पेयजल योजनाओं की समीक्षा बैठक में दिए गए कई अहम निर्देश जल स्रोतों के संरक्षण, जलमीनार व चापाकलों की समयबद्ध मरम्मत और पेयजल गुणवत्ता की नियमित निगरानी पर जोर रवि गुप्ता की रिपोर्ट शुरू ऐप न्यूज़ चैनल सरायकेला। दिनांक : 28 अगस्त, 2026 सरायकेला-खरसावाँ। समाहरणालय सभागार में भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय द्वारा आयोजित “विभागीय शिखर सम्मेलन” के संदर्भ में उप विकास आयुक्त श्रीमती रीना हांसदा की अध्यक्षता में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल की जिला स्तरीय परामर्श समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित ग्रामीण पेयजलापूर्ति योजनाओं, पेयजल स्रोतों के संरक्षण, जल संरक्षण एवं योजनाओं के संचालन-संधारण को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त ने निर्देश दिया कि जिले में खराब पड़े चापाकलों एवं जलमीनारों की समयबद्ध मरम्मत सुनिश्चित की जाए। उन्होंने रियल टाइम रिपेयरिंग के लिए स्पष्ट कार्ययोजना तैयार कर कार्य करने को कहा, ताकि किसी भी क्षेत्र में पेयजलापूर्ति बाधित न हो। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण एवं जल संचयन वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। लगातार गिरते भू-जल स्तर को देखते हुए ऐसे क्षेत्रों को चिन्हित किया जाए, जहां जल पुनर्भरण की आवश्यकता है। मनरेगा, पंचायती राज, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग सहित संबंधित विभाग आपसी समन्वय से जल संरक्षण एवं जल संचयन से जुड़ी योजनाओं का चयन कर उनका निर्माण सुनिश्चित करें। उप विकास आयुक्त ने जल संरक्षण को जनआंदोलन का रूप देने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभिन्न संचार माध्यमों के जरिए लोगों को वर्षा जल संचयन, जल स्रोतों के संरक्षण तथा पानी के विवेकपूर्ण उपयोग के प्रति जागरूक किया जाए। पेयजल की गुणवत्ता की नियमित जांच के निर्देश बैठक में जिला स्तर पर गठित तकनीकी टीम को पेयजल योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया गया। खराब गुणवत्ता वाले पानी, अनियमित जलापूर्ति तथा तकनीकी समस्याओं की जांच कर उनका त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही निर्धारित अंतराल पर पेयजल की गुणवत्ता एवं जलापूर्ति की भी नियमित जांच करने का निर्देश दिया गया। जिले में संचालित सभी पेयजल परिसंपत्तियों का नियमित निरीक्षण करने तथा योजनाओं के संचालन एवं अनुरक्षण पर सतत निगरानी रखने पर भी जोर दिया गया, ताकि पेयजल योजनाएं लंबे समय तक सुचारू रूप से संचालित होती रहें। ग्राम जल एवं स्वच्छता समितियों को मजबूत बनाने पर जोर बैठक में ग्राम जल एवं स्वच्छता समितियों की भूमिका को सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया गया। प्रत्येक समिति की प्रतिमाह बैठक अनिवार्य रूप से आयोजित करने का निर्देश दिया गया। योजनाओं के रखरखाव एवं संचालन के लिए ग्राम स्तर पर उचित जल कर निर्धारित कर हैंडओवर की गई योजनाओं में नियमित जल कर संग्रहण सुनिश्चित करने को कहा गया, ताकि स्थानीय स्तर पर योजनाओं के अनुरक्षण के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध हो सकें। पेयजल योजनाओं की सुरक्षा के प्रति लोगों को किया जाएगा जागरूक उप विकास आयुक्त ने कहा कि सरकार की पेयजल एवं जनकल्याणकारी योजनाएं आम लोगों की सुविधा के लिए संचालित की जा रही हैं। लेकिन कई स्थानों पर मोटर चोरी, पाइपलाइन क्षतिग्रस्त करने, नल एवं अन्य उपकरणों की चोरी जैसी घटनाओं के कारण योजनाओं का संचालन प्रभावित होता है। उन्होंने संबंधित विभागों एवं ग्राम जल एवं स्वच्छता समितियों को स्थानीय समुदाय के साथ समन्वय स्थापित कर लोगों को पेयजल योजनाओं की सुरक्षा, संरक्षण एवं रखरखाव के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया। साथ ही नियमित मरम्मत एवं अनुरक्षण के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने को कहा। बैठक में कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, जिला कृषि पदाधिकारी, तकनीकी विशेषज्ञ, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि, सभी कनीय अभियंता, ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के सदस्य सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
पेयजल योजनाओं की समीक्षा बैठक में दिए गए कई अहम निर्देश जल स्रोतों के संरक्षण, जलमीनार व चापाकलों की समयबद्ध मरम्मत और पेयजल गुणवत्ता की नियमित निगरानी पर जोर रवि गुप्ता की रिपोर्ट शुरू ऐप न्यूज़ चैनल सरायकेला। दिनांक : 28 अगस्त, 2026 सरायकेला-खरसावाँ। समाहरणालय सभागार में भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय द्वारा आयोजित “विभागीय शिखर सम्मेलन” के संदर्भ में उप विकास आयुक्त श्रीमती रीना हांसदा की अध्यक्षता में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल की जिला स्तरीय परामर्श समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित ग्रामीण पेयजलापूर्ति योजनाओं, पेयजल स्रोतों के संरक्षण, जल संरक्षण एवं योजनाओं के संचालन-संधारण को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त ने निर्देश दिया कि जिले में खराब पड़े चापाकलों एवं जलमीनारों की समयबद्ध मरम्मत सुनिश्चित की जाए। उन्होंने रियल टाइम रिपेयरिंग के लिए स्पष्ट कार्ययोजना तैयार कर कार्य करने को कहा, ताकि किसी भी क्षेत्र में पेयजलापूर्ति बाधित न हो। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण एवं जल संचयन वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। लगातार गिरते भू-जल स्तर को देखते हुए ऐसे क्षेत्रों को चिन्हित किया जाए, जहां जल पुनर्भरण की आवश्यकता है। मनरेगा, पंचायती राज, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग सहित संबंधित विभाग आपसी समन्वय से जल संरक्षण एवं जल संचयन से जुड़ी योजनाओं का चयन कर उनका निर्माण सुनिश्चित करें। उप विकास आयुक्त ने जल संरक्षण को जनआंदोलन का रूप देने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभिन्न संचार माध्यमों के जरिए लोगों को वर्षा जल संचयन, जल स्रोतों के संरक्षण तथा पानी के विवेकपूर्ण उपयोग के प्रति जागरूक किया जाए। पेयजल की गुणवत्ता की नियमित जांच के निर्देश बैठक में जिला स्तर पर गठित तकनीकी टीम को पेयजल योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया गया। खराब गुणवत्ता वाले पानी, अनियमित जलापूर्ति तथा तकनीकी
समस्याओं की जांच कर उनका त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही निर्धारित अंतराल पर पेयजल की गुणवत्ता एवं जलापूर्ति की भी नियमित जांच करने का निर्देश दिया गया। जिले में संचालित सभी पेयजल परिसंपत्तियों का नियमित निरीक्षण करने तथा योजनाओं के संचालन एवं अनुरक्षण पर सतत निगरानी रखने पर भी जोर दिया गया, ताकि पेयजल योजनाएं लंबे समय तक सुचारू रूप से संचालित होती रहें। ग्राम जल एवं स्वच्छता समितियों को मजबूत बनाने पर जोर बैठक में ग्राम जल एवं स्वच्छता समितियों की भूमिका को सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया गया। प्रत्येक समिति की प्रतिमाह बैठक अनिवार्य रूप से आयोजित करने का निर्देश दिया गया। योजनाओं के रखरखाव एवं संचालन के लिए ग्राम स्तर पर उचित जल कर निर्धारित कर हैंडओवर की गई योजनाओं में नियमित जल कर संग्रहण सुनिश्चित करने को कहा गया, ताकि स्थानीय स्तर पर योजनाओं के अनुरक्षण के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध हो सकें। पेयजल योजनाओं की सुरक्षा के प्रति लोगों को किया जाएगा जागरूक उप विकास आयुक्त ने कहा कि सरकार की पेयजल एवं जनकल्याणकारी योजनाएं आम लोगों की सुविधा के लिए संचालित की जा रही हैं। लेकिन कई स्थानों पर मोटर चोरी, पाइपलाइन क्षतिग्रस्त करने, नल एवं अन्य उपकरणों की चोरी जैसी घटनाओं के कारण योजनाओं का संचालन प्रभावित होता है। उन्होंने संबंधित विभागों एवं ग्राम जल एवं स्वच्छता समितियों को स्थानीय समुदाय के साथ समन्वय स्थापित कर लोगों को पेयजल योजनाओं की सुरक्षा, संरक्षण एवं रखरखाव के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया। साथ ही नियमित मरम्मत एवं अनुरक्षण के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने को कहा। बैठक में कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, जिला कृषि पदाधिकारी, तकनीकी विशेषज्ञ, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि, सभी कनीय अभियंता, ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के सदस्य सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
- 🚨नोवामुंडी में 21 वर्षीय महिला ने की आत्महत्या , जांच में जुटी पुलिस नोवामुंडी थाना क्षेत्र के तोड़ेतोपा गांव में घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लेने का मामला सामने आया है। घटना के समय उसके पति ड्यूटी पर गए हुए थे। बताया जाता है कि पति नोवामुंडी स्थित टिस्को में ड्यूटी करने गए थे। रात करीब 11 बजे जब वह घर लौटे तो उन्होंने देखा कि उनकी पत्नी खुशी गुच्छैत ने घर के अंदर आत्म हत्या कर लिया है । इसके बाद पति द्वारा अपने दोस्तों के माध्यम से इस घटना की सूचना मृतका के परिजनों को दी। #नोवामुंडी #तोड़ेतोपा #खुशीगुच्छैत #आत्महत्या #पुलिसजांच #पश्चिमीसिंहभूम #चाईबासा #झारखंडन्यूज #KolhanBreakingNews #JharkhandNews #ChaibasaNews #WestSinghbhum1
- 🚨देखिए थाना प्रभारी का तेवर? झारखंड बोकारो #jharkhandpolice1
- रक्षाबंधन के साथ सावन महिना समाप्त, बहनों ने भाईयों के कलाईयों में राखी बांधी। शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता। खूंटी। रक्षा बंधन के साथ ही पवित्र सावन महिना समाप्त हो गया। सावन महिना में एक माह तक हिंदु धार्मालम्बियो ने सुद्ध शाकाहारी भोजन किया, बहुत से लोगों ने पुरे सावन महिना प्याज, लहसुन भी खाया।लोग पुरे महिना बाबा भोलेनाथ की पुजा अर्चना में लिन रहे। कर्रा प्रखंड में शुक्रवार को सवान पुर्णिमा के शुभ अवसर पर सुबह से ही प्रत्येक शिवालयों और मंदिरों में पुजा अर्चना के लिए भक्तों का भीड़ उमड़ पड़ी थी। सभी शिवालयों में हर-हर महादेव, जय शिवशंकर भोलेनाथ का उद्घोष से क्षेत्र भक्तिमय हो गया था। कर्रा प्रखंड से भक्तों की हजारों संख्या में अगराबाडी स्थित अमरेश्वर धाम जाकर शिवशंकर भोलेनाथ को जलाभिषेक किया। दुसरी ओर बहनों ने अपने-अपने भाईयों को माथे में तिलक, चंदन लगाकर कलाईयों में रेशम का धागा(राखी) बंधने के बाद मिठाई खिलाई और भगवान भोलेनाथ से भाईयों के लिए लम्बी आयु, सुख समृद्धि एंव खुशहाली का कामना की। भाई ने अपने अपने बहनों को सदा जीवन रक्षा करने और सुख दुख में हमेशा साथ निभाने का वचन दिया। साथ ही बहनों को उपहार स्वरूप सभी भाईयों ने कुछ ना कुछ दिया।1
- रक्षाबंधन पर घर ले जाएं खुशियों की मिठास, गुप्ता होटल में उचित दामों पर मिठाइयां उपलब्ध ओरमांझी: भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह के पर्व रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में उत्साह का माहौल है। पर्व के अवसर पर लोग अपने प्रियजनों के लिए मिठाइयों की जमकर खरीदारी कर रहे हैं। इसी को देखते हुए रामगढ़-रांची मुख्य मार्ग के किनारे, इरबा कैंसर हॉस्पिटल के पास स्थित गुप्ता होटल में ग्राहकों के लिए एक से बढ़कर एक स्वादिष्ट मिठाइयां और लड्डू उचित दामों पर उपलब्ध कराए गए हैं। रक्षाबंधन के खास मौके पर गुप्ता होटल में विभिन्न प्रकार की ताजी और स्वादिष्ट मिठाइयों की बिक्री की जा रही है। यहां ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार मिठाइयों और लड्डुओं की खरीदारी कर सकते हैं। होटल संचालक द्वारा ग्राहकों की सुविधा और पर्व की खुशियों को ध्यान में रखते हुए उचित कीमत पर मिठाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं। रक्षाबंधन को लेकर बढ़ी खरीदारी के बीच गुप्ता होटल में भी मिठाई खरीदने के लिए लोगों की अच्छी खासी चहल-पहल देखने को मिल रही है। यदि आप भी रक्षाबंधन के मौके पर अपने घर और प्रियजनों के लिए स्वादिष्ट मिठाई खरीदने की सोच रहे हैं, तो इरबा कैंसर हॉस्पिटल के पास स्थित गुप्ता होटल पहुंचकर अपनी पसंदीदा मिठाइयों की खरीदारी कर सकते हैं।1
- रक्षाबंधन पर जवानों को मिला बहनों का प्यार ! BJP Mahila Morcha ने CRPF 133 Battalion में बांधी राखी रक्षाबंधन पर जवानों को मिला बहनों का प्यार ! BJP Mahila Morcha ने CRPF 133 Battalion में बांधी राखी रक्षाबंधन के मौके पर Ranchi में एक भावुक और खास पहल देखने को मिली। BJP Mahila Morcha Jharkhand Pradesh की ओर से CRPF 133 Battalion, Sector-2 में जवानों के साथ Raksha Bandhan मनाया गया। घर-परिवार और अपनी बहनों से दूर देश की सुरक्षा में तैनात जवानों की कलाई सूनी न रहे, इसी भावना के साथ महिला मोर्चा की सदस्यों ने जवानों को राखी बांधी, मिठाई खिलाई और उनके साथ रक्षाबंधन की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम में BJP Mahila Morcha की प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह, Ranchi District Mahila Morcha अध्यक्ष पायल सोनी, प्रदेश मंत्री सह वार्ड पार्षद नीलम चौधरी सहित महिला मोर्चा की सदस्य मौजूद रहीं। CRPF जवान ओंकार ने भी बहनों का आभार जताते हुए कहा कि ऐसी पहल जवानों का मनोबल बढ़ाती है और उन्हें देश सेवा के लिए और प्रेरित करती है। Rakhi ka ye rishta sirf ek dhaaga nahi, balki apnapan, samman aur desh seva ke prati samvedna ka ehsaas hai. 🇮🇳❤️ 📍 Ranchi, Jharkhand 🎥 Ranchi Club TV This live stream is for informational and public awareness purposes only. Ranchi News, Ranchi Latest News, Jharkhand News, Raksha Bandhan, Raksha Bandhan 2026, CRPF Raksha Bandhan, CRPF 133 Battalion, CRPF Ranchi, BJP Mahila Morcha, BJP Mahila Morcha Jharkhand, Aarti Singh, Payal Soni, Neelam Chaudhary, CRPF Jawan, Army Rakhi, Jawan Rakhi Celebration, Rakhi Celebration Ranchi, Ranchi Club TV, Jharkhand News Today, Ranchi News Today, Raksha Bandhan Celebration, जवानों के साथ रक्षाबंधन, रांची न्यूज़ #RakshaBandhan #CRPF #CRPFJawan #RanchiNews #JharkhandNews #BJP #MahilaMorcha #RakshaBandhan2026 #RanchiClubTV #JaiHind #DeshSeva #Rakhi1
- नेपाल के त्रिशूली बाजार में तबाही की सूनामी लाइव...प्रकृति का तांडव...। नेपाल के त्रिशूली बाजार में तबाही की सूनामी लाइव...प्रकृति का तांडव...।1
- चूटूपालू घाटी में दर्दनाक सड़क हादसा हाईवा चालक की मौत 2 से अधिक घायल ओरमांझी: चूटूपालू घाटी के गड़के मोड़ के पास गुरुवार दोपहर हाईवा ने ट्रेलर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में हाईवा चालक सुनील कुमार (निवासी मुकदुमपुर, गया, बिहार) की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो से अधिक लोग घायल हुए। टक्कर के बाद चालक केबिन में फंस गया था। एनएचएआई टीम ने काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल, रामगढ़ भेजा गया।1
- गोड्डा में Congress का जोरदार धरना-प्रदर्शन | Deepika Pandey Singh ने केंद्र पर दागे सवाल | Godda News गोड्डा में Congress का जोरदार धरना-प्रदर्शन | Deepika Pandey Singh ने केंद्र पर दागे सवाल | Godda News गोड्डा में केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ Congress का जोरदार धरना-प्रदर्शन। खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक 2026 और चंदा मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। धरना-प्रदर्शन के दौरान ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने झारखंड के खनिज अधिकार, राज्य के राजस्व और चंदे में पारदर्शिता समेत कई मुद्दों पर केंद्र सरकार से सवाल किए। उन्होंने कहा कि झारखंड के अधिकारों से कोई समझौता नहीं होगा और कांग्रेस इन मुद्दों को लेकर अपना संघर्ष जारी रखेगी। इस वीडियो में सुनिए Deepika Pandey Singh का पूरा संबोधन और देखिए Godda Protest की पूरी तस्वीर। ⚠️ Disclaimer: वीडियो में व्यक्त आरोप और दावे संबंधित वक्ता/कांग्रेस के पक्ष के हैं। इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि इस वीडियो में नहीं की गई है। संबंधित पक्ष का जवाब मिलने पर उसे भी प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाएगा। This live stream is for informational and public awareness purposes only. 📍 Godda, Jharkhand 🗓️ 27 August 2026 Godda News, Godda Protest, Godda Dharna Pradarshan, Jharkhand News, Jharkhand Congress, Congress Protest, Deepika Pandey Singh, Deepika Pandey Singh Speech, Deepika Pandey Singh Latest, Godda Congress, Godda News Today, Jharkhand Politics, Jharkhand Political News, Congress Dharna, Congress Protest Godda, Mineral Bill 2026, Khan Khanij Sanshodhan Vidheyak 2026, Jharkhand Mineral Rights, Jharkhand Mining News, Mineral Revenue Jharkhand, Chanda Mamla, Chanda Chori, Godda Latest News, Jharkhand News Hindi, Ranchi Club TV, Godda Breaking News, Jharkhand Live News, Deepika Pandey Singh Speech Today, Godda Congress Protest 2026 #GoddaNews #Godda #JharkhandNews #JharkhandCongress #CongressProtest #DeepikaPandeySingh #GoddaProtest #DharnaPradarshan #JharkhandPolitics #MineralBill2026 #JharkhandMineralRights #GoddaNewsToday #JharkhandNewsHindi #RanchiClubTV #Godda20261
- चलती पिकअप से गिरी लोहा बाइक सोवार की मोके पर मत हो grya चलती पिकअप से गिरी लोहा बाइक सोवार की मक्के पर मत हो गया1