ऊंचाहार:11 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न:विराट बीरा पासी जन कल्याण सेवा संस्थान ने कराया आयोजन रिपोर्ट-सागर तिवारी वाटसाप नं- 8742935637 ऊंचाहार/रायबरेली: तहसील क्षेत्र के रोहनिया ब्लॉक में विराट बीरा पासी जन कल्याण सेवा संस्थान समिति ने 11 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया। रोहनिया किला परिसर में हुए इस कार्यक्रम में हिंदू रीति-रिवाज के साथ जोड़ों ने दांपत्य जीवन में प्रवेश किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नरेश बहादुर सिंह ने की। बाबागंज के विधायक विनोद सरोज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और अपनी ओर से 1,21,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। सलोन विधायक अशोक कोरी विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल हुए और 10,000 रुपये की सहयोग राशि भेंट की।संस्था के अध्यक्ष बृजेश पासी और उपाध्यक्ष प्रेमचंद्र पासी की देखरेख में आयोजित इस समारोह में नवदंपत्तियों को गृहस्थी बसाने के लिए आवश्यक वस्तुएं भेंट की गईं। प्रत्येक जोड़े को बेड, आलमारी, बक्सा, रजाई, गद्दा, तकिया, चादर, पानी की टंकी, परात, थाली, गिलास और एक विशेष ज्वेलरी सेट उपहार स्वरूप दिया गया। इस पुनीत कार्य में राम हरक फौजी, मथुरा प्रसाद, गंगाधर सरोज, राहुल राजभर, मुकेश चंद्र, पवन कुमार, राहुल प्रधान सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों ने सहयोग किया। रोहनिया और आसपास के सर्व समाज के लोगों ने भी तन-मन-धन से इस सामूहिक विवाह समारोह को सफल बनाने में योगदान दिया। अतिथियों ने संस्था के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन गरीब परिवारों को संबल प्रदान करते हैं और सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में सहायक होते हैं।

- पट्टी रहस कैथवल दबंगई का वीडियो पुलिस प्रशासन क्या कर रही है खुलेआम किसी को भी गांव के कुछ गुंडे दबंगई करते हैं प्रशासन क्या कार्रवाई लोगों के साथ करें लाइक कमेंट बॉक्स में लिखें4
- ऊंचाहार, रायबरेली। होली के उल्लास के बीच लापरवाही और नशे के कारण सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत जमुनापुर के पास शुक्रवार शाम एक सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों युवक शराब के नशे में धुत थे और तेज रफ्तार बाइक पर अपना नियंत्रण खो बैठे। कैसे हुआ हादसा? कोतवाली क्षेत्र के अकोढ़िया गांव निवासी सचिन कुमार (21 वर्ष) अपने ममेरे भाई मोहित के साथ बाइक से अपनी किसी रिश्तेदारी में होली मिलने जा रहे थे। शाम करीब 4 बजे जैसे ही वे जमुनापुर के पास पहुंचे, उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। इलाज और वर्तमान स्थिति हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिन्होंने तत्काल दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ऊंचाहार पहुंचाया। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर वान्या मिश्रा ने बताया कि: सचिन कुमार को सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। मोहित को प्राथमिक उपचार के बाद मामूली चोटों के कारण खतरे से बाहर बताया गया है। चिकित्सकों के अनुसार, फिलहाल दोनों घायलों की स्थिति स्थिर है और उनका उपचार जारी है।1
- Post by D.D.NEWS UTTER PRADESH1
- Post by Vinod Shrivastava1
- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1
- Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी1
- जगतपुर (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के झरहा गांव में एक युवक द्वारा नशे की हालत में 10 वर्षीय बालक को आग में धकेल देने का मामला सामने आया है। घटना के बाद बालक गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे परिजनों ने तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार झरहा गांव निवासी संगीता पत्नी दिनेश ने जगतपुर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गांव का ही एक युवक उनके 10 वर्षीय बेटे दुर्गेश कुमार को अपने मुर्गी फार्म पर मछली कटवाने के लिए ले गया था। आरोप है कि युवक अत्यधिक नशे में था और उसी दौरान उसने बालक को जल रही आग में धकेल दिया, जिससे उसके दोनों हाथ बुरी तरह झुलस गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बालक को उपचार के लिए गौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। गौरा सीएचसी के अधीक्षक डॉ. ज्ञान प्रताप सिसौदिया ने बताया कि अस्पताल में एक बालक को लाया गया था, जिसके दोनों हाथ जले हुए थे। उसका उपचार किया गया है और हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है। पीड़िता का यह भी आरोप है कि जब परिजनों ने आरोपी से घटना के बारे में पूछताछ की तो उसने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में जगतपुर थाना प्रभारी पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है, मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by पत्रकार उत्तर प्रदेश1
- ऊंचाहार तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पिपराहा गांव की रहने वाली एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया जब हालत बिगड़ी तब परिवार के लोगों ने आनंद आनंद ने उसे उपचार के लिए ऊंचाहार सामुदायिक स्वास्थ्य में इलाज के लिए भर्ती कराया जहां डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार किया जा रहा है वहीं ऊंचाहार शिष्य में तैनात डॉक्टर निधि ने बताया कि घायल महिला का नाम पुष्पा है और वह पिपरा गांव की रहने वाली है पुष्पा के परिजनों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पुष्पा का पति पुष्पा की छोटी बहन को लेकर कहीं चला गया है और इसी बात को लेकर पुष्पा टेंशन में है और इसीलिए उसने बड़ा कम खाते हुए जहरीला पदार्थ खा लिया जब हालत बिगड़ी तब उसे सीएससी लाया गया जहां उसका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है वही इस मामले में विचार कोतवाली प्रभारी अजय कुमार राय से बात की गई तो उन्होंने बताया कि आपके द्वारा मामला संज्ञान में आया है मौके पर पुलिस टीम को भेज कर जांच करवाई जाएगी और आरोपी युवक कड़ी कार्रवाई की जाएगी1