logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बच्चे बल और बुद्धि से करें, चुनौतियों का सामना : संजीव उझानी / ( बदायूं ) उच्च प्राथमिक विद्यालय रेवा, ब्लाक कादरचौक में वार्षिक उत्सव और नवप्रवेशोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। स्कूल चलो रैली निकाली और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अभिभावकों ने अपने बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराया। मुख्य अतिथि स्काउट संस्था के पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। उन्होंने कहा कि बच्चे बल, बुद्धि और विवेक से विषम परिस्थितियों और चुनौतियों का सामना करें। उच्च शिक्षा अर्जित करें। राज्य संदर्भदाता समूह की सदस्य प्रधानाध्यापिका सुधा मिश्रा ने कहा कि बच्चे श्रेष्ठ ज्ञान से ही महान लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं। समारोह में एआरपी अंजुम खान, शैलेन्द्र कुमार, रत्नेश कुमार, योगेश शर्मा ने सर्वाधिक अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं को परीक्षाफल एवं टीसी के साथ प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। स्कूल चलो रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। बच्चों ने गीत, नृत्य, लघु नाटिका की शानदार प्रस्तुति दी। इस मौके पर भूतपूर्व सैनिक हुकुम सिंह, प्रधान वीरेन्द्र यादव, अवनीश यादव, किरन कुमारी, मीना, आरती, नीलम आदि मौजूद रहे।

2 hrs ago
user_राजेश कुमार वर्मा
राजेश कुमार वर्मा
बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

बच्चे बल और बुद्धि से करें, चुनौतियों का सामना : संजीव उझानी / ( बदायूं ) उच्च प्राथमिक विद्यालय रेवा, ब्लाक कादरचौक में वार्षिक उत्सव और नवप्रवेशोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। स्कूल चलो रैली निकाली और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अभिभावकों ने अपने बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराया। मुख्य अतिथि स्काउट संस्था के पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। उन्होंने कहा कि बच्चे बल, बुद्धि और विवेक से विषम परिस्थितियों और चुनौतियों का सामना करें। उच्च शिक्षा अर्जित करें। राज्य संदर्भदाता समूह की सदस्य प्रधानाध्यापिका सुधा मिश्रा ने कहा कि बच्चे श्रेष्ठ ज्ञान से ही महान लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं। समारोह में एआरपी अंजुम खान, शैलेन्द्र कुमार, रत्नेश कुमार, योगेश शर्मा ने सर्वाधिक अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं को परीक्षाफल एवं टीसी के साथ प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। स्कूल चलो रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। बच्चों ने गीत, नृत्य, लघु नाटिका की शानदार प्रस्तुति दी। इस मौके पर भूतपूर्व सैनिक हुकुम सिंह, प्रधान वीरेन्द्र यादव, अवनीश यादव, किरन कुमारी, मीना, आरती, नीलम आदि मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जनपद बदायूं के विकासखंड बिसौली में स्वयं सहायता समूह के माध्यम से सरकारी योजनाओं में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से चलाई जा रही योजनाओं पर कुछ भ्रष्ट लोगों द्वारा पलीता लगाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जय मां गंगे स्वयं सहायता समूह, बेहटा पाठक की अध्यक्ष नीलेश द्वारा कथित रूप से फर्जी हस्ताक्षरों के जरिए करीब 2 लाख 65 हजार रुपये की धनराशि निकाल ली गई। मामले की शिकायत पर जिला मिशन प्रबंधक जांच के लिए बिसौली ब्लॉक पहुंचे। जांच के दौरान आधा दर्जन समूह की महिलाओं ने अपने हस्ताक्षर फर्जी होने का दावा किया और बताया कि बिना उनकी जानकारी व सहमति के यह धनराशि निकाली गई। बताया जा रहा है कि यह रकम भैंस खरीदने और किराना दुकान के नाम पर निकाली गई, जबकि अधिकांश सदस्यों को इसकी कोई जानकारी नहीं थी। सूत्रों के अनुसार निकाली गई रकम में से करीब 1 लाख 50 हजार रुपये अध्यक्ष के पास होने की बात सामने आई है, जबकि शेष 1 लाख रुपये के गबन की आशंका जताई जा रही है। पूछताछ के दौरान महिला अध्यक्ष के बेहोश होने से मामला और संदिग्ध हो गया है। वहीं, इस पूरे प्रकरण में विभाग के कुछ अधिकारियों की भूमिका भी जांच के घेरे में है। अब देखना होगा कि दोषियों पर क्या कार्रवाई होती है।
    2
    जनपद बदायूं के विकासखंड बिसौली में स्वयं सहायता समूह के माध्यम से सरकारी योजनाओं में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से चलाई जा रही योजनाओं पर कुछ भ्रष्ट लोगों द्वारा पलीता लगाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जय मां गंगे स्वयं सहायता समूह, बेहटा पाठक की अध्यक्ष नीलेश द्वारा कथित रूप से फर्जी हस्ताक्षरों के जरिए करीब 2 लाख 65 हजार रुपये की धनराशि निकाल ली गई।
मामले की शिकायत पर जिला मिशन प्रबंधक जांच के लिए बिसौली ब्लॉक पहुंचे। जांच के दौरान आधा दर्जन समूह की महिलाओं ने अपने हस्ताक्षर फर्जी होने का दावा किया और बताया कि बिना उनकी जानकारी व सहमति के यह धनराशि निकाली गई। बताया जा रहा है कि यह रकम भैंस खरीदने और किराना दुकान के नाम पर निकाली गई, जबकि अधिकांश सदस्यों को इसकी कोई जानकारी नहीं थी।
सूत्रों के अनुसार निकाली गई रकम में से करीब 1 लाख 50 हजार रुपये अध्यक्ष के पास होने की बात सामने आई है, जबकि शेष 1 लाख रुपये के गबन की आशंका जताई जा रही है। पूछताछ के दौरान महिला अध्यक्ष के बेहोश होने से मामला और संदिग्ध हो गया है। वहीं, इस पूरे प्रकरण में विभाग के कुछ अधिकारियों की भूमिका भी जांच के घेरे में है। अब देखना होगा कि दोषियों पर क्या कार्रवाई होती है।
    user_सचिन बाबू जिला संवाददाता
    सचिन बाबू जिला संवाददाता
    Reporter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बदायूं ब्रेकिंग..... बदायूं जिले के मूसाझाग थाना पुलिस पर फिर उठे कई गम्भीर सवाल। संवाददाता मुनेन्द्र शर्मा गांव के ही दबंग लोगों से परेशान पीड़ित परिवार लगभग दो साल से है परेशान। आज भी दबंगों ने पीड़ित परिवार को धमकाया और जान से मारने की धमकी दी। दबंगों से परेशान होकर महिला ने एसएसपी ऑफिस के पास खाया विषाक्त पदार्थ। पीड़ित के परिजनों ने बताया कि गांव के ही दबंग लगातार दो सालों से करते आ रहे हैं परेशान। पीड़ित परिवार में कई बार मुसजत थाना पुलिस से लेकर बदायूं एसपी तक से की थी शिकायत। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने डराया धमकाया और मामले में कार्रवाई नहीं की। पीड़ित परिवार लगातार थाना पुलिस और एसएसपी से लग रहा था न्याय की गुहार। जब न्याय नहीं मिला तो आहत होकर पीड़ित महिला ने एसपी ऑफिस के पास खाया अभिशाप पदार्थ। विषाक्त पदार्थ खाने वाली महिला सुनीता (40) पत्नी हरीश कुमार निवासी गुलड़िया थाना मूसाझाग की निवासी है। विशाख पदार्थ खाने की सूचना मिलते ही पुलिस के हाथ-पांव फूल तत्काल इलाज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बदायूं के मूसाझाग थाना क्षेत्र के गुलड़िया गांव का रहने बाला है पीड़ित परिवार।
    1
    बदायूं ब्रेकिंग.....
बदायूं जिले के मूसाझाग थाना पुलिस पर फिर उठे कई गम्भीर सवाल।
संवाददाता मुनेन्द्र शर्मा
गांव के ही दबंग लोगों से परेशान पीड़ित परिवार लगभग दो साल से है परेशान।
आज भी दबंगों ने पीड़ित परिवार को धमकाया और जान से मारने की धमकी दी।
दबंगों से परेशान होकर महिला ने एसएसपी ऑफिस के पास खाया विषाक्त पदार्थ।
पीड़ित के परिजनों ने बताया कि गांव के ही दबंग लगातार दो सालों से करते आ रहे हैं परेशान।
पीड़ित परिवार में कई बार मुसजत थाना पुलिस से लेकर बदायूं एसपी तक से की थी शिकायत। 
परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने डराया धमकाया और मामले में कार्रवाई नहीं की।
पीड़ित परिवार लगातार थाना पुलिस और एसएसपी से लग रहा था न्याय की गुहार।
जब न्याय नहीं मिला तो आहत होकर पीड़ित महिला ने एसपी ऑफिस के पास खाया अभिशाप पदार्थ। 
विषाक्त पदार्थ खाने वाली महिला सुनीता (40) पत्नी हरीश कुमार निवासी गुलड़िया थाना मूसाझाग की निवासी है।
विशाख पदार्थ खाने की सूचना मिलते ही पुलिस के हाथ-पांव फूल तत्काल इलाज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 
बदायूं के मूसाझाग थाना क्षेत्र के गुलड़िया गांव का रहने बाला है पीड़ित परिवार।
    user_Munendra Sharma
    Munendra Sharma
    Newspaper publisher बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • कम सैलरी को लेकर 112 कॉल सेंटर की महिला कर्मचारियों का प्रदर्शन, रास्ते में रोकी गईं उत्तर प्रदेश पुलिस के आपातकालीन सेवा 112 कॉल सेंटर में काम करने वाली महिला कर्मचारियों ने कम वेतन को लेकर विरोध जताया। जानकारी के अनुसार ये कर्मचारी लखनऊ में मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर प्रदर्शन के लिए जा रही थीं। बताया जा रहा है कि रास्ते में पुलिस ने बेरिकेडिंग कर उन्हें रोक लिया और कई महिलाओं को बस में बैठाकर दूसरी जगह ले जाया गया। सोशल मीडिया पर इससे जुड़े वीडियो और तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। हालांकि हमारा चैनल वायरल तस्वीरों और वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता, लेकिन तस्वीरों में दिखाई दे रही महिलाएं अपनी मांगों को लेकर विरोध जताती नजर आ रही हैं। महिला कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें कम सैलरी में काम करना पड़ रहा है, जबकि वे दिन-रात आपातकालीन कॉल संभालती हैं। फिलहाल मामले को लेकर प्रशासन की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
    1
    कम सैलरी को लेकर 112 कॉल सेंटर की महिला कर्मचारियों का प्रदर्शन, रास्ते में रोकी गईं
उत्तर प्रदेश पुलिस के आपातकालीन सेवा 112 कॉल सेंटर में काम करने वाली महिला कर्मचारियों ने कम वेतन को लेकर विरोध जताया। जानकारी के अनुसार ये कर्मचारी लखनऊ में मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर प्रदर्शन के लिए जा रही थीं।
बताया जा रहा है कि रास्ते में पुलिस ने बेरिकेडिंग कर उन्हें रोक लिया और कई महिलाओं को बस में बैठाकर दूसरी जगह ले जाया गया। सोशल मीडिया पर इससे जुड़े वीडियो और तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।
हालांकि हमारा चैनल वायरल तस्वीरों और वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता, लेकिन तस्वीरों में दिखाई दे रही महिलाएं अपनी मांगों को लेकर विरोध जताती नजर आ रही हैं।
महिला कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें कम सैलरी में काम करना पड़ रहा है, जबकि वे दिन-रात आपातकालीन कॉल संभालती हैं। फिलहाल मामले को लेकर प्रशासन की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
    user_Bhoodev Parsad
    Bhoodev Parsad
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by Naveen Goswami
    1
    Post by Naveen Goswami
    user_Naveen Goswami
    Naveen Goswami
    Local News Reporter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बदायूं ब्रेकिंग। बदायूं पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा लगातार जारी। बदायूं पुलिस तथा लूट के आरोपी में मुठभेड़ घायल। विगत कई दिनों से फरार चल रहा था लूट का आरोपी। आरोपी के पास से लूटा हुआ मोबाइल तथा एक मोटरसाइकिल बरामद। आरोपी के पास से एक 315 बर अवैध तमंचा तथा दो जिंदा कारतूस बरामद। बिसौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत का पूरा मामला।
    2
    बदायूं ब्रेकिंग। 
बदायूं पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा लगातार जारी।  
बदायूं पुलिस तथा लूट के आरोपी में मुठभेड़ घायल। 
विगत कई दिनों से फरार चल रहा था लूट का आरोपी।  
आरोपी के पास से लूटा हुआ मोबाइल तथा एक मोटरसाइकिल बरामद। 
आरोपी के पास से एक 315 बर अवैध तमंचा तथा दो जिंदा कारतूस बरामद। 
बिसौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत का पूरा मामला।
    user_प्रशांत राठौर
    प्रशांत राठौर
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • *अलापुर में ओवरलोड ट्रक ने बाइक मे टक्कर मारी तीन युवक घायल* अलापुर :- जिला बदायूं के कस्बा अलापुर में एक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए ये हादसा आज दिनांक 31/03/2026 को शाम लगभग 8:00 बजे का है आप को बतादे घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है ट्रक और बाइक की टक्कर से हुआ हादसा पुलिस के अनुसार चौडेरा शिकारपुर निवासी गांव निवासी शिवम पुत्र दुर्गेश, महेंद्र पुत्र नेतराम और राजू पुत्र रोशन बाइक से आलापुर आए हुए थे आढत के पास एक तेज रफ्तार ओवरलोड ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी तेज की युवक गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना मिलते ही अलापुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया ट्रक को कब्जे में ले लिया और ट्रक चालक को पकड़ लिया गया है थानाध्यक्ष अलापुर माधौ सिंह विष्ट ने बताया कि इस संबंध में तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी
    1
    *अलापुर में ओवरलोड ट्रक ने बाइक मे टक्कर मारी तीन युवक घायल*
अलापुर :- जिला बदायूं के कस्बा अलापुर में एक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए ये हादसा आज दिनांक 31/03/2026 को शाम लगभग 8:00 बजे का है आप को बतादे घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है ट्रक और बाइक की टक्कर से हुआ हादसा पुलिस के अनुसार चौडेरा शिकारपुर निवासी गांव निवासी शिवम पुत्र दुर्गेश, महेंद्र पुत्र नेतराम और राजू पुत्र रोशन बाइक से आलापुर आए हुए थे आढत के पास एक तेज रफ्तार ओवरलोड ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी तेज की युवक गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना मिलते ही अलापुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया  ट्रक को कब्जे में ले लिया और ट्रक चालक को पकड़ लिया गया है थानाध्यक्ष अलापुर माधौ सिंह विष्ट ने बताया कि इस संबंध में तहरीर  मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी
    user_पंडित मोनू मिश्रा
    पंडित मोनू मिश्रा
    समाजसेवी बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • उझानी / यूं तो पूरे शहर में हर गली हर मौहल्ले में अतिक्रमण की वयार चल रही है जिसे देखो वही मौके पर चौका मार कर खुद पर इठलाता नजर आता है। अगर हम बात करें नगर के वीआईपी इलाके के स्टेशन रोड़ की तो यहां शहर से ज्यादा अतिक्रमण की मार है। यहां बनाये गये भवन नाले के ऊपर बने हुए हैं। भवन स्वामियों ने आखिर किसकी इजाजत से सरकारी नाले को बंद कर उस पर भवन खडा कर लिया कोई पूछने वाला नहीं है। घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़कों पर बहता नजर आता है। जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पडता है। अतिक्रमण के मुद्दे पर और नाले के ऊपर बने भवनों के संबंध में पालिका प्रशासन मौन धारण कर धृतराष्ट्र बनने का स्वांग रचने में लगा हुआ है।
    1
    उझानी / यूं तो पूरे शहर में हर गली हर मौहल्ले में अतिक्रमण की वयार चल रही है जिसे देखो वही मौके पर चौका मार कर खुद पर इठलाता नजर आता है। अगर हम बात करें नगर के वीआईपी इलाके के स्टेशन रोड़ की तो यहां शहर से ज्यादा अतिक्रमण की मार है। यहां बनाये गये भवन नाले के ऊपर बने हुए हैं। भवन स्वामियों ने आखिर किसकी इजाजत से सरकारी नाले को बंद कर उस पर भवन खडा कर लिया कोई पूछने वाला नहीं  है। घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़कों पर बहता नजर आता है। जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पडता है। अतिक्रमण के मुद्दे पर और नाले के ऊपर बने भवनों के संबंध में पालिका प्रशासन मौन धारण कर धृतराष्ट्र बनने का स्वांग रचने में लगा हुआ है।
    user_राजेश कुमार वर्मा
    राजेश कुमार वर्मा
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • *बदायूं ब्रेकिंग....* संवाददाता मुनेन्द्र शर्मा बदायूं पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा लगातार जारी पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में लगी गोली मोबाइल और बिना नंबर की बाइक बरामद अवैध तमंचा कारतूस भी हुए बरामद बिसौली क्षेत्र के गंगा एक्सप्रेसवे पर मुठभेड़ *बाईट.... अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण हरदेश कठेरिया*
    2
    *बदायूं ब्रेकिंग....*
संवाददाता मुनेन्द्र शर्मा 
बदायूं पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा लगातार जारी 
पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़
मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में लगी गोली 
मोबाइल और बिना नंबर की बाइक बरामद 
अवैध तमंचा कारतूस भी हुए बरामद 
बिसौली क्षेत्र के गंगा एक्सप्रेसवे पर मुठभेड़
*बाईट.... अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण हरदेश कठेरिया*
    user_Munendra Sharma
    Munendra Sharma
    Newspaper publisher बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • बस और पिकअप हादसे में घायल एक और व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत बदायूं। मंगलवार को बरेली मथुरा हाईवे पर कछला के समीप डबल डेकर बस और सड़क निर्माण में लगी कंपनी की पिकअप में हुई टक्कर के बाद गंभीर रूप से घायल दो लोगों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया जहां से बरेली जिले की आंवला के गांव की रहने वाले महेश पाल पुत्र झनझना की बरेली के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई महेश की मौत के बाद परिजन उसका सब लेकर उझानी कोतवाली आए और पुलिस को सूचना दी इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को जिला मुख्यालय भेज दिया है
    1
    बस और पिकअप हादसे में घायल एक और व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत
बदायूं। मंगलवार को बरेली मथुरा हाईवे पर कछला के समीप डबल डेकर बस और सड़क निर्माण में लगी कंपनी की पिकअप में हुई टक्कर के बाद गंभीर रूप से घायल दो लोगों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया जहां से बरेली जिले की आंवला के गांव की रहने वाले महेश पाल पुत्र झनझना की बरेली के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई महेश की मौत के बाद परिजन उसका सब लेकर उझानी कोतवाली आए और पुलिस को सूचना दी इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को जिला मुख्यालय भेज दिया है
    user_Pawan Verma Press Reporter
    Pawan Verma Press Reporter
    पत्रकार बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.