logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मेवाड़ विश्वविद्यालय में मान्यता विवाद के बीच हिंसक झड़प। छह छात्र घायल, दो एफआईआर दर्ज; भारी पुलिस बल तैनात। चित्तौड़गढ़/गंगरार। मेवाड़ विश्वविद्यालय में एएनएम और जीएनएम नर्सिंग पाठ्यक्रम की मान्यता को लेकर चल रहा विवाद अब उग्र रूप ले चुका है। मंगलवार देर रात छात्र आंदोलन के बीच परिसर में दो गुटों के बीच झड़प, हंगामा और तोड़फोड़ की घटना हुई, जिसमें छह छात्र घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मेस में बवाल और तोड़फोड़ जानकारी के अनुसार, मान्यता की मांग को लेकर पिछले कई दिनों से चल रहे आंदोलन के दौरान मंगलवार रात छात्रों के दो गुट आमने-सामने आ गए। विवाद बढ़ने पर मेस परिसर में हंगामा हुआ। कांच की खिड़कियां, गमले और अन्य सामान तोड़ दिए गए। स्थिति तनावपूर्ण होने पर पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा और परिसर में अतिरिक्त बल तैनात किया गया। घटना में छह छात्र घायल हुए, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई बुधवार सुबह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। जिलेभर से पुलिस उपाधीक्षक, निरीक्षक और उपनिरीक्षकों सहित लगभग 500 पुलिसकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात किया गया। अधिकारियों ने छात्रों से संवाद कर शांति बनाए रखने की अपील की। दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज घटना के बाद पुलिस ने दो प्रकरण दर्ज किए हैं। पहला मामला: गंगरार निवासी राकेश पुत्र नंद गिरी ने शिकायत दी कि कुछ छात्रों ने मेस बंद कर अव्यवस्था फैलाई और माहौल तनावपूर्ण बनाया। दूसरा मामला: रायबरेली निवासी छात्र अभिषेक सिंह ने आरोप लगाया कि कुछ छात्रों ने उनके साथ मारपीट की, तोड़फोड़ की और सरिए से हमला किया। दोनों मामलों में पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दी है। मान्यता को लेकर गहराता असंतोष मूल विवाद नर्सिंग कोर्स (एएनएम और जीएनएम) की मान्यता को लेकर है। विश्वविद्यालय ने तीन वर्ष पूर्व मान्यता के लिए आवेदन किया था, जो अब तक सरकार स्तर पर लंबित है। छात्रों का कहना है कि उनके कोर्स की अवधि समाप्त होने में मात्र छह माह शेष हैं। यदि समय पर मान्यता और परीक्षा नहीं हुई तो उनका एक वर्ष व्यर्थ हो जाएगा। अनशन पर बैठे छात्र-छात्राओं का आरोप है कि विश्वविद्यालय प्रबंधन जानबूझकर असल मुद्दे से ध्यान भटका रहा है। उनका कहना है कि छात्रों को दो गुटों में बांटकर “फूट डालो और राज करो” की नीति अपनाई जा रही है, ताकि मान्यता और डिग्री से जुड़े प्रश्न दब जाएं। छात्रों ने आशंका जताई है कि यदि मान्यता नहीं मिली तो उनकी डिग्री का कोई मूल्य नहीं रहेगा और उनका भविष्य संकट में पड़ सकता है। उन्होंने राज्य सरकार से शीघ्र हस्तक्षेप कर मान्यता प्रक्रिया पूरी कराने की मांग की है। समझाइश और अस्थायी राहत प्रशासनिक अधिकारियों ने अनशन कर रहे छात्रों को समझाकर भोजन करने का आग्रह किया। कुछ छात्रों ने पुलिस सुरक्षा में भोजन किया, जबकि कुछ ने अनशन जारी रखा। तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए अन्य संकायों के कई छात्र घर लौट गए हैं। आगामी रमजान और होली को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों को अस्थायी रूप से घर जाने की अनुमति दी है। प्रबंधन और प्रशासन का पक्ष विश्वविद्यालय प्रबंधन का कहना है कि मान्यता प्रक्रिया सरकार स्तर पर लंबित है और उसे शीघ्र पूर्ण कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं जिला प्रशासन ने दावा किया है कि स्थिति नियंत्रण में है और मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। फिलहाल परिसर में पुलिस बल तैनात है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

2 hrs ago
user_Alert Nation News
Alert Nation News
Journalist चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
2 hrs ago
3c503440-d39b-4417-be9b-1194d9983d5b

मेवाड़ विश्वविद्यालय में मान्यता विवाद के बीच हिंसक झड़प। छह छात्र घायल, दो एफआईआर दर्ज; भारी पुलिस बल तैनात। चित्तौड़गढ़/गंगरार। मेवाड़ विश्वविद्यालय में एएनएम और जीएनएम नर्सिंग पाठ्यक्रम की मान्यता को लेकर चल रहा विवाद अब उग्र रूप ले चुका है। मंगलवार देर रात छात्र आंदोलन के बीच परिसर में दो गुटों के बीच झड़प, हंगामा और तोड़फोड़ की घटना हुई, जिसमें छह छात्र घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में

2bdef5dd-34e6-4f27-8799-41d9f1e51955

भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मेस में बवाल और तोड़फोड़ जानकारी के अनुसार, मान्यता की मांग को लेकर पिछले कई दिनों से चल रहे आंदोलन के दौरान मंगलवार रात छात्रों के दो गुट आमने-सामने आ गए। विवाद बढ़ने पर मेस परिसर में हंगामा हुआ। कांच की खिड़कियां, गमले और अन्य सामान तोड़ दिए गए। स्थिति तनावपूर्ण होने पर पुलिस को हस्तक्षेप करना

e7333b15-c5a2-4285-ad94-8f7790240bd0

पड़ा और परिसर में अतिरिक्त बल तैनात किया गया। घटना में छह छात्र घायल हुए, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई बुधवार सुबह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। जिलेभर से पुलिस उपाधीक्षक, निरीक्षक और उपनिरीक्षकों सहित लगभग 500 पुलिसकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात किया गया। अधिकारियों ने छात्रों से संवाद कर शांति बनाए रखने

2551e735-1d00-417e-bff0-eabfbbfa43fe

की अपील की। दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज घटना के बाद पुलिस ने दो प्रकरण दर्ज किए हैं। पहला मामला: गंगरार निवासी राकेश पुत्र नंद गिरी ने शिकायत दी कि कुछ छात्रों ने मेस बंद कर अव्यवस्था फैलाई और माहौल तनावपूर्ण बनाया। दूसरा मामला: रायबरेली निवासी छात्र अभिषेक सिंह ने आरोप लगाया कि कुछ छात्रों ने उनके साथ मारपीट की, तोड़फोड़ की और सरिए से हमला किया। दोनों मामलों में पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दी है। मान्यता

129dfd85-f6f8-49ea-b8d2-e2969731232c

को लेकर गहराता असंतोष मूल विवाद नर्सिंग कोर्स (एएनएम और जीएनएम) की मान्यता को लेकर है। विश्वविद्यालय ने तीन वर्ष पूर्व मान्यता के लिए आवेदन किया था, जो अब तक सरकार स्तर पर लंबित है। छात्रों का कहना है कि उनके कोर्स की अवधि समाप्त होने में मात्र छह माह शेष हैं। यदि समय पर मान्यता और परीक्षा नहीं हुई तो उनका एक वर्ष व्यर्थ हो जाएगा। अनशन पर बैठे छात्र-छात्राओं का आरोप

03aa2101-67f1-4ab1-bb34-8d83a0aba966

है कि विश्वविद्यालय प्रबंधन जानबूझकर असल मुद्दे से ध्यान भटका रहा है। उनका कहना है कि छात्रों को दो गुटों में बांटकर “फूट डालो और राज करो” की नीति अपनाई जा रही है, ताकि मान्यता और डिग्री से जुड़े प्रश्न दब जाएं। छात्रों ने आशंका जताई है कि यदि मान्यता नहीं मिली तो उनकी डिग्री का कोई मूल्य नहीं रहेगा और उनका भविष्य संकट में पड़ सकता है। उन्होंने राज्य सरकार से

5063577e-aa57-4a33-8637-ab765237e3c1

शीघ्र हस्तक्षेप कर मान्यता प्रक्रिया पूरी कराने की मांग की है। समझाइश और अस्थायी राहत प्रशासनिक अधिकारियों ने अनशन कर रहे छात्रों को समझाकर भोजन करने का आग्रह किया। कुछ छात्रों ने पुलिस सुरक्षा में भोजन किया, जबकि कुछ ने अनशन जारी रखा। तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए अन्य संकायों के कई छात्र घर लौट गए हैं। आगामी रमजान और होली को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों को अस्थायी रूप से

833c0439-e539-4fd5-a012-ec36f861af15

घर जाने की अनुमति दी है। प्रबंधन और प्रशासन का पक्ष विश्वविद्यालय प्रबंधन का कहना है कि मान्यता प्रक्रिया सरकार स्तर पर लंबित है और उसे शीघ्र पूर्ण कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं जिला प्रशासन ने दावा किया है कि स्थिति नियंत्रण में है और मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। फिलहाल परिसर में पुलिस बल तैनात है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

More news from Chittorgarh and nearby areas
  • Post by Dr CP Patel 8302083835 आयुष हॉस्पिटल
    1
    Post by Dr CP Patel 8302083835 आयुष हॉस्पिटल
    user_Dr CP Patel 8302083835 आयुष हॉस्पिटल
    Dr CP Patel 8302083835 आयुष हॉस्पिटल
    Doctor Chittaurgarh, Chittorgarh•
    1 hr ago
  • Sri laksmipati bhulo mati 🙏🏾🙏🏾🙏🏾🙏🏾🙏🏾🙏🏾🌹🌹🌹🌹🌹🌹🙏🏿🙏🏿🙏🏿🙏🏿🙏🏿🙏🏻🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷
    1
    Sri laksmipati bhulo mati 🙏🏾🙏🏾🙏🏾🙏🏾🙏🏾🙏🏾🌹🌹🌹🌹🌹🌹🙏🏿🙏🏿🙏🏿🙏🏿🙏🏿🙏🏻🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷
    user_Kanhaiya lal Joshi
    Kanhaiya lal Joshi
    Pujari चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • वेस्टर्न डिर्स्टबेंस के कारण राजस्थान के मौसम बदल गया है। बुधवार को 13 जिलों में आंधी-बारिश के साथ ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, 13 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। नए सिस्टम के असर से जयपुर सहित आसपास के एरिया में बुधवार सुबह तेज बरसात हुई है। शहर के आसपास के इलाकों में ओले भी गिरे। तापमान में गिरावट के साथ हवा में भी ठंडक बढ़ गई है। जयपुर के साथ आसपास के जिलों में बरसात के बाद मौसम बदला है। वहीं, मंगलवार को कई जिलों में हल्की बारिश हुई। नागौर में ओले भी गिरे। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 20 फरवरी से मौसम में फिर बदलाव होगा। जयपुर में बादल गरजे, बिजली चमकी राजधानी जयपुर में बीते कई दिनों से बढ़े तापमान में मंगलवार रात से गिरावट हुई है। तेज हवा और बिजली चमकने के साथ बुधवार सुबह 4 बजे से रुक-रुककर बरसात हो रही है। शहर के दादी का फाटक, खिरणी फाटक सहित कई एरिया में ओले भी गिरे। अचानक बदले मौसम के कारण सुबह फिर से सर्दी महसूस हुई है। दिन में तेज धूप के कारण बीते कई दिनों से राजधानी का तापमान लगातार बढ़ रहा था। मौसम एक्सपर्ट के अनुसार बारिश के बाद एक-दो दिन हल्की ठंड का एहसास हो सकता है। 25 डिग्री से नीचे दिन का तापमान पिछले 24 घंटे में नागौर, श्रीगंगानगर, पाली, हनुमानगढ़, चूरू जिलों में हल्की बारिश हुई। नागौर में बारिश के साथ कुछ जगहों पर ओले गिरे। श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 5.7 डिग्री गिरकर 24.4 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ। मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया-राज्य में आज इस सिस्टम का असर सबसे ज्यादा उत्तर-पूर्वी हिस्सों में रहेगा। 19 फरवरी को तापमान में थोड़ी कमी होगी, लेकिन उसके बाद वापस तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होगी और आसमान साफ रहेगा।
    2
    वेस्टर्न डिर्स्टबेंस के कारण राजस्थान के मौसम बदल गया है।
बुधवार को 13 जिलों में आंधी-बारिश के साथ ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, 13 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
नए सिस्टम के असर से जयपुर सहित आसपास के एरिया में बुधवार सुबह तेज बरसात हुई है। शहर के आसपास के इलाकों में ओले भी गिरे।
तापमान में गिरावट के साथ हवा में भी ठंडक बढ़ गई है। जयपुर के साथ आसपास के जिलों में बरसात के बाद मौसम बदला है।
वहीं, मंगलवार को कई जिलों में हल्की बारिश हुई। नागौर में ओले भी गिरे। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 20 फरवरी से मौसम में फिर बदलाव होगा।
जयपुर में बादल गरजे, बिजली चमकी
राजधानी जयपुर में बीते कई दिनों से बढ़े तापमान में मंगलवार रात से गिरावट हुई है। तेज हवा और बिजली चमकने के साथ बुधवार सुबह 4 बजे से रुक-रुककर बरसात हो रही है।
शहर के दादी का फाटक, खिरणी फाटक सहित कई एरिया में ओले भी गिरे। अचानक बदले मौसम के कारण सुबह फिर से सर्दी महसूस हुई है।
दिन में तेज धूप के कारण बीते कई दिनों से राजधानी का तापमान लगातार बढ़ रहा था। मौसम एक्सपर्ट के अनुसार बारिश के बाद एक-दो दिन हल्की ठंड का एहसास हो सकता है।
25 डिग्री से नीचे दिन का तापमान
पिछले 24 घंटे में नागौर, श्रीगंगानगर, पाली, हनुमानगढ़, चूरू जिलों में हल्की बारिश हुई। नागौर में बारिश के साथ कुछ जगहों पर ओले गिरे। श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 5.7 डिग्री गिरकर 24.4 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ।
मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया-राज्य में आज इस सिस्टम का असर सबसे ज्यादा उत्तर-पूर्वी हिस्सों में रहेगा।
19 फरवरी को तापमान में थोड़ी कमी होगी, लेकिन उसके बाद वापस तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होगी और आसमान साफ रहेगा।
    user_JBNEWS29
    JBNEWS29
    पत्रकार भोपालसागर, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • नवीन राज्य स्तरीय चारागाह नीति बनाने की मांग सरकार ट्रस्टी की भूमिका निभाए भीलवाड़ा 18 अप्रैल। भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी ने राजस्थान विधानसभा में विशेष उल्लेख प्रस्ताव (नियम 295) के अंतर्गत प्रदेश में घटती चारागाह भूमि के संरक्षण एवं विकास हेतु नवीन राज्य स्तरीय चारागाह नीति बनाने की मांग उठाई। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष का विषय पर समय प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा वर्ष 2026 को अंतर्राष्ट्रीय चरागाह एवं पशुपालक वर्ष घोषित किया गया है, जिसका उद्देश्य चारागाहों और पशुपालकों की भूमिका को रेखांकित करते हुए समावेशी एवं दीर्घकालीन नीतियों का निर्माण करना है। उन्होंने बताया कि राज्य के सकल घरेलू उत्पाद में पशुपालन का लगभग 11.5 प्रतिशत एवं कृषि का लगभग 17.5 प्रतिशत योगदान है। ग्रामीण राजस्थान में कृषि और पशुपालन एक-दूसरे के पूरक हैं तथा राज्य की दो-तिहाई से अधिक आबादी इन पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा गौवंश संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए विभिन्न योजनाएँ संचालित की जा रही हैं, किंतु निर्देशों की पूर्ण पालना के अभाव में निराश्रित गौवंश फसलों को नुकसान पहुँचाने तथा सड़कों पर दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। विधायक कोठारी ने कहा कि राजस्थान काश्तकारी अधिनियम एवं राजस्थान पंचायतीराज अधिनियम के तहत चारागाह भूमि पशुओं के लिए सुरक्षित रखी गई है, लेकिन आरक्षित चारागाह भूमि पर अतिक्रमण एवं अन्य प्रयोजनों हेतु आवंटन के कारण इनका क्षेत्रफल निरंतर घट रहा है। उन्होंने संविधान के अनुच्छेद 21 एवं अनुच्छेद 48 का उल्लेख करते हुए कहा कि चारागाह भूमि का संरक्षण नागरिकों के जीवन के अधिकार तथा राज्य के पर्यावरणीय कर्तव्यों से जुड़ा हुआ है। राज्य सरकार चारागाह भूमि की ट्रस्टी है,तो ट्रस्टी की भूमिका निभाए। विधायक कोठारी ने सुझाव दिया कि राज्य सरकार चारागाह विकास हेतु पृथक राज्य स्तरीय योजना प्रारंभ करे, जिसके अंतर्गत चारागाह भूमि का विकास जलग्रहण , वी बी जी रामजी,एवं अन्य योजनाओं के माध्यम से क्रियान्वित किया जाए। इससे प्रदेश में पशुधन संख्या में वृद्धि के साथ प्राकृतिक खेती को भी बढ़ावा मिलेगा। अंत में विधायक कोठारी ने माननीय मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए आशा जताई कि सरकार इस दिशा में ठोस एवं प्रभावी कदम उठाएगी।
    2
    नवीन राज्य स्तरीय चारागाह नीति बनाने की मांग
सरकार ट्रस्टी की भूमिका निभाए
भीलवाड़ा 18 अप्रैल। भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी ने राजस्थान विधानसभा में विशेष उल्लेख प्रस्ताव (नियम 295) के अंतर्गत प्रदेश में घटती चारागाह भूमि के संरक्षण एवं विकास हेतु नवीन राज्य स्तरीय चारागाह नीति बनाने की मांग उठाई।   
उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष का विषय पर समय प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा वर्ष 2026 को अंतर्राष्ट्रीय चरागाह एवं पशुपालक वर्ष घोषित किया गया है, जिसका उद्देश्य चारागाहों और पशुपालकों की भूमिका को रेखांकित करते हुए समावेशी एवं दीर्घकालीन नीतियों का निर्माण करना है। उन्होंने बताया कि राज्य के सकल घरेलू उत्पाद में पशुपालन का लगभग 11.5 प्रतिशत एवं कृषि का लगभग 17.5 प्रतिशत योगदान है। ग्रामीण राजस्थान में कृषि और पशुपालन एक-दूसरे के पूरक हैं तथा राज्य की दो-तिहाई से अधिक आबादी इन पर निर्भर है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा गौवंश संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए विभिन्न योजनाएँ संचालित की जा रही हैं, किंतु निर्देशों की पूर्ण पालना के अभाव में निराश्रित गौवंश फसलों को नुकसान पहुँचाने तथा सड़कों पर दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। 
विधायक कोठारी ने कहा कि राजस्थान काश्तकारी अधिनियम एवं राजस्थान पंचायतीराज अधिनियम के तहत चारागाह भूमि पशुओं के लिए सुरक्षित रखी गई है, लेकिन आरक्षित चारागाह भूमि पर अतिक्रमण एवं अन्य प्रयोजनों हेतु आवंटन के कारण इनका क्षेत्रफल निरंतर घट रहा है।
उन्होंने संविधान के अनुच्छेद 21 एवं अनुच्छेद 48 का उल्लेख करते हुए कहा कि चारागाह भूमि का संरक्षण नागरिकों के जीवन के अधिकार तथा राज्य के पर्यावरणीय कर्तव्यों से जुड़ा हुआ है। राज्य सरकार चारागाह भूमि की ट्रस्टी है,तो ट्रस्टी की भूमिका निभाए।
विधायक कोठारी ने सुझाव दिया कि राज्य सरकार चारागाह विकास हेतु पृथक राज्य स्तरीय योजना प्रारंभ करे, जिसके अंतर्गत चारागाह भूमि का विकास जलग्रहण , वी बी जी रामजी,एवं अन्य योजनाओं के माध्यम से क्रियान्वित किया जाए। इससे प्रदेश में पशुधन संख्या में वृद्धि के साथ प्राकृतिक खेती को भी बढ़ावा मिलेगा।
अंत में विधायक कोठारी ने माननीय मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए आशा जताई कि सरकार इस दिशा में ठोस एवं प्रभावी कदम उठाएगी।
    user_Narendra kumar Regar
    Narendra kumar Regar
    Physiotherapist भीलवाड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • Post by Dev karan Mali
    1
    Post by Dev karan Mali
    user_Dev karan Mali
    Dev karan Mali
    भीलवाड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • छोटी सादड़ी में मनाई जाएगी शिवराज जी महाराज की जयंती मराठा समाज द्वारा शिवाजी महाराज के 19 फरवरी को जन्म जयंती के उपलक्ष में चल समारोह निकाला जाएगा जो गोविंदेश्वर महादेव गांधी चौराहे होते हुए अन्नपूर्णा मंदिर प्रताप चौक सदर बाजार चारभुजा मंदिर होते हुए नरसिंह मंदिर पर समाप्त होगा
    3
    छोटी सादड़ी में मनाई जाएगी शिवराज जी महाराज की जयंती मराठा समाज द्वारा शिवाजी महाराज के 19 फरवरी को जन्म जयंती के उपलक्ष में चल समारोह निकाला जाएगा जो गोविंदेश्वर महादेव गांधी चौराहे होते हुए अन्नपूर्णा मंदिर प्रताप चौक सदर बाजार चारभुजा मंदिर होते हुए नरसिंह मंदिर पर समाप्त होगा
    user_Reporter ambalal suthar
    Reporter ambalal suthar
    Video Creator छोटी सादड़ी, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • Post by DINESH KUMAR MEENA
    1
    Post by DINESH KUMAR MEENA
    user_DINESH KUMAR MEENA
    DINESH KUMAR MEENA
    मंडल गढ़, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • आयुष हॉस्पिटल चितौड़गढ़ – सेवाएँ और विशेषताएँ (Complete Guide) 🌟 क्यों चुनें आयुष हॉस्पिटल चितौड़गढ़? आयुष हॉस्पिटल चितौड़गढ़ में आयुर्वेद के प्राचीन सिद्धांतों और आधुनिक चिकित्सकीय सुविधा का सुंदर मिश्रण मिलता है। यहाँ अनुभवी डॉक्टर्स, पर्सनलाइज़्ड ट्रीटमेंट प्लान और शुद्ध आयुर्वेदिक औषधियाँ उपलब्ध हैं। 📍 आकाशवाणी चौराहा, गांधी नगर, चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) 📞 94618 08623 | 83020 83835 🩺 हमारी प्रमुख सेवाएँ (Core Services) 1️⃣ पंचकर्म चिकित्सा – Panchakarma Therapy शरीर से विषाक्त पदार्थों (toxins) को निकालकर संवहनीय स्वास्थ्य और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। ✔ वास्टि (Basti) ✔ वमन (Vamana) ✔ विरेचन (Virechana) ✔ नेति, धनुर इत्यादि #Panchakarma #DetoxTreatment #BestAyurvedicHospital 2️⃣ बस्ति चिकित्सा – Basti Therapy आयुर्वेद के पंचकर्म का सबसे महत्वपूर्ण उपचार — विशेष रूप से वात विकारों (जोड़ दर्द, स्लिप डिस्क आदि) में लाभदायक। #BastiTherapy #JointPainRelief #BackPainTreatment 3️⃣ स्लिप डिस्क और जोड़ दर्द उपचार आयुष हॉस्पिटल में स्लिप डिस्क, सायटिका, कंधा-कमर के दर्द के लिए गठिया और वात व्याधि केंद्रित आयुर्वेदिक ट्रीटमेंट उपलब्ध। #SlipDisc #Sciatica #ArthritisAyurveda 4️⃣ लकवा (Paralysis) पुनर्वास चिकित्सा न्यूरोलॉजिकल विकारों में विशिष्ट आयुर्वेदिक पुनर्वास कार्यक्रम — जो मांसपेशियों की कार्यक्षमता और संतुलन को सुधारे। #ParalysisRehab #NeurologicalCare #AyurvedicRehabilitation 5️⃣ महिला स्वास्थ्य एवं प्रजनन (Women’s Health & Infertility) स्त्री रोग, मासिक धर्म असमयता, PCOS, गर्भावस्था समर्थन और बाँझपन उपचार के लिए विशेषज्ञ सलाह। #WomensHealth #InfertilityTreatment #AyurvedaForWomen 6️⃣ त्वचा एवं बालों का आयुर्वेदिक उपचार एक्ने, पिगमेंटेशन, रूखापन, बालों का झड़ना इत्यादि समस्याओं के लिए चिकित्सीय औषधियाँ और देसी उपचार। #SkinCareAyurveda #HairTreatment #NaturalBeautyCare 7️⃣ डायबिटीज, BP, थायरॉयड का प्राकृतिक प्रबंधन लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियों को संतुलित जीवनशैली, औषधियाँ और आहार-परामर्श के साथ कंट्रोल करना। #DiabetesControl #BPManagement #ThyroidAyurveda ⭐ हमारी विशेषताएँ (Key Features) ✔ NABH प्रमाणित अस्पताल गुणवत्ता, सुरक्षा और रोगी-केन्द्रित चिकित्सा के उच्च मानकों के अनुरूप। #NABHCertified #QualityHealthcare #PatientSafety ✔ अनुभवी आयुर्वेद चिकित्सक (Experienced Doctors) डॉक्टर्स और थेरेपिस्ट्स की टीम अत्यधिक अनुभवी और प्रमाणित हैं। #ExpertAyurvedaDoctors #HolisticHealing ✔ पर्सनलाइज़्ड इलाज (Personalized Treatment Plans) हर मरीज के शरीर और समस्या के हिसाब से कस्टम-ट्रीटमेंट। #CustomizedCare #HolisticTreatment ✔ आयुर्वेदिक दवाइयाँ & प्रामाणिक जड़ी-बूटियाँ 100% शुद्ध, प्रमाणित औषधियाँ जो शरीर को सहायक रूप से संतुलित करती हैं। #HerbalMedicine #PureAyurveda 📣 हम किसके लिए बेहतर हैं? ✔ जिन लोगों को Chronic Pain से राहत चाहिए ✔ स्वास्थ्य को प्राकृतिक रूप से संतुलित करना चाहते हैं ✔ Modern Medicines के Side-Effects से बचना चाहते हैं #NaturalHealing #AyurvedaBenefits #HealthTransformation 📍 संपर्क (Contact & Location) 📍 आकाशवाणी चौराहा, गांधी नगर, चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) 📞 94618 08623 | 83020 83835 👉 Subscribe करें और जानें रोज़ाना आयुर्वेदिक स्वास्थ्य टिप्स! #AyushHospital #Chittorgarh #AyurvedicHospital #BestAyurvedaClinic #HealthAndWellness #NaturalTreatment
    1
    आयुष हॉस्पिटल चितौड़गढ़ – सेवाएँ और विशेषताएँ (Complete Guide)
🌟 क्यों चुनें आयुष हॉस्पिटल चितौड़गढ़?
आयुष हॉस्पिटल चितौड़गढ़ में आयुर्वेद के प्राचीन सिद्धांतों और आधुनिक चिकित्सकीय सुविधा का सुंदर मिश्रण मिलता है। यहाँ अनुभवी डॉक्टर्स, पर्सनलाइज़्ड ट्रीटमेंट प्लान और शुद्ध आयुर्वेदिक औषधियाँ उपलब्ध हैं।
📍 आकाशवाणी चौराहा, गांधी नगर, चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
📞 94618 08623 | 83020 83835
🩺 हमारी प्रमुख सेवाएँ (Core Services)
1️⃣ पंचकर्म चिकित्सा – Panchakarma Therapy
शरीर से विषाक्त पदार्थों (toxins) को निकालकर संवहनीय स्वास्थ्य और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।
✔ वास्टि (Basti)
✔ वमन (Vamana)
✔ विरेचन (Virechana)
✔ नेति, धनुर इत्यादि
#Panchakarma #DetoxTreatment #BestAyurvedicHospital
2️⃣ बस्ति चिकित्सा – Basti Therapy
आयुर्वेद के पंचकर्म का सबसे महत्वपूर्ण उपचार — विशेष रूप से वात विकारों (जोड़ दर्द, स्लिप डिस्क आदि) में लाभदायक।
#BastiTherapy #JointPainRelief #BackPainTreatment
3️⃣ स्लिप डिस्क और जोड़ दर्द उपचार
आयुष हॉस्पिटल में स्लिप डिस्क, सायटिका, कंधा-कमर के दर्द के लिए गठिया और वात व्याधि केंद्रित आयुर्वेदिक ट्रीटमेंट उपलब्ध।
#SlipDisc #Sciatica #ArthritisAyurveda
4️⃣ लकवा (Paralysis) पुनर्वास चिकित्सा
न्यूरोलॉजिकल विकारों में विशिष्ट आयुर्वेदिक पुनर्वास कार्यक्रम — जो मांसपेशियों की कार्यक्षमता और संतुलन को सुधारे।
#ParalysisRehab #NeurologicalCare #AyurvedicRehabilitation
5️⃣ महिला स्वास्थ्य एवं प्रजनन (Women’s Health & Infertility)
स्त्री रोग, मासिक धर्म असमयता, PCOS, गर्भावस्था समर्थन और बाँझपन उपचार के लिए विशेषज्ञ सलाह।
#WomensHealth #InfertilityTreatment #AyurvedaForWomen
6️⃣ त्वचा एवं बालों का आयुर्वेदिक उपचार
एक्ने, पिगमेंटेशन, रूखापन, बालों का झड़ना इत्यादि समस्याओं के लिए चिकित्सीय औषधियाँ और देसी उपचार।
#SkinCareAyurveda #HairTreatment #NaturalBeautyCare
7️⃣ डायबिटीज, BP, थायरॉयड का प्राकृतिक प्रबंधन
लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियों को संतुलित जीवनशैली, औषधियाँ और आहार-परामर्श के साथ कंट्रोल करना।
#DiabetesControl #BPManagement #ThyroidAyurveda
⭐ हमारी विशेषताएँ (Key Features)
✔ NABH प्रमाणित अस्पताल
गुणवत्ता, सुरक्षा और रोगी-केन्द्रित चिकित्सा के उच्च मानकों के अनुरूप।
#NABHCertified #QualityHealthcare #PatientSafety
✔ अनुभवी आयुर्वेद चिकित्सक (Experienced Doctors)
डॉक्टर्स और थेरेपिस्ट्स की टीम अत्यधिक अनुभवी और प्रमाणित हैं।
#ExpertAyurvedaDoctors #HolisticHealing
✔ पर्सनलाइज़्ड इलाज (Personalized Treatment Plans)
हर मरीज के शरीर और समस्या के हिसाब से कस्टम-ट्रीटमेंट।
#CustomizedCare #HolisticTreatment
✔ आयुर्वेदिक दवाइयाँ & प्रामाणिक जड़ी-बूटियाँ
100% शुद्ध, प्रमाणित औषधियाँ जो शरीर को सहायक रूप से संतुलित करती हैं।
#HerbalMedicine #PureAyurveda
📣 हम किसके लिए बेहतर हैं?
✔ जिन लोगों को Chronic Pain से राहत चाहिए
✔ स्वास्थ्य को प्राकृतिक रूप से संतुलित करना चाहते हैं
✔ Modern Medicines के Side-Effects से बचना चाहते हैं
#NaturalHealing #AyurvedaBenefits #HealthTransformation
📍 संपर्क (Contact & Location)
📍 आकाशवाणी चौराहा, गांधी नगर, चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
📞 94618 08623 | 83020 83835
👉 Subscribe करें और जानें रोज़ाना आयुर्वेदिक स्वास्थ्य टिप्स!
#AyushHospital #Chittorgarh #AyurvedicHospital #BestAyurvedaClinic #HealthAndWellness #NaturalTreatment
    user_Dr CP Patel 8302083835 आयुष हॉस्पिटल
    Dr CP Patel 8302083835 आयुष हॉस्पिटल
    Doctor Chittaurgarh, Chittorgarh•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.