अपनाने तथा मोटे अनाज (मिलेट्स) को दैनिक भोजन में शामिल करने का आह्वान किया।वॉकथॉन सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज से प्रारंभ होकर मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम, शास्त्री नगर में संपन्न हुई, जहां ईट राइट मिलेट्स मेले का आयोजन किया गया। मेले में मिलेट्स आधारित व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई गई तथा पोषण संबंधी जानकारी आमजन को दी गई। इस अवसर पर आरसीएचओ डॉ. भवानी शंकर गहलोत, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रवण कुमार वर्मा, सुरेंद्र कुमार, भानुप्रताप सिंह गहलोत, राकेश गोदारा, ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील जैन, डॉ. कैलाश गहलोत, डॉ. शिवराज सिद्ध, मालकोश आचार्य सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम का उद्देश्य स्वस्थ बीकानेर के संकल्प को सुदृढ़ करते हुए समुदाय में सही खानपान की आदतों को प्रोत्साहित करना रहा।2
- भारतीय गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने एआई समिट 2026 में चीनी कंपनी Unitree Robotics के रोबोटिक डॉग को अपना बताकर पेश किया, जिससे सरकार की बेइज्जती हुई। यूनिवर्सिटी ने इसे "ओरायन" नाम दिया और दावा किया कि यह उनके सेंटर ऑफ एक्सीलेंस द्वारा विकसित किया गया है। हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में यह खुलासा हुआ कि यह रोबोटिक डॉग चीन की कंपनी Unitree Robotics का है, जो बाजार में 2-3 लाख रुपये में उपलब्ध है। यूनिवर्सिटी ने बाद में सफाई दी कि उन्होंने इसे छात्रों के लिए एक सीखने के टूल के रूप में लाया था, न कि अपना उत्पाद बताने के लिए। इस घटना ने सरकार की आलोचना को बढ़ावा दिया है, खासकर कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने इसे "पीआर तमाशा" बताया और कहा कि भारत की प्रतिभा और डेटा का लाभ उठाने के बजाय चीनी उत्पाद प्रदर्शित किए जा रहे हैं।1
- नागौर/पादुकलां,,पप्पू राम सैनी सामरिया रिया बड़ी के पुत्र सांवरराम ने दो दिन पूर्व मेड़ता रोड से शादी करके दुल्हन लेकर आया के पश्चात आज दुल्हन की बेस में दूल्हा नकला पुलिस प्रशासन ने दबिश देकर पुलिस थाना पादु कला ले गई अगली कार्यवाही जारी है1