logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तेज रफ्तार बस का कहर: एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल श्रावस्ती। दिनांक 15 अप्रैल 2026 को थाना गिलौला क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना मिलते ही थाना गिलौला पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गिलौला पहुंचाया गया। वहां मौजूद चिकित्सकों ने एक घायल व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हादसे में शामिल बस को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी हुई है। स्थानीय लोगों में हादसे को लेकर दुख और आक्रोश का माहौल है।

2 days ago
user_Hasmat Husain Khan
Hasmat Husain Khan
Lawyer इकौना, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश•
2 days ago

तेज रफ्तार बस का कहर: एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल श्रावस्ती। दिनांक 15 अप्रैल 2026 को थाना गिलौला क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना मिलते ही थाना गिलौला पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गिलौला पहुंचाया गया। वहां मौजूद चिकित्सकों ने एक घायल व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हादसे में शामिल बस को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी हुई है। स्थानीय लोगों में हादसे को लेकर दुख और आक्रोश का माहौल है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • “ऑपरेशन कन्विक्शन” को धार देने के लिए पुलिस की बड़ी बैठक, प्रभावी पैरवी पर जोर श्रावस्ती!जनपद में अपराध नियंत्रण एवं न्यायालय में मुकदमों की सुदृढ़ पैरवी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार कक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र उत्तम ने की।बैठक के दौरान “ऑपरेशन कन्विक्शन” के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया। जघन्य एवं महत्वपूर्ण मामलों की गहन समीक्षा करते हुए निर्देशित किया गया कि प्रत्येक थाने में पैरवी अधिकारी नियुक्त किए जाएं, ताकि मुकदमों का त्वरित एवं प्रभावी संचालन सुनिश्चित हो सके।अपर पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने वाले साक्ष्यों एवं गवाहों का समुचित प्रबंधन किया जाए और उन्हें बिना विलंब के पेश किया जाए। साथ ही थाना स्तर पर नियुक्त पैरोकारों के कार्यों की नियमित निगरानी करते हुए थाना प्रभारी एवं न्यायालय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर बल दिया गया।इसके अतिरिक्त न्यायालय से प्राप्त कुर्की वारंट, गिरफ्तारी वारंट, वसूली वारंट एवं सम्मनों को उसी दिन थाने के रोजनामचा में दर्ज करने के निर्देश दिए गए। लंबित मुकदमों के कारणों की पहचान कर उनके शीघ्र निस्तारण के लिए प्रभावी कदम उठाने को भी कहा गया।बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि अभियुक्तों के जमानत प्रार्थना पत्रों का सशक्त विरोध किया जाए तथा CCTNS एवं ICJS पोर्टल के माध्यम से उनका आपराधिक इतिहास संकलित कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाए। साथ ही FSL रिपोर्ट शीघ्र प्राप्त कराने और केस प्रॉपर्टी को सुरक्षित रखते हुए समय से न्यायालय में प्रस्तुत करने पर भी जोर दिया गया।लोक अभियोजकों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने, जमानतदारों का सत्यापन समय से कर रिपोर्ट न्यायालय भेजने तथा पैरोकारों के कार्यों का दैनिक निरीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। किसी भी प्रकार की समस्या आने पर तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराने को भी कहा गया।अपर पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत गुणवत्तापूर्ण विवेचना एवं प्रभावी पैरवी के माध्यम से अधिकतम सजा सुनिश्चित कर अपराधियों के विरुद्ध सख्त संदेश दिया जाए। बैठक में क्षेत्राधिकारी सतीश कुमार शर्मा, मॉनिटरिंग सेल प्रभारी, थानों से नामित पैरवी अधिकारी, समस्त थानों के पैरोकार एवं सत्यापन सेल के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
    1
    “ऑपरेशन कन्विक्शन” को धार देने के लिए पुलिस की बड़ी बैठक, प्रभावी पैरवी पर जोर
श्रावस्ती!जनपद में अपराध नियंत्रण एवं न्यायालय में मुकदमों की सुदृढ़ पैरवी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार कक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र उत्तम ने की।बैठक के दौरान “ऑपरेशन कन्विक्शन” के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया। जघन्य एवं महत्वपूर्ण मामलों की गहन समीक्षा करते हुए निर्देशित किया गया कि प्रत्येक थाने में पैरवी अधिकारी नियुक्त किए जाएं, ताकि मुकदमों का त्वरित एवं प्रभावी संचालन सुनिश्चित हो सके।अपर पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने वाले साक्ष्यों एवं गवाहों का समुचित प्रबंधन किया जाए और उन्हें बिना विलंब के पेश किया जाए। साथ ही थाना स्तर पर नियुक्त पैरोकारों के कार्यों की नियमित निगरानी करते हुए थाना प्रभारी एवं न्यायालय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर बल दिया गया।इसके अतिरिक्त न्यायालय से प्राप्त कुर्की वारंट, गिरफ्तारी वारंट, वसूली वारंट एवं सम्मनों को उसी दिन थाने के रोजनामचा में दर्ज करने के निर्देश दिए गए। लंबित मुकदमों के कारणों की पहचान कर उनके शीघ्र निस्तारण के लिए प्रभावी कदम उठाने को भी कहा गया।बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि अभियुक्तों के जमानत प्रार्थना पत्रों का सशक्त विरोध किया जाए तथा CCTNS एवं ICJS पोर्टल के माध्यम से उनका आपराधिक इतिहास संकलित कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाए। साथ ही FSL रिपोर्ट शीघ्र प्राप्त कराने और केस प्रॉपर्टी को सुरक्षित रखते हुए समय से न्यायालय में प्रस्तुत करने पर भी जोर दिया गया।लोक अभियोजकों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने, जमानतदारों का सत्यापन समय से कर रिपोर्ट न्यायालय भेजने तथा पैरोकारों के कार्यों का दैनिक निरीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। किसी भी प्रकार की समस्या आने पर तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराने को भी कहा गया।अपर पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत गुणवत्तापूर्ण विवेचना एवं प्रभावी पैरवी के माध्यम से अधिकतम सजा सुनिश्चित कर अपराधियों के विरुद्ध सख्त संदेश दिया जाए। बैठक में क्षेत्राधिकारी सतीश कुमार शर्मा, मॉनिटरिंग सेल प्रभारी, थानों से नामित पैरवी अधिकारी, समस्त थानों के पैरोकार एवं सत्यापन सेल के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
    user_Hasmat Husain Khan
    Hasmat Husain Khan
    Lawyer इकौना, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • दिनांक 16.04.2026 गोवध निवारण अधिनियम व आर्म्स एक्ट से संबंधित 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक * राहुल भाटी* के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में थाना सिरसिया पुलिस द्वारा सराहनीय कार्य करते हुए 01 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष शैलकांत उपाध्याय* के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 16.04.2026 को मुखबिर की सूचना पर मु0अ0स0 32/26 धारा 303(2), 3(5) BNS व 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम व 4/25 आर्म्स एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त शब्बीर उर्फ चुम्मन पुत्र मुन्सरीफ निवासी मोहल्ला आजाद नगर कस्बा इकौना थाना इकौना जनपद श्रावस्ती को *इकौना रोड पर बहद ग्राम बारातभरी* के पास से गिरफ्तार किया गया। *घटना का संक्षिप्त विवरण* दिनांक 19.02.2026 को वादी श्री राजू श्रीवास्तव निवासी विश्वनाथपुर पाड़वालिया थाना सिरसिया द्वारा गोकशी के संबंध में लिखित तहरीर दी गई थी, जिसके आधार पर थाना सिरसिया पर अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान प्रकाश में आए अभियुक्त शब्बीर उर्फ चुम्मन पुत्र मुन्सरीफ निवासी मोहल्ला आजाद नगर कस्बा इकौना थाना इकौना जनपद श्रावस्ती को आज गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण* 1. शब्बीर उर्फ चुम्मन पुत्र मुन्सरीफ निवासी मोहल्ला आजाद नगर कस्बा इकौना थाना इकौना जनपद श्रावस्ती।
    2
    दिनांक 16.04.2026  
गोवध निवारण अधिनियम व आर्म्स एक्ट से संबंधित 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार  
पुलिस अधीक्षक * राहुल भाटी* के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में थाना सिरसिया पुलिस द्वारा सराहनीय कार्य करते हुए 01 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।  
थानाध्यक्ष  शैलकांत उपाध्याय* के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 16.04.2026 को मुखबिर की सूचना पर मु0अ0स0 32/26 धारा 303(2), 3(5) BNS व 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम व 4/25 आर्म्स एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त शब्बीर उर्फ चुम्मन पुत्र मुन्सरीफ निवासी मोहल्ला आजाद नगर कस्बा इकौना थाना इकौना जनपद श्रावस्ती को *इकौना रोड पर बहद ग्राम बारातभरी* के पास से गिरफ्तार किया गया। 
*घटना का संक्षिप्त विवरण*  
दिनांक 19.02.2026 को वादी श्री राजू श्रीवास्तव निवासी विश्वनाथपुर पाड़वालिया थाना सिरसिया द्वारा गोकशी के संबंध में लिखित तहरीर दी गई थी, जिसके आधार पर थाना सिरसिया पर अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान प्रकाश में आए अभियुक्त शब्बीर उर्फ चुम्मन पुत्र मुन्सरीफ निवासी मोहल्ला आजाद नगर कस्बा इकौना थाना इकौना जनपद श्रावस्ती को आज गिरफ्तार किया गया।  
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*  
1. शब्बीर उर्फ चुम्मन पुत्र मुन्सरीफ निवासी मोहल्ला आजाद नगर कस्बा इकौना थाना इकौना जनपद श्रावस्ती।
    user_गिरधारी गुप्ता पत्रकार
    गिरधारी गुप्ता पत्रकार
    Bhinga, Shravasti, Uttar Pradesh•
    23 hrs ago
  • गोंडा महिला की बेरहमी से सड़क पर पिटाई का वीडियो वायरल, पांच पर केस, युवक ने जान जोखिम में डालकर बचाई जान। अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App) 👇🏻
    1
    गोंडा  महिला की बेरहमी से सड़क पर पिटाई का वीडियो वायरल, पांच पर केस, युवक ने जान जोखिम में डालकर बचाई जान।
अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App) 👇🏻
    user_Janta ki awaz 647
    Janta ki awaz 647
    बलरामपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बलरामपुर/श्रावस्ती। भारत-नेपाल सीमा पर नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ चल रही सख्ती के बीच सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ा खुलासा किया है। एसएसबी 9वीं बटालियन, एफएसडीए और पुलिस की संयुक्त टीम ने महादेव बांकी-खरवन बांधा क्षेत्र में छापेमारी कर तीन तस्करों को गिरफ्तार करते हुए करीब 11.47 लाख रुपये की प्रतिबंधित दवाएं बरामद की हैं।
    1
    बलरामपुर/श्रावस्ती। भारत-नेपाल सीमा पर नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ चल रही सख्ती के बीच सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ा खुलासा किया है। एसएसबी 9वीं बटालियन, एफएसडीए और पुलिस की संयुक्त टीम ने महादेव बांकी-खरवन बांधा क्षेत्र में छापेमारी कर तीन तस्करों को गिरफ्तार करते हुए करीब 11.47 लाख रुपये की प्रतिबंधित दवाएं बरामद की हैं।
    user_Rahul Ratna
    Rahul Ratna
    रिपोर्टर बलरामपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • भगवान परशुराम की जयंती मनाने का लोगों के अंदर काफी उत्साह दिखाई देता है सभी ब्राह्मण मिलजुल कर 19 तारीख को भगवान परशुराम की जयंती मनाएंगे यह जयंती काफी धूमधाम से इसकी रैली निकाली जाएगी तथा सभी ब्राह्मणों से अनुरोध है अनुरोध है किस जयंती के अवसर पर परशुराम जी के मंदिर में उपस्थित हो और अपनी सहभागिता निभाएं हमें एक युद्ध होकर रहना है और हमें किसी से अब नहीं जानना है ना हमें किसी के पीछे लगा है हम अपना वर्चस्व स्वयं समाज के सामने प्रकट करेंगे क्योंकि हम लोग शुरू से ही दूसरों की सहायता की है हम स्वयं राज्य नहीं लिए हैं लेकिन राज्य को दिलाने में मेरी महत्वपूर्ण भूमिका रही है ब्रह्मा का ही धैर्य है यह सभी कार्य सफल होते हैं
    3
    भगवान परशुराम की जयंती मनाने का लोगों के अंदर काफी उत्साह दिखाई देता है सभी ब्राह्मण मिलजुल कर 19 तारीख को भगवान परशुराम की जयंती मनाएंगे यह जयंती काफी धूमधाम से इसकी रैली निकाली जाएगी तथा सभी ब्राह्मणों से अनुरोध है अनुरोध है किस जयंती के अवसर पर परशुराम जी के मंदिर में उपस्थित हो और अपनी सहभागिता निभाएं हमें एक युद्ध होकर रहना है और हमें किसी से अब नहीं जानना है ना हमें किसी के पीछे लगा है हम अपना वर्चस्व स्वयं समाज के सामने प्रकट करेंगे क्योंकि हम लोग शुरू से ही दूसरों की सहायता की है हम स्वयं राज्य नहीं लिए हैं लेकिन राज्य को दिलाने में मेरी महत्वपूर्ण भूमिका रही है ब्रह्मा का ही धैर्य है यह सभी कार्य सफल होते हैं
    user_Onkarnathtripathi
    Onkarnathtripathi
    Teacher बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    39 min ago
  • बहराइच में ‘डाकिया वसूली कांड’! ग्राम कंडेला में खुलेआम लूट—गरीबों से ₹50 से ₹500 तक की वसूली, का गंभीर आरोप रिकॉर्डिंग वायरल ।
    1
    बहराइच में ‘डाकिया वसूली कांड’! ग्राम कंडेला में खुलेआम लूट—गरीबों से ₹50 से ₹500 तक की वसूली, का गंभीर आरोप रिकॉर्डिंग वायरल ।
    user_Fariyad Ali
    Fariyad Ali
    Local News Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बहराइच जिले के मूर्तिहा कोतवाली थाना क्षेत्र में गुरूवार देर रात एक युवक ने बीमा क्लेम की रकम के लिए अपनी भाभी के हाथ-पैर बांधकर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। आरोपी देवर मौके से फरार हो गया, हालांकि पुलिस ने बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया। मृतका आरती देवी (35) के पति की करीब एक वर्ष पूर्व सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। हाल ही में आरती को उस हादसे का बीमा क्लेम मिला था। आरोपी देवर दिनेश यादव उस रकम में हिस्सा मांग रहा था, जिसे आरती ने देने से इनकार कर दिया था। जमीन के बंटवारे को लेकर भी दोनों के बीच विवाद चल रहा था।गुरुवार देर रात आरती किसी रिश्तेदार के यहां जाने की तैयारी कर रही थीं, तभी दिनेश वहां पहुंचा और रकम को लेकर विवाद शुरू हो गया। विरोध करने पर दिनेश ने आरती के हाथ-पैर बांध दिए और कुल्हाड़ी से चेहरे, गले व शरीर के कई हिस्सों पर वार कर हत्या कर दी। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया।घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं। कोतवाल राम नरेश ने बताया कि आरोपी दिनेश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।
    4
    बहराइच जिले के मूर्तिहा कोतवाली थाना क्षेत्र में गुरूवार देर रात एक युवक ने बीमा क्लेम की रकम के लिए अपनी भाभी के हाथ-पैर बांधकर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी।
आरोपी देवर मौके से फरार हो गया, हालांकि पुलिस ने बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया। मृतका आरती देवी (35) के पति की करीब एक वर्ष पूर्व सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। हाल ही में आरती को उस हादसे का बीमा क्लेम मिला था। आरोपी देवर दिनेश यादव उस रकम में हिस्सा मांग रहा था, जिसे आरती ने देने से इनकार कर दिया था।
जमीन के बंटवारे को लेकर भी दोनों के बीच विवाद चल रहा था।गुरुवार देर रात आरती किसी रिश्तेदार के यहां जाने की तैयारी कर रही थीं, तभी दिनेश वहां पहुंचा और रकम को लेकर विवाद शुरू हो गया। विरोध करने पर दिनेश ने आरती के हाथ-पैर बांध दिए और कुल्हाड़ी से चेहरे, गले व शरीर के कई हिस्सों पर वार कर हत्या कर दी। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया।घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं। कोतवाल राम नरेश ने बताया कि आरोपी दिनेश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।
    user_Pradeep
    Pradeep
    रिपोर्ट बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • श्रावस्ती: गोकशी प्रकरण में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार श्रावस्ती थाना सिरसिया पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।थानाध्यक्ष शैलकांत उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दिनांक 16 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोकशी प्रकरण में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार, मु0अ0सं0 32/26 धारा 303(2), 3(5) बीएनएस, 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम एवं 4/25 आर्म्स एक्ट से संबंधित अभियुक्त शब्बीर उर्फ चुम्मन पुत्र मुन्सरीफ, निवासी मोहल्ला आजाद नगर, कस्बा इकौना थाना इकौना, जनपद श्रावस्ती को इकौना रोड पर ग्राम बारातभरी के पास से दबोचा गया। बताया गया कि इस मामले में दिनांक 19 फरवरी 2026 को वादी राजू श्रीवास्तव, निवासी विश्वनाथपुर पाड़वालिया थाना सिरसिया द्वारा गोकशी के संबंध में लिखित तहरीर दी गई थी, जिसके आधार पर थाना सिरसिया में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान अभियुक्त का नाम प्रकाश में आया, जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। लगातार प्रयास के बाद आखिरकार पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई कर अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
    1
    श्रावस्ती: गोकशी प्रकरण में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
श्रावस्ती थाना सिरसिया पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।थानाध्यक्ष शैलकांत उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दिनांक 16 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोकशी प्रकरण में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार, मु0अ0सं0 32/26 धारा 303(2), 3(5) बीएनएस, 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम एवं 4/25 आर्म्स एक्ट से संबंधित अभियुक्त शब्बीर उर्फ चुम्मन पुत्र मुन्सरीफ, निवासी मोहल्ला आजाद नगर, कस्बा इकौना थाना इकौना, जनपद श्रावस्ती को इकौना रोड पर ग्राम बारातभरी के पास से दबोचा गया। बताया गया कि इस मामले में दिनांक 19 फरवरी 2026 को वादी राजू श्रीवास्तव, निवासी विश्वनाथपुर पाड़वालिया थाना सिरसिया द्वारा गोकशी के संबंध में लिखित तहरीर दी गई थी, जिसके आधार पर थाना सिरसिया में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान अभियुक्त का नाम प्रकाश में आया, जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।
लगातार प्रयास के बाद आखिरकार पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई कर अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
    user_Hasmat Husain Khan
    Hasmat Husain Khan
    Lawyer इकौना, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.