logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गोबिंदपुर के विलेज रोड में पानी की है भारी किल्लत अमलाटांड़ में सप्लाई पानी की देखी जा रही है बर्बादी गोबिंदपुर में इन दिनों पानी की किल्लत ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। एक ओर टुंडी रोड एवम् विलेज रोड के लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं, तो दूसरी ओर अमलाटांड़ गांव में सप्लाई का पानी सड़कों पर बहकर बर्बाद हो रहा है. ज्ञात हो गोबिंदपुर के टुंडी रोड में पिछले कई दिनों से पीने के पानी का गंभीर संकट बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने गुरुवार की सुबह 10 बजे बताया कि सुबह से शाम तक पानी के लिए इंतजार करना पड़ता है, लेकिन न तो नियमित सप्लाई हो रही है और न ही वैकल्पिक इंतजाम। महिलाएं और बच्चे दूर-दराज से पानी लाने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पीएचडी विभाग से कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई। लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।वहीं दूसरी ओर, गोबिंदपुर के अमलटांड़ क्षेत्र में सप्लाई का पानी सड़कों पर बहता नजर आ रहा है। पाइपलाइन लीकेज और लापरवाही के कारण हजारों लीटर पानी रोजाना बर्बाद हो रहा है। एक तरफ प्यासे लोग, दूसरी तरफ पानी की बर्बादी—ये तस्वीर विभागीय अनदेखी को साफ दर्शाती है।

15 hrs ago
user_मो० फारुख (पत्रकार)
मो० फारुख (पत्रकार)
Newspaper publisher गोविंदपुर, धनबाद, झारखंड•
15 hrs ago

गोबिंदपुर के विलेज रोड में पानी की है भारी किल्लत अमलाटांड़ में सप्लाई पानी की देखी जा रही है बर्बादी गोबिंदपुर में इन दिनों पानी की किल्लत ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। एक ओर टुंडी रोड एवम् विलेज रोड के लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं, तो दूसरी ओर अमलाटांड़ गांव में सप्लाई का पानी सड़कों पर बहकर बर्बाद हो रहा है. ज्ञात हो गोबिंदपुर के टुंडी रोड में पिछले कई दिनों से पीने के पानी का गंभीर संकट बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने गुरुवार की सुबह 10 बजे बताया कि सुबह से शाम तक पानी के लिए इंतजार करना पड़ता है, लेकिन न तो नियमित सप्लाई हो रही है और न ही वैकल्पिक इंतजाम। महिलाएं और बच्चे दूर-दराज से पानी लाने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पीएचडी विभाग से कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई। लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।वहीं दूसरी ओर, गोबिंदपुर के अमलटांड़ क्षेत्र में सप्लाई का पानी सड़कों पर बहता नजर आ रहा है। पाइपलाइन लीकेज और लापरवाही के कारण हजारों लीटर पानी रोजाना बर्बाद हो रहा है। एक तरफ प्यासे लोग, दूसरी तरफ पानी की बर्बादी—ये तस्वीर विभागीय अनदेखी को साफ दर्शाती है।

More news from झारखंड and nearby areas
  • धनबाद के केंदुआ मोड़ में मामूली विवाद के बाद एक फल दुकानदार को कार से कई मीटर तक घसीट दिया गया। इस घटना में दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका सिर फट गया। घटना बिहारी लाल चौधरी के सामने की बताई जा रही है।
    1
    धनबाद के केंदुआ मोड़ में मामूली विवाद के बाद एक फल दुकानदार को कार से कई मीटर तक घसीट दिया गया। इस घटना में दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका सिर फट गया। घटना बिहारी लाल चौधरी के सामने की बताई जा रही है।
    user_Raushan Journalist
    Raushan Journalist
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    10 hrs ago
  • *धनबाद :* जिले के धनसार थाना क्षेत्र के बरमसिया फुटबॉल ग्राउंड में होली के जश्न के दौरान अचानक हुई फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत फैल गई. डीजे बजाने और पैसे को लेकर हुआ विवाद देखते ही देखते फायरिंग में बदल गया. इस घटना में दो युवक घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है. विष्णु कुमार के पैर में गोली लगी, जबकि पुष्पक के पेट में गोली लगी है. बरमसिया त्रिमूर्ति सदन के पास रहने वाले घायल विष्णु कुमार ने बताया कि वह ठेकेदार विकास लाला के लिए पेटी कॉन्ट्रैक्टर के रूप में काम करते थे. गोधरा में एक अस्पताल निर्माण के दौरान उस पर करीब 2.5 लाख रुपये बकाया थे. इसी पैसे की मांग को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद विकास लाला और उसके साथियों ने फायरिंग कर दी. विष्णु के पैर में गोली लगी, जबकि उसके दोस्त पुष्पक मिश्रा के पेट में गोली लगी है. घायल पुष्पक मिश्रा ने बताया कि होली के जश्न के लिए लोग फुटबॉल ग्राउंड में जमा हुए थे. इसी दौरान मारपीट और फायरिंग हुई. उसने आरोप लगाया कि विकास लाला ने गोली चलाई. पुष्पक ने बताया कि वह अपने दादा के घर बरमसिया शनि मंदिर में उनकी तेरहवीं में शामिल होने आया था. वह दिल्ली में पढ़ाई करता है. धनसार थाना प्रभारी मनोहर करमाली ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद गोली चली. दो लोगों को गोली लगी है और उनका एसएनएमएमसीएच में इलाज चल रहा है. पुलिस का कहना है कि एक पक्ष पैसे के बकाया का मामला बता रहा है, जबकि दूसरा पक्ष जमीन की खरीद-बिक्री के विवाद को वजह बता रहा है.
    1
    *धनबाद :* जिले के धनसार थाना क्षेत्र के बरमसिया फुटबॉल ग्राउंड में होली के जश्न के दौरान अचानक हुई फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत फैल गई. डीजे बजाने और पैसे को लेकर हुआ विवाद देखते ही देखते फायरिंग में बदल गया. इस घटना में दो युवक घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है. विष्णु कुमार के पैर में गोली लगी, जबकि पुष्पक के पेट में गोली लगी है.
बरमसिया त्रिमूर्ति सदन के पास रहने वाले घायल विष्णु कुमार ने बताया कि वह ठेकेदार विकास लाला के लिए पेटी कॉन्ट्रैक्टर के रूप में काम करते थे. गोधरा में एक अस्पताल निर्माण के दौरान उस पर करीब 2.5 लाख रुपये बकाया थे. इसी पैसे की मांग को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद विकास लाला और उसके साथियों ने फायरिंग कर दी. विष्णु के पैर में गोली लगी, जबकि उसके दोस्त पुष्पक मिश्रा के पेट में गोली लगी है.
घायल पुष्पक मिश्रा ने बताया कि होली के जश्न के लिए लोग फुटबॉल ग्राउंड में जमा हुए थे. इसी दौरान मारपीट और फायरिंग हुई. उसने आरोप लगाया कि विकास लाला ने गोली चलाई. पुष्पक ने बताया कि वह अपने दादा के घर बरमसिया शनि मंदिर में उनकी तेरहवीं में शामिल होने आया था. वह दिल्ली में पढ़ाई करता है.
धनसार थाना प्रभारी मनोहर करमाली ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद गोली चली. दो लोगों को गोली लगी है और उनका एसएनएमएमसीएच में इलाज चल रहा है. पुलिस का कहना है कि एक पक्ष पैसे के बकाया का मामला बता रहा है, जबकि दूसरा पक्ष जमीन की खरीद-बिक्री के विवाद को वजह बता रहा है.
    user_प्रेम कुमार साव
    प्रेम कुमार साव
    Local News Reporter बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    16 hrs ago
  • Post by Md Toukir
    4
    Post by Md Toukir
    user_Md Toukir
    Md Toukir
    बेरमो, बोकारो, झारखंड•
    13 hrs ago
  • Post by Prem Chand
    1
    Post by Prem Chand
    user_Prem Chand
    Prem Chand
    Bermo, Bokaro•
    23 hrs ago
  • Dhanbad prashan ko is lutero ko shabak sikhana chahiye
    1
    Dhanbad prashan ko is lutero ko shabak  sikhana chahiye
    user_Real hero kundan
    Real hero kundan
    Video Creator Dumri, Giridih•
    23 hrs ago
  • Post by Bramdeo Kol
    1
    Post by Bramdeo Kol
    user_Bramdeo Kol
    Bramdeo Kol
    देवीपुर, देवघर, झारखंड•
    3 hrs ago
  • धनबाद में हैरान करने वाली वारदात, विवाद के बाद दुकानदार को कार से घसीटा।
    1
    धनबाद में हैरान करने वाली वारदात, विवाद के बाद दुकानदार को कार से घसीटा।
    user_News Today Jharkhand
    News Today Jharkhand
    Dhanbad-Cum-Kenduadih-Cum-Jagata, Jharkhand•
    8 hrs ago
  • बाघमारा के बेहराकुदर गाँव मे पुराने विवाद को लेकर बमबाजी की घटना को अंजाम दिया गया है। घटना से पीड़ित पक्ष सहित गाँव वालों में दहशत का माहौल हो गया है। सूचना पाकर बरोरा थाना की पुलिस मौके पर पहुँची।मौके से बम के अवशेष और एक बाइक को जब्त कर थाना ले आई।
    1
    बाघमारा के बेहराकुदर गाँव मे पुराने विवाद को लेकर बमबाजी की घटना को अंजाम दिया गया है। घटना से पीड़ित पक्ष सहित गाँव वालों में दहशत का माहौल हो गया है। सूचना पाकर बरोरा थाना की पुलिस मौके पर पहुँची।मौके से बम के अवशेष और एक बाइक को जब्त कर थाना ले आई।
    user_Raushan Journalist
    Raushan Journalist
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    12 hrs ago
  • Post by BITTU JOURNALIST
    1
    Post by BITTU JOURNALIST
    user_BITTU JOURNALIST
    BITTU JOURNALIST
    Local News Reporter बगोदर, गिरिडीह, झारखंड•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.